Skip to content

Topicwise Diary

pages
163pages
topics
119topics
pages transcribed
162 of 163pages transcribed

Topicwise Diary

Contents

Each topic and dated entry as written, with the page it starts on.

  1. प्रभु का संरक्षण व करुणा हमारे लिए Page 4
  2. सत्संग के नियम :- Page 6
  3. Don't Quit Page 8
  4. "संघर्ष ही जिन्दगी है, जिन्दगी ही संघर्ष है" Page 8
  5. सुख - दुख Page 9
  6. इच्छा मात्रम् अविद्या Page 12
  7. स्वामी रामतीर्थ Page 14
  8. मन खे रोकण जा उपाय Page 15
  9. ज्ञान से फायदे Page 15
  10. "वैराग्य" Page 16
  11. ज्ञान का अंहकार Page 19
  12. वैराग्य वचन Page 22
  13. प्रारब्ध पर विश्वास Page 24
  14. अपने मन की पहचान :- Page 27
  15. अपने आपको पहचानना :- Page 27
  16. ओम् की महिमा :- Page 28
  17. SPIRITUAL MORALITY Page 28
  18. सन्त और ब्रह्मज्ञानी में अंतर Page 30
  19. आलस्य क्या है एवम् उसके प्रकार Page 31
  20. बीमारी क्यों आती है, कारण क्या है Page 35
  21. शरीर पर अमृतवाणी Page 36
  22. सतसंगी के लक्षण Page 38
  23. सतसंग एक निराला Shopping Centre Page 39
  24. मुस्कान (SMILE). Page 41
  25. सत्संग क्या है Page 42
  26. नौं किस्म के कंजूस Page 43
  27. Circulate your wealth Page 46
  28. पाँच वरदान Page 47
  29. SPIRITUAL MORALITY. Page 48
  30. शादी Page 50
  31. भारत में धर्म व संतों का इतिहास Page 51
  32. गुरु नानक देव जी और बुद्ध भगवान Page 52
  33. गुरु नानक देवजी - बचपन - पढ़ाई Page 52
  34. "गुरु महिमा" Page 53
  35. शब्द Page 54
  36. नियम Page 54
  37. राजयोगी भरत्री Page 56
  38. शब्द गुरु है Page 56
  39. सुकरात Page 57
  40. बुद्ध भगवान Page 58
  41. मनुष्य जीवन के चार सम्बन्ध Page 59
  42. चार वर्ण Page 61
  43. कुसंग Page 63
  44. सत्संग में आने के नियम Page 64
  45. दीवाली की मिठाई Page 65
  46. परमानन्द साहिब के दोहे - Page 67
  47. वेदांत का सार Page 67
  48. Thought of the Day Page 70
  49. मेरे बेटे को पढ़ाना Page 72
  50. हमारी जिंदगी में जो भी गलत बातें और नतीजे है, वो इसलिये है कि- Page 73
  51. PROBLEMS. Page 74
  52. दुख के कारण Page 74
  53. जगत मे प्रभु ही है Permanent Page 75
  54. कुत्ते के दस गुण Page 75
  55. नाकामयाबी की सात निशानियाँ Page 76
  56. कामयाबियाँ की सात निशानियाँ. Page 76
  57. सात बातें जो हमेशा भूलों से भरी हुई है Page 77
  58. सात बातें जिन्हें कभी नहीं भूलना चाहिये Page 77
  59. अपने आप होने वाली सात बातें Page 78
  60. सात भूलें - जिनसे बचना चाहिये Page 78
  61. सात बातों को भुलाने से सात फायदे Page 79
  62. सात भारी भूलें Page 79
  63. सात बड़े विघ्न Page 80
  64. स्थिर वृत्ति रखने के लिये सात साधन Page 80
  65. सात ऐसी बातें - जिसमें मनुष्य के रंज होने की परवाह नहीं करें Page 81
  66. अमर जीवन का मजा पाने के लिये सात बातें Page 81
  67. मन के चमत्कार की सात बातें Page 82
  68. SPIRITUAL THOUGHTS Page 82
  69. When you feel God is rubbing you, against rocks, don't think that you will ruin down to dust. It is just that He is polishing a gem. Page 83
  70. Laughing faces don't means that there is absence of sorrow, but it means that they have the ability to deal with them - "Keep laughing" Page 83
  71. Some flowers grow best in sun, others do well in the shadow. God knows what is best for us and puts us where we grow best. Page 84
  72. There are three types of people - Page 84
  73. If you learn to translate every event of your life into a positive one, you will stop being a prisoner of your past and become the architect of your future. Page 85
  74. Never blame a day in your life, - good day gives happiness, and bad day gives experience. Both are essential in life. Page 85
  75. A beautiful saying goes, " If your eyes are sweet, you will like all the people of the world. but if your tongue is sweet, all people of the world will like you. Page 86
  76. BEAUTIFUL THOUGHTS. Page 86
  77. There is no oil if olives are not squeezed, No wine if grapes are not pressed, No perfumes if flowers are not crushed. So, if you feel pressure in life, don't worry, God is just bringing out the best in you. Page 86
  78. The day you don't come across problems, take it for granted that you are travelling on the wrong path. Page 87
  79. God will never give you the burden that you can't handle. So if you find yourself in a difficult situation, take as a compliment, God thinks you can do it. Page 88
  80. Hard work is like the 'Stairs', Luck is like the 'Lift' (elevator). Lift may fail sometimes, but Stairs will take you to the top. Page 88
  81. Life gives answers in three ways - Page 89
  82. Little faith says, "You can do it." Page 90
  83. Living in favourable and non-favourable situation is 'Part of Living'. But smiling in all those situations is called "Art of Living". Page 90
  84. Waves are inspiring, not because they rise and fall, but because each time they fall, they never fail to rise again. Page 91
  85. तुम्हारा जीवन महत्त्वपूर्ण है Page 92
  86. नव दुर्गा Page 93
  87. दत्तात्रेय के चौबीस गुरु व उनसे प्राप्त शिक्षायें Page 97
  88. The Secret (खास राज की खासियतें) 2007 . Page 102
  89. संत कबीर और शास्त्रार्थी Page 112
  90. सर्वगुण सम्पन्न बनने की कुंजी Page 114
  91. समुद्र मंथन Page 115
  92. ताश के तेरह पत्तों से ब्रह्मज्ञान Page 119
  93. मेक - अप. Page 121
  94. शिवरात्रि पर विशेष 23rd Feb '08 Page 125
  95. ज्ञान की चटपटी मसालेदार बातें Page 127
  96. ⑥ Being happy does not mean that everything is perfect, it just means you have decided to see everything beyond imperfection Page 131
  97. 7. Our life begins with our cry, Our life ends with other's cries. Try to utilize this gap and laugh as much as possible between these cries. Page 132
  98. सबक (LESSONS) Page 134
  99. जिज्ञासु के लक्षण Page 136
  100. HEALTH BENEFITS OF LAUGHTER. Page 137
  101. निश्चय की जय. Page 137
  102. निराधार Page 138
  103. संगति और कुसंगति Page 140
  104. शुक्राना | शिकायत Page 141
  105. होली Page 144
  106. विचार के कुछ पहलू Page 145
  107. कृष्ण भगवान से दादा भगवान की महानता Page 148
  108. आज के साकारात्मक विचार Page 149
  109. WILL POWER, ENDURANCE POWER, WILLING RENUNCIATION : Page 152
  110. दिनचर्या Page 154
  111. First Aid. Page 156
  112. सुख की चाबी Page 157
  113. मौन ही सच्ची साधना है Page 157
  114. श्रेष्ठ Page 161
  115. व्यर्थ Page 161
  116. Seven Realities Page 162
  117. "सुख किसमें है" Page 163
  118. हरिभजन कर ले - Page 163
  119. अच्छे विचार Page 163

The diary, page by page

Page 1 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 1

Page 2 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 2

INDEX .

1. God's Gift. | I asked for strength | 6 Jan

2. गुरू पूर्णिमा का प्रसाद | गुरु मतलब जो [अस्पष्ट] | 8 Jan

3. सत्संग के नियम | अपने अंदर का [अस्पष्ट] | 11 Jan

4. वाणी (अपने को बदलना) | अपने को बदलना ही परिस्थितियों | 12 Jan

5. Don't Quit | When things go wrong | 14 Jan

6. संघर्ष ही जिंदगी है, जिंदगी ही संघर्ष है | संघर्ष अपने अंतकरण से | 15 Jan

7. सुख - दुख | दुख सुखों की सुंदरता है | 18 Jan

8. इच्छा मात्रम अविद्या | इच्छा मतलब अज्ञान | 25 Jan

9. स्वामी रामतीर्थ के [अस्पष्ट] | जब तक कंघी की तरह | 29 Jan

10. मन खे रोकण जा उपाय | संसारी गाल्हुन जे संगत | 31 Jan

11. ज्ञान से फायदे | ज्ञान रूपी अग्नि से सभी | 1 Feb

12. वैराग्य | वैराग्य का अर्थ ये नहीं | 3 Feb

13. ज्ञान का अंहकार | ज्ञानी को भी ज्ञान का | 10 Feb

14. वाणी (अभी और कितना वक्त लगेगा ?) | खिन-खिन भूलनहार | 14 Feb

15. वैराग्य वचन | ही जीवन हिक वहणो आहे | 16 Feb

16. प्रारब्ध पर विश्वास | अपनी प्रारब्ध पर विश्वास | 21 Feb

17. वाणी (तुम शरीर नहीं पूर्ण हो) | शरीर जब तक है | 25 Feb

18. अपने मन की पहचान | अपने मन की पहचान | 28 Feb

19. अपने आपको पहचानना | तुम शेर होकर खुद को | 29 Feb

20. ओम की महिमा | ओम शब्द शक्ति है | 1 Mar

21. Spiritual Morality | सारा जगत अज्ञानी है | [अस्पष्ट] April (18 Ap.)

22. संत और ब्रह्मज्ञानी में अंतर | संत बहुत ही दयालु | 6 Mar

23. आलस्य क्या है एवम उसके प्रकार | आलस्य बड़े में बड़ी | 8 Mar

24. बीमारी क्यों आती है कारण क्या है | सैक्स एक बड़ा कारण है | 17 Mar

25. शरीर पर अमृतवाणी | शरीर एक सोने का थाल है | 21 Mar

26. सत्संगी के लक्षण | सत्संगी की अपनी [अस्पष्ट] | 24 Mar

27. सत्संग एक निराला shopping centre | अशांति रूपी रद्दी देते हैं | 27 Mar

28. Muskaan (Smile) | मुस्कान की कोई कीमत | 29 Mar

29. सत्संग क्या है ? | सत्संग में हमारे | 03 Apr

30. नौ किस्म के कंजूस | धन का कंजूस | 5 Apr

31. पाँच वरदान | लुकमान हकीम के बेटे | 14 Apr.

Page 3 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 3

33. शादी | शादी है इक बर्बादी ... | 21 Apr.

34. Points (Varun's diary) | हर शुभ कर्म मनुष्य | 24 Apr.

- भारत में धर्म व संतो का इतिहास | 25 Apr.

- गुरू नानक देवजी व बुद्ध भगवान | 26 Apr.

- गुरु महिमा | 28 Apr.

- शब्द | 1 May

- नियम | 2 May

- राजयोगी भरत्री | 5 May

- शब्द गुरु है | 6 May

- सुकरात | 9 May

- बुद्ध भगवान | 11 May

- मनुष्य जीवन के चार सम्बन्ध | 12 May

- चार वर्ण | 18 May

- कुसंग. | 22 May

35. सत्संग में आने के नियम - पहले तो जिधर... | 24 May

36. दिवाली की मिठाई | 27 May

37. वेदांत का सार | 01 June

38. Thought of the day | 08 June

39. मेरे बेटे को पढ़ाना | 12 June

40. हमारी जिन्दगी में गलत बातें व नतीजे | 14 June

41. PROBLEMS | 16 June

42. दुख के कारण | 17 June

43. जगत में प्रभु ही है permanent | 19 June

44. कुत्ते के दस गुण | 20 June

45. सात निशानियाँ. | 21 June

46. Spiritual Thoughts. | 6 July

47. Beautiful Thoughts | 15 July

48. तुम्हारा जीवन महत्वपूर्ण है (Pencil) | 28 July

49. नवदुर्गा | 31 July

50. दत्तात्रेय के चौबीस गुरू | 9 Aug.

51. The Secret | 21 Aug.

52. The Secret (contd) | 28 Aug.

53. संत कबीर और शास्त्रार्थी | 14 Sept.

54. सर्व गुण सम्पन्न बनने की कुंजी | 19 Sept.

55. समुद्र मंथन | 20 Sept.

56. ताश के तेरह पत्तों से ब्रह्मज्ञान | 29 Sept.

57. मेक अप | 05 Oct

58. शिवरात्रि पर विशेष | 14 Oct.

59. ज्ञान की चटपटी मसालेदार बातें | 18 Oct

60. सबक (lessons) | 03 Nov.

61. जिज्ञासु के लक्षण | 08 Nov.

62. Health Benefits of Laughter | 10 Nov.

63. निश्चय की जय | 11 Nov.

64. संगति और कुसंगति | 18 Nov.

65. शुक्राना और शिकायत | 20 Nov.

66. होली | 24 Nov.

67. विचार के कुछ पहलू | 27 Nov.

68. कृष्ण भगवान से दादा भगवान की महानता | 4 Dec.

69. आज के सकारात्मक विचार | 7 Dec.

70. Will Power, Endurance Power, Willing Renunciation | 13 Dec.

71. दिनचर्या | 18 Dec.

72. First Aid | 22 Dec.

73. सुख की चाबी | 25 Dec.

74. मौन ही सच्ची साधना | 26 Dec

75. दिनचर्या (contd.. | Address

76. श्रेष्ठ | "

77. व्यर्थ | "

78. Seven Realities.

79. सुख किसमें है | Add.

80. हरि भजन कर ले | Add.

81. अच्छे विचार | last page.

Page 4 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 4

1.

प्रभु का संरक्षण व करुणा हमारे लिए

1- मैंने प्रभु से शक्ति माँगी

और प्रभु ने मुझे मुश्किलें दीं

ताकि सामना करके मैं शक्तिशाली बन सकूं।

2- मैंने प्रभु से बुद्धिमता माँगी

और प्रभु ने मुझे समस्याएँ सुलझाने को दीं

ताकि सुलझाते सुलझाते बुद्धिमान बन जाऊं।

3- मैंने प्रभु से साहस माँगा

पर प्रभु ने मुझे और भी खतरनाक परिस्थितियाँ दीं

ताकि साहसपूर्वक उन्हें पार कर सकूँ।

4- मैंने प्रभु से प्रेम माँगा

और प्रभु ने मुझे परेशान लोग दिए

ताकि उनकी प्रेमपूर्वक मदद कर सकूं।

5- मैंने जो कुछ चाहा वो मुझे कुछ नहीं मिला

पर मुझे वो सब मिला जिसकी मुझे आवश्यकता थी

मेरी प्रार्थना प्रभु ने स्वीकार की और मेरी आत्मिक उन्नति की।

6- जीवन वह है जिसका मस्तिष्क ठंडा, रक्त गरम, हृदय नरम, शरीर सबल और पुरुषार्थ प्रबल हो।

Page 5 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 5

Page 6 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 6

भी प्यार है, गुरु झिड़के तो मीठा लागे। वह तो दातार बनकर सिर्फ देना सिखाता है। निष्काम प्रेम में वापसी की कोई इच्छा नहीं होती, Love is one way traffic, प्यार करने के कंजूस मत बनो। जो प्यार माँगता है वो जानवर है, जो प्यार का सागर है वो खुद खुदा है, तभी गुरु कहता है खुदी को गँवाकर खुदा को पा जा। गुरु एक-एक को पूर्णिमा के चाँद की शीतलता का आभास कराता है।

- ओम्.

3.

सत्संग के नियम :-

- अपने अंदर का झाड़ू-पोंचा करो, पड़ोसी का नहीं।

- सत्संग से अपनी रहणी ठीक करें,

- मन और इन्द्रियों के अधीन न हों, परीक्षा के समय और सावधानी की जरूरत है, कोई कठोर बोले तुम मीठा बोलो, बुरे से बुराई मत करो।

- बुराई से बचते चलो, कोई गुण नहीं है पर परमात्मा तो है, भगवान कहकर अपने मन का ताला लॉक कर दो, तुम्हारे अच्छे व्यवहार से दूसरा बदल सकता है विश्वास रखो।

- गुरु के कितने नजदीक सेवक हो पर जब गुरु के वचन नहीं मानोगे तब तक प्यारे नहीं हो।

- अगर कोई झगड़ालू इंसान सामने आए तो सामने से हट जाओ।

- जो तुमसे छोटा है वो तुम्हारे साथ गलत व्यवहार करता है, तुम फिर भी प्यार करो।

- कोई तुम्हारे ऊपर झूठा आरोप लगाए तुम क्रोध में मत आओ, उसका वचन खुदा का वचन तो नहीं हो गया जो सच मान लेते हो, अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दो।

- जो खुद क्रोध की आग में जल रहा है, वह किसी को ठंडक नहीं दे सकता है, क्या अग्नि किसी को ठंडक दे सकती है?

- नाम रावण ने किया, नाम विभीषण ने भी किया पर दोनों एक साथ नहीं रह पाए, तुम भी नाम के चक्कर में मत पड़ो, पर. की प्राप्ति चाहते हो कामना को नष्ट करने में लगो।

-ओम्.

Page 7 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 7

4.

ॐ

अपने को बदलना ही परिस्थितियों को बदलना है। जैसे-जैसे आप अपने को बदलेंगे तो पाएंगे सब परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं, [अस्पष्ट] स्वयं आत्म परीक्षण करके तो देखें। जब भी कोई परिस्थिति आए, चेष्टा अवश्य करें, धैर्य से काम लें। जिन्दगी में पग-पग पर अपने को बदलना पड़ता है, जीवन के हर मोड़ पर पता नहीं अनेक अनचाही परिस्थितियाँ आकर खड़ी हो जाती हैं। आप सबके बीच रहना सीखें, प्रभु की इच्छा में राजी रहें, यह एक मंत्र है जो शांति देता है। कभी कोई साथ छोड़कर वैराग्य देता है, कभी कोई अपना व्यवहार बदल कर, पर दोनों में ही भला है क्योंकि ऊँची सोच यही है कि हर स्थिति में वैराग्य, तो किसी की भी आलोचना न करें चाहे भले ही वह विक्षेपता में लाता है। हो सकता है वह गलत भी हो पर प्रभु ने हमें न्यायाधीश तो घोषित नहीं किया है, शायद ऐसा भी तो हो सकता है कि प्रभु उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहा है, अगर हमें शांति चाहिए तो अपने काम से काम रखें।

सब कुछ उसकी सृष्टि में उसके इशारे से होता है, वह ही एक से अनेक होकर यह लीला करता है। हमारा अच्छा या बुरा करना कुछ अर्थ नहीं रखता, सही तो वही है जो घट रहा है। हमारी अपनी समझ से कुछ भी सोचना उसकी इच्छा पर प्रश्न चिन्ह लगाना है, पर यह याद रखें कि सृष्टि में सब कुछ उसी की इच्छा से हो रहा है।

हम तो हर स्थिति को केवल अपनी नजरों से वर्तमान को देखकर देखते हैं, सिर्फ वस्तु स्थिति का एक पहलू ही देखकर - जबकि ब्रह्म वर्तमान, भूत, भविष्य तीनों को देखता है।

किस इस घटना के पीछे क्या रहस्य छिपा है यह तो केवल वही जानता है, हम नहीं। यह सब सम्पति प्रभु की ही तो है, बस उसी की मर्जी जब जो चाहे ले लें। सर्व में मर्जी उसी की है यही सोचें तभी मन में शांति मिल सकती है, सर्व में हर हाल में उसी को देखने की आदत डालें।

अपमान करने वाले के लिए भी क्षमा का भाव हो, शिकायत न पालें। क्षमा करें और भूल जाएँ। शांत रहने का मात्र यही उपाय है।

दुखों को पीसिए, दुखों को कोसिए मत। अपने अंदर दुखों को पालना अपने को खोखला करना है। इससे इस शरीर में तमाम रोग लग जाते हैं। साथ ही राग-द्वेष को भी हवा में उड़ा दें।

-ओम्

Page 8 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 8

5.

Don't Quit

When things go wrong

as they sometimes will,

When the roads you are trudging

seems all uphill;

When the funds are low

and the debts are high;

And you want to smile

but you have to sigh;

When care is pressing you

down a bit...

Rest if you must

but don't you quit.

Success is failure turned inside out,

the silver tint

of the clouds of doubt,

And you never can tell

how close you are

It may be near when it seems afar,

So stick to the fight

when you are hardest hit

It's when things go wrong

that you must not quit!

6.

"संघर्ष ही जिन्दगी है, जिन्दगी ही संघर्ष है"

- संघर्ष अपने अन्त:करण से, संघर्ष अपने बाध्य वातावरण से और संघर्ष ही उद्देश्य हो। संघर्ष सत्य की प्राप्ति के लिए, ईश्वरत्व की प्राप्ति के लिए, जीवमात्र के कल्याण के लिए।

- बिना संघर्ष प्रगति असंभव है,

- आप फेल हो सकते हैं, हार सकते हैं; पर पुन: खड़े ही होइये, अपनी संपूर्ण ऊर्जा को पुन: केन्द्रित करिए और लड़ पड़िए अपने दोषों से, अंधकार से और संकीर्ण विचारों से।

- यह एक अंतहीन प्रक्रिया है। युद्ध पहले स्वयं के भीतर, फिर बाध्य वातावरण से, एक-एक करके (साथ ही साथ) दोनों प्रक्रियाओं को चलने दीजिए।

- यह संसार युद्धक्षेत्र है, आपके आराम के लिए नहीं, बल्कि समाज को आरामदायक बनाने के लिए।

- दुखों के, कष्टों के क्षण आयेंगे; पर निराश न हो, विचलित न हों, ये कठिन क्षण स्थाई नहीं, अपितु क्षणिक होंगे। जब तक ये कष्टों के बादल छँट न जाएँ, धीरज रखें और प्रतीक्षा करें उस सूरज का जो और अधिक तीव्रता के साथ आपके जीवन में चमकने वाला है।

Page 9 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 9

- संघर्ष करें निराशाजनक विचारों के तालाब से निकलने के लिए। आशावादी बनें, गुरु को याद करें जो कि सदैव आपके साथ है, आपके सहयोग को तत्पर, सहारा देने को तत्पर।

- कठिनता के क्षणों में, अंधकार के क्षणों में आप अपने आपको अपने चारों तरफ के वातावरण से, संपर्क के व्यक्तियों से अलग करें और गुरु से संपर्क जोड़े। धीरे-धीरे अंधकार के घेरे से आप बाहर आ जायेंगे, देखते ही देखते अपनी समस्याओं को सुलझा सकेंगे, जो कि आपको परेशान किये हुए हैं। इस तरह आपका लक्ष्य अपने भीतर और बाहर के अंधकार से लड़ना मात्र है।

- संघर्ष समाज के विघटन के लिए नहीं, एकीकरण के लिए। एकीकरण का अर्थ है- ईश्वरत्व की ओर उन्मुख होना; क्योंकि ईश्वर एक है।

- यह संघर्ष सावधानी से करना होगा, जो कि त्याग व तपस्या द्वारा ही संभव होगा।

- ओम्

7.

सुख - दुख

दुख सुखों की सुन्दरता है, सुखों को घोर के फेंक दो दुखों के ऊपर। दुखों में उन्नति कितनी होती है। जब दुख आता है तब सब मिथ्या स्वप्न हो जाता है, सुखों की रातें ऐसे गुजरीं जैसे स्वप्न की तरह, दुख आया दुनिया को उठा कर दिखाते हैं, भगवान किस समय याद आएगा? सुखों में तो मनुष्य नशे में आ जाता है कि ये मेरा हक है कि सुख मिला। दुख आने पर घबराते हैं पर हिम्मत रख के पत्थर पर पैर रखकर उठते हैं। ऐसे ही दुखों के ऊपर दुखों को लात लगाके उस वक्त अपने को ऊँचा रखना है और खुद भी कभी भी नीचे न गिरें कि मैं कमजोर हूँ। कितने भी दुख आएँ पर अपने को कमजोर न करें। कमजोरी है मौत, अगर मजबूत होकर चलोगे तो कोई तुमसे जीत नहीं सकेगा। किसी को भी अपना मैला फेस नहीं दिखाना चाहिए। सदा शेर दिल होके चलो कि मेरे जैसा राजा भी सुखी नहीं है। राजा भी घूमने निकलेगा तो कहेगा ये टके वाली चीज़ मेरे पास नहीं है। किसी न किसी वस्तु पर मनुष्य [अस्पष्ट] है। अपनी सुन्दर औरत होगी उसको देखेगा नहीं, दूसरे की औरत काली भी होगी तो कहेगा उसके features कितने अच्छे हैं। आदत उनकी गंदी है पर उनके घर में कोई

Page 10 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 10

भी तृप्त नहीं है, कौन से सुख में मनुष्य अपने को तृप्त समझता है, ऐसा चेहरा किसी को दिखाता नहीं है, कुछ न कुछ उसको देह अध्यास में चोट लगी पड़ी है, अतृप्त में जो बैठा है तो हर बात में थकान महसूस करता है, पर सारा दिन मनुष्य प्रेम में होवे तो कोई थकान नहीं है, भले लाख [अस्पष्ट] दोस्त होवें उनमें कोई न कोई कमजोरी होती है तो जिन्न-भूत लगातार तुमको खाएँगे।

प्र.- भगवान, सुख-दुख प्रकृति का नियम है, कर्म का फल है या अपनी भूल है?

भ.- कर्मों का नहीं अपनी भूल है, आप की भी भूल हो सकती है अगले की भी भूल हो सकती है। जैसे तुम कोई ऐसी गलत चीज़ खिलाओ तो मुझे तो भोगना पड़ेगा। हँसकर भी भोगना है, रोकर भी भोगना है। रोकर भोगने से दुख ज्यादा बड़ा हो जाएगा। काटना तो है ही। समझो कोई दुख कितना भी मिलता है तो मन को बोलो इतने दिन तो तू सुख में रहा अब दुख मिला। दूसरी बात समझो, दूसरों को कितने दुख हैं, कोई bed पर सोया है, नलियाँ लगी पड़ी हैं, उससे तो तुम्हारा दुख कम है, दुख आया कहाँ से? मनुष्य अपने से ही धोखा कर रहा है, अपने को ढक कर दूसरों का विकार प्रकट करता है, अपने विकार को पहचानता भी नहीं है। अपने को

पहचानें तो दुख-शोक कहाँ प्रकट होता है?

प्र.- भगवान दुख क्यों आता है?

भ.- क्योंकि कदम-कदम पर हम भगवान को नहीं देखते हैं।

प्र.- भगवान दुखों और हालतों का सामना क्यों नहीं कर पाते हैं?

उ.- क्योंकि तुम हिम्मत नहीं करते हैं। किसी हालत, दुख से डरते हो। feel करना है बोलो मेरे लिए कोई तकलीफ बनी ही नहीं है। बाहर की होशियारी को छोड़कर अंदर की शक्ति को प्रकट करो। बाहर की शक्ति से हार-जीत है पर अंदर की शक्ति से जीत ही जीत है, जो अंदर की शक्ति को जगा के रखता है उनको अंदर से सच्ची निर्भयता आती है। जो उन्नति में हैं उनको बाहर के दुख लहर समान हो जाएंगे। तुम तो सुख बुद्धि में हैं तो दुख भी भासता है।

प्र.- भगवान दुख-सुख से ऊपर करो।

उ.- क्यों करूँ? 'दुख दारू सुख रोग भया,' अच्छी नींद में सोए रहेंगे, सामने शेर आएगा तो उठ जाएंगे, दुख है शेर के सपने की तरह, दुख नहीं आएगा तो नींद में सोए रहेंगे। दुख से ऊपर उठना [अस्पष्ट]

Page 11 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 11

मजा है, शक्ल से कोई ना देखे कि इस पर हालत आई है। योग भ्रष्ट को तो भगवान जोरी से ज्ञान देता है।

सत् का अभाव किया तभी दुख-सुख लगा। जो दुख-सुख से ऊपर है वो सदा मुस्कुराता रहता है। भगवान बोलते हैं तेरा धर्म है अशोक रहना, तुम टके वाली खुशी लेते हैं। मुझे ऊपर वाली खुशी चाहिए अपने अंदर की खुशी Permanent है। औरों से सुख लेना temporary है! Permanent सुख अपने अंदर है, आत्मा में है।

सुख की, प्यार की दुनिया बनानी है, मिलती नहीं है। सबको प्यार करने में सुख ही सुख है। एक-दो को प्यार करने में दुख ही दुख है। हमारे जीवन का मतलब ही है सबको खुशी-सुख देना। उसके लिए थोड़ा दुख भी सहन करें तो क्या है? सब भगवान से आए हैं, सबको सुख और खुशी देनी है। सबको सुखी, खुश देखेंगे।

जो जन्म लेता है वो मरता भी है तो दुख-सुख भी है। तो इतना सत्संग जो सुना है कान से आत्मा में दुख-सुख है ही नहीं, ऐसा जो जानता है वो एकरस रहता है। इस रास्ते में धीरज रखना है, फायदे पर नज़र रखनी है, कैसे गुरु जीवन बदल देता है।

मुझमें न देह है, न इन्द्रियाँ, न मन है तो देह में कैसे बरतेगा। सुख-दुख देह से लागू होते हैं।

दुख-सुख की meaning में न जाओ। सब होता रहेगा। किसी की याद में क्यों रहें? सब लीला मात्र है। सच मानेंगे तो दुखी होंगे। तुम नालायक हो जो दुखी-सुखी होते हो।

जिस समय अज्ञानी तुमको गाली दे उसी समय तुम समाधि में आ जाओ, मुस्कराओ, उसको समझाएंगे क्या कि गाली न दो, उल्टा शब्द न दियो। अपना धर्म पूरा करो। दूसरे के धर्म में जाएँगे तो दुखी-सुखी होएंगे। मैं मेरा धर्म पूरा करेंगे- एक रस रहना, अशोक रहना, सच को जानेंगे तो अंदर कोई विकार उठेगा ही नहीं। लाभ हानि में सम रहेंगे। दुखी-सुखी होते हैं मतलब माया सत्य लगती है, अभी मिथ्या नहीं जानी। तुम्हारी बातों को हम recieve नहीं करते तो तुम्हारा जन्म ही बेकार हो जाएगा। हमारी परीक्षा हो जाती है। देह अध्यास में ऊपर-नीचे होते रहते हैं, एक रस होकर नहीं रहते हैं फिर पछताते हैं कि emotion क्यों किया?

दुख-सुख भावी के अधीन है। भावी अटल है जो होने वाला है वो होके रहता है, उसे कोई मिटा नहीं सकता है।

सुख-दुख को ब्रह्म स्वरूप करके देखना है - सब जगत ब्रह्म ही ब्रह्म है। तो दुख-सुख भी ब्रह्म है। मेला है तो भी ठीक है, अकेला है तो भी खुश है। सुख-दुख मन की कल्पना है, भगवान से नहीं बना है। अंदर में भगवान पने की ऐसी चिन्गारी लगे जो कुछ भासे ही नहीं।

Page 12 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 12

जो गुरुमुख से जन्म लेकर मुँह बंद कर लेते हैं, वो ही सम एक रस है, उसे कुछ भासता ही नहीं है। सब drama है। मनुष्य देह मिली है प्रभु पाने के लिए। अंत समय में कोई किसी को साथ नहीं देगा। दुखी-सुखी होकर अपना कर्म क्यों बनाते हैं? देह अध्यास है तो जन्म-मरण तैयार है, शरीर रूपी जेल तैयार है।

प्र.- भ. अपने वालों से मोह होता है, मोह वाले दुखी करते हैं।

भ.- कारण तू है, तेरा अज्ञान है, अगर तेरा unconcious खत्म है तो दुख नहीं है। शरीर स्थूल है, मन सूक्ष्म है, कारण अज्ञान है, कारण में अज्ञान पड़ा है जिसके पीछे तुम जाते नहीं हो कि अज्ञान आया कहाँ से है? मेरी 'i' कारण है, जीव है तो जगत है, देह है तो मन है, मन है तो जगत है तो मेरे से अज्ञान का कर्म जरूर होगा। 'I' में कोई कारण नहीं है, उसमें तो सब गुम हो जाएगा। एक से भी मेरा स्वभाव नहीं निकले, मेरे से स्वभाव निकलेगा नहीं तो कारण हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

प्र.- दुख-सुख से ऊपर कैसे उठें?

उ.- दुख-सुख दोनों हैं तो मन की कल्पना, मन को बोलो सब गुजर जाएगा। आखिर सब गुजर ही जाता है।

प्र.- भ. सुख-बुद्धि कैसे जाए?

उ.- सब बातों में temporary सुख है। उनसे थककर मेरी शरण में आना, कोई भी सुख लेकर फिर थूक फेंको।

-ओम्.

8.

इच्छा मात्रम् अविद्या

इच्छा मतलब अज्ञान। निराकार ब्रह्म को इच्छा हुई तो ये सारा बखेड़ा जगत का खड़ा हो गया। अपनी इसी इच्छा के कारण उसे साकार रूप धारण करने पड़े। यहीं पर ही बात खत्म नहीं हुई। लेकिन इच्छा करने की जो आदत उसे पड़ चुकी है वही भूल वह साकार रूप धारण करने के बाद भी करता आया - जिसे देखो उसे कोई न कोई इच्छा है। अगर किसी के पास दो लाख है उसे वो चार लाख में बदलना चाहता है, एक महल के बदले दो महल मतलब उसी डायन इच्छा के कारण राजा भी दुखिया, प्रजा भी दुखिया। सुबह से लेकर रात तक हाय-हाय, यह चाहिए- वह चाहिए इसी में गुजरता है। अपने आदि स्वरूप को भुला कर के दुखी हो रहा है। इच्छा ही उसकी शांति भंग कर रही है। इस पर मज़ा यह कि समझता ही नहीं है कि उसके आनंद रूपी खजाने को लूटने वाली इच्छा ही है। अब सवाल यह उठता है कि इच्छा उठती ही क्यों है?

इच्छा सिद्ध करती है कि कुछ चाहिए। चाहिए मतलब कुछ खोट कुछ कमी है, जिसको वह उन पदार्थों को पाकर तृप्त करना चाहता है पर क्या कभी वह तृप्त हुआ? क्या एक इच्छा पूरी करने के बाद दूसरी इच्छा न करने की कसम खाई है? कभी नहीं! उल्टा आग में जितना घी डालो उतनी

Page 13 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 13

ही वो तेज़ होगी, वैसे ही जितनी इच्छा वो करता जाता है उतनी अतृप्ति उसकी बढ़ती जाती है। इच्छा होने का दूसरा कारण है कि वो जगत के पदार्थों को सत्य समझ बैठा है। देखा जाए तो इच्छा कभी भी अपने मालिक को खुश नहीं कर सकती। जैसे कोई व्यक्ति इच्छा करता है सुखों की, सुखी तो वह पहले ही है लेकिन अपने को वो दुखी करके महसूस करके और सुख की चाह करता है। यही महसूस होना कि मैं दुखी हूँ और मुझे सुख चाहिए दुख का कारण है, और दूसरी बात इच्छा करने से उसे सुख मिल भी नहीं सकते क्योंकि होता वही है जो मंजूरे खुदा होता है। बंदे के मन में कुछ और है खुदा के मन में कुछ और बंदा चाहता है कि मेरी चले पर सब बेकार, वह लाचार है, निर्बल है जबकि खुदा बलवान।

निराकार ब्रह्म इच्छा के जरिए साकार में आया, साकार रूप धारण करते ही उससे दूसरी भूल यह हुई कि वह अपने असली स्वरूप को भूलकर अपने को तुच्छ - ईश्वर से अलग समझने लगा। इस तरह लगातार उसकी गिरावट शुरू हुई, चाह ने उसे ब्रह्मपने से जीवपने में ला पटका। 'चाह चमारी चिवड़ी अति नीचन ते नीच, तू तो पूर्ण ब्रह्म था यदि चाह न होती बीच'

लेकिन जब गुरु के मुख से ज्ञान सुना, इस बात को समझा कि इच्छा ही दुखों का मूल कारण

है, गुरु ने उसे अपने असली स्वरूप की याद दिलाई कि तू निरिच्छा नारायण है। इच्छा करना तेरा धर्म नहीं है, निरिच्छापने में ही आनंद समाया हुआ है तबसे वह इच्छा करने से परहेज करता आया। 'क्या मांगूँ कुछ थिर नाहिं सब जग चलणहार' इन सिद्धांतों के आधार पर वह अपनी आनंद की मंजिल की ओर बढ़ता आया लेकिन क्या ये संभव है कि एक बार निरिच्छा बनने का संकल्प करने के बाद फिर से इच्छा आकर उसके पथ का रोड़ा न बने। चील आकाश में कितनी भी ऊँचाई पर हो पर धरती पर माँस का टुकड़ा देखते ही उस पर झपट पड़ती है वैसे ही बिना सावधानी के कभी भी गिरावट हो सकती है। इसलिए पल-पल, क्षण-क्षण अत्यंत सावधानी बताई गई है।

समझो गुरु के मुख से ज्ञान सुना लेकिन फिर भी वो मंद बुद्धि अपनी इच्छाओं का त्याग नहीं कर सकता तो ऐसे व्यक्ति के सामने कुदरत की तरफ से ऐसी मुसीबतें आ पड़ेंगी कि खुद ब खुद इच्छा छोड़नी पड़ेगी। स्वामी रामतीर्थ ने कहा है कि यदि तुम स्वयं नहीं सुधरते हो तो कुदरत तुम्हें कान पकड़कर भी सुधारेगी। लेकिन इसमें कोई भी बुराई नहीं कि चोट पड़ती रहे और हम सुधरते रहें। करे खुशी से जो [अस्पष्ट] - अपनी ओर से सबकुछ त्याग करने वाला

Page 14 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 14

ही सब कुछ पाता है इसलिए निरिच्छा वाला ही महात्यागी और महाभोक्ता है। जो बच्चा अपनी माँ से कुछ नहीं माँगता माँ सबसे ज्यादा उसी का ख्याल रखती है और माँगने वाले को डाँटती-फटकारती है उसके दिल में सच्चा प्यार नहीं होता वैसी ही हालत निरिच्छा वाले की है वह कुछ भी नहीं माँगता है इसलिए भगवान दिन भर उसकी ही फिक्र में रहता है जबकि माँगने वाले को तड़फा-तड़फा के देता है। तभी कहा है कि बिन माँगे मोती मिले माँगे मिले न भीख। जो कुछ नहीं चाहता उसे सब कुछ मिलता है और जो चाहते हैं उसे कुछ भी नहीं मिलता।

-x-

9.

स्वामी रामतीर्थ

- जब तक कंघी की तरह तू (ज्ञान के) आरे के नीचे सिर नहीं रखेगा तब तक अपने प्यारे के केश पाश तक नहीं पहुँच सकेगा।

- जब तक तू अर्थात तेरा व्यक्तिगत अंहकार सुरमे की तरह (ज्ञान रूपी) पत्थर के नीचे घिस नहीं जाएगा तब तक तू अपने प्यारे की आँख तक भी न पहुँच सकेगा।

- जब तक तू मोती की तरह से तार से न छेदा जाएगा तब तक तू अपने प्यारे के कान तक भी न पहुँच सकेगा।

- जब तक तू फूल होकर टहनी से नहीं काटा जाएगा तब तक तू अपने प्यारे के सुंदर गले तक न पहुँच सकेगा।

- जब तक कि प्रेम मध विक्रेता रूपी कुम्हार लोग तेरी मिट्टी को पान पात्र न बना लेंगे तब तक तू अपने प्यारे के लाल अधरों तक न पहुँच पाएगा।

- जब तक लेखनी की भाँति तू (ज्ञान के) चाकू के नीचे सिर नहीं रखेगा तब तक तू अपने प्यारे की अंगुलियों के सिरों तक अर्थात पौरों तक न पहुँच सकेगा।

- जब तक की मेंहदी की तरह तू (ज्ञान रूपी) पत्थर के नीचे न जाएगा तब तक तू अपने प्यारे के पाँव के तलों तक न पहुँच सकेगा।

-x-

Page 15 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 15

10

मन खे रोकण जा उपाय

1) संसारी गाल्हुन जे संगत खां दूर रहण खपे।

2) धन ऐं स्त्री जे प्रीति दिल मां कढ़जे।

3) तन-धन जे वधाए जे अभिमान खां न्यारो रहु।

4) पहिंजी वृतीय खे अजायो न भटकाए ऐं चयन [अस्पष्ट] लोकन जे गिला खां परे रखजे।

5) विषयन खां आजो (न्यारो) रहिजे।

6) मौनता, गंभीरता, धीरज, संतोष ऐं विचार सां पहिंजो वक्त गुजारण घुरजे।

7) सत्संग सां प्रेम रखण घुरजे।

8) गुरुअ सां प्रेम रखण घुरजे।

9) पहिंजे वास्तविक स्वरूप जो चिंतन करजे।

10) हर तरह सां पहिंजी हयाति संयम सां गुजारजे।

11) संसार ऐं संसार जे पदार्थन खे सपने जो खयल समझजे।

-x-

11.

ज्ञान से फायदे

1) ज्ञान रूपी अग्नि से सभी कर्मों का नाश हो जाता है।

2) ज्ञान रूपी तलवार से काम का नाश हो जाता है।

3) ज्ञान रूपी नाव संसार से पार लगाती है।

4) ज्ञान से मनुष्य की कुल कमजोरियाँ नाश हो जाती हैं।

5) ज्ञान है रोशनी जिसके प्रकाश में सब कुछ साफ दिखता है।

6) ज्ञान से जन्म-मरण के दुख नहीं सहने पड़ेंगे।

7) ज्ञान से पराधीनता का नाश होता है, गुलामी की जंजीरें कट जाती हैं क्योंकि प्रारब्ध पे पक्का विश्वास हो जाता है।

8) ज्ञान से दया भाव निकलकर समता भाव आ जाता है।

9) ज्ञान से दुखों का सामना करने की हिम्मत आती है।

10) ज्ञान से शरीर की आवश्यकताएँ नहीं रहती हैं - आप विसर्जन होय।

11) ज्ञान से धीरज, प्रेम, सरलता, सत्य, आनंद और शांति रहती है।

Page 16 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 16

12) ज्ञान से विधवा भी खुद को सधवा समझती है।

13) ज्ञान से सारी वासनाएँ नाश हो जाती हैं।

14) ज्ञान से संकल्प-विकल्प नहीं उठते हैं, हर वक्त आत्माकार वृत्ति रहती है।

15) ज्ञान से राग-द्वेष, मोह-ममता, मान-अपमान से ऊपर हो जाते हैं।

16) ज्ञान से, क्या करना है, क्या नहीं करना है, ये भाव खत्म हो जाता है, प्रारब्ध से शरीर अपने आप चल रहा है ये विश्वास हो जाने पर कर्मों में सहजता आ जाती है।

17) ज्ञान से कंगाल भी खुद को राजा समझता है।

12.

"वैराग्य"

वैराग्य का अर्थ ये नहीं है कि किसी पदार्थ या व्यक्ति से द्वेष करना। वैराग्य का अर्थ है रागसहित किसी एक से खास कनैक्शन न होना। जैसे राग बंधन है वैसे ही द्वेष पर समता से प्रेम मन में रहेगा। विकार सिर्फ अपने देखने हैं। माया त्यागी तो क्या भया जो मान न तजा जाय। त्यागी-वैरागी सबको माया ने मस्त किया है। वैराग्य मतलब किसी भी पदार्थ के लिए इच्छा न रखना। ऐसा महसूस हो कि सब मैं ही तो हूँ, फिर किसी विषय की इच्छा भी कैसे होगी? मुझे कुछ भी अप्राप्त नहीं है- सब कुछ है। जब देखेंगे ही राम तो काम कैसे होगा। सब विकार द्वैत में होते हैं। जब तक द्वैत है तब तक अज्ञान भी है, अज्ञान से माया भी भासती है, ज्ञान होने से सब सपनेवत नज़र आता है।

मैं जो सत्य हूँ तीनों कालों में सत्य हूँ, बाकी ये जगत अगर सत्य होता तो सुषोपति में क्यों नहीं दिखाई देता? शरीर तो हम भ्रमवश मान बैठे हैं, जैसे रस्सी में साँप कल्पना मात्र है। ज्ञान का असली फायदा है कि मैं देह नहीं हूँ पर देह को धारण करने वाला परमात्मा हूँ - आप विसर्जन होय तो सिमरन कहिए सोए। देह है तो जगत है नहीं तो जगदीश। जैसे अज्ञान में कोई चीज़ गुम

Page 17 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 17

हो जाती है तो उसको ढूँढने के सिवाय और कोई बात अच्छी नहीं लगती है, जब तक चीज़ मिल नहीं जाती है चैन नहीं आता है - वैसे ही यहाँ तो खुद को गुम करके बैठे हो, खुद को यानि आत्मा। जो कुछ भी है तो मैं ही तो हूँ। हर कोई अपने को घोड़ा समझ कर बैठा है पर है तो घुड़सवार। सभी दिन-रात घोड़े की बात करते हैं सिर्फ याद नहीं है तो केवल भगवान।

वैराग्य कैसे आए? अपने से पूछो कि कितने जन्मों में सब भोग भोग कर आए हो फिर ये जन्म भी मनुष्य का गँवा रहे हो। जितने चाहे भोग भोग लो पर तृष्णा तो घटेगी नहीं बल्कि और बढ़ेगी। आप भए बुड्ढे तो तृष्णा भई जवान। राजा के पास चाहे सारी रजाई हो पर किसी एक हीरे पे आशिक हो गया तो कुत्ते के साथ खाएगा हीरे को हासिल करने के लिए - ये है वासना। वासना ही जन्म-मरण का कारण है, आत्माकार के लिए मौत है ही नहीं। वैराग्य से सभी दुखों से दूर जाते हो, किसी की भी गुलामी नहीं करनी पड़ेगी। पराधीन सपनेहु सुख नाहिं। वैराग्य से देह भूल जाती है। दुख खुद हमसे विदाई लेकर चले जाते हैं, दुख-दर्द वेन्दय विसरी जे मालिक दूर इन्दे। भले विषय-पदार्थ में तुहिंजो मनरो हुजई फातल, सोभी सत्गुरु युक्तीय कढी नामे कंदुइय दाखिल।

सच्चा सत्गुरु मौन रहकर सिखाएगा नहीं तो कितने ही लेक्चरर हैं पर कोई उनसे नहीं सुधरा है। शमा जलती है तो पतंगा आकर अपने को जलाता है, अगर शमा स्वयं को न जलाए तो एक भी पतंगा न आए।

कितने ही वैराग्य लेते हैं परंतु तरीका गलत होता है। वो वैराग्य में दुखी होकर मर जाते हैं पर वैराग्य में तो अनोखा आनंद है। जगत के संकल्प-विकल्पों से खाली हो जाते हैं, नहीं तो अज्ञान में अनेक ख्यालों से अंदर ही अंदर खत्म होते जाते हैं। जल्दी बुढ़ापा आ जाता है, खून ठंडा और काला हो जाता है। ये बीमारी कैंसर और टी.बी से भी बढ़कर है, शरीर के रोगों के इलाज के लिए हजारों डाक्टर हैं का डाक्टर कोई विरला मिलता है, मन का डाक्टर वही होगा जो अपनी इन्द्रियों का गुलाम नहीं होगा। एक-एक इन्द्रिय के विषय-सुख में गुलामी समाई हुई है। जानवर में तो एक विषय है- जैसे हिरण में सुर, हाथी में काम, पतंगे में रोशनी भँवरे में फूल का रस, मछली में पानी परंतु मनुष्य में तो पाँचों ही विषय हैं। परंतु जब वो ब्रह्म का निश्चय करता है तो शरीर ही नहीं रहता है तो विषय कौन भोगे? ज्ञानी महाकर्ता, महात्यागी, महाभोक्ता है पर है अकर्ता। जो कर्ता है वो जरूर मरेगा, पर जो दृष्टा है वो खेल देखेगा। जो जाने मैं कुछ करता, तब लग गर्भ जूण में फिरता।

Page 18 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 18

त्याग भावना से कोई पदार्थ दुख नहीं देगा। पर अपनी इच्छा से कुछ भी भोगोगे तो जरूर कष्ट होगा। [अस्पष्ट] ईश्वर इच्छा पर चलता है, अज्ञानी अपनी मर्जी पूरी करता है जिससे कभी भी सुख-शांति नहीं मिलेगी। भगवान से एग्रीमेंट करनी है कि जो तुद भावे साईं भली कार। रजा में राजी रहना है। हम भगवान पर आर्डर न करें पर उसकी रजा में राजी रहें तो कभी भी दुखी नहीं होंगे। आखिर भी चाहिए तो क्या चाहिए, हुकम के अंदर सब ठीक चल रहा है। वाह-वाह करें, शुकराना मानें, मौज में रहें, मैं ब्रह्म हूँ यही पक्का करना है।

शरीर है ही नहीं, भ्रम में हो खुद को जीव मानकर दुख-सुख भोग रहे हो। इसको समझने के अलावा और कोई बात भी है क्या? शरीर को भूलाकर मोक्ष पद को हासिल करना है। शुभ-अशुभ दोनों इच्छा का त्याग करना है। जब जगत बना ही नहीं है तो इच्छा किसकी होगी, किसके लिए होगी जब हूँ ही मैं?

सच्चा गुरु माया को हाथ भी नहीं लगाएगा। चाहे कोई जिज्ञासु सब कुछ अर्पण करे तब भी उसकी वृत्ति ब्रह्माकार रहेगी। सच्चा गुरु कहेगा कि आत्मा की बात करो तो शिष्य भी जरूर ब्रह्म [अस्पष्ट] करके देखेगा। पर गुरु लोभी होगा तो खुश होगा। तो आज मेरी तपस्या पूरी हुई, अब कर्म करते हुए कर्मों से न्यारा हूँ [अस्पष्ट] भी दंभी हैं, ब्रह्मज्ञानी फकत दृष्टा है, न कि कर्ता। वो कुछ भी नहीं करता है - कर्म होता है दूसरे से, पर जब

हूँ ही मैं तो बाकी क्या रहा? सारी दुनिया को कर्तापने का रोग लगा हुआ है, पर है ही अल्लाह ये कोई नहीं समझता है, पूरे गुरु का सुन उपदेश पार ब्रह्म निकट कर पेख। भूले मार्ग जिसने बतलाया ऐसा सत्गुरु वड़भागी पाया। सारी दुनिया भूले हुए रास्ते पर चल रही है, एक गुरु ही है जो सीधे रास्ते पर ले आता है। काँचे गुरु ते मुक्त न होय। जेंह साधुअ साढियो गिदी (कपड़ा), ग्राहु (खादो) तहिंखां अल्लाह अगायू अगियो पयो। साधु होना चाहिए [अस्पष्ट] की तरह, ऐसे नहीं कि भिक्षा न दे तो बकबक करे। वो साधु किसी का क्या उद्धार करेंगे जिसने सिर्फ वेष धारण किया हो।

पूरे गुरु का एक वचन मारने के लिए काफी है, बाकी उपदेश कितने भी सुनो पर वहीं का वहीं भूल जाओगे। पूरे गुरु का उपदेश ऐसे है जैसे बंदूक से गोली छूटे पर को ही भगवान मिलेगा। सिर्फ पारब्रह्म की मन में भूख-प्यास नहीं पर तड़फ भी हो जैसे मछली जल बिन तड़पती है, जो प्रेम में आगे बढ़ गए उनको माया पसंद भी नहीं आएगी।

बुद्धि का धर्म है पदार्थों में कम-ज्यादा देखना, कभी कुछ मानना कभी कुछ, कभी अपने को जवान मानता है तो कभी बुड्ढा, कभी सगुण कभी निर्गुण को पूजता है फिर कभी न करके दुखी होता है। ये सब चित्त की अवस्थाएँ हैं कभी देह मानता तो कभी आत्मा। ये भी

Page 19 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 19

अंहकार का नाटक है, सभी इन्द्रियों के रस को जानने वाले तुम हो। 'आत्मा' शब्द आदि से भी पहले है, वाणी कभी भी मेरा वर्णन नहीं कर सकेगी, पदार्थ सब जड़ है वो मुझे कैसे खुश कर सकते हैं? विवेक [अस्पष्ट] होने के कारण पदार्थ सत्य लगते हैं। पर तुम्हें करना है खुशी से ख्वाब। अंहकार को वजह से जगत है पर मैं ही नहीं है तो जगत कहाँ है, सपने में सब सत्य लगता है पर जागने पर सब मिथ्या। मैं भगवान हूँ बस ये पक्का करना है और शरीर बिल्कुल न रहे। आप विसर्जन नहीं होगा तो भूल होती रहेगी। अपने को देह मानना ही पाप है। देह में ही चौरासी का चक्कर है, वासना ही जन्म-मरण का कारण है। बीज होगा तो जरूर वृक्ष बनेगा वैसे ही वासना होगी तो जरूर जन्म-मरण होगा। मन को अमन करना है। दुख का कारण सिर्फ अज्ञान है। ज्ञान भया तो कर्म भी नास।

-x-

13

ज्ञान का अंहकार

ज्ञानी को भी ज्ञान का अंहकार है तो 'बाहर ज्ञान-ध्यान-अस्नान, अन्तर व्यापै लोभ सुआन' बिल्ली का अंहकार छोड़कर फिर ऊँट का अंहकार आ जाता है। ये जो ऊँट वाला अंहकार एक बार आ गया तो इसको छोड़ना बहुत मुश्किल है। गुरु को भी जवाब देने में देर नहीं लगेगी कि तुम मुझे नहीं पहचानते हो। गुरु से भी कहेगा कि मुझे मेरे निश्चय की खबर है, ब्रह्मज्ञानी की गति ब्रह्मज्ञानी ही जाने मतलब कि मन को बहुत सारे रास्ते हैं भूलने-भटकने के।

तीन तरह के लोग गुरु के पास ज्ञान लेने आते हैं - पहले वो जो भोगों की प्राप्ति करना चाहते हैं, दूसरे वो जो मान-इज्जत-कीर्ति चाहते हैं, तीसरे मोक्ष की प्राप्ति के लिए।

मटके में छेद होगा तो पानी नहीं भरेगा, मटका उल्टा होगा तो भी पानी नहीं भरेगा। शास्त्र पढ़ने से, सुनने से या छपवाने से भी अज्ञान नाश नहीं होगा क्योंकि शास्त्र भी अज्ञान का कारण बन जाएँगे। ज्ञान तो केवल गुरु के मुख से प्राप्त होगा। शास्त्रों में कहीं कैसी, कहीं कैसी वाणी लिखी हुई है, शास्त्र पढ़कर बुद्धि सुलझने की जगह उलझ जाएगी। गुरु से उत्तर प्रश्न करके सारे संशय दूर कर सकते हैं। मत कोई भ्रम भूले संसार, गुरु बिन कोई न उतरस पार। पोथियाँ मतलब जो पीछे हुईं (पोय थीयूँ)। सब

Page 20 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 20

पैगम्बर भी आकर चले गए पर क्या तेरा उद्धार हुआ? तुम क्या हो ये बात करो - स्वयं को पहचानना है, आँख उठाकर अपने को देखो, कंधा झुकाकर अपने अंदर नज़र डाल कर देखो। 'से सिमरे [अस्पष्ट] आप सिमरहे' सिमरन उसीका सच्चा है जिसने अपने आप को जाना है।

किसी ने सवाल पूछा कि संतों को गालियाँ क्यों दी जाती हैं? गुरु से जवाब मिला - गुरु वो जो शरीर से परे हो, न कि फोटो खिंचवाएँ कि मेरी शक्ल देखने से तुम्हारे अंदर गुण आ जाएँगे, वो गुरु देहाभिमानी है, सच्चा गुरु अपनी देह में नहीं अटकाता है, सच्चा गुरु ने अपने को देह मानता है और न ही अपनी पूजा करवाता है। सच्चा गुरु केवल समपद पर बैठाकर आत्मा का निश्चय करवाता है - सत्गुरु तुहिंजो आहे आत्म। जो भक्त अपने को समझता है वो जन्म-मरण के चक्कर में जरूर आएगा, ब्रह्मज्ञानी होने से ही शरीर का भान निकल जाता है। सब शरीर विकारी हैं - भले राम हो याँ कृष्ण, शरीर तो उनके भी चले गए पर वचन रह गए। वचन का असर भी तभी होगा जब जीते-जागते गुरु के मुँह से सुनोगे

तो ज्ञान नहीं लगेगा। शास्त्र हैं ग्रन्थियाँ

Page 21 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 21

14.

खिन-खिन भूलणहार - अभी और कितना वक्त? खुशी से ख्वाब करो, जगत मिथ्या है फिर उसकी बात कैसी? तू आत्मा ब्रह्म है तो अद्वैत है, तुम्हारे सिवा और कोई दूसरा नहीं है। तुम्हारे हुक्म के अंदर हर कोई चल रहा है। समता के अंतर्गत, अंहमता-ममता-कर्ता, काम-क्रोध-लोभ-मोह-अंहकार, कामिनी-कंचन-कीर्ति, लोकवासना-देहवासना-शास्त्रवासना नाश हो जाता है। संकल्प-विकल्प, ख्याल-मन और विक्षेप से ऊपर। इच्छा, अविद्या, अज्ञान, लोभ, मोह, राग, ममता से ऊपर। द्वेष-द्वैत, क्रोध, अंहकार, अंहमता, ममता, कर्ता से ऊपर तू अद्वैत, तू सम में हो। अंदर-बाहर भी खुद ही खुद है। साक्षी, दृष्टा हो, विकार सारे शरीर में हैं, तू तो सत् चित् आनंद स्वरूप है। सत्गुरु पहले वैराग्य से जगत और जगत के पदार्थों को मिथ्या निकम्मा साबित करके दिखाया। सगल सृष्टि का राजा दुखिया, हरि का नाम जपत होय सुखिया। ये समझो कि माया निकम्मी 11th Nov फिर नहीं है - जीव और जगत का भ्रम नाश हो गया, तभी तो ब्रह्म समझ में आएगा। सब शक, संशय, भरम नाश हो गया है और क्या पूछने लायक बाकी है? एक को जानने से सबको जान गया। जो जाणों सदा सुख होय। शरीर अपने प्रारब्ध के

हिसाब से जरूर चलेगा। भगवान के इंसाफ में विश्वास है, मन-अमन हो गया है, मन-बुद्धि से ऊपर हो, है ही आत्मा। कोटि कर्म बन्धन के मूल है, निश्चयात्मक बुद्धि हो गई है, वृत्ति ब्रह्माकार हो गई है। घड़ी एक विसरूँ राम को तो ब्रह्महत्या मोह होय। क्या मांगूँ कुछ थिर नाहिं, डिने दुखयो अणडिने राजी रहियो। कामना और कर्म है तो फिर जन्म-मरण है जो स्वर्ग और नरक के द्वार का कारण है। अविद्या और अज्ञान का कारण इच्छा है। इच्छा पूरी होने से भी तृप्ति नहीं होगी, वैराग्य से सब कुछ अपने आप सहज त्याग हो जाएगा। सोचने वाले ने पहले ही सोच लिया है - सो साहिब चिंता करे जिस उपाया जग। प्रभु भावे तो बिन साँस राखे। तुम्हारे विश्वास की कमी है - ये बात जिसको समझ में आ गई वो समझ से चलेगा। करना कुछ भी नहीं है बस सत्य को समझना है।

Page 22 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 22

15.

वैराग्य वचन

ही जीवन हिक बहानो आहे

[अस्पष्ट] हितां खानो आहे

भुलयो हो आहीं माया में

कुरीय [अस्पष्ट] हिन छाया ते

[अस्पष्ट] हो तो हिन काया में

हित न कहिंजो ठिकाणो आं ॥

1) ये दुनिया वो बाजार है जहाँ हर एक जीव आकर अपनी-अपनी इच्छानुसार 16th Nov

सो भी वाजिब है जो इस संसार को तिलस्मी बाजार निश्चय करके, निष्काम को पक्का करके, आत्मशुद्धि और आत्ममुक्ति को अपना आदर्श बनाएँ। सत्संग सेवन करे, सत्कर्म और अंतर्मुखता के व्यापार में आत्मज्ञान का नफा पाकर, निर्वासना होकर रहे, जीवनमुक्ति और विदेहमुक्ति का साथ लेकर

2) हमारे चारों ओर रोज़ मौत का नाच हो रहा है फिर भी समझते हैं कि हम कभी भी नहीं मरेंगे - यही माया है। माया का स्वरूप मन के द्वारा ही प्रगट होता है। जब माया के असली स्वरूप को पूर्ण रूप से जान जाओगे तब तुम उसके असर के नीचे कदाचित आ नहीं सकते हो।

3) मनुष्य काल के मुख में पड़ा है पर जीने की आशा करता है जैसे कि सांप के मुँह में पड़ा हुआ मेंढक मक्खी खाने की इच्छा रखता है। वैसे ही काल के मुख में पड़ा हुआ जीव भोग भोगने की इच्छा रखता है, जवानी की अवस्था [अस्पष्ट] क्षण भर में गुजर जाएगी, उसके बाद बुढ़ापा आएगा जब भारी कष्ट देखने पड़ेंगे, शरीर निर्बल हो जाता है और मौत करीब आ जाती है। मौत तो उसे एक पल भी नहीं भुलाती है।

4) जिस तरह मोर की पूँछ हवा में हिलती रहती है उस तरह चित्त सदा विषय भोगों के लिए भटकता रहता है जिससे उसको कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होगा। जिस तरह कुत्ता रोटी के टुकड़े के लिए दूर-दूर भटकता रहता है उसी तरह यह चित्त पदार्थों को पाने के लिए देश-परदेश भटकता रहता है पर मिलता कुछ भी नहीं है, पर अगर जो मिलता भी है तो भी उसमें से कोई भी सुख प्राप्त नहीं होता है। और अधिक पाने की तृष्णा सदा बनी रहती है।

5) जीव संसार रूपी समुद्र में एक बालक के रूप में जन्म लेता है। बालक अवस्था में दुखी होने का कारण होता है पराधीनता। फिर जवान अवस्था में कामदेव रूपी राक्षस लग जाता है और ये चित्त खोटे कर्मों की तरफ दौड़ता है। इसके बाद बुढ़ापे के दुख उसे दिन-रात परेशान करते हैं। उसके बाद मौत रूपी शेर उसे खा लेता है। मतलब ये कि

Page 23 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 23

जन्म से लेकर मृत्यु तक अज्ञानी जीव दुखी रहता है। ज्ञान के बिना दुखों का अंत और जन्म-मरण रूपी चक्कर से छुटकारा नहीं मिलता है।

6) ये पुरुष जिस स्त्री के काम-भोग की कामना करता है वो स्त्री विष्ठा-मूत्र से भरी हुई है और मांस-रक्त की पुतली है। स्त्री गहनों और कपड़ों से सुंदर दिख रही है, उसके एक-एक अंग का अलग-अलग से विचार करके देखें तो उसमें कोई भी सार नहीं है। जिस तरह नागिन के अंग बहुत कोमल होते हैं पर हाथ लगाने से वो डस लेती है, इसी तरह जो पुरुष स्त्री से मेलाप करता है उसका भी नाश हो जाता है।

7) काल बहुत बलवान है। जब काल रूपी राजा संसार रूपी वन में शिकार करने के लिए निकलता है तो सारे जीव डर कर निर्बल होकर भागते हैं, पर काल उनको मार देता है। काल बड़ा भैरव है जो सबको खाकर पल में प्रलय कर देता है।

ये जो अनेक प्रकार के पदार्थ देखने में आते हैं, ये सब नाशवान हैं, हम उनपर भरोसा करके बैठे हैं। ये सब मन की कल्पना से रचित हैं इन पर भरोसा करना बेकार है। अज्ञानी का तो जीना ही बेकार है क्योंकि उसके जीने से कोई भी अर्थ सिद्ध नहीं होता है। संबंधियों और मित्रों का संग ऐसे है जैसे कोई तीर्थ यात्रा पर निकला हो, राह में और यात्री मिल जाएँ, घड़ी-पलक के लिए

पेड़ की छाँव के नीचे साथ बैठकर आराम कर लिया पर फिर लौट कर अपने-अपने घर जाना है। जिस तरह उन यात्रियों से प्रेम रखना मूर्खता है उसी तरह परिवार वालों से प्रेम करना मूर्खता है। इस संसार के सारे पदार्थ नाशवंत हैं, जब सारा जग नाश को प्राप्त होने वाला है तो मुझे भी किसी घड़ी पलक में जरूर जाना पड़ेगा। जिस मनुष्य को आत्मज्ञान का विचार नहीं है उसी को ये जगत सुन्दर दिखाई देता है पर जगत तो देखते-देखते नाश भी हो जाएगा इसलिए मैं इस स्वप्नमात्र जगत में किस चीज की इच्छा करूँ जिसमें सुख कोई भी नहीं है, जिस तरह जहर मिली हुई मिठाई खाने से मनुष्य मर जाता है, इसी तरह जो मनुष्य विषय भोग मज़े के खातिर भोगते हैं वे नास हो जाते हैं।

जो मनुष्य आयु पर भरोसा करता है वो मूर्ख है, जिस तरह पत्ते के ऊपर पानी नहीं टिकती है उसी तरह आयु क्षण मात्र है, ये शरीर काल का ग्रास है, जिस तरह बिल्ली चूहे को संभलने नहीं देती है, इसी तरह काल अचानक ही अचानक आकर पकड़ लेता है और संभलने नहीं देता है जितने मनुष्य हैं सब पशु समान हैं क्योंकि जिसको समुद्र से पार लगने की इच्छा है और जो पुरुष को प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ और यत्न करता है वो ही मनुष्य है।

-x-

Page 24 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 24

16.

प्रारब्ध पर विश्वास

अपनी प्रारब्ध पर विश्वास करो कि भगवान ने अपने हाथों से बनाई है तुम्हारे कर्मों के अनुसार। अब तुम्हारी प्रारब्ध को कोई भी बदल नहीं सकता है। तुम्हारी सारी हयाति का ड्रामा मुकरर किया हुआ है।

पुरुषार्थ से सूली से काँटा भी कर सकते हो? सीता माता, राजा हरीशचन्द्र की भावी याद करो - न ही भगवान का और न ही और किसी का दोष देखो। भावी में विश्वास करने से संतोषी स्वभाव हो जाता है, हर वक्त अपने उद्धार में नज़र रखो, दूसरों कि चिंता मत करो। ममता छोड़कर समता रखो। अगर किसी भी प्रकार का भय है तो परमात्मा में विश्वास नहीं है, न ही भगवान का जुल्म देखो, दृष्टा होकर बैठो, न ही इच्छा रखो, न ही भगवान के किये में फेर-फेर करने की कोशिश करो। तुम अपने को शरीर जानकर दर्द सहते रहते हो। मानुष जतन करत बहु भाँति ताके करतब वृथा जात। 'ओम् सत्गुरु प्रसाद' को ना भुलाओ, मन को खाली मत बिठाओ, इसको हमेशा बहुत मशगूल रखो काम-काज में, बात सबसे करो पर ज्ञान की। सब तुम्हारी फतह मनाएँगे। भगवान की बात में कोई भी तुमसे नहीं जीत सकता है, ये पक्का विश्वास रखो कि जिसने साँस दी है, वो ग्रास देने के लिए बंधा हुआ है। योग और क्षेम का भार उसने अपने ऊपर उठाया है।

सो साहिब चिन्ता करे जिस उपाया जग। बेटे और बेटी में और सभी सम्बन्धियों को भगवान समझो नहीं तो दूसरा देखना पाप है। किए हुए पापों की माफी दिल में लेते चलो पर फिर भूल कर भी वो काम न करो। शुकराने मानो हर बात के। अपने शरीर की कीमत करो। जिस वक्त मन तुम्हें उलझाता है उस वक्त ज़ोर से बात करो नहीं तो मन गले पर नाखुन रखेगा (निरीअ ते नुंहुं डेई [अस्पष्ट])। मन चोर को पहचानो और पूछो आखिर भी क्या? याद करो कि यदि ज्ञान न होता तो इस वक्त कितना दुखी होता! है आज की घड़ी सभागी जो मेरी सोई हुई सुरति जागी। मुए को प्रभु देत है कपड़ा-लकड़ी-आग, जीवित नर चिंता करे तिसके बड़े अभाग। दातार जन्म देने के पहले ही दूध की नदी बनाता है। जगत को सच समझना ही दुख का कारण है वाह-वाह करके बैठ के खेल को देखो। आपे खेल बनाया आपे खेलनहार, जल में जीव बनाए तिना भी रोजी दे। बनी बनाई बन रही अब कुछ बनणी नाहिं, तुलसी ऐसा जानके मग्न मन माहिं। दुख एवं शोक में वो रहें जो निधणके हैं। सर्व शक्तिमान प्रभु मेरा हो चुका है फिर किस बात का शोक करूँ - हमारे धर्म में शोक करना पाप है। काम करो पर गम न करो। इलाज करो पर इन्तज़ार न करो। आने वाले दुखों की चिंता क्यों करते हो, हो सकता है आज ही मर जाओ। निराश होना नास्तिकपना है। मन में डर आएगा तो

Page 25 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 25

तन्दुरुस्ती भी खराब हो जाएगी। जो अपने हाल में खुश नहीं रहता है वो किसी भी हाल में खुश नहीं रह सकता है, गुरु वचनों के विचार में है तो सच्चा स्वर्ग भी इसी संसार में है। एक आँख निकल जाने पर भी शुक्र करो कि दूसरी तो बच गई। जैसे राजा का बेटा सपने में खुद को भिखारी समझे वैसे ही अज्ञान में ये जीव स्वयं को शरीर मान कर दुखी होता है। मोह माया [अस्पष्ट] अविद्या जो अणहून्दो इसरार - मोह माया है अविद्या का मिथ्या इसरार। जैसे सांप रस्सी में सपने में संसार के जीव, मृगतृष्णा का जल वैसे ही अपने आत्म स्वरूप से भूलकर शरीर में आकर फँस गए हैं, सो दुख में धीरज रखो यही सबसे सुन्दर बात है, जैसे सपने का डर जाग्रत में नहीं रहता है वैसे संसार के दुख हमें चलायमान न कर सकें, संसार भी तो सपना है। जो तुम्हारे ख्याल तुम्हें दुखी ना करें तो भगवान को भी ताकत नहीं है कि तुम्हें दुखी कर सके।

दुखों के समय तुम्हारे पापों का बैलेंस खत्म होता है इसलिए खुशी करो। सब दुख या सुख गुज़र जाएँगे ये बात याद रखो, सब दुनिया के पदार्थ मिल जाएँ, सब कामनाएँ भी पूरी हो जाएँ पर जो मैं ही मर जाऊँ तो सब किस काम का? आज का मेहमान समझो, आज के दिन को मौज में गुज़ारो। कल की चिंता मत करो। पता ही नहीं है कल जीएँगे या मरेंगे। लाख लानत है उस जीव को

जो दम पर करे विश्वास। भगवान का प्यारा भक्त वो है जिसको भगवान दुख भेजता है जैसे वो भगवान को याद करते रहें। भगवान निभागों को माया देकर अंधा करता है। सोचे सोच न होवेई जे सोचे लख वार। प्रभु भावे तो बिन साँस ते राखे। विसारण आहे दिल जे लाए वणन्दड़ दवा - विस्मृति है दिल के लिए लाभदायक दवा। सुत, दारा और लक्ष्मी पापी को भी होय, सत-समागम हरि कथा तुलसी दुर्लभ होय। हर हालत में खुश रहु प्यारा पोय [अस्पष्ट] दुनिया में सरहो। तकलीफ के वक्त खिल-मुश्कड़ी करके देखो तकलीफ कैसे गायब हो जाती है। बैठकर आत्मा का आनंद लूटो। मनुष्य जन्म मिला है, भाग्य खुला है, एक ही ज्योत है निरकार की। एक साधु का सब माल चोरी हो गया तो भी नाचने लगा कि अभी भी फायदे में हूँ कि लंगोटी बची हुई है। ख्याल करना तुम्हारा धर्म नहीं है क्योंकि तुम हो आत्मा इसलिए परधर्म में न आओ - आधा ग्लास खाली देखकर दुखी न हो। अंहमता और ममता जाते हैं समता से और समदृष्टि के अंदर सब गुण आ जाते हैं, विकार सब भाग जाते हैं। दुख के समय हमेशा भजन गाओ और ओम् का उच्चारण करो। साजन पहिंजे सैर करण लाए आहे रंग रचायो। अभ्यास और वैराग्य तीखा करो, एक नाम ([अस्पष्ट]) भगवान का दिल में धारण करके दूसरी कोई बात ना करो। कोडी भी नाहे तुहिंजी दुनिया में मिल्क हिक, जे दिल अंदर अवेई बेशक लहीं तो लख तूं। अद्वैत का विचार दुर्बलता और दुराचार अंदर से निकालता है। तेरी रोजी तुझको ढूँढती है। चिंता में चेहरा घटे, घटे बुद्धि और मान, ऐसी चिंता मत करो, चिंता चिता समान। चिंता से दोनों गए माया मिली न राम।

ओम्

Page 26 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 26

17.

शरीर जब तक है तब तक शरीर के धर्म आते-जाते रहेंगे, तुम व्याकुल मत हो, तुम पूर्ण हो - ये बातें तुम्हें चलायमान क्यों करती हैं जो क्षणभंगुर हैं, टिकने वाली नहीं हैं पर गुजर जाने वाली हैं, जीव की अपनी कोई हस्ती है ही नहीं, पर भगवान की हस्ती का सहारा लेकर प्रतीत हो रहा है। तुम उससे न्यारे हो, प्रकाशमय हो इसलिए सदा फरहद में गुजारो और मन को शांत रखो वास्तव में पदार्थ तुम्हें व्याकुल नहीं करते हैं पर उनका ख्याल दुखी करता है। उस ख्याल को सत्य में लगाके अपने आप में मग्न रहो और सदा दिल में खुशी रखो। नाम का सिमरण, नाम जपना और नाम के स्वरूप का चिन्तन ये खास अपनी आदत बना लो और पक्की तरह से आत्म ज्ञान की ज्योति अपने दिल में जला लो। अज्ञान अवस्था में कैसे अपने को शरीर समझते थे वैसे ही अब खुद को पक्का हो जायेगा कि वो चेतन, अटल सुख राशि ही मेरी जान है। वाह-वाह उस स्वरूप में बलिहार जाऊ प्यारे प्रभु मैं तुझे अपने से अलग समझता था पर सत्गुरु और सब शास्त्रों की वाणी में हमेशा विश्वास रखने से मुझे पूरी तरह पता चल गया है कि तुम ही मेरी जान हो न कि हाँड-माँस-प्राण वाला शरीर मेरी जान है। आत्मा स्वयं प्रकाशमय है, उसको जानने के लिये दूसरे किसी भी साधन की मदद लेने की जरूरत नहीं है। यहाँ जरूरत है सूक्ष्म बुद्धि की वृत्ति की। अज्ञान की अवस्था को 'अहम् ब्रह्मास्मि' वृत्ति ही दूर कर सकती है, बाकी तो सब आत्म-प्रकाश रूप है।

कोई बीमार यदि अस्पताल में जाता है तो वहाँ कितने भी मरीज़ नज़र में आएँ पर वो वहाँ अपने ही मर्ज की दवा करने जाता है। अगर वो दूसरों के मर्ज जानना चाहेगा तो अपना मर्ज कैसे दूर होगा? इसी तरह हम कितने ही दोषों, कितने ही मानसिक मर्ज़ों और बुराइयों से भरे हुए हैं जिन्हें दूर करना है पर अगर दूसरों के ही दोष और विकार ही देखते रहेंगे और दूसरों की बातों का ही विचार करते रहेंगे तो उससे कौन सा लाभ मिलेगा?

ये मुझे चाहिए ही चाहिए - ये कामनाएँ गिराने वाली हैं, जो खपे को दे, कपे उसको सारा जग जपे। वासनाएँ ही जन्म-मरण के चक्कर में लाने वाली हैं। सांसारिक जेल से छूटना आसान है पर वासनाओं की जेल से छूटने के लिए बहुत उद्यम चाहिए।

आध्यात्मिक मार्ग में लिखित सुन्दर व्याख्यान ही काफी नहीं है, पर उसके अनुसार जीवन बनाना है। साधक को पूर्ण रीति से आध्यात्मिक साधन में जुट जाना चाहिए तभी आत्मिक उन्नति हो सकती है। अपने गुरु के उपदेश को पूरी तरह से अमल करना चाहिए, मन को ढील नहीं देनी चाहिए। अपने इस जन्म में ईश्वर प्राप्ति की कोशिश करनी चाहिए, उसका साक्षात्कार करके ज्ञानी बन जाओ।

Page 27 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 27

18.

अपने मन की पहचान :-

अपने मन की पहचान अपने कर्मों से ही पड़ती है। किसी को क्रोध आता है, ये क्रोध कहाँ से आया? ये क्रोध बाहर से नहीं आया पर मन के अंदर था जो बाहर निकल आया, इस तरह हमारे कर्म हमें बताते हैं कि तू क्रोधी है, स्वार्थी है या कुछ और है, पहले छोटी-छोटी बातों में मन को मनाना चाहिए- कोई मीठा-तीखा बोलता है तो वो बातें दिल से नहीं लगानी चाहिएँ। अंहकार नहीं करना चाहिए, किसी से तीखा नहीं बोलना चाहिए, अगर भूल हो भी जाए तो हाथ जोड़ कर माफी माँग लेनी चाहिए।

जिसने सच जाना है कि केवल ब्रह्म ही सत्य है और बाकी सब झूठ है तो उसके कर्म और विचार में भेद नहीं होना चाहिए। अगर ये भेद-भाव न मिटा है तो उस ज्ञान का असर क्या होगा, वो अनुभवी ज्ञान नहीं है।

अद्वैत की सच्ची भावना आने से सारे भेद इस तरह से मिट जाते हैं जैसे कपूर जलने के बाद राख भी नहीं छोड़ता है। जिसने सत्चित् आनंद स्वरूप को जाना वो मिथ्या को मिथ्या और सत्य को सत्य जानकर 'मैं' और 'तू' से परे हो जाता है।

19.

अपने आपको पहचानना :-

तुम शेर होकर खुद को बकरी क्यों समझते हो।

तुम आत्मा हो, शुद्ध स्वरूप, अनंत एवं पूर्ण हो। जगत की महान शक्ति तुम्हारे अंदर है हे मित्र तुम रोते क्यों हो? तुमको रोग-दुख कुछ भी नहीं हुआ है, तुम तो अनंत आकाश स्वरूप हो- आकाश में कितने तरह के बादल आते हैं और कुछ वक्त खेल के फिर पता नहीं कहाँ चले जाते हैं, आकाश फिर से जैसे का तैसा हो जाता है - ऐसा ही अभ्यास करो। सत्य के चिन्तन में अपने शरीर को भुला दो। अपने मन में सोहम् की धुनि चलती रहे। मन में हमेशा याद रखो कि तुम आत्मा हो। मरते वक्त भी होठों पर सोहम्-सोहम् खेलता रहे, यही सच्चाई है कि जगत की अनंत शक्ति तुम्हारे अंदर है, जो बुरे संस्कार तुम्हारे मन को ढूक के बैठे हैं उनको भगा दो। हिम्मत वाले बनो। सत्य को जानो और उसको जीवन में अमल में लाओ, भले मकसद कितना भी दूर हो पर उठो-जागो और अपनी प्राप्त हुई शक्तियों को हासिल करो। क्या ताश के पत्तों को खेलकर या सिनेमा देखकर तुम शांति हासिल करने की उम्मीद रखते हो? जब काल आकर गर्दन से पकड़ेगा तो मौत से तुमको कौन छुड़ा सकेगा? जीव तो बहुत छोटा है, वक्त जल्दी-जल्दी चलता जा रहा है। तुम अविद्या की गाँठ काटकर निर्वाण का आनंद लूटो।

Page 28 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 28

20

ओम् की महिमा :-

ओम् शब्द शक्ति है। ओम् सभी मंत्रों में श्रेष्ठ मंत्र है। जो नित्य नियम से ओम् का जाप करता है उसे महा शक्ति प्राप्त होती है, उसके आँखों में चमक और चेहरे पर प्रकाश रहता है। ओम् का ध्यान करो और उस पवित्र ओम् अक्षर को जानो। उसको जानने से तुम सब कुछ जान जाते हो। ओम् का-गान करो, ओम् का कीर्तन करो, ओम् का ध्यान करो तो तुम्हारी सारी कामनाएँ पूर्ण हो जाएँगी ग्लानि गुम हो जाएँगी, तुम्हें आत्म साक्षात्कार होगा, तुम कमजोर नहीं हो। नाकामयाबी का विचार करके अपने आपको

[अस्पष्ट]

21.

SPIRITUAL MORALITY

सारा जगत अज्ञानी है - ज्ञानी तो करोड़ो मे कोई एक। मर्यादा मे बाहर ज्ञान-ध्यान-स्नान अंदर व्यापे लोभ स्वान' बगुले पक्षी की तरह दम्भी-पाखण्डी तिलक

Page 29 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 29

Page 30 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 30

22.

सन्त और ब्रह्मज्ञानी में अंतर

सन्त बहुत ही दयालु प्रेममय और पवित्र दिखाई देता है। परन्तु ब्रह्मज्ञानी बाहर से कठोर भी हो सकता है। रामकृष्ण परमहंस ने रानी रासमणि को खड़ाऊँ भी लगाई, कई ब्रह्मज्ञानी जगत की बातें सुनकर इतना शान्त रहते हैं जैसे उन्होंने कुछ सुना ही नही, जगत की बातों में वह रूचि भी नही लेता है, क्योंकि वह जगत को मिथ्या समझता है।

सन्त कभी-कभी परमात्मा से प्रार्थना भी करता है, किसी भी किस्म की पूजा पाठ व अनुष्ठान आदि भी करता है, वह स्वयं को और भगवान को अलग समझता है पर ब्रह्मज्ञानी अभेद आत्मा में है, उसने स्वयं को भी जान लिया है कि पुजारी और परमात्मा जानने वाला और जानने की वस्तु एक ही है, वह आत्मिक शान्ति में रहता है।

सन्त बाहर से लड़ाई झगड़ा खून खराबा देखकर परेशान हो जाता है, उसके खिलाफ आवाज भी उठाता है परन्तु ब्रह्मज्ञानी की नजर तत्व पर है इसलिए बाहर की घटना देखकर उसका हृदय द्रवित नही होता है। वह जानता है कि न कोई मरता है न मारता है, बाहर से कोई आता जाता है तो भी वह जानता है कि तत्व से न कोई आता है, न जाता है।

दुनिया में अज्ञान के कारण ही तन के मन के कष्ट बनाकर बैठे हैं। मन अपनी गद्दी नही छिनने देना चाहता है, सन्त कभी-कभी मन के बहकावे में आ जाता है, ब्रह्मज्ञानी को आत्म तत्व इतना पक्का है कि कभी भी मन उसको बहाकर नही ले जाता है, इसलिए बाहर से ब्रह्मज्ञानी सबको अपना स्वरूप जानता है, उसकी किसी में भी आसक्ति नही है, सबको अपना आप समझकर प्यार करता है। उसके सामने अगर कोई दूसरे की बात करता है तो वह बोलता है कि दूसरा बना ही नही है तो वार्तालाप वहीं समाप्त हो जाती है। अगर कोई ब्रह्मज्ञानी से कहेगा कि मैं अमेरिका से या यूरोप से आया हूँ और इतने दिन बाद जाऊँगा तो उससे ब्रह्मज्ञानी कहेगा कि आत्मा में आत्मा में आना जाना है ही नही।

सन्त अपनी कुछ मान्यताए बनाकर बैठे हैं कि गंगा स्नान करना है, पर ब्रह्मज्ञानी ऐसा कुछ नही करता है, वह एक ही बात मानता है कि मैं आत्मा हूँ और सर्वत्र आत्मा ही है।

सन्त को जरूरी नही है कि उसने तत्व को पकड़ा हो, इसलिए वह दुखी सुखी होता रहता है, पर ब्रह्मज्ञानी ने तत्व को जाना है इसलिए बाहर से वह कुछ करे या न करे, कोई नियम में बंधा हुआ नही है।

ओम्

Page 31 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 31

23.

आलस्य क्या है एवम् उसके प्रकार

आलस्य बड़े में बड़ी व बुरी बीमारी है। आलस्य तमोगुण है, आलस्य प्रमाद है। आलसी आदमी जीवन में कोई बड़ा काम नही कर सकेगा। आलसी का जीवन ही बेकार है।

आलस्य को जीतना है, आलसी की बुद्धि जड़ है। आलस्य के वजह से कई प्रकार से मनुष्य बेचैन, परेशान, दीन दुखी व गरीब है, बेरोजगारी भी आलस्य के कारण है। आलस्य में मनुष्य आई रोजी भी गवाँ देता है। दुनिया में अगर मनुष्य सच्चाई से करे तो सेवा व कार्य बहुत है पर आलसी समझता है मुझे सेवा का मौका नही मिलता है, योगी अपने शरीर को वश में रखता है, उसका शरीर उसके हुकुम में चलता है। ब्रह्मज्ञानी त्रिगुणातीत है। वह आलस्य और अआलस्य से ऊपर है। फिर भी लोक संग्रह के लिए उसका आदर्श सर्वगुण सम्पन्न है।

आलस्य के कई प्रकार हैं -

1. सवेरे उठने का आलस्य। जिस समय नींद खुले उस समय नही उठेगा, कहेंगे "हो उठता हूँ," और फिर सपनों की नींद में पर जाएँगे। देरी से उठेंगे, फिर सारी दिनचर्या में मगज खराब होगा।

2. मनुष्य आदत से मजबूर है। रात को देर से सोयेंगे, घूम फिरकर व किताब पढ़ कर, सुबह फिर अमृत वेले शान्ति में उठ नही सकेंगे, भगवान कहते हैं शरीर की क्रिया सुर्य निकलने से पहले हो जानी चाहिये। गुरु ग्रन्थ साहिब में लिखा है अमृत वेला सच नाउ वडयाई विचार, पशु पक्षी भी सुबह उठ कर चरने आते हैं। सुबह में प्रकृति शान्त रहती है तो ज्ञान ध्यान भी अच्छा हो सकता है, सोया तो पलक चूका। जैसे अज्ञान की गफलत की नींद खराब है वैसे यह नींद भी प्रमाद है।-

3. कई बातों में आलस्य होता है, उठने-बैठने, बात करने में।

4. किचन में देखेंगे पानी गिरा पड़ा है, तो वो उठके साफ नही करेंगे। किसका भले पाव फिसल जाये, पीछे दुखी होंगे।

5. किचन में पहले मसाले ठीक करके नही रखेंगे, खाना बनाने के टाइम तंग होंगे।

6. टिफिन संभालके नही रखेंगे। जब भोजन का समय होगा तब एक एक डिब्बा ढूंढेंगे और Tension खरीदेंगे।

7. कप-प्लेट खुद साफ नही रखेंगे। बर्तन ज्यादा होंगे तो नौकर को भी Tension देंगे।

Page 32 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 32

8. किचन में Nylon के कपड़े पहन कर काम नही करना है। ये मालूम भी है कि Nylon से चमड़ी को नुकसान भी होता है एवम् आग का डर भी है, फिर भी आलस्य करते हैं।

9. रात को ढीले कपड़े पहन कर सोना, फिर भी आलस्य करेंगे।

10. चाबी की एक जगह बनाकर नही रखेंगे, फिर ढूंढते रहेंगे।

11. पैसा, चाँदी, सोना आदि अलगर्ज होके रखेंगे तो फिर दूसरों पर दोष आरोपण करेंगे।

12. चाबी की एक जगह बनाकर नही रखेंगे, फिर ढूंढते रहेंगे।

13. पैन में रात को स्याही डालकर नही रखेंगे, फिर लिखने के समय उलझेंगे।

13. Bathroom की जंजीर टूटी है, नल से पानी बहता है, Wash Basin टूटा है, कमोड खराब है, गीजर खराब है, तो भी ठीक नही कराते।

14. फल के टोकड़े में फल खराब है तो निकाल कर नही फेंकेंगे, सारा टोकरा खराब हो जाएगा। फ्रूट सड़ जायेगा।

15. अस्पताल का दवा के पन्ने, रसीद वगैरह नही संभालकर रखेंगे जगह पर, फिर जाने के समय चिल्लाओगे - कहाँ गया किधर गया।

16. चप्पल की एक जगह नही बनायेंगे, फिर ढूंढते रहेंगे।

17. भगवान कहते हैं अपना चप्पल Plastic की थैली में पास में रख लो तो उठने के समय, ढूंढना नही पड़ेगा, और टाईम भी व्यर्थ न होगा, फिर भी आलस्य करते हैं।

18. दूध उबल रहा है, किचन में संकल्प आयेगा, पर उठेंगे नही। दूध बह जायेगा।

19. किचन में संकल्प आता है भाजी उतारें, कहते हाँ हूँ - आलस्य करते हैं तो या तो सब्जी गल जायेगी या जल जायेगी।

20. चिट्ठी लिखेंगे, तुरंत पोस्ट नही करेंगे। फिर गुम भी हो सकती है - या तो essence भी चला जायेगा।

21. कपड़ा फट जायेगा, बनायेंगे नही, मशीन निकालने का आलस्य, बटन या हुक टूटा है, बनायेंगे नही, एक टाँका नही देंगे तो नौ टाँका देने पड़ेंगे।

22. ताजा खाना पकाके नही खायेंगे, फ्रिज में बासी बनाके रखेंगे वो ही खायेंगे और खुद बीमारी खरीद करेंगे।

23. बाथरूम में जायेंगे, फ्लश नही चलायेंगे, पानी नही डालेंगे। औरों के लिये बीमारी बनायेंगे, ट्रेन में भी लिखा होता है - "जाने से पहले और जाने से बाद में फ्लश चलाओ पर चलाएंगे नही। पानी तो है पर आलस्य है।

Page 33 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 33

24. चादर पहनके सोना है पर आलस्य करेंगे हवा ने हड्डियों का पकड़ लिया तो पछताओगे। दिवाली के दिनों में एक औरत सफाई करके रात को खुले छत पर बिना कपड़े ओढ़े सो गई। सुबह उठे तो उठ न सके। सारा शरीर जड़ हो गया, केवल मुँह हिलता था, स्थानीय अस्पताल में बहुत दवाईयों के बाद उन्नीस महीने के बाद उंगली हिली, फिर तो सारे शरीर में धीरे-धीरे Movement आ गया। आज वो औरत सत्संग के आधार पर काफी ठीक है पर वैसा शरीर नही बनता है।

25. बिस्तर ठीक लेके सोना है, पर बिस्तर उठाने का भी आलस्य कि लेते कौन, रखे कौन - इतना मनुष्य आलसी है, यह तो भगवान हमें हर सावधानी से प्रेम में समझाके करवाते हैं नही तो हर बात में आलस्य है।

26. रास्ते में केले का छिलका पड़ा है, उठाके कोने में नही रखेंगे पाण (खुद) कभी फेकेंगे भी।

27. खाना खाने का आलस्य, समय पर न नहाने का आलस्य। दाँत ठीक साफ न करेंगे, फिर डाक्टर के पास हाथ लगवाओगे।

28. चप्पल टूटेगा, बनायेंगे नही - धक्का खायेंगे।

29. अपने कपड़े को ही नही बनाके रखेंगे, सुबह को ढूंढना पड़ेगा। दादा भगवान हमारे रात को सिरहाने के नीचे सुबह के लिये कपड़े रख देते सुबह उठके बात ही ना करना पड़े।

30. रात को नल, गैस, दरवाजे अच्छी तरह बद करके सोना चाहिये पर आलस्य में भूल जायेंगे।

31. सेवा देने का आलस्य, लेने की इच्छा है।

32. निष्काम कर्म में भी आलस्य होता है सोचेंगे धूप है, बरसात है तो समय पर किसी के काम नही आ सकेंगे। भगवान का आदर्श देंगे तो लंबे पानी में मालाड तक पहुँचते हैं। वहा फिर कपड़े भी नही बदलके, शरीर की Heat में कपड़े आपे ही सुखायेंगी। दादा भगवान तो तवे पर फुलका पड़ा है, निष्काम की प्रेरणा आयी तो रुकेंगे नही। एक बार बोरिविली के National Park में बैठे थे, एक प्रेमी को चाय की तलब लगी। चाय पीने गया, भगवान को प्रेरणा आई, उठे-चले तो सारे उठ कर साथ चल दिये। व्यक्ति वापस लौटा तो कोई न था, इतना रोया कि चाय की सुखबुद्धि ने गुरु से दूर किया, सुख बुद्धि ही आलस्य है। ब्रह्मज्ञानी में कभी आलस्य नही देखेंगे। (ऐसे बैठे कि देरी पर) समय से पहले ही पहुँच जायेंगे। ऐसे बैठे कि देरी से निकले और Taxi वाले को बोले जल्दी चलाओ, वो ट्रेन भी Miss हो जायेगी। किसी को भगवान मिलने का Time देते थे तो समय से पहले पहुँच जायेंगे, किसी की कार आने वाली होगी तो पहले से ही उतर कर नीचे खड़े हो जायेंगे। ऐसा नही आनेवाला ऊपर आओ और Time Waste जाये। आज ब्रह्मज्ञानी आलस्य से ऊपर है, टाईम की value की है, तो आज

Page 34 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 34

हम सब भी टाईम की value करते हैं और सीखते हैं कई लोगों का जीवन भगवान के वाणी से नही आदर्श से सुधरेगा।

किसी बीमार से मिलने का संकल्प उठता है प्रेम होता है पर आलस्य करते हैं, वो आदमी अगर मर जाये तो पछताओगे कि जाते थे। ज्ञानी ऐसे मौके नही गवाँता है, समय पर जो प्रेरणा आई बस ऐसे ही चलते हैं। दादा भगवान [अस्पष्ट] अभी चिट्ठी लिखी है, पर पोस्ट करके आओ, चाहे दादर जाओ। गुरु का कहना मान कर जाते थे आगे वाले को जिस को चिट्ठी मिलती थी वो लिखके भेजता कि आप की चिट्ठी आ पहुँची जो बहुत दुखी था कि Suicide करूँ, आपने बचा लिया। दिन को भी दादा भगवान लक्ष्मी भगवान नींद नही करते थे। जल्दी उठकर बैठ जाते, सत्संग चलते। कमरे में जो सोते थे, कहते थे दादा अभी तो सोये थे, अभी उठ भी गये। पर दादा भगवान में आलस्य कहाँ, वो तो लोगों को प्यार से ज्ञान सुनाते और लोग सुन-सुन कर नींद करते, दादा भगवान कभी थकते नही।

33. सतसंग में सीधा बैठ कर ज्ञान नही सुनेंगे टेढ़ा मेढ़ा बैठ कर तो कभी नींद आ जायेगी या Point Miss हो जायेगी। इसलिये गीता के कुछ अध्याय में कहा है कि अपना आसन न अति ऊँचा न अति नीचा हो, बैठकर स्थिरता से ज्ञान सुनो।

34. सत्संग में देरी से आयेंगे फिर औरों से पूछेंगे कि आज क्या चला - जो कभी समझेंगे कभी नही।

35. गुरु के पास आकर भी आलसी आलस्य नही छोड़ता। गुरु कहे 'उठो', कहेंगे "हा उठता हूँ।" और उठेंगे तो बड़ा लाभ मिलने वाला है। पर आलस्य करेंगे तो हीरा गवाँ देंगे। गुरु के पास वचन मिले या दर्शन मिले, गुरु कहे उठो तो धीरे धीरे उठेंगे, तो मन भी धीरे धीरे हो जायेगा। गुरु कहेगा अभी फोन करके आओ - आलस्य करेंगे या बुद्धि चलायेंगे - ये सब मन पर लकीरें पड़ेंगी।

36. गुरु (भगवान) रोज कहते हैं अपनी कृपा करो। पर फिर भगवान पर आधार रख कर बैठते हैं। अपनी खोज में नही रहते हैं। अपने आत्मतत्व को जानने में मन बुद्धि नीचे करके ऊपर नही उठते हैं। गुरु के समाधान पर चलते हैं तो इसमें दुखी होना पड़ेगा। यहा पर भी आलसी हैं दादा भगवान के Point है कि अभ्यास बदले उपदेश की चाह। भगवान के ज्ञान से बहुत तो सबको जागृता आयी है। और भी सुजाग होंगे। ब्रह्मज्ञानी जागदी ज्योति है। जग-जग कर, जल-जल कर दीपक की तरह सबको प्रकाश देते हैं। ब्रह्मज्ञानी सूर्य की तरह है। सूर्य की आलस करे तो इतना कार्य कैसे चले। सारी प्रकृति नियम से चलती है। मनुष्य एकाग्र नही तो आलसी है। आलस्य ही मनुष्य का दुश्मन है।

ओम्

Page 35 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 35

माँ

२४.

बीमारी क्यों आती है, कारण क्या है

① सैंकस एक बड़ा कारण है बीमारी का। सैंकस में बहुत energy waste होती है, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है, बीमारीयाँ आ जाती है। अगर स्त्री T.B की मरीज भी होती है, तो मर्द लोग नही छोड़ते है, जब माँ के पेट में बच्चा हुआ तो माता को मर्द लोग खराब करते है, गलत तरीके से प्रयोग कर बीमार पड़ता है।

② गलत खाने पीने से बहुत बीमारी आती है. उल्टा खाना - लाल मिर्च, गरम मसाले, फ्रिज का रखा चार दिन का खाना, फ्रिज का पानी पीना, लोभ करके खाना, कोई चीज अच्छी लगे तो जरूरत से ज्यादा खाना, अपनी शरीर की प्रकृति की संभाल नही करते तो क्या जाता है? खुद का 75% डाक्टर बनो।

③ Bad Company से, गलत उपन्यास पढ़ना या गलत सिनेमा देखना, तो माया सारी अंदर आ जाती है, तुम बीमार पड़ जाते हो, विधवा या कुमारी - लड़का लड़की देखेगा तो इच्छा पूर्ती नही कर सकेगी तो भी बीमार पड़ जाती है।

④ सफाई नहीं रखेगा - घर की, शरीर की, रसोई की - तो बीमारी होगी, तुम पदार्थ show के लिये रखता है, पर घर में मच्छर अगरबत्ती नही जलायेगी, तो बीमार होगा मच्छरों से, सफाई करके चादरे कपड़े नही रखेगा तो कीड़े पड़ जायेंगे अर्थात हर प्रकार की सफाई रखों।

⑤ एक तुम्हारा घर में बीमार है उससे सारा दिन मुँह से मुँह में बैठकर बात करेगा या जुकाम खाँसी वाले के बाजू में भी बहुत समय तक बैठेगा तो बीमार होगा।

⑥ बीमारी हुयी तो तुम असावधान होगा, ठीक है अपने ही उतर जायेगी, बीमारी को बढ़ायेगा तो रोग बढ़ता जायेगा, तुम डाक्टर केसामने नही बोलता असली कारण क्या है, बीमारी को छिपायेगा, डा० भी, अपनी मनमानी दवा देगा, डा० की दवाई का पूरा फायदा नही होगा,

⑦ मुस्कुरायेगा नही, हँसेगा नही, तो बीमारी लगेगी।

⑧ इच्छाओं, संकल्पों और इन्द्रियों को दबायेगा तो बीमारी होगी पर इच्छाओं को भी पूरा करके मन को दिखाओ क्या हुआ? यदि तुम्हारा दिल साफ है और इच्छा नही उठती तो ज्ञान से तेरे अंदर तृप्ति है, बीमारी नही लगेगी।

⑨ किसी के मोह में फँस कर उसकी देह का चिन्तन, देह में लिपटना, तुम एक दिन बीमार पड़ जायेगा।

⑩ कोई दृश्य देखो, तुम्हारी पसंद का नही है अर्थात किसी का खून बहता है - उसको देखकर बीमार पड़ जाता है एक औरत बालकनी में खड़ी थी तो एक सेठ को नौकर ने टुकड़े-२ कर दिये - औरत Heart लेकर बैठ गयी।

⑪ हवा पानी बदलना है। हवा पानी तुम नही बदलता है, तभी बीमार होता है।

⑫ अहंकार करने से बीमारी आती है।

⑬ आज्ञा संदेश लेना Tension होता है तो बीमारी होती है गलत फहमी में भूल होती है, तो बीमारी आती है।

ओम

Page 36 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 36

⑭ गुरु का कहना नहीं मानने से भी बीमारी होती है।

⑮ गलत कपड़े पहनने से बीमारी होती है,

⑯ आदत के लिये बीमारी आती है।

यहाँ आदत की इबादत है।

⑰ द्वैत से बीमारी होती है,

⑱ माया के लोभ से बीमारी होती है।

⑲ गुरु कहने सिवाय नहीं चलना, निर्भय का अर्थ भय में रहना हम कैसे रहते है,

⑳ आधार रखने से बीमारी होती है।

㉑ सफाई नही रखने से बीमारी होती है,

㉒ परहेज नही रखने से बीमारी होती है,

㉓ कोई मर्जी से न चले - बीमारी होती है,

㉕ क्रोध में आने से बीमारी होती है,

㉖ कामना करने से बीमारी होती है,

㉗ संदेह रखने से बीमारी होती है,

㉘ घृणा करने से बीमारी होती है। मन change करे, आलस्य से बीमारी होती है,

㉙ धिक्कार से विकार पैदा होता है।

㉚ डा० से बीमारी छिपाता है, वकील से case छिपाता है।

㉛ गुजरे को याद करना, भविष्य की चिन्ता करना से बीमारी होती है।

ओम

२५.

शरीर पर अमृतवाणी

1. शरीर एक सोने का थाल है कि भगवान को पहचानो नहीं तो गटर का थाल है।

2. शरीर ज्ञान से पहले जमादार है क्योंकि सबका विकार अंदर रखता है।

3. शरीर एक तोहफा है, 84 लाख योनियों के बाद Gift मिली

4. अज्ञानता में शरीर कीड़े का दरिया, कचरे की थैलियां।

5. शरीर एक रथ है जिसमें भगवान बैठा है, तू अकेला नही है, भगवान तेरे साथ व तेरे पास है। ज्ञान से पहले तू अपने को गन्दा, बन्दा समझता था लेकिन इसमें भी ब्रह्म बैठा है, तू अकेला नही है।

6. यह शरीर एक नौकर है, इस नौकर से सेवा लो तथा सभी इन्द्रियों से देवता जैसा काम लो।

7. शरीर एक धर्मशाला है इससे सबकी सेवा होती है। धर्मशाला नहीं बोलती है कि मैं सबकी सेवा करती हूँ। तू किसी से सेवा नही लेना क्योंकि सेवा खुद ही शरीर से होती रहती है, धर्मशाला की मरम्मत होवे या न होवे, सेवा होती ही रहती। लेकिन यह मत कहो कि मैं किसी की सेवा कर रहा हूँ।

Page 37 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 37

8. शरीर रबर की गुड़िया है, उसको जिधर चाहे मोड़ सकते हो, और झुका भी सकते हो। जैसे हाथ मुड़ सकता है, यह बात पक्की करो। कमजोर मत बनो।

9. शरीर यदि विकारी है तो तुम जैसा कुआँ भी नही है।

10. शरीर एक कुल्हाड़ी भी है, और भगवान का हैंडिल भी - तुम सभी काम लो।

11. शरीर एक चादर है, चादर ओढ़कर शिकवा क्यों करें? दो दिन की चादर मिली है, उसमें दाग मत लगायें।

12. शरीर एक खम्बा है। नरसिंह खम्बे से आपे ही निकला और मां समझ कर मैंने जन्म दिया, लेकिन खम्बे से भगवान बाहर आया। तू भी नानक, कृष्ण जैसा खुद आया।

13. शरीर एक परदेशी है, फिर परदेशी का क्या विश्वास करें, यदि विश्वास किया तो बड़ी नादानी करोगे।

14. शरीर एक कुरुक्षेत्र है, ज्ञान के बाद धर्मक्षेत्र बन जाता है। फिर खुद ही भगवान के कार्य में लग जाता है, कहना ही नही पड़ेगा।

15. शरीर एक घोड़ा है, तू घुड़सवार है, घोड़े पर साक्षी दृष्टा बनकर देखो तो फिर घोड़ा भूल नही करेगा।

16. शरीर दीया है, तू ज्योति है, दीया बिना रोशनी के उजाला नही होता।

17. शरीर जड़ है तू चेतन प्राण है, माना तो तू उसको जानने वाला है।

18. शरीर में विकार रहेगा क्यूंकि यह खून पसीने की पैदाइश है, तू तो निर्विकारी आत्मा है, शरीर थोड़े ही है।

19. शरीर साबुन से शुद्ध न होगा आत्मा जानने से शुद्ध होगा।

20. शरीर राधा है तू श्याम है।

21. शरीर विकारी है क्योंकि चंचल है, आत्मा एक रस है, सत्य है और एक है।

22. शरीर भोगता है, तो अभोगता है, साक्षी देखने वाला

23. देह है तो मन बुद्धि है, आत्माकार को मन बुद्धि नही है तभी तो ईश्वर इच्छा पर चलता है।

24. देह को भुलाने बैठेंगे तो देह पक्की होगी। आत्मा को जानो तो देह स्वतः ही भूल जायेगी। जैसे सांप अपनी खाल उतारेगा तो नहीं उतार पायेगा पर साल भर बाद खाल स्वंय ही उतर जायेगी।

ओम

Page 38 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 38

26.

सतसंगी के लक्षण

1. सतसंगी की अपनी रहणी - कहणी ऐसी होनी चाहिये कि देखने वाला यह समझे कि ये हमसे अलग है।

2. मन और इन्द्रियों के अधीन नही, परीक्षा के समय और अधिक सावधान, कोई कड़वा बोलता है तो तुम मीठा बोलो।

3. बुरे से बुराई मत करो और बुराई सोचो भी नही, इस प्रकार तुम बुराई से बचते जाओगे।

4. विश्वास रखो तुम्हारे अच्छे व्यवहार से बुरा व्यक्ति भी बदल जायेगा।

5. तुम गुरु के कितने भी नजदीकी सेवक हो पर वचन नही माना तो तुम गुरु के प्यारे नही है।

6. अगर कोई झगड़ालू इन्सान सामने आता है तो तुम तो सामने से हट जाओ तो झगड़ा बढ़ने नही पायेगा।

7. जो तुमसे छोटा है, तुम्हारा आदर नही करता है, पर तुम उससे प्यार करो।

8 कोई तुम्हारे ऊपर झूठा आरोप लगाये तो भी तुम क्रोध में न आओ, उसका वचन कोई खुदा का हुक्म नही हो गया है। जो दोष तुम्हारे में आ गया उसे चैक करो।

9. जो खुद क्रोध की आग में जल रहा हो, वो तुमको ठण्डक कैसे दे सकता है, जरा सोचो अग्नि भी किसी को ठण्डक दे सकती है।

10. काम रावण ने किया, नाम विभीषण ने लिया, दोनो एक साथ नही रह सकते।

11. अगर प्रभु से प्यार है तो हृदय को शुद्ध करने का प्रयास करो, विकारी हृदय में परमात्मा कैसे निवास करेगा?

12. बड़ी पदवी पाने पर छोटो को परेशान मत करो वरन उनकी आह तुम्हारे शुभ कार्यों को भस्म कर देगी।

13. अंधेरे कमरे में जाओगे तो ठोकर लगेगी, इसीलिए मन में ज्ञान ज्योति जलाओ अन्दर अज्ञान अंधकार है तो जगत में ठोकर जरूर लगेगी।

14. गुरु ने ज्ञान का दीप जलाया उसमें रोज-रोज प्रेम का तेल, श्रद्धा की बत्ती विश्वास की बाती का ध्यान तुम्हें करना है।

15. मालिक निराकार है, वो मेरे अहंकार का वैरी है, अहंकार की जरा सी 'बू' सतसंगी में है तो वो परमात्मा को नही पा सकता।

16. जिसे प्रभु मिलन की इच्छा है उसे बाकी सब इच्छाओ का त्याग करना पड़ेगा।

17 प्रेम के रंग में रंगना चाहते हो तो मोह ममता रूपी मैल को सत्संग रूपी सरोवर में नित-नित धो। बिना कुर्बानी के सफलता नही मिलेगी, लोहे को काटने के लिए लोहे का हथौड़ा ही काम आता है इसलिये प्रभु स्मरण हमें विषयों के स्मरण से बचाता है।

ओम

Page 39 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 39

27.

सतसंग एक निराला Shopping Centre

अशान्ति रूपी रद्दी देते है और शान्ति [अस्पष्ट] आनन्द लेते है, जैसे दुकानदार अपनी चीजो की मशहूरी करते है। और ग्राहक बार बार दिखाते है, ऐसे ही सच्चे गुरु भी अपने प्यारो को सच की महिमा बताते है, सतसंग रूपी Shopping Centre में ये-ये चीजें मिलती है।

सन्तोष रूपी राजाई खजाना

वैराग्य रूपी सुखो की खान

धीरज दुखो और कलेशो को हटाने वाला बल

युक्तियाँ जगत में आनन्द

विवेक सत और असत को साधने वाली कसौटी है

दम इन्द्रियों को जीतने वाला बड़ा मददगार है

शान्ति मीठी बहन है

तृप्ति सुखकारी सहेली

सत रूपी सेवा धारी वैद मिलता है

मीठापन मुख का पान मिलता है

अच्छे कर्म अच्छे कपड़े

ध्यान ईश्वर का दर्शन

ज्ञान ईश्वर की जानकारी

विज्ञान ईश्वर का मिलाप है

प्रेम रूपी अमृत का प्याला है

मिलाप एकता बड़ी ताकत है, तपस्या शरीर का तेज है।

ब्रह्मचर्य शरीर की तंदुरुस्ती है

भक्ति में बड़ा यश है

सेवा में मेवा है, तपस्या में बल है

श्रद्धा में गुरु का मिलाप है

सावधानता में दुश्मन से भी जीत मिलती है

सतसंग रूपी Shopping Centre में अनेकों चीजे मिलती है - आपको जो मीठी व अच्छी लगे - भले वो लिजिये।

ओम

Page 40 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 40

27.

सतसंग एक निराला Shopping Centre

अशान्ति रूपी रद्दी देते है और शान्ति [अस्पष्ट] आनन्द लेते है, जैसे दुकानदार अपनी चीजो की मशहूरी करते है। और ग्राहक बार बार दिखाते है, ऐसे ही सच्चे गुरु भी अपने प्यारो को सच की महिमा बताते है, सतसंग रूपी Shopping Centre में ये-ये चीजें मिलती है।

सन्तोष रूपी राजाई खजाना

वैराग्य रूपी सुखो की खान

धीरज दुखो और कलेशो को हटाने वाला बल

युक्तियाँ जगत में आनन्द

विवेक सत और असत को साधने वाली कसौटी है

दम इन्द्रियों को जीतने वाला बड़ा मददगार है

शान्ति मीठी बहन है

तृप्ति सुखकारी सहेली

सत रूपी सेवा धारी वैद मिलता है

मीठापन मुख का पान मिलता है

अच्छे कर्म अच्छे कपड़े

ध्यान ईश्वर का दर्शन

ज्ञान ईश्वर की जानकारी

विज्ञान ईश्वर का मिलाप है

प्रेम रूपी अमृत का प्याला है

मिलाप एकता बड़ी ताकत है, तपस्या शरीर का तेज है।

ब्रह्मचर्य शरीर की तंदुरुस्ती है

भक्ति में बड़ा यश है

सेवा में मेवा है, तपस्या में बल है

श्रद्धा में गुरु का मिलाप है

सावधानता में दुश्मन से भी जीत मिलती है

सतसंग रूपी Shopping Centre में अनेकों चीजे मिलती है - आपको जो मीठी व अच्छी लगे - भले वो लिजिये।

ओम

Page 41 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 41

28.

मुस्कान (SMILE).

मुस्कान की कोई कीमत नही होती, मगर यह बहुत कुछ रचती है, यह पाने वाले को खुशहाल करती है, देने वाले का कुछ घटता नही, यह क्षणिक होती है, लेकिन यह यादो में सदा के लिये रह सकती है।

कोई इतना अमीर नही है कि इसके बिना काम चला ले और कोई इतना गरीब नही है कि इसके फायदे को न पा सके। यह घर में खुशहाली लाती है, व्यापार में ख्याति बढ़ाती है, और यह दोस्तो की पहचान है।

यह थके हुए के लिये आराम है, निराश लोगो के लिये रोशनी, उदास के लिये सुनहरी धूप, और हर मुश्किल के लिये कुदरत की सबसे अच्छी दवा।

न भीख में, न खरीदने से, न उधार मांगने से और न चुराने से मिलती है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जो तब तक किसी काम की नही जब तक आप इसे किसी को दे न दे।

दिन भर की भाग दौड़ में कुछ परिचित हो

सकते है कि इतने थके हो कि मुस्कुरा न सके। तो उन्हें अपनी ही मुस्कान दीजिये। किसी को मुस्कान की उतनी जरूरत नही होती, जितनी की उसे, जो खुद किसी को अपनी मुस्कान न दे सके।

खुशमिजाजी अच्छाई से आती है। एक मुस्कान बनावटी भी हो सकती है और सच्ची भी। मुद्दे की बात यह है कि मुस्कान असली हो। मुस्कुराने से ज्यादा मसल्स (मेहनत) त्यौरिया चढ़ाने में लगती है। मुस्कुराना त्यौरियां चढ़ाने से आसान है। इससे सूरत निखरती है। मुस्कान एक से दूसरे तक फैलती है। यह सूरत को निखारने का सबसे सस्ता तरीका है। हंसते हुए नूरानी चेहरे को हमेशा पसंद किया जाता है। एक चिढ़चिढे इन्सान के साथ कौन रहना चाहेगा? कोई नही। सिवाय उससे भी बड़े चिड़चिढे के। एक सच्ची मुस्कान वैसे ही पता चल जाती है, जैसी एक झूठी मुस्कान।

ओम

Page 42 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 42

29.

सत्संग क्या है

- सत्संग में हमारे जीवन का निर्माण होता है।

- सत्संग से आत्मबल मिलता है।

- सत्संग मन को देखने का दर्पण है।

- सत्संग मन का आहार है।

- सत्संग भय और भ्रम को मिटाता है।

- सत्संग हमें निम्न मानसिक धरातल से ऊपर उठाता है।

- सत्संग हमारा विद्यालय और चिकित्सालय है जहाँ मन का रोग दूर होता है।

- सत्संग प्रेम की मधुशाला है।

- सत्संग ऐसी सीढ़ी है जो परमात्मा तक ले जाती है।

- सत्संग जीवन को महत्वपूर्ण बनाता है।

- सत्संग में मानव जीव भाव से शिव भाव में

प्रतिष्ठित होता है।

- सत्संग रोग, भोग व शोक से ऊपर उठाता है।

- सत्संग जीवन में सत्य तक पहुँचने का अनुभव देता है।

- सत्संग अंधे की लाठी है।

- सत्संग आलौकिक दृष्टि देता है।

- सत्संग परमात्मा से प्रेम करने की शक्ति देता है।

- सत्संग जीने की कला सिखाता है।

- सतसंग असम्भव को सम्भव बनाता है।

- सतसंग जीवन को सत्‌चितआनन्द स्वरूप बना देता है।

- सत्संग वह संजीवनी बूटी है जो मानव की बेहोशी मिटाता है।

- सत्संग वह कड़ी है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ती है।

- सतसंग के बिना जीवन में पूर्णता प्राप्त नही कर सकता।

ओम

Page 43 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 43

माँ

30.

नौं किस्म के कंजूस

i) धन का कंजूस - जो Non possession है, उसने जान समझा तो सब कुछ अर्पण कर दिया। उसने अपना सारा जीवन ही दे दिया तो उसके लिये केवल धन का उदार चित्त बनना अच्छा ही नही लगता। Money is useless जिसने अपना पैसा भी नही समझा। सब गुरु का है तो गुरु ही आकर उसके तन, मन, धन पर हक समझता है। गुरु बिन दान हराम है. कहते है वेद पुराण। गुरु के हुक्म के सिवाय वह कुछ भी नही करता है। अज्ञान में यदि कोई उदार चित्त है तो यह अवगुण है क्योंकि वह पैसा अपने सुख और ऐश्वर्य में लगायेगा या सम्बन्धियों के लिये, दान पुण्य भी करेगा, पर गुरु स्वंय उसके धन पर हक रख कर उदार चित्त बनाता है तो अच्छा है धन से आसक्ति निकल जायेगी। अपनी मर्जी से एक पैसा भी न खर्चे तो ख्याल रहित हो जायेगा। राजा जनक का महल जला तो वह उठा नहीं। उसने सच्चे दिल से, तन, मन, धन गुरु का समझा। अच्छे में अच्छा दान है ब्रह्मज्ञान का दान।

×[जिस धन से औरों को बरसाये]×, धन से कभी भी शान्ति नही आयेगी,

2) प्रेम करने का कंजूस → अज्ञान में यदि किसी को प्रेम करेंगे तो मोह में मरेंगे, गुरु से मिलने के बाद ही प्रेम होता है। तुमने मुझको प्रेम सिखाया। फिर भी प्रेम करेंगे तो वह मोह ही होगा। अपने आप से सर्वमय रूप से दृष्टि रखना ही प्रेम है। प्रेम में क्रिया ही नही है, प्रेम में दो रहते ही नही है जो वर्तन हो, प्रेम में कोई कर्म नही है जैसे अपने शरीर को हर तरह से खिलाये पिलाये और सुख दें, ऐसा ही प्रेम किसी दूसरे को दें, अपना आप समझ कर तो वह प्रेम है ×[अपने बच्चे, पति के लिये कितने भी कष्ट सहेंगे, दूसरे को पानी का गिलास भी भर कर देंगे तो वह प्रेम है ]× अपने बच्चे पति के लिये कितने भी कष्ट सहेंगे दुसरे को पानी का गिलास भी भर कर देंगे तो याद आयेगा पर सच्चा प्रेमी अपने सुखो को छोड़कर दूसरे के दिलो को जानकर उससे हमदर्दी करके उसका दुख निवृत करके उसे तसल्ली देता है। यह प्रेम है। दुनिया को सच्चे प्रेमी की जरूरत है न कि धन की। प्रेम गुरु का पाकर हम तृप्त होते है और दूसरे हमसे तृप्त होते हैं। ज्ञानी एकांत में अपने स्वार्थ के लिये बैठ कर आनन्द नही लूटता है उसका आनन्द और खुशी दूसरे की खुशी में है।

Page 44 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 44

3) आनन्द लूटने का कंजूस → गुरु से जिसने आनन्द को लूटा, वह माया में जाकर गिरेगा। कहते है बहुत आनन्द। सुअर-सुअरी की तरह गृहस्थ में बहुत आनन्द समझ कर बैठे थे, पर गुरु ने आकर बताया कि आनन्द क्या होता है, अतिइन्द्रियों का आनन्द मुझसे जुदा नही है, किसको लूटूं। आनन्द की इच्छा भी आनन्द दूर करती है। पर आत्मा में ना आनन्द है ही नही तो आनन्द क्या लूटूं। मछली स्वाभाविक तैरती है। मैं स्वाभाविक सत्‌चित्‌आनन्द स्वरूप मुक्त हूँ।

4) गुण उठाने का कंजूस → अज्ञान में जिसमें गुण देखने में आता था तो उससे राग होता था और जिसमें अवगुण देखने में आता था, उससे द्वेष होता था। ज्ञान के बाद पता चला कि हर एक आदमी आत्मा ही है - निर्गुण - निराकार। गुण - अवगुण है शरीर में। जब हम शरीर को देखेंगे तो गुण देखेंगे, तो अवगुण भी देखेंगे। फिर अगर यह कहते है कि अवगुण छोड़कर गुण देखता हूँ, पर अंदर में पता है कि अवगुण भी इसमें है, पर मैं देखता नही है। ×[हंस पक्षी तरह दूध और पानी को अलग करके अवगुण छोड़कर गुण देखता है, ये ठगी है। हंस पक्षी की तरह दूध और पानी को अलग करके अवगुण छोड़ता है - भगवान में गुण, अवगुण है ही नही पर अच्छाई स्वयं भगवान है - भगवान अच्छा बुरा नही है।

5) सेवा में कंजूस - अज्ञान में यदि किसी की सेवा की तो दुसरे को लूला, लंगड़ा, अंधा बना दिया। अहंकार की, फल की इच्छा से अपने नाम कहलाने की भावना से सेवा की पर गुरु ने बताया कि सच्ची सेवा है तो ज्ञान से सब अपने आधार पर खड़े हो जाते है, गुरु ने हमारी सेवा करके हमें गुलाम और अधीन नही बनाया पर स्वतंत्र बनाया है। शेर उसे ही सब कहते है जो अपने पैसे पर खड़े रहते है - सेवा लेनी नही है पर सेवा करनी है। शरीर है भक्त और अंदर है भगवान सो भक्त का हर एक काम सेवा ही है, जिसमें इच्छा और अहंकार है ही नही - ये निष्काम सेवा है जिसमें इच्छा और अहंकार नही है - अनन्य भक्ति है और बन्दगी है।

1) अहंकार रहित

2) ख्यालो से रहित

3) अपना कुछ भी न समझना

4) unconcern

5) निर्मोही

6) अरुचि

7) न्यारा

8) द्वेष रहित

9) बेअसर

6) मुस्कुराने का कंजूस - ज्ञानी है आत्मा वह समझता है। मैं पहले ही से मुक्त हूँ - ब्रह्म हूँ, अभी कौन सी नयी बात हुई है। क्या कुछ मिला है जो हँसू। इन्द्र आदि जिस पद के लिये सदा ही चाहना होगी उसे पाकर हुए निर्वासना। ज्ञानी तो आत्मपद पाकर भी खुश नही होता है तो मौन में गम्भीरता में रहता है, उसकी सहज गंभीरता भी शोभायमान है, पर अज्ञानी की artificial हंसी भी सुन्दर प्रतीत नही होती है। अज्ञान में यदि कोई मुस्कुरायेगा तो फंसेगा, तो दूसरे को भी फँसायेगा, हँसते तो बिगड़ने के लिये है।

Page 45 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 45

एक actress हँस कर हजारो के जीवन को बर्बाद करती है, पर ज्ञानी अपने अंदर गंभीरता वैराग्य एवं सच्चे प्यार से खींच कर विदित होगा। गुरु और परमात्मा के प्यार में चमकते रहेंगे यही है सच्ची मुस्कुराहट।

7) भगवान होकर भगवान मानने का कंजूस → भगवान तो हर एक है। गुरु के मुख से सुनने से जल्दी खुनकी होती है कि मैं भगवान हूँ पर 'मैं ना' होने का कंजूस होता है। देहअध्यास छोड़ने में देरी करता है। भगवान समझने में तो देरी ही नही है जो 'शरीर का dress - मैं का नही पहनेगा। वह भगवान का छत्र नही पहन सकता है। शरीर को भगवान समझकर बैठेगा तो धोखा खायेगा। भगवान कहने मात्र से ही कोई भगवान नही होता है, पर ये सब बातें होवें egoless, thoughtless, disinterested, unattached, unaffected ये सब बातें होंगी तो सच्चा आनन्द भी होगा, और ज्ञान भी होगा नही तो केवल बोलता हुआ ही ब्रह्म होगा यानि मुख से बोलने वाला।

8) प्रशंसा करने का कंजूस → अज्ञान में हर एक दूसरे की प्रशंसा स्वार्थ के लिये करता है। स्वार्थ पूरा होगा तो प्रशंसा करेगा नही तो निन्दा करेगा। हर एक शब्दों में हर एक को खुश करता है,

अंदर दम्भ-पाखण्ड होता है। साहुकार खास राजाओ के पास जाते है। प्रशंसा के कारण ही बहुत से गिर जाते है। पहले भगवान की प्रशंसा के लिये खास भट्ट बुलाये जाते थे कि भगवान तो आदिल है, इंसाफ वाला है, दयावाला है, पर ये सब दिखावा है। पैसा लेकर भगवान की प्रशंसा करते थे। फिर कच्चे गुरुओं के पास भी ऐसे शिष्य बैठे है जो उनकी प्रशंसा करते है। स्वामी आप क्या नही है, आप का चेहरा किस तरह चमक रहा है, आपकी कृपा से हमें बेटा मिला है, धन मिला है, ऐसे लोग कीर्ति में ही गिर गये, किसी की भी देह प्रशंसा के योग्य नही है, केवल एक गुरु जो खुद भगवान है, वह प्रशंसा के योग्य है, जिससे हमें करोड़ो फायदे हुए है। जन्म मरण के चक्र से छुटना, देह से छुटना, हर एक चिन्ता से छुटना, देह से छुटना, हर एक चिंता से छुटना, और हमारे जीवन को बदल देना, अपने समान ही हमको कर देता है। ऐसे गुरु की प्रशंसा किसी भी जबान में ताकत नही जो कर सके। तन मन वारूँ, प्राण तजूँ, तो भी गुरु ना विसारूँ, उससे भी बढ़कर हकीकत तो यह है कि हमारी प्रशंसा तो गुरु करता है जो रात दिन हमको सच सुनाता है कि तू खुद खुदा सारी सृष्टि का मालिक सत्‌चित आनन्द मुक्त स्वरूप है वो ही सब कुछ ही है, तुम क्या नही है - भगवान ही भक्तों की माला जपता है।

Page 46 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 46

9) शुक्राने मानने का कंजूस → शुक्राने मानने के योग्य भी गुरु है जिसने आकर कदम-कदम पर निराकार का शुक्राना बताया, बाकी दुनिया में भी शुक्राने उसी को मानते थे जो हमको कुछ कम करके देखते देते थे दूसरा फैशन करके भी दूसरों को thank you बोलते थे, जैसे युरोपियन की आदत है कैसा भी खाना खराब हो तो भी बोलते है very good अंदर में पता होता है खाना अब ठीक नही बना है। अज्ञान में अंदर एक बात, बाहर दूसरी बात करते है। पर गुरु आकर ही सच बताता है और सच्चे दिल से शुक्राना मानना सिखाता है कि सबमें भगवान देखो। कोई कहता है कि मैं भगवान हूँ तो शुक्राना किसका करूँ, भगवान अपनी प्रकृति का शुक्राना मानता है वह मेरे इंसाफ पर चलती है। दासी होकर मेरी सेवा कर रही है, भगवान होकर भक्तो का शुक्राना मानता है कि 'कनिका एक जिसु जीव बरसाये ताकि महिमा गनि ना जाये।' चरण धूल तेरे जन की होवा। भगवान कहता है जो मेरा ज्ञान श्रद्धा से सुनता है उसके ऊपर मैं भी सब कुर्बान करता हूँ। यदि भक्त नही तो मेरे को भगवान करके प्रकट करता है। हम समझते है पदार्थों में कोई सुख नही है। भगवान को पाने के लिये न कपड़ो की जरूरत है, न मकान की। भगवान महल में दर्शन नही देता है।

बल्कि दुनिया में दर्शन देता है। जब भी आप एक बार अविद्या का पर्दा फाड़ लेने में सफल हो गये फिर उसके लिये परतंत्र का पर्दा बन नही सकता है। ज्ञान का और कोई सुरमा नही लगाना है। ज्ञान का ऐसा सुरमा लगाओ कि अंदर में अज्ञान रहे ही नही। अज्ञान को एक बार ही निवृत करना है बार-बार नही।

-x-

Circulate your wealth

Circulate your talent -

श्री भगवान बताते है यह चोरी, जेब कटना, रेड पड़ना, बीमारी में खर्च होना, माया की तकलीफें तब आती है जब हम माया की उदारता से स्वयं खर्चते नहीं, निष्काम करते नही तो मालिक को माया को गुम करने के दूसरे तरीके ढूंढने पड़ते है। तो कुछ भी आपके पास है उसे बाँटो चाहे माया, चाहे हुनर, बाँटने से बढ़ता है, खुशी आती है - कहते है ना -

"बहता पानी निर्मला

खड़ा सो गंदा होय".

Page 47 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 47

१ॐ

31.

पाँच वरदान

लुकमान हकीम के बेटे ने पूछा, अगर परमात्मा मुझसे खुश होकर कुछ माँगने को बोले तो क्या माँगू, बोला -

1. परमार्थ का धन :- गुरु ने बताया कि जो धन तुम कमा रहे हो, वह परमार्थ के काम आ रहा है या नही गुरु हमारे धन को दूसरो के हित में लगवा देता है। बिना गुरु के दान भी बेकार है। बिना गुरु की आज्ञा के दान करते है, वह अपने सगे सम्बन्धी व ऐश्वर्य में ही लगा देते है, पर गुरु धन को भी परमार्थ में लगाना सिखा देता है। अमीर का धन खारे पानी की तरह होता है उस पैसे से किसी को भी तृप्ति नही आती है। इसलिये भगवान से ऐसा धन लेना जिससे भगवान का कार्य हो।

2. हलाल की कमाई: लुकमान हकीम ने बोला दूसरा, तुम पसीने की कमाई भगवान से माँगना। मेहनत की ही कमाई से ही हम दूसरो को शाँति दे पाते है। जो मेहनत नही करता है उसके तो कुबेर के धन भी खाली हो जाते है। एक माता पिता बच्चों के लिये कितनी मेहनत से धन कमाते है पर बाद में धन के कारण लड़ाई-झगड़े ही होते है। पर गुरु कितनी मेहनत करके हमारे लिये ज्ञान धन तैयार करता है।

उस धन से 'औरों को बरसे नूर', ज्ञान धन से हमारे अंदर आनन्द, शाँति, तृप्ति आती चली जाती है।

3. उदारता :- यह भगवान से जरूर माँग लेना। परमार्थ का धन भी है हलाल की कमाई भी है, मगर अंदर में उदारता नही है तो यह दोनो चीजें बेकार है, पैसा जब खर्च होता है तभी वह हमको खुशी भी देकर जाता है। मनुष्य का मन भी शान्ति में है मगर वह अपना मन धन में लगा लेता है तो उसकी शान्ति चली जाती है। Money is useless सच्चा धन तो वही है जिसे हम use करते है तब वह less हो जाता है तब वह हमको खुशी देकर जाता है।

4. शर्म : ज्ञानी हर में शर्म भी रखता है मर्यादा से चलता है, उसका जीवन कितना सजा संवरा व मर्यादित होता है कभी भी वह अबे-तबे करके बात नही करता प्यार व नम्रता जीवन में होती है। हर बात गुरु की सिखाने वाली होती है, कैसे [अस्पष्ट] हुई इन्द्रियों पर संयम रखकर बैठता है, अगर हमारे जीवन में बेशर्मायी आ गयी तो जीवन ढंग से नहीं बिता पायेगे। कुछ भी करके अपनी प्रशंसा न लेना यह अच्छी शर्म है।

एक सेठ चीजें बाँटता था वह खुद नीचे गर्दन किये हुए बैठा रहता। एक दिन किसी व्यक्ति को पता चल गया कि यह सेठ चीजें बाँटता है। सेठ बोला देने वाला तो कोई और है।

Page 48 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 48

मैं कहाँ किसी को कोई चीज दे सकता हूँ। अगर मुझे भगवान न दे तो क्या मैं किसी को कोई चीज बाँट सकता हूँ, इसलिये शर्म से गर्दन झुकी रहती है। शर्म वाली लिहाज वाली शर्म होनी चाहिये।

5. अच्छा स्वभाव (प्रसन्नता):- ज्ञान में आते-२ अच्छा स्वभाव बन जाता है कैसे पूरा जीवन ही बदल जाता है। तुम्हारे स्वभाव की वजह से कोई दुखी तो नही होता है, ऐसा देखते रहा करो। हम अपनी loving nature बना लेते है, तो सब हमको भी फिर प्यार करने लगते है। कैसे अच्छे स्वभाव के कारण हम सभी गुरु के पास तक दौड़ लेते है। हर त्यौहार दिन एक-एक क्षण गुरु के साथ बिताने का दिल करता है, गुरु ने केवल अपने को बनाया है, सो सारी दुनिया उसके कदमों में शीश झुकाती है, अपने जीवन को बदलता देखकर गुरु के ज्ञान पर यकीन हुआ, एक अच्छा स्वभाव गुरु बना सकता है तो हम भी बना सकते है।

जिसके पास ये पाँच चीजें है उसको और किसी भी चीज की जरूरत नही।

-x-

१ॐ

32.

SPIRITUAL MORALITY.

सारा जगत अज्ञानी है - ज्ञानी तो करोड़ो में कोई एक, "मर्यादा में बाहर ज्ञान - ध्यान - स्नान, अंदर व्यापे लोभ स्वान", बगुले पक्षी की तरह दम्भी, पाखन्डी, तिलक जपियाँ, भगवा कपड़ा, गंगा का स्नान, नमाज पढ़ना, जप, तप, पाठ-पूजा, व्रत-नेम, यत्न-साधन, अस्पताल, धर्मशाला, स्कूल, हुनरीशाला सब पाखण्ड है, खुद से धोखा है।

नास्तिक और ब्रह्मज्ञानी देखने में एक जैसा है परन्तु तफावत बड़ा है। मर्यादा करने वाले ज्ञानी की हालत पर हँसते है क्योंकि उनको समझ में नहीं आता। मर्यादा है लोकारीति, तुम लोक-संग्रह के लिये कृष्ण जैसे दुनिया में रहो।

जगत मिथ्या है जैसे मृगतृष्णा का जल। जगत से बाहर भी कोई जगह नही है जहाँ जाकर रहें, कर्ता भी नहीं बनो - नही अकर्ता का अहंकार करो सन्यासी की तरह।

जैसे चलाये वैसे चलो - अपनी नहीं चलाओ कर्म सन्यासी भी नही बनो - फल की इच्छा छोड़ो, शुभ और अशुभ का त्यागी केवल आत्मा देखता है, वो ही मुझे प्यारा है, ऐसा कृष्ण ने कहा - कर्मो की गति बहुत गहन है - तुम परधर्म में नहीं जाओ - इन्द्रियां अपने विषयों में विचर रही है, कोई भी शरीर धारी बिना कर्म के रह नही सकता है, ब्रह्मज्ञान है केवल ब्रह्म बावत। करामतें - जादु - इल्म - अटकल, मर्यादा - साइकालाजी, सुधारे, दहेज प्रथा। नंगा होकर चलना, मांस नहीं छोडना, काल काटना, मोटे सादे कपड़े पहनना, राख लगाना, ये भ्रम भगवान से नही मिलायेगा। रिद्धि-सिद्धियाँ - नवनिधियाँ अनेक प्रकार की है, परन्तु ये कुल ही

Page 49 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 49

भगवान से दूर करती है, अमरपना नहीं आयेगा इससे।

18 तरह की रिद्धि सिद्धियाँ है, सभी इसमें भूल जाते है। ईश्वर भक्त इनको विक्षेप उपाधी करके समझता है क्योंकि मंजिल मकसद पर पहुँचना कठिन हो जाता है।

1. जिस्म को जितना छोटा करना चाहे, कर सकता है।

2. जिस्म को जितना बड़ा करना चाहे कर सकता है।

3. जिस्म को बिल्कुल हल्का व पतला बनाना

4. जिस्म को इच्छा अनुसार भारी बनाना

5. भूत - भविष्य वर्तमान को जानना

6. हर चीज कहला सकना

7. इच्छा अनुसार जहाँ तहाँ हुक्मरानी करना

8. देवता दैत्यों के ऊपर रोब जमाना

9. शरीर को बुढ़ापे पन से रोकना

10. हजार कोसों पर पहुँच सकना

11. अपने प्राण दूसरे के जिस्म में दाखिल करना

12. जितना समय चाहे उतना समय जीना

13. दूसरे का रूप धारण करना

14. जहान की हरेक चीज हासिल करना

15. जिस चीज की इच्छा हो वो प्राप्त करना

16. हजार कोसों की हालत बैठे-बैठे देखना

17. भूख, गर्मी सर्दी, प्यार नहीं लगे

18. जलती आग, बहता हुआ पानी, जहरदार चीजें असर न करे

फकत आत्मा का ज्ञान है सभी इल्म सीखने से कीमती, विश्वास व श्रद्धा रखना शास्त्र पढ़ने से अधिक है।

यह विज्ञान का युग है, नयी-२ खोजनायें होती रहती है, सब धन और दौलत बढ़ाने के लिये है। इसमें से संसार के सुख की प्रगति नहीं हुई है, और भी हा-हा कार जारी है। स्वामी विवेकानंद ने कहा है विज्ञान ने कभी सुखी नहीं किया है, न कर सकेगा। सगल सृष्टि का राजा दुखिया। आखिर मिला न रब, दूसरा सब मिला तो क्या हुआ? वैज्ञानिक (साइन्सदान) जगत मिथ्या की और दूसरी दुनियाँ की बात करते है, परन्तु भगवान की बात नहीं जानते। हम परमार्थ के लिये - न स्वार्थ के लिये - आत्मा और ज्ञान के लिये - न शरीर के सुख के लिये जीते है। जीवन मुक्त ज्ञानी जब अपने को परमात्मा जानता है तो फिर परमात्मा का भजन या कोई भी कर्म नही करता है - तैसे नास्तिक भी भजन करता ही नहीं - जिसे परमात्मा की पहचान है ही नही। ब्रह्मज्ञान जरूरी है, जो जाने उसका भी मौत है, जो न जाने उसका भी मौत है। मरने ते पाइये पूरन परमानंद। योगी दो सौ साल आयु कर सकता है, यह सीखने से होता है। यह देह अध्यास है तो भी मरेगा जाकर जरूर। साइंसदान साँस डाल सकता है परंतु वह भी फिर परमात्मा पर आधार रखता है - कन्ट्रोल भगवान का है।

योगी, महर्षि, साधुओं की है गहनी पगडंडियाँ,

कोई सिखाते सिद्धियाँ, कोई बताते रिद्धियाँ।

गुरु लोभी, शिष्य लालची, दोनो खेलन दाव

दोनो डूबे बप्पूरे बैठ पत्थर की नाव।

बन्धे को बन्धा मिले छूटे कौन उपाय

सेवा कर निरबन्ध की, पल में दे छुड़ाय

किसी भी एक व्यक्ति को गुरु समझकर हार पहनाना या फोटो को पूजना - देह अध्यास, देह वासना है। लोटा तो पीछे है और ब्रह्मपुरी बहुत आगे है।

ओम

Page 50 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 50

33

शादी

'शादी है इक बर्बादी।' यह पूछो बस उनके दिलो से जो जाकर बर्बाद हुए है फिर [अस्पष्ट] न व आबाद हुए। शादी रूपी दो अक्षरो में छिपी हुई है बर्बादी। कुए में डूब कर मर जाना पर यार न करना तुम शादी। लाती है सौ रूप सजाकर कंवारियों के मन को हर्षाने - उनके सुंदर रूप को देखकर मन दौड़ता है उनको पाने। बाँध दिया इक हाथ [अस्पष्ट] में और लगी जीवन की दौड़। दोनो अन्जान राही मंजिल के कैसे साथ चले मंजिल तक, प्रेम बिना सूनी है डगर।

- जिनको कहते है चूड़ियाँ

पर वो है जीवन भर की बेड़ियाँ।

इन बेड़ियों में जकड़ कर

जीवन भरता है रोड़ियाँ॥

जो आवाज सदा हवा में - लहराती मंडराती थी

आज वो ही विवाह बंधन में बंधकर, घुट-२ कर आँसू पीती है,

हाथ में हाथ पकड़ लिया,

पर दिल की तार टूटी रही।

कैसे जीवन का बल्ब जले

जब तार प्रेम के जुड़े नही॥

खुर्शी

खुशी से गहने पहन लिये, ठुमक चली ससुराल दुल्हन

ससुराल में जाकर क्या देखा, दो क्षणों की खुशी बनी

जीवन भर का बंधन॥

मुख का घूंघट तो उठा दिया,

पर दिल का घूंघट तो खुल न सका।

उन जालिम के इक जलवे से

खुशियों में खिला हृदय पुष्प - कुम्हला सा गया॥

लाखो अरमान सजाकर,

जब जाती है ससुराल दुल्हन।

जब होते है अत्याचार उसपर

तब रोकर रह जाती है दुल्हन॥

अरमानों की आग है जलती

मन की मन में रह जाती है।

सास ननद के ताने सुन-सुन

हृदय टुकड़े हो जाता है॥

सास गरजती है - ननद कसती है

जेठानी रोब जमाती है।

और पतिदेव का लगता है डण्डा,

तब बेचारी घबराती है॥

सास ससुर की सेवा करती,

पतिदेव के क्रोध से डरती।

सब कुछ सहती - कुछ भी न कहती

बस आँसू पीकर रह जाती है॥

प्रेम का धोखा देदे कर

करते ये जालिम सब को अपना।

अपना मतलब पूरा करके

कह देते ये था इक सपना॥

ओम

Page 51 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 51

१ॐ

34.

Points

* हर शुभ कर्म मनुष्य एकाग्रता से नहीं करता पर हर बुरा कर्म एकाग्रता से करता है क्योंकि भय होता है, भय तुम्हारे भीतर एकाग्रता को प्रगट करता है, गुरु तेगू बहादुर जी ने बोला कि मन को काल का भय दो तो परमात्मा को भी एकाग्रता से याद करेगा, 'हे मन राम स्यों कर प्रीत', खतरा पैदा करो काल का तो मन भय से भक्ति जरूर करेगा। शिव भगवान ने गले में काल रूपी सर्प रख लिया और पूरे जिस्म में राख लगा ली माना देह नाशवान है, एक दिन राख अवश्य होगी और काल रूपी सर्प जो सबके गले में पड़ा है वह एक दिन अवश्य काटेगा।

* भादो का मौसम माना बैल का एक सींग बारिश में और एक सूखा, कहीं धूप कहीं छाँव, तुम सत्संग में बैठे हो तो बहुत अच्छे हो पर घर जाकर वही क्रोधी बाघ हो, गुरु के सामने अच्छे पीछे विकारी।

* विवेकानंद से किसी ने पूछा क्या इस राह पर blind faith जरूरी है? बोले - हाँ, पर जिस पर faith है उसे blind नहीं होना चाहिए।

* जिसकी याद बार-बार आती है वही प्यार बन जाती है, मन को सुनने की आदत डालो, जब बार-बार गुरु वचन सुनेगा उसी को याद करेगा। जब मन किसी चीज से प्रभावित होता है तो उसी की ओर आकर्षित रहता है, फिर याद पक्की हो जाएगी तो उसी का रूप हो जाएगा।

* गुरु और उसका ज्ञान एक साथ मिलता है जैसे सूर्य और उसका प्रकाश एक साथ मिलता है।

* गुरु दक्षिणा में तुम्हारे 6 विकार माँगता है, तुम निर्विकारी हो जाओ यही गुरु-दक्षिणा है।

* ईश्वर वहाँ है जहाँ श्रद्धा और विश्वास है, वही उसका निवास स्थान है, कर्म से ईश्वर नहीं मिलता मन शुद्ध है, पवित्र है तो ही भक्ति कर सकता है मुख पर राम नहीं चाहिए पर दिल में राम चाहिए।

* सत्गुरु धन की दक्षिणा इसलिए माँगता है ताकि धन से तुम्हारा मोह कम हो जाए और वही मोह दक्षिणा के रूप में गुरु के पास चला जाता है।

भारत में धर्म व संतों का इतिहास

भारत में धर्म का इतिहास 5000 वर्ष पुराना है, इतने समय पहले वेद व उपनिषद नहीं थे, उससे पहले मनुष्य अपने ही बलबूते पर परमात्मा को रिझा लेता था, 3500 साल पहले सनातन धर्म मंदिर नहीं था, गीता भी नहीं थी, 2500 साल पहले बौद्ध मठ भी नहीं थे, 1500 साल पहले ईसा नहीं थे, 1400 साल पहले मोहम्मद नहीं थे और 500 साल पहले गुरुद्वारे भी नहीं थे, सबसे नया धर्म 400 साल पुराना सिखों का ही है।

Page 52 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 52

परमात्मा का प्रकाश सूर्य में है, बहाव नदी में है, ठहराव पहाड़ों में है, ठंडक हवा में है प्रकृति को देखकर परमात्मा याद आवे तो समझो चित्र को देखकर चितेड़ा याद आता है माना उसका बोध हो गया, कुदरत से कादर की प्रेरणा मिलती है।

गुरु नानक देव जी और बुद्ध भगवान

गुरु नानक देव जी का जब जन्म हुआ तो हरिद्वार से एक महापण्डित को उनकी कुण्डली बनाने के लिए बुलाया गया, जब पंडित ने उनकी कुण्डली देखी तो वह बाबा नानक जी के चरणों में गिर गया और पिता को बोला यह तो साक्षात अवतार है, ऐसी पुण्य आत्माएँ तो धरती पर कभी-कभार अवतरित होती है। यह तो टूटी आत्माओं को परमात्मा से जोड़ने आया है, यह तो भाग्य विधाता है, इसका भाग्य मैं कैसे बताऊँ?

भगवान बुद्ध के जन्म के समय भी एक महायोगी हिमालय से उतरकर उनके दर्शन करने आया और उनके चरणों में पड़ रोने लगा, बुद्ध के पिता ने योगी से पूछा कि आप रो क्यों रहे हैं बोला - यह एक महान आत्मा है और संसार में प्रकाश फैलाने आया है पर दुख की बात यह है कि जब यह अपना काम करेगा तो उस समय

मैं नहीं होऊँगा और इनकी लीलाओं का आनंद नहीं ले पाऊँगा, कुछ अनुभवी व्यक्तियों को परमात्मा के अवतार का पता चल जाता है और वह अपनी योग भक्ति के कारण उन्हें पहचान लेते हैं।

कई पशु भी हैं जो संवेदनशील हैं और परमात्मा की अवतरित शुद्ध आत्माओं के प्रेम को महसूस कर लेते हैं, जैसे-

1) कृष्ण भगवान गाय चराते थे पर जब बाँसुरी बजाते थे तो सब उनकी धुन से आकर्षित हो आतीं, मोर नाचते, कालिया नाग पर नाचे और जब पैदा हुए तो शेष नाग ने रक्षा की।

2) शिव भगवान के पास नंदी बैल था, गले में सर्प हमेशा रहता था,

3) गुरु नानक साहब बचपन में जंगल में सो रहे थे, तो एक बड़े काले सर्प ने अपना फन फैलाकर उन्हें धूप से बचाया,

4) बुद्ध भगवान जब जंगल में रहते थे तो एक हाथी उनकी सेवा करता था, उनके आस-पास ही रहता था और बोला जाता है जब बुद्ध भगवान ने वह स्थान छोड़ा तो उस हाथी ने वियोग में अपने प्राण त्याग दिए।

गुरु नानक देवजी - बचपन - पढ़ाई

पिता कालुदेव ने गुरु नानक को गाँव के ही विद्यालय में भेजा, एक दिन अध्यापक अक्षर का ज्ञान पढ़ा रहे थे और उन्होंने तीन अक्षर का

Page 53 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 53

उच्चारण करने को कहा, गुरु नानक ने पूछा पहले ॐ शब्द का अर्थ बताइये, अध्यापक ने बोला अक्षरों का अर्थ नहीं होता, बाबा नानक ने कहा हर अक्षर का अर्थ है अध्यापक को गुस्सा आ गया बोला तुझे आता है तू बता, नानक जी ने सारे अक्षरों का ज्ञान दिया जो गुरु ग्रन्थ साहब में लिखा है और ॐ = ओमकार, १ॐ का वर्णन किया।

अवतारी पुरुष दिखने में साधारण है पर उसके कर्म ऊँचे हैं, उसके द्वारा महान काम होता है जो साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता, यही अवतार की पहचान है - बुद्ध ने देश-विदेश तक अपना धर्म फैला दिया, नानक साहब ने स्वतंत्रता व भक्ति दोनों ही दिलवाई, ग्रन्थ-पंथ सब उनसे मिला, अवतार वो है जो धर्म की स्थापना करे बाकी गुरु है जो धर्म पर चलने का मार्ग बताए, महावीर स्वामी से जैन धर्म स्थापित हुआ।

"गुरु महिमा"

गुरु जब तुम्हें अपने पास बुलाता है तो राह की सारी रुकावटें भी दूर करता है, पुकार सुनने वाला गुरु है, बाहर का वेष भीतर का द्वेष नहीं खत्म कर सकता है, भीतर का द्वेष मिटाना है। मन संसार की ओर नहीं बढ़ता, संसार की ओर भागता है।

- गुरु तुम्हारे साथ हर सुख-दुख में ऐसे है जैसे पलकें आँखों के साथ।

- आहद शब्द जो दो चीजों के टकराने से पैदा होता है और अनाहद माना जो परमात्मा से आया है।

- गुरुद्वारा - गुरु है द्वार, परमात्मा है घर,

" नानक सोधे सिमरत वेद

पारब्रह्म गुरु नाही भेद"

पहले दर पर आओगे तभी घर में घुसोगे। आहद शब्द कान सुनते हैं, अनाहद शब्द नहीं सुन पाते, मन चुप होगा तो अनाहद का गीत सुनाई देगा, अनाहद परमात्मा की आवाज है, प्रभु व्यापक है, उसका शब्द भी व्यापक है, परमात्मा मौजूद है सिर्फ उसे याद करना है, शब्द ब्रह्म है उसी में संसार है।

- ताड़ी का वृक्ष बुरा अपवित्र माना जाता है, ताड़ी के रस से नशा होता है, ताड़ी से कागज भी बनता है जब उस कागज पर भगवान की महिमा लिखी जाती है तो उसकी पूजा होती है उन अक्षरों की पूजा की जाती है। गुरु-ग्रन्थ माना जाता है कागज नहीं, कागज पर जब संत लिखता है तो समझो कागज ने संत के कपड़े धारण कर लिए, तो उसकी कीमत है, जब कागज पर डकैती, चोरी लिखी जाती है तो माना कपड़े चोर ने पहने हैं।

Page 54 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 54

- [अस्पष्ट] देहधारी उपदेश दे रहा है तो हृदय में उपदेशक को नहीं उपदेश को बसाना है।

'सुन उपदेश हृदय बसाओ, नानक [अस्पष्ट] फल हृदय पाओ'

- पानी से प्यास बुझेगी, पानी सरोवर में है, घड़े में, नलके में, तालाब में तत्व एक ही है - सबको नमस्कार है पर प्यास सिर्फ घड़े के पानी से बुझेगी, आत्मज्ञान से ही प्यास बुझेगी चाहे व्यक्ति से मिले चाहे पुस्तक से, ज्ञान ही गुरु है, आदि गुरु परमात्मा है जहाँ से ज्ञान है।

शब्द

- जिसका मन चुप कर जाता है वहाँ से ईश्वर बोलता है, गुरुनानक साहब ने बोला - मैंने तो पता नहीं क्या बोला, जो बोला उसी ने बोला।

- पाँच इन्द्रियों में जुबान सबसे ज्यादा महान है। अंधा विकास कर सकता है पर गूँगा नहीं। अंधे बड़े-बड़े कवि, संगीतकार, राजनेता हुए हैं, सूरदास जैसे भक्त भी हुए हैं क्योंकि वह अक्षर का उपयोग कर पाए, अक्षर की शक्ति की महानता है पर जो गूँगा-बहरा है वह उन्नति नहीं कर पाता है, गूँगे के उन्नति के द्वार बंद हैं, गूँगे के मित्र भी नहीं हैं क्योंकि बोलचाल नहीं है।

संसार की उत्पत्ति शब्द (ब्रह्म) से है, शब्द ही निरंकार से जोड़ा जा सकता है, अक्षर खत्म तो विकार खत्म रुक जाएगा, गुरु नानक साहब ने ग्रंथ साहब में भी अक्षर की महानता का वर्णन किया है, जिस तरह फूल में महक समाई है, उसी प्रकार अक्षरों में परमात्मा समाया है।

नियम

- बुद्ध भगवान और महावीर स्वामी ने बोला कि मर्यादा ही परमात्मा है, नियम से चलो तो ही वो मिलेगा। परमात्मा की सारी सृष्टि नियम से चल रही है। आकाश में इतने पक्षी एक साथ उड़ते हैं पर टकराते नहीं हैं, इतने पहाड़ों से नदियाँ चलती हैं पर एक दूसरे के रास्ते में नहीं आती हैं, पेड़ एक साथ बढ़ते हैं पर किसी का रास्ता नहीं रोकते, परमात्मा की पूरी प्रकृति नियम से बँधी है, नियम से मन को मोड़ना है तो ही परमात्मा का दीदार होगा, मर्यादा ही परमात्मा है।

- परमात्मा ने जो बनाया है उसमें कोई संशोधन करने की जरूरत नहीं है, कोई amendment नहीं चाहिए, गुणों का स्रोत परमात्मा है, परमात्मा ने कोई गलती कभी नहीं की है।

दृष्टांत - मोहम्मद ओमर बगदाद जा रहे थे, रास्ते में भरी दोपहरी में आराम करने बैठे, सुबह से भूखे थे तो

Page 55 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 55

भोजन करने लगे, हाथ में रोटी निकाली ही थी कि एक फकीर आ गया कि मैं चार दिन से भूखा हूँ कुछ दो, मोहम्मद साहब ने दोनों रोटी दे दी, फकीर ने बोला - एक तो आप भी खा लो सारी मत दो। मोहम्मद साहब ने बोला - मैं तो सिर्फ सुबह का भूखा हूँ, तुम चार दिन के भूखे हो, तुम्हें इसकी अधिक जरूरत है, फकीर बोला - आप जैसा विद्वान अभी तक नहीं देखा

उदारचित्त वो है जो अपने बारे में न सोचे।

दृष्टांत - एक राजा बहुत भक्ति करता था तथा बहुत उदारचित्त व दरियादिल था, एक दिन वह अपने राज्य में टहलने निकला, भ्रमण करते हुए उसे एक फकीर मिला, उसने राजा को देखा और मुस्कुरा कर कहा - राजन् दो रुपए देना, भोजन करना है, राजा ने विनम्रता से फकीर को पाँच रुपए का नोट दिया बोला - यह लो मेरे पास यही है, फकीर उसी समय गया, दो आने की रोटी ली और तुरंत राजा के पास भागा, उसने राजा को रोका और तीन आने लौटाए, राजा ने कहा रख लो, शाम को रोटी खा लेना, फकीर ने राजा को रोटी भी लौटा दी, बोला - मैंने सोचा था कि तुम भक्त हो इसलिए तुमसे पैसे माँगे, हर एक से मैं नहीं माँगता, पर तुम भी परमात्मा के भक्त नहीं हो, राजा अचरज में पड़ गया कि मैंने ऐसा क्या बोला है, तो फकीर ने उत्तर दिया जिस प्रभु ने अभी दिया है, वह शाम को भी अपने आप बन्दोबस्त करेगा - मुझे कोई चिंता नहीं है।

- भाई नंदलाल जी ने बोला - हे प्रभु, मुझे इतना भीतर प्यार दो कि यह दुनिया बोले कि यह पागल हो गया है, दो तरह के लोगों का तालमेल दुनिया से नहीं बैठता, एक पागल जिसकी आभा पैरों के नीचे से निकल जाती है और एक संत जिसकी आभा सिर के ऊपर से निकल जाती है।

- मन के तीन रोग हैं - लोभ, अंहकार और काम, रोगी मन भजन नहीं करता, प्रभु का नाम नहीं जपता, रोगी मन भक्ति का रस नहीं लेता, अगर सत्संग का, कीर्तन का रस नहीं आ रहा है तो मन रोगी है, तन के रोगी को भोजन बेस्वादी लगता है, मन के रोगी मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे में भी पड़े हैं, जो तुम्हें प्यारा बोल दे उससे मोह हो जाता है, जिसने विपरीत बोला उससे क्रोध, तुम्हारा स्वार्थ जो पूरा करे वही तुम्हारा प्यारा है, मन का संतुलन बिगड़ जाता है फिर अहम् में, लोभ में, वासना में जो कर्म किए वह गिराने वाले हैं, मनुष्य के कर्म के दो ही फल हैं - सुख और दुख, आपे बीजे आपे खाए।

- परमात्मा का कोई मजहब नहीं है, रूप नहीं, रंग नहीं तो उसके दरबार में इससे फैसला नहीं होता पर कर्मों से होता है।

'कर्मी होए विचार, सच्चा आप, सच्चा दरबार'

जो अपने जीते जी कर्मों का लेखा समेट लेता है वह दुख-सुख से ऊपर, तन-मन-धन से ऊपर, वही महान काम करते हैं।

'राम जपे जी ऐसे, ध्रुव-प्रह्लाद जपे तिन जैसे,'

ध्रुव पाँच साल का था, प्रह्लाद सात साल का था, मतलब भक्ति उम्र से नहीं लगन से होती है।

Page 56 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 56

- गुरु नानक साहब के पास सात साल का बालक भोजन लेकर आया कि महाराज जी चखो, उन्होंने उसका श्रद्धा भाव देखकर भोजन स्वीकार कर लिया, नानकजी ने कहा - ले अब तेरा भोजन खाकर मेरे को भरपूरता आ गई, तृप्त हो गया। नानक जी से बालक ने पूछा - महाराज, भोजन खाकर पेट तृप्त होता है, मन कैसे तृप्त होगा? गुरु नानक जी उसे देखते ही रह गए बोले - तू है तो बच्चा पर बातें बुड्ढों वाली करता है, तो उसका नाम बाबा बुड्ढा रख दिया।

- केवट ने राम से बोला -

तुम तारक हो वैतरणी, क्या लेना क्या देना,

हम तुमको पार लगा देंगे, तुम हमें तार देना।

राजयोगी भरत्री

राजयोगी भरत्री ने बोला - हे प्रभु, तूने ये कैसा खेल रचा है, मन की मिट्टी में वासना रूपी पानी को मिलाकर, चिंता की चाक पर चढ़ा दिया है, जो हर पल घूमती रहती है और उस मिट्टी से सिर्फ पति-पत्नी, माता-पिता, संतान रूपी कच्चे घड़े तैयार होते हैं जो सब टूटने वाले हैं।

फिर उन्होंने बोला - सिमरन के बिना, नाम के बिना रब्बी प्यार के बिना, धर्म का काम ऐसा है जैसे बिना लड़के के बारात।

- बार-बार भोजन खाना पड़ता है, बार-बार पानी पीना पड़ता है, बार-बार मन को सत्संग की भी जरूरत है, 'आखा जीवा बिसरे मर जावां'

- 36 प्रकार के भोजन किसी के आगे रखो और वो पूछे कैसे खाएँ? मतलब भूख नहीं है। भक्ति कैसे हो यह कोई पूछे माने भूख नहीं है, प्रेम कैसे हो यह पूछे माना प्रेम नहीं है, संसार की बातें हो माने निरासक्त नहीं है।

शब्द गुरु है

आध्यात्मिक भोजन (सत्संग) पहले खाना ही मुश्किल है और उससे भी मुश्किल है इसे पचा पाना।

रोटी बनाना आसान है, उसे खाना आसान है, पर पचाना मुश्किल है, सत्संग खाना आसान है, पचाना मुश्किल है।

सुनना है माने जब मन में ज्ञान जाए, भाव वाले का मन सुनेगा, और अश्रद्धा वाले का कान।

"सुनिए, मनिए, मन रखिए भाव"

- दुनिया का सबसे कठिन काम है - मन को सत्संग से जोड़ना, मन को मोड़ना।

- ध्यान किसमें जोड़ें? शब्द में ध्यान, वचन में ध्यान, आवाज में ध्यान जोड़कर, परमात्मा के बारे में जानकर, ध्यान केवल गुरु के वचन में लगाना है। इसलिए गूँगा-बहरा विकास नहीं कर पाता क्योंकि वह शब्द की शक्ति से वंचित है, गुरु का शब्द, वचन ही विकास का आधार है। England का Home Minister अंधा है, सूरदास अंधा था पर भक्त था। शब्द गुरु है।

Page 57 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 57

- जो प्रकाश के रूप में परमात्मा है वो ही शब्द के रूप में गुरु है। गुरु अर्जुन देव जी ने कहा कि यह शरीर हर जगह व्यापक नहीं है, इसलिए यह गुरु नहीं हो सकता। गुरु वो है जो सर्वव्यापक है - शब्द, प्रकाश, ज्ञान, प्रेम हृदय वसिया। जो सदा संग है उसकी याद नहीं है, जिसकी याद है वो संग नहीं है, या वो ही है या मैं उसे याद कर रहा हूँ। परमात्मा का चाणणा प्रकाश हृदय में पहुँचाता है गुणों के रूप में, जहाँ परमात्मा प्रगट है वहाँ पहले गुण प्रगट होते हैं।

- जो अच्छी तस्वीर हमारी बनाता है, अच्छी फोटो खींच देता है हम उसकी इतनी तारीफ करते हैं पर जिसने हमें ही बना दिया है उसकी चित्रकारी का कैसे बयान करेंगे। चित्र को देखकर उसमें इतना लीन हो जाते हैं कि बनाने वाले को भूल जाते हैं।

- सारा आकार उससे है जिसका खुद कोई आकार नहीं है। सारे रंग उससे हैं जिसकी कोई खुशबू नहीं, सब रूप उससे हैं जिसका कोई रूप नहीं है। सब रूप, रंग, आधार, आकार उधर चला जाता है जिसका अपना रूप, रंग, आकार नहीं है।

- गुरु नानक जी ने कहा जो मुझे सुनाई दे रहा है वह आवाज परमात्मा तुम्हारी ही है, मन जितना जागता है उतना परमात्मा के नजदीक हो जाता है।

- गुरु नानक मोदी खाना चलाते रहे और अंत में हल चलाते थे, कारोबार नहीं डुबोता, व्यापार नहीं डुबोता पर जिसका संतुलन बिगड़ जाता है वो डूब जाता है

सुकरात

यूरोप का एक शहर एथन्स जहाँ महान संत सुकरात का जन्म हुआ, उस जमाने में शाम के समय बहुत अच्छे परिवारों में ही दीप जलता था। एक बार सुकरात शाम के समय अपने घर लौट रहे थे, राह में अंधेरा था, इतने में उन्होंने देखा एक बालक दीपक हाथ में लेकर आ रहा था, सुकरात ने अनायास बालक से पूछा - बेटा, यह प्रकाश कहाँ से ले आ रहे हो। बच्चा रुका, एक क्षण को सुकरात को देखा, फिर दीपक को फूंक मारकर बुझा दिया और सुकरात से पूछा क्या आप बता सकते हैं कि यह प्रकाश कहाँ गया, सुकरात अचरज में पड़ गए - जो बात इतने शास्त्र पढ़कर समझ में नहीं आई वह आज तुमने बता दी। जो दिख रहा है वो उसी परमात्मा से प्रगट है और उसीमें सब लीन हो जाएगा, पाँच तत्व पाँच तत्वों में मिल जाएँगे, फूल मिट्टी से ही प्रगट है उसीमें खत्म है।

- "जिथे हर अराधिए, उथे हर मित्र [अस्पष्ट]"

जहाँ भी रहो, हरि को याद करो, वो वहीं प्रगट है।

- सिख बोलते हैं अमृत वेला, हिन्दू उसीको कहते हैं ब्रह्म मुहूर्त और मुस्लिम कहते हैं अल्लाह सुबह, यही शुभ समय है परमात्मा को याद करने का।

- भरत वो है जो राम के मान-सम्मान के लिए राज्य, धन, कैकयी - दुरबुद्धि को त्याग दे।

Page 58 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 58

- पशु परिवार के बिना जीता है मर्यादारहित क्योंकि समझ नहीं है, परमात्मा के नजदीक रहते हुए मनुष्य परमात्मा से दूर है क्योंकि समझ नहीं है।

- शब्द कानों के रास्ते मन में प्रवेश करते हैं पहले रस आता है फिर समझ और शक्ति मिलती है।

'प्रभु जी बसे साध की रसना' भोजन खाया तो पहले स्वाद है फिर खून में मिलकर शक्ति बनता है, जिसकी रसना में प्रभु बसता है उसमें शक्ति आ जाती है, रिद्धि-सिद्धि आ जाती है।

- हर मनुष्य का भविष्य ही परमात्मा होना है।

'नानक लीन भयो गोविंद स्यों, ज्यों पानी संग पानी'

मनुष्य परमात्मा रूप होकर ही शांति प्राप्त करता है।

- एक इच्छा पूरी होते-होते दस को जन्म देती है। मनुष्य ख्वाहिशों को लेकर मरता है, बच्चे से ज्यादा बेचैन है जवान, जवान से अधिक तृष्णा बूढ़े में है,

- जानवर तैर जाते हैं, मनुष्य डूब जाते हैं, क्या पानी का मनुष्य से वैर है? नहीं, मनुष्य भय के कारण डूब जाता है, संतुलन खो देता है, जिंदा डूबता है, मृत तैरता है।

- रोटी खाना हमारा काम है, भीतर जाकर खून बनाना परमात्मा का काम है, नाम जपना हमारा काम है, उसका फल देना गुरु का काम है।

- कामना खत्म कर दो तो जीवन में कोई काम ही नहीं रह जाएगा।

- जो वासना उसको देखे जो मेरे पास नहीं है तो वह वासना तृष्णा का रूप ले लेती है और जो वासना वह देखे, जो मेरे पास है वह संतोष शुक्र का रूप ले लेती है।

- जानवर के आगे धुआँ करो तो भाग जाएगा, मनुष्य उससे भी गया गुजरा है जो धुआँ पीता है।

बुद्ध भगवान

बुद्ध भगवान को कई धर्म नास्तिक भी समझते थे, हिन्दू भी उनको न समझ पाए, उन्होंने साफ बोला कि मुझमें श्रद्धा नहीं रखना पर जो बोलता हूँ उसमें श्रद्धा रखना, श्रद्धा को अनुभव की आँख चाहिए तो ही वह अटूट है नहीं तो बिखर जाती है, अपनी मशाल जरूर जलाओ नहीं तो मेरे पास मेरी मशाल रह जाएगी और तुम्हारे पास तुम्हारा अंधेरा, अनुभव तुम्हारा निश्चय होगा।

उन्होंने ईश्वर की कोई बात नहीं की, एक दम [अस्पष्ट] थे और बुद्धिवादी भी, उनमें सारे वो ईश्वरीय गुण थे पर वो ईश्वर शब्द भी इस्तेमाल नहीं करते थे, तभी लोगों ने उन्हें नास्तिक भी समझा, वो ईश्वर को निराकार और निर्गुण भी नहीं कहते थे, निराकार बोलने के लिए भी उसे आकार से जोड़ना होगा, निर्गुण बोलने के लिए गुण-अवगुण से जोड़ना होगा इसलिए उन्होंने अशब्दी भी नहीं कहा पर बोला वर्णन ही नहीं किया जा सकता है। वहाँ वो मौन धारण कर लेते थे, और जहाँ बोलना था वहाँ पर हर पल ज्ञान की समझ देते थे कि औषधि का ज्ञान तुम्हें तृप्त नहीं करेगा पर औषधि से स्वस्थ होगा। उसका अनुभव ही कुछ और होगा।

Page 59 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 59

मनुष्य जीवन के चार सम्बन्ध

मसकीनजी - विचारक धार्मिक कहते हैं कि मनुष्य के चार मुख्य सम्बन्ध हैं :-

1) कामना का सम्बन्ध - कामनाओं के जोर को काम कहते हैं, कामना धन की हो सकती है, रूप की हो सकती है, प्रभुता की हो सकती है,

जोवन, धन, प्रभुता के मत में [अस्पष्ट] रहे दीवाना।

- किसी के साथ यह कामना रखकर के सम्बन्ध जोड़ रहे हैं कि इससे धन की पूर्ति हो सकती है या इसके सहारे प्रभुता मिल सकती है तो इसे कामना का सम्बन्ध कहते हैं या वासना पूरी हो सकती है।

यह सबसे नीचा सम्बन्ध है जो पशु भी जोड़ते हैं, अगर इस सम्बन्ध में सारी जिन्दगी लग जाए तो मनुष्य पशुओं से ऊपर नहीं उठ सकता।

कामना, शुक्रानों से, परमात्मा की मर्जी में एक होकर समाप्त हो जाती है।

* कामना का सम्बन्ध ऐसा है, कि कामना पूरी हो जाए तो भी टूट जाता है, अधूरी रह जाए तो भी टूट जाता है, कामनाओं के सम्बन्ध जीवन भर बनते रहते हैं, टूटते रहते हैं।

गुरु के पास भी यही सम्बन्ध जोड़ने आते हैं, कामना लेकर आते हैं (पर आए तो सही), एक गुरु के पास पूरी नहीं होती तो दूसरे के पास जाते हैं, संसार हमारी कामना से नहीं चल रहा है, प्रभु की कामना से चल रहा है, परमात्मा की इच्छा, तेरी इच्छा बन जाए तो तुम उसी का रूप हो जाओगे।

शेख सादी - बगदाद - रोज मस्जिद जाते थे, चप्पल नहीं थी, रेत गर्म होती थी, भगवान से एक दिन चप्पल की कामना की - मस्जिद जाकर देखा एक आदमी जिसके पैर ही नहीं हैं नमाज पढ़ने आया है - शुक्राना निकला।

दुनिया की भीड़ कामना का सम्बन्ध जोड़कर बैठी है पर majority consist of fools.

पहला सम्बन्ध गुरु से कामना का ही जोड़ लो।

2) प्रेम का सम्बन्ध - प्रेम का सम्बन्ध माना किसी के विचारों के साथ सहमत हो जाना, जहाँ दो विचार एक हो जाते हैं वहाँ प्रेम का जन्म हो जाता है इसलिए गुरुबाणी ने खून के रिश्तों को एहमियत नहीं दी, खून का सम्बन्ध तो प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप का भी था पर विचार एक न था, औरंगजेब और अकबर का खून एक था पर बेटे ने बाप को मरवा दिया, जहाँ विचार एक नहीं होते, वहाँ दीवार खड़ी हो जाती है, मेलाप नहीं होता है।

Page 60 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 60

- जहाँ विचार मिल जाते हैं वहाँ प्यार पैदा होता है, प्यार एतबार को जन्म देता है, जहाँ एतबार है वहाँ सदाचार भी पैदा होता है, और जहाँ सदाचार है वहाँ परमात्मा की सारी रहमतें हैं।

- गुरु के आगे, ग्रन्थ के आगे, गीता के आगे मत्था टेकने का अर्थ है कि हमें उसके विचार कुबूल हैं। ऊँचाई जीवन में आती है जब गुरु के विचारों पर मैं कुर्बान हूँ।

दूसरा जोड़ लो प्रेम का सम्बन्ध गुरु से।

- प्रेम के सम्बन्ध में बराबरी है छोटा-बड़ा नहीं रह जाता है। गुरुनानक देव जी ने लहणे की परिक्रमा की, वैसे लहणा परिक्रमा करता है। प्रेम में एक हैं। Christ ने अपने शिष्यों के पैर छुए।

3) तीसरा सम्बन्ध है श्रद्धा का सम्बन्ध -

हे गुरु भावे तेरे विचार नाल सहमत हैं पर तू महान है - यह है श्रद्धा भाव। गुरु कितनी भी बराबरी देवे, साथ बिठाए पर फिर भी तुम बड़े हो, महान हो, हम तेरे सदके बड़े हुए हैं। श्रद्धा लाखों में एक की होती है।

तीसरा सम्बन्ध गुरु से श्रद्धा का जोड़ लो।

4) चौथी अवस्था है भक्ति का सम्बन्ध -

चौथा सम्बन्ध गुरु से भक्ति का जोड़ लो, भक्ति के सम्बन्ध में भक्त कह उठता है - हे प्रभु, हे गुरु, मैं हूँ ही नहीं, जो कुछ है सो तू है।

मन, धन भी तेरा, हे ठाकुर प्रभु मेरे स्वामी

ये तन भी तेरा।

मन भी तेरा, तन भी तेरा, तू ठाकुर स्वामी,

प्रभु मेरा ये धन भी तेरा।

मैं नाहिं प्रभु सब कुछ तेरा।

तू ही माँ बनके मुझे मिला है, पिता बनके मुझे मिला है, भाई बनके मिला है, पति बनके मिला है, तू ही सब रूपों में मेरी सेवा कर रहा है, प्यार कर रहा है, तू ही धरती बनके मुझे जीने का स्थान दे रहा है, भोजन बनके तन को शक्ति दे रहा है, धन का रूप बनके मुझे पदार्थ दे रहा है, पवन बनके प्राण दे रहा है, सूर्य बनके प्रकाश दे रहा है, जल बनके जीवन दे रहा है।

रविदास - जब मैं सी तब तू नाहीं

जब तू ही, सो मैं नाहीं।।

यह चौथा सम्बन्ध बनाने के लिए सत्संग है, गुरु है।

Page 61 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 61

- अगर एक बूँद सागर होना चाहती है तो सागर में खोकर ही हो सकती है, अलग दायरा बनाकर विष हो सकती है, मोती बन सकती है (स्वाति) पर सागर नहीं बन सकती, परमात्मा में लीन हुआ मनुष्य ही उसका रूप है।

- विज्ञान बढ़ गया, पाश्चात्य सभ्यता (western culture) बढ़ गया, सुख के साधन बढ़ गए, धन बढ़ गया, अपने देश का नाम बढ़ गया, अमीरी बढ़ गई, समझ बढ़ गई, तकनीकें बढ़ गई पर धर्म घट गया, बाकी सारी बातें मिलकर भी धर्म, संस्कार, प्रार्थना, भक्ति, आस्था की कमी को पूरा नहीं कर सकते हैं।

- एक व्यक्ति की नजर कमजोर है तो उसे जो पढ़ना है - शास्त्र वाणी, अखबार, किताब सब चश्मे से पढ़ेगा। इसी प्रकार गुरु वो चश्मा है जिससे जीवन की हर किताब आज हम पढ़ पाए नहीं तो पहले सब काला अक्षर था।

चार वर्ण

मनुष्य चल रहा है, उसके साथ सब चल रहा है पर धर्म नहीं चल रहा है, धर्म मनुष्य के साथ इसलिए नहीं चल रहा है क्योंकि सारी सृष्टि एक वर्ण की हो गई है। मनुष्य को चार वर्ण में बाँटा था - जात-पात करके नहीं पर स्वभाव के कारण, जो लोगों ने आगे चलकर जात-पात में बाँट दिया।

1) ब्राह्मण - जिहड़ा मनुष्य सिर का उपयोग बहुत करे, माने जो हर कर्म में समझ को आगे रखे वह ब्राह्मण है, मुख बोले पर समझ आगे है, हाथ चले पर सिर आगे हो, सेवा करे पर सिर आगे हो, पैर चलें पर सिर आगे हो - सिरमौर - ब्राह्मण

शरीर में भी भगवान ने सिर को ऊपर बनाया है, बाद में पछतावा ना करें पर विवेक को आगे रखें, हर इन्द्रिय के आगे जो ज्ञान रखे माना ज्ञानपूर्वक कर्म करे वह है ब्राह्मण।

गुरु के घर पैदा हुआ वो सिख है। माँ-बाप सुत को जन्म देते हैं, गुरु संत को जन्म देता है, वो गुरु के विचार से पैदा होता है।

ब्राह्मण से धर्म चलता है।

2) खतरी (क्षत्रिय) - जो अपने हाथों को ताकतवर करना चाहता है ताकि किसी दीन, कमजोर को उठा सके,

"सूरा जो पहचानिए, जो लड़े दीन के लिए,"

गुरु तेग बहादुर जी ने कमजोर ब्राह्मणों की रक्षा की - इनसे भी धर्म बढ़ता है।

Page 62 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 62

3) शूद्र :- जो सेवा करने में रस रखता है वो स्वभाव से शूद्र है। जो गुरु सेवक अपना जीवन सेवा में लगा देते हैं वह शूद्र है। इनसे भी धर्म बढ़ता है।

4) वैश्य - नीच जात वह वैश्य है जो धन की खातिर अपना ईमान बेच दे, देश बेच दे, इज्जत बेच दे, ज्ञान बेच दे, कीर्तन बेच दे, कला बेच दे, आज कलयुग में सब वैश्य हो गए हैं तो धर्म की गत रुक गई है, आज सब बेईमान हो गए हैं।

सब धार्मिक स्थल भी राजनीति की सीढ़ी बन गए हैं परमात्मा की सीढ़ी नहीं, भक्ति की सीढ़ी नहीं, माने -

ज्ञान की राह में वो चल सकते हैं जो सिर को आगे रखे माने विवेक व ज्ञान को आगे रखे, जीवन में बढ़े, मैं को मार!

दूसरे वो बढ़ सकते हैं जिसमें निष्काम सेवा का शौक हो। जो दूसरों के दर्द को समझ पाए वो बढ़ सकता है

तीसरे वो जो सेवा कर सके, गुरु की आज्ञा में चल सके, तन, मन, धन सेवा में लगा दे वो बढ़ सकता है।

पर जो अंहकारी है, स्वार्थी है,

बेईमान है, मन का गुलाम है वह नहीं बढ़ सकते।

वैश्य के हाथों धर्म आया तो वो उसको बेच देगा।

मिर्जा गालिब ने बोला -

हवस के बदले वफा को बेच देते हैं

खुदा के घर की क्या कहिए,

खुदा को बेच देते हैं।

गुरुद्वारे सुन्दर हो गए हैं, सिख कुरूप हो गए हैं

मंदिर सुन्दर हो गए हैं, पंडित वैश्य हो गए हैं।

पूरी सृष्टि उनको मारने में लगी है जो अवतार दर्पण रूप होकर सबको उसकी हकीकत से रूबरू कराना चाहते हैं।

Page 63 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 63

कुसंग

* आग के पास बैठो तपिश जरूर मिलेगी, फूलों के पास बैठोगे तो खुशबू जरूर मिलेगी और जहाँ गंदगी है वहाँ बदबू तो जरूर आएगी।

- कुसंगता में बैठोगे तो असर अवश्य ही होगा, दुष्ट के साथ बैठने पर क्या असर होता है इसको तीन उदाहरणों के साथ बताया है -

(i) कोयला ठंडा है तो काला करेगा, गर्म है तो जलाएगा,

(ii) कुत्ता प्यार करता है तो चाटेगा यानि तन खराब करेगा, और भड़क गया तो काटेगा।

(iii) मटका पत्थर पर गिरा तो टूटेगा, और पत्थर मटके पर गिरा तो भी टूटेगा।

तो दुष्ट का संग, उसके विचारों की मैल हर हाल में मन को मैला करेगी, बचने का उपाय केवल है - संग ना करना, संग करके कितनी दलीलें दीं तो बेकार है।

- कपड़ा एक दिन का मैला है तो धोना आसान है, 5-7 दिन का मैला है तो थोड़ा मुश्किल है और कपड़ा 1½-2 महीने का मैला है तो कपड़ा नहीं दिखाई देता, मैल दिखाई देती है।

मन तो जन्म-जन्म का मैला है, मनुष्य के पास बैठो तो मनुष्य के दर्शन नहीं होते पर क्रोध, अंहकार वासना के दर्शन होते हैं।

मन मैला सब किछ मैला।

मैं जाणिया वड हंस, ता मैं किया संग

जे जाना [अस्पष्ट] बकरा, ते गवायाँ ये जन्म।।

पाप - बुरा सोचना भी पाप है, बुरा करना अपराध है, अपराध पकड़ में आ जाता है इसलिए अपराध ज्यादा नहीं है पर पाप का अंत नहीं है।

मन मैला है तो उसका ज्ञान भी मैला है

मन मैला है तो दान भी मैला है

मन मैला है तो सेवा भी मैली है

मन मैला है तो भक्ति भी मैली है

मन शुद्ध है तो कोई कर्म अलग से करो या ना करो।

- मुख से जो आवाज निकलती है वो कानों तक जाती है,

दिल से जो बात निकलती है वो बुद्धि तक जाती है,

पर आत्मा से जो बात निकलती है वो सीधी आत्मा को छू जाती है,

तभी गुरु का हर वचन अंदर जाकर पक्का हो जाता है और पत्थर की लकीर बन जाता है।

ओम्

Page 64 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 64

35.

सत्संग में आने के नियम

1) पहले तो जिधर सुनने को जाते हैं वहाँ के वाक्य दिल से सुनने चाहिये।

2) क्या भी हो आँख उठाकर भी नहीं देखना चाहिए, माया की कोई भी बात सत्संग में नहीं लानी चाहिए, एकाग्र होकर श्रवण करना।

3) कोई भी व्यवहार की बात सत्संग में नहीं निकालो, अगर कोई व्यवहारिक अनुभव निकालना है तो अपने पाप धोने के लिये, पाप खोलकर जाहिर करना है तो उसको बात करने का हक है और सवाल करने की छुट्टी है, नम्रता भाव से बाकी इधर किसी के भी व्यवहार की जरूरत नहीं है, सत्संग में कोई भी घर की बात नहीं निकालनी।

4) यह ब्रह्मज्ञान सबसे ऊँचा है, अपने को पहचानना, यह अगर किसी को नहीं समझ में आता तो प्रेम विश्वास से पूछो बाकी जो सिर ऊँचा लेकर आता है तो वो घर में भी बैठ सकता है, सत्संग माने हरी की पचार, हरी का पसना (देखना), सत् का संग।

5) किसी को भी यहाँ पचार नहीं करनी, कौन ऊपर उठा, कौन गिरा, सब अपना उद्धार करे, जो तमाशा और रंग देखने आएँगे, उनको फायदा नहीं पड़ेगा।

6) जिसका मायावी लोगों से रिश्ता है वो सब रास्ते काट के पीछे सत्संग में आयें, जब तक उनका संग रखेगा तब तक पुरुषोत्तम कहलाना मुश्किल है।

7) सुबह से लेकर रात तक मन का हाल देना कि मैं कैसे चलता हूँ।

8) गुरु को क्या समझते हो?

9) भगवान किसे कहते हैं - जहाँ तहाँ है?

10) सत्संग में आकर हरेक अपने मन का ऑपरेशन कराता है, जो बाहर की हवा [अस्पष्ट] या पैदल चलेगा तो टाँके टूट जाएँगे - ये सबको पता है।

11) सत्संग एक स्कूल है जिधर सब सीखने को आते हैं, जो सिखाने के लिए आए तो वो क्या आकर करे। जो ऊपर के नियमों के मुताबिक चलेगा वह तो मुक्त बाकी जो ऊपर से बाग (garden) की हवा खाने को आते हैं या एक-दूसरे को जाँचने आते हैं तो वो घर में हवा खाए बाकी इधर आने की तकलीफ करने की कोई जरूरत नहीं है, जो आए तो पूरा फायदा ले, नहीं तो बगीचे की हवा खाने जाओ।

12) सोचो 'सत्संग जाना' एक कला है जिसके अपने ही नियम हैं जो तुम्हें पालन करने से, ये कला तुम प्राप्त कर सकते हो।

Page 65 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 65

13) डाक्टर के पास रोज जाओ, टाइम पर दवाई लो पर अगर साल में एक ही बार लो तो क्या फायदा पड़ेगा?

14) शनिवार को शांत होकर, relax होकर गुजारो और अच्छी नींद करो, इतवार के लिये अपने आपको तैयार कर लो।

15) शारीरिक और मानसिक relax होकर जाओ तकड़ नहीं करो, आराम से जाओ, टेंशन रहित होना आवश्यक है अपना आना व जाना सफल बनाने के लिये।

16) आनंद की भावना से जाओ, सत्संग उदास होने की जगह नहीं है, यह खुश होने की चीज है, उसकी मौज लेनी चाहिए।

17) Relax होकर बैठो, tight नहीं वर्ना भगवान की शक्ति भीतर नहीं जा सकेगी अगर मन व शरीर से बंद हुए होओगे तो।

18) कोई भी problem नहीं लेकर आओ, सत्संग में शांत हो जाओ, फिर अंदर से आप ही हल मिल जाएगा, जवाब मिलेगा परेशानी का।

19) कोई भी बुरी भावना, किसी के लिये भी द्वेष मत लेकर आओ क्योंकि वो भगवान की शक्ति को अंदर जाने से रोक देते हैं, यह बुरी भावना निकालने के लिए प्यार करो उनको जिनके प्रति तुम्हारे मन में द्वेष है या जो तुमको पसंद नहीं करते।

(20) सत्संग में अपने बारे में नहीं भगवान के बारे में सोचो, हमारा उद्देश्य है कि मानसिक रूप से ये दुनिया से दूर एक ऐसे वातावरण में जाएँ जहाँ शांति आनंद है।

(21) सत्संग में यही विश्वास लेकर जाएँ कि जैसे कितनों की जिन्दगियाँ बदल गई हैं भ. में दृढ़ विश्वास के कारण वैसे हमारी भी जिन्दगी बदल सकती है।

ओम्

१ॐ

36.

दीवाली की मिठाई

Happy Diwali तो सब कहते हैं, पर क्या तुम happy हुए हो?

असली खुशी हमारे भीतर की है। दीवाली में सब एक दूसरे को gifts देते-लेते हैं, ये बाहर की gifts तो दीवाला भी निकाल जायेगी और कम ज्यादा भी दिखाई देगी, लेकिन भगवान ने जो प्रेम की free gift दी है, वो कभी खुटेगी नहीं। दुनिया में चाहे कितने भी पदार्थ हों, पर खालीपन का अहसास बना ही रहता है लेकिन एक ख्याल strong हो तो हमेशा भरपूरता रहती है।

- ज्ञानी का तन मन थिर रहता है। वो हमेशा सच्ची दीवाली 'रोशनी' में रहता है। बाहर की परिस्थिति का अंधेरा उसे असर नहीं ज्ञानी का तन, करता।

- बाहर का रावण जलाया पर अंदर का रावण जला ही नहीं - वो जलेगा ज्ञान से।

- जब तक देह में है, तो अकेले हैं - आत्मा में आने से पूरी सृष्टि अपनी बन जाती है, धरती में एक बीज डालने से अम्बार हो जाता है - ढूँढने पर भी नहीं मिलता, ऐसे ही दादा और गीता भगवान ने अपने को गवा कर हमारे लिये इतना सुंदर बगीचा छोड़ गए हैं। यहाँ कोई गद्दी का झगड़ा नहीं है हरेक को माली बनाया जाता है, जो बगीचे के सुंदर फूलों को प्रेम के जल से सींचता है।

Page 66 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 66

- बाहर के फटाके जलाने से तो नुकसान भी होता है - कभी कपड़े जल जाते हैं, कभी शरीर वातावरण में भी खराबी लेकिन यहाँ गुरु हमारे लिये मन के फटाके जला देता है, उस मन को जो अपने ही विकल्पों से शोर मचा रहा था।

- दीवाली के दिन आरती करते हैं सुख-शान्ति धन माँगते हैं तो जड़ माया हमें क्या सुख देगी वो तो बदलने वाली है, सारे सुख हमें ज्ञान से मिलते हैं। माँगी तो माया थी पर गुरु ने भगवान से ही मिला दिया माया सहित।

[अस्पष्ट] चमकती है - आकर्षित करती है, लेकिन गुरु के मिलने के बाद नहीं करती। प्रारब्ध सबकी बनी पड़ी है,

- धनतेरस के दिन मायावी पदार्थ खरीदने के बजाय गुरु से आकर सच्चे आत्मिक धन का सौदा करो,

- ब्रह्मज्ञानी के घर सदा आनंद ही आनंद क्योंकि उसके पास सन्तोष धन के भण्डार भरे पड़े हैं।

- दुनियावी लोगों के पास सामान तो सौ बरस का भरा पड़ा है, लेकिन पता पल का नहीं है, सबकुछ जो इतने कीमती समय की कुर्बानी करके जमा किया है, वह यहीं छोड़ कर चले जाते हैं, फिर भी जमादार बनकर जमा ही करते रहते हैं।

जीते जी माया का झगड़ा, मरने के बाद भी आपस में झगड़ा, मनुष्य जन्म बड़ा अमूल्य है, बार-बार मिलने वाला नहीं है, इसका कदर करके अपना उद्धार कर लो।

लक्ष्मी ने तो भगवान का कहना न मानकर भी सबको खुश करने की कोशिश की, परन्तु कर न सकी क्योंकि मनुष्य कामना का कीड़ा है, उसकी इच्छायें पूरी ही नहीं होती।

सच्ची शान्ति और आनंद मिलता है भगवान के चरणों में, वचनों में।

भगवान मिलता है साफ दिल से, न कि महंगे कार्डो और उपहारों से।

दीवाली की मिठाई खाते और खिलाते हैं, क्योंकि न हमेशा मीठे बोल बोलते रहें। दीवाली की रात अमावस्या की रात होती है पर हम दीये जला कर लाईटें जला कर रोशनी कर देते हैं, फिर हम उस रोशनी को देखने के लिये जाते हैं। इसी तरह भले हमारे जीवन में कितना भी अंधेरा हो, पर हम ज्ञान के दीये बत्तियाँ जला कर रोशन कर दें। फिर तुम्हारा दर्शन करने सब आयेंगे। तभी है सच्ची दीवाली।

ओम्

Page 67 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 67

परमानन्द साहिब के दोहे -

सतगुरु प्रसाद

1) ब्रह्मविद्या जे बोध सां

मालूम कयो जन मूल

सूक्ष्म वृत्ति सम करे

मेड्याऊँ स्थूल

गोतो मारे घट में

पिया आरामी अनुकूल

परमानंद हासुल

उहे हक अन्दर हकान थ्या।

2) तोड़े हुंजी तूं आमिल

कर इल्म खे तूं शामिल

आमिल हुंजी चाहे कामिल

दफ्तर पढ़हुय त छा थियो

दुनिया में दिल जो मतलब

पूरो थियो त छा थियो

आखिर मिलयो न सच हिक

बियो सभ मिलदो त छा थ्यो।

१ॐ

37.

वेदांत का सार

1. दियासलाई में आग होते हुए भी प्रकट नहीं होती (बिना रगड़े), वैसे ही परमात्मा सब जगह है, पर बिना गुरु के नहीं दिखता है, प्रकट नहीं होता। बिना गुरु लक्ष्य सम्भव नहीं, गुरु जिज्ञासु को लक्ष्य तक पहुँचाता है।

2. गाड़ी का इंजन गाड़ी को खींचकर जैसे मंजिल तक पहुँचाता है ठीक उसी प्रकार गुरु भी हमें मंजिल तक पहुँचाता है।

3. जिस प्रकार फोन सबके दुख सुख की खबर सब तक पहुँचाता है, पर खुद विचलित नहीं होता ऐसे ही गुरु भी हमको सत में टिकाने के लिये खुद संसार के दुख सुख से विचलित नहीं होता।

4. जैसे धूप में बैठने से सर्दी नहीं लगती, सत्गुरु के संग बैठने से शोक, मोह नहीं सताता।

5. मनुष्य शरीर एक मंदिर है, जिसके भी हृदय कमल में भगवान विराजमान है, वही समस्त शरीर को प्रकाशित और प्रेरित करता है।

Page 68 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 68

6. चश्मा देखता नहीं है, आँखे चश्मे में से देखती है। इसी प्रकार आँख के भीतर देखने वाला कोई और दृष्टा बैठा है।

7. आत्मा का जहाँ गीत है, वही गीता है;

जो रहम करे वही रहीम,

जो कर्म करे सो करीम।

जो दुख हरे सो हरि,

जो रक्षा करे वो प्रभु,

जो भाग्यवान करे वो भगवान,

जो खुद आये वो खुदा है।

जो रमा हुआ है वही राम है,

जो आकर्षित करे वो कृष्ण है

जो ऐश्वर्य रूप में आता है वो ईश्वर है,

वो सब है, उसके सिवा कुछ नहीं है।

8. गेहूँ का दाना एक है, उपज के अनेक होता है, अनेक भी एक है।

9. पिण्ड ब्रह्माण्ड से जुदा नहीं है, जो पिण्डे सो ब्रह्मण्डे

10. जब तक, कब नहीं, पर अब करने से काम चलता है। आज और अभी करने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है।

11. यात्रा में जब हमें किसी प्रकार की चिंता न हो, तभी यात्रा सुखदायी है, जब कर्म में कर्मफल की आकांक्षा न हो तो कर्म सुखदायी होता है।

12. आत्म उन्नति में संतोष मान लेना एक बहुत बड़ा विघ्न है, हमें संसार के पदार्थों में संतोष मानना चाहिये।

13. उन्नति में देर लगती है, अवन्नति में देर नहीं, आत्म उन्नति में पुरुषार्थ करना पड़ता है, परन्तु पतन में कोई पुरुषार्थ नहीं करना पड़ता।

14. जैसे घास काटने से खेती अधिक होती है ऐसे ही सभी इच्छाओं को काटने से आत्म उन्नति तीव्र होती है।

15. महापुरुषों की छाया में रहने वालो के पास दुख नहीं फटक सकता।

16. चिंता मौत से मिलाती है, फिर भी चिंता समाप्त नहीं होती, बल्कि पीछा करती रहती है, जिसका चिंता करने का स्वभाव होगा, अपनी करेगा, पड़ोसी की करेगा, देश की करेगा, वह चिंता करते ही रहेगा।

17. यदि हम लगातार चलते रहेंगे तो चीटी की चाल से भी चोटी तक पहुँच जायेंगे, लगातार चलते चलो तो मंजिल मिल जायेगी।

Page 69 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 69

18. मन को मन से ही साधा जा सकता है, यही मन मुक्ति व बंधन का कारण है, हमें तो समर्थ गुरु मिला है, चलना हमें है।

19. पाप का चिन्तन करने वाला कभी भगवान का चिन्तन नहीं कर सकता है, भगवान का चिन्तन करने वालों को किसी का चिन्तन नहीं आता। जगत का चिन्तन में उसी का रूप बन जाते है, भगवान का चिन्तन करने से उसी का ही रूप हो जायेंगे।

20. धनवान तो बहुत है, किन्तु भाग्यवान बहुत कम है, जो धन के होते हुए भी दुखी होते है, उनके लिये धन भी अभिश्राप है, सुख अंदर है, सुखी वही है, जो विचार में है।

21. मन और प्राण दोनो बैल की तरह जीवन की गाड़ी को खींचने के लिये महान शक्तियाँ है, जो हमें अध्यात्म मार्ग की तरफ भी चला सकती है, मन की जो नियंत्रण शक्ति है, वो गुरु देता है।

22. जैसे प्रयत्न पर पर्वत पर चढ़ा जा सकता है, चाँद पर भी पहुँचा जा सकता है, ऐसे ही अध्यात्म उन्नति करने से भगवान तक पहुँच सकते है।

23. त्याग, वैराग्य से हमें ज्ञान में चमक आती है; यही ज्ञान हमें लक्ष्य तक पहुँचायेगा।

24. मनुष्य को जहाँ जाना होता है, वहाँ की तैयारी की जाती है, तो स्वर्ग-नर्क में जाने की तैयारी भी हम करते है।

25. (दृः दो सत्संगी थे, वे दोनो एक ही गुरु के शिष्य थे, दोनो एक सी सिक्षा गुरु से लेते थे, दोनो ही स्वर्ग में गये - एक की थाली में छप्पन प्रकार के भोग आते थे, एक को रुखा सुखा मिलता था, दूसरे का मन बहुत चलता था। उसने पूछा ऐसा क्यों? हम दोनो तो एक ही जगह से आये है, दूसरे जवाब दिया - तुमने जो कमाया वो अपने घर वालो के लेखे करके आया, दूसरे ने जो कमाया वो गुरु के लेखे करके आया, हम गुरु के घर के है, गुरु के नहीं, गुरु स्वर्ग में भी हमारा हिसाब करता है।

25. जो मार्ग अनेकता से हटाकर एकता की ओर ले जाये, वही मेरा परमपद है।

26. जैसे Lift के ऊपर जाते है, यदि वह ठीक से बंद नहीं होगी तो ऊपर जायेगी भी नहीं, ऐसे ही हमारी इन्द्रियों का कोई भी द्वार यदि खुला रहेगा तो आत्मा में नहीं टिकेगा।

31. भक्त को जैसे पत्थर में भगवान दिखता है, नास्तिक को साक्षात भगवान भी नहीं दिखता, उसके लिये भगवान भी पत्थर तुल्य है।

Page 70 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 70

27. जैसे मीठा फल खाने के बाद कोई भी फल फीका लगता है, ऐसे ही आत्म आनंद के बाद सब विषय विकार छूट जायेंगे।

दृष्टा: सूर्य पुत्र मनु वेद लेकर नाव में जा रहे थे। बहुत तेज तुफान आ गया, उन्होने वेदो को संभाल कर छाती से लगा लिया, अचानक नाव तुफान में थम गई, तभी नाव के नीचे बहुत बड़ी व्हेल मछली थी उसका नाम मस्तस्य था, मछली ने कहा तूने वेद की रक्षा की है, मैंने तेरी रक्षा की, किसी न किसी रूप में भगवान आता है, वह हमारी हर तुफान में रक्षा करता है।

28. प्रारब्ध भी होटल की तरह है, जितने पैसे आपके पास होंगे, उतना ही मजा ले सकेंगे, इसी तरह प्रारब्ध कर्म का मजा ले सकेंगे। पुण्य कर्म जब पूरे हो जाते है तो कोई [अस्पष्ट] नहीं करता।

29. ब्रह्म-[अस्पष्ट] को पाने के लिये ब्रह्मचर्य पर चलना जरूरी है।

30. सम्पति ही विपत्ती बन कर मनुष्य को अज्ञान में ले जाने का कारण है। अगर ज्ञान न हो, दिल है दिमाग नहीं, दौलत है दिल नहीं।

32. जैसे धरती के अंदर स्त्रोत बह रहा है, ऐसे ही मनुष्य के अंदर ज्ञान स्त्रोत बह रहा है। ज्ञान तो अंदर है ही है, जो अंदर नित्य निरंतर बह रहा है।

ओम

Vani from B'bay.

१ॐ

38.

Thought of the Day

Having God in your boat does not mean that you will not face the storm, but it means that no storm can sink your boat.

अगर भगवान तुम्हारी नाव मे आकर बैठे तो इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हें लहरों का सामना नहीं करना पड़ेगा बल्कि इसका मतलब है कि लहरें तो आयेंगी, लेकिन तुम्हारी नाव नहीं डूबेगी।

सच्ची बात है जब हम अपने जीवन रूपी नाव में गुरु रूपी भगवान को बैठा लेते है तो वे हमें दुख-सुख, मान अपमान, लाभ हानि रूपी लहरों से ऊपर उठाकर तैरना सिखा देते हैं, तो हमारी जीवन रूपी नैया डूबना तो दूर, डगमगाती भी नहीं है और हमें इस भवसागर को जिसमें काम रूपी सुन्दर सुन्दर मछलियाँ जो हमें लुभाती हैं; मोह रूपी मगरमच्छ हैं, लोभ रूपी मोती हैं क्रोध रूपी ऑक्टोपस है जो आठो भुजाओं से हमें जकड़ कर पूरा नीला कर देता है और अहंकार रूपी पानी है जो हमें डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ता। लेकिन जब हम गुरु रूपी भगवान को अपना माझी बना लेते है, तो हमारी जीवन रूपी नाव बड़ी सहजता से पार पहुँचकर सतचित आनंद में समा जाती है।

Page 71 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 71

Birth is the start of life. Beauty is the art of life. Mystery and risk are the part of Life But the true Guru is the heart of Life.

जीवन की शुरूआत जन्म से होती है, सुन्दरता जीवन की कला है, रहस्य और खतरे (सुख दुख उतार चढाव) जिंदगी के हिस्से है, लेकिन ये सच है कि गुरु हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा (जिगर) है।

सच्चे गुरु दादा भगवान गीता भगवान हमारे दिल में है क्योंकि वो हमारे अन्दर होते हैं तो ही (तभी) हम सही रूप से जिंदगी जीते हैं वरना तो मुर्दों से भी बदतर जिंदगी हो जाती, गुरु ही हमें सच्चे सुख की पहचान कराता है, हमें खुबसूरती से जीना सिखाता है, दुखों से ऊपर उठाकर आत्मा में टिकाता है, हमारी हलत पलत संवारता है, भगवान की सुंदर से सुंदर बनावट इंसान है, उसमें विराजमान गुरु भगवान का दर्शन कराता है इसलिये गुरु हमारे दिलों में धड़कन बनकर धड़कता है और हमारे जीवन को बड़ी सहजता से चलाता है।

किसी भी प्रकार की आग भक्त का कुछ बिगाड़ नहीं पाती क्योंकि भक्ति से भीगे कपड़ो को जलाने का सामर्थ्य आग में भी नहीं होता है।

हरि भक्ति में लीन प्रह्लाद को अग्नि जला न सकी, मीरा को जहर का प्याला मार न सका प्रह्लाद का बाल बाँका न कर सका तो ध्रुव को काल छु न सका - ये है भक्ति में मशगूल भक्तों के इतिहास, तभी तो आज हरेक साधक-प्रेमी का जीवन इन अनुभवों से भरे होने का साक्ष्य देता है जो खुनकी से मौत को भी Deny करके अपने आत्म साम्राज्य के विस्तार में अग्रगामी है -

मैं न मरबो, मरबो संसार, मोहे मिल्यो है जियावनहार

जिसे दादा भगवान, गीता भगवान जैसे सच्चे गुरुवर का वरदहस्त प्राप्त हो वो तो अमरता का मालिक हो ही जाता है, और खुनकी से कहता है -

There is no sin, no sickness, no death.

मुसलमान चालीस दिन रोजा रखते हैं फिर एक दिन ईद का आता है, पर एक दिन की खुशी में चालीस दिन की तपस्या कम लगती है।

जीवन में जब कष्ट या बिछोड़ा का दिन आते है तब भी बीते हुए सुखद क्षण या पुनः मिलन की खुशी (आस) उस कष्ट को भुला देती हैं। 'सदा बसंत हम साथ' ऐसा महसूस होने पर भीतर में सदैव भरपूरता व खुशियाँ बनी रहती है।

दुख को तप बना लेना ज्ञानी का काम है, सुख को यही ज्ञानी योग बना लेता है।

ओम

Page 72 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 72

39.

१ॐ

मेरे बेटे को पढ़ाना

एब्राहम लिंकन के पिता ने उसके Teacher से कहा-

→ मेरे बच्चे को पढ़ाना कि संसार में दुष्ट होते है तो आदर्श नायक भी, जीवन में शत्रु है तो मित्र भी है।

→ उसे कहना कि श्रम से मिला एक रुपया, बिना श्रम किये मिले पाँच रुपये से अधिक मूल्यवान है।

→ उसे सिखाना कि पराजीत कैसे हुआ जाता है, यदि तुम उसे सिखा सको तो सिखाना कि ईर्ष्या से दूर कैसे रहा जाता है।

→ उसे पुस्तकों के आश्चर्यलोक का ज्ञान आवश्यक कराना किंतु उसे इतना समय भी देना कि वह नीले आकाश में विचरण करते पक्षी समूह के शाश्वत सत्य को जान सके, हरे भरे पर्वतों के गोद में खिले फूलों को देख सके।

→ वह जान ले कि पाठशाला में अनुत्तीर्ण होना सम्मानजनक है, अपेक्षाकृत किसी को धोखा देने के।

→ मेरे पुत्र को ऐसा मनोबल देना कि वह भीड़ का अनुसरण न करें, उसे सिखाना कि जब सभी एक स्वर में गाते हैं, तब वह उन्हें धैर्य से सुने। किन्तु वह कुछ भी सुने किन्तु वह जो कुछ भी सुने उसे सत्य की छलनी में छान ले।

→ वह शोर करने वाली भीड़ में कान न दे और यदि वह ये समझे कि वह सही तो उस पर दृढ़ रहे और लड़े, उसे अपने विचारों में दृढ़ आस्था रखनी चाहिये, उसे सभी यह कहें यह विचार गलत है तब भी।

→ उसे सिखाना कि सज्जन के साथ सज्जन रहना है और कठोर के साथ कठोर, उसे सिखाना कि दुख में कैसे हँसा जाता है। उसे समझाना कि आँसुओं में कोई शर्म की बात नहीं है।

→ तुनक मिजाजों को लताड़ो, उसे सिखाना और यह भी अधिक मधुभाषियों से सावधान कैसे रहा जाता है।

→ उसके साथ सुकोमल व्यवहार करना पर अधिक दुलारना भी मत क्योंकि अग्नि परीक्षा ही इस्पात को सुन्दर शुद्ध बनाती है।

→ अधीर होने का साहस भी उसमें उत्पन्न करना और बहादुर होने का धैर्य भी उसे सिखाना कि वह सदैव अपने आप में [अस्पष्ट] अदात्व आस्था रखें क्योंकि तभी वह मनुष्य जाति में अदात्व आस्था रख पायेगा।

-x-

Page 73 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 73

40.

१ॐ

हमारी जिंदगी में जो भी गलत बातें और नतीजे है, वो इसलिये है कि-

- हमारे पास ऊँची इमारतें है, पर संकीर्ण विचार है।

- रास्ते चौड़े है पर देखने का नजरिया तंग है।

- हम पैसे तो ज्यादा खर्च करते हैं, फिर भी हमारे पास सुख शांति नहीं है।

- हर चीज तो ज्यादा ले लेते है, पर उनका असली मजा नहीं ले पाते है।

- हमारे पास घर तो बड़े-बड़े है, पर परिवार छोटे हैं।

- सुविधाए फिर भी ज्यादा है लेकिन वक्त कम हो गया है।

- पढ़ाई लिखाई का दर्जा ऊँचा हो गया है, पर दिमाग और समझ कम है।

- जानकारी तो ज्यादा है, पर निर्णय नहीं ले पाते।

- होशियार तो सभी है, पर छोटी सी बात सुलझाने का हल कम है।

- दवाईयाँ तो बहुत हैं, पर तंदरुस्ती कम और बीमारियाँ ज्यादा है।

- हमने अपनी जरूरतें तो बढ़ा दी है, लेकिन कीमत घटा दी है।

- हम बातें बहुत कर लेते है, पर आचरण कम करते है

- नफरत की डोर लम्बी करते जाते हैं और प्यार के धागे छोटे।

- हमने जिंदगी की जरूरतें तो बना ली, पर जिंदगी नहीं बनाई।

- हमने जिंदगी लम्बी तो जी ली पर जिंदगी (जिंदादिली से) बड़ी नहीं जी पाये।

- हम विशाल पहाड़ो को तो तोड़ पाए, पर अपने अहंकार व पक्षपात को नहीं तोड़ पाए।

- हमारी कमाई तो बहुत ज्यादा है पर हमारा सदाचार और चालचलन नीचा है।

- हम महान तो बन गए हैं, पर भगवान नहीं बने।

-x-

ये वक्त लम्बे कद का तो है, पर चरित्र बौने है।

ये वक्त लम्बे मुनाफे और फायदे का है,

पर दरियादिली नहीं है।

ये वक्त आ गया है दुनिया में शान्ति लाने का

आंदोलन चलाने का, पर अपने खुद के ही

घर टूटे पड़े है।

मजा लेने के लिये वक्त तो है; पर मजा नहीं है।

खाने की चीजें हर किस्म की मौजूद हैं,

पर ताकत नहीं है

वक्त है पुरुष स्त्री के काम करने का,

पर तलाक लगे पड़े है।

मकान तो बहुत सुंदर बने है,

पर घर मे झगड़े लगे पड़े है।

वक्त तो बाहर के दिखावे का है

पर असल में अंदर कुछ नहीं है।

ओम

Page 74 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 74

41.

१ॐ

Vani from B'bay

PROBLEMS.

P - Prediction से मालूम पड़ जाता है कि भविष्य में ऐसा होना है, पहले से भी ज्ञान सहित तैयारी कर लेते हैं, तो दुखी परेशान नहीं होते, प्रभु का सुमिरण दुख न संतापे।

R - Reminder दुख आता है तो Remind (याद) कराने के लिये कि परमात्मा को plus करते जाओ।

O - Oppurtunity मौका मिलता है पास होकर दिखाने का, Face it - सामना करो - परीक्षा में पास होने का, परमात्मा के करीब होने का

B - Blessings दुख परमात्मा का आशीर्वाद है, छिपी हुई भलाई है।

L - Lesson - सबक मिल रहा है सुजाग होने का, अपना पाठ पक्का करने का - ज्ञान का, प्रेम का, आत्मनिश्चय का

E - Everywhere हर किसी के पास छोटी बड़ी कुछ न कुछ समस्यायें जीवन में है।

M - Message दुख आते है परमात्मा का संदेशा लेकर। चुनौती स्वीकार करें और आगे बढ़ते जायें, हस्ते-हस्ते दुखों से पार होते जाये। 'शुक्राना और मुस्कुराना', दादा का मंत्र याद करें।

P.T.O.

42.

S - Solution हर दुख में सुख समाया है। समस्याओं में ही समाधान है। जब भी परीक्षा आता है तो रास्ता भी मिल जाता है। कैसे दुख से पार होवे? हँसकर ही सुलझ जाती है उलझन सभी सभी।

ज्ञान से सभी परीक्षाओं में पास हो जाते है वर्ना ये संसार सागर में मनुष्य गोता खाता रहता है, कभी तन में - कभी मन में उलझन।

-x-

दुख के कारण

(1) देर से सोना, देर से जागना

(2) लेन-देन का हिसाब न रखना

(3) किसी के लिये, दूसरों के लिये कुछ न करना

(4) हमेशा स्वयं के लिये सोचना

(5) किसी पर विश्वास न करना

(6) बिना कारण झूठ बोलना

(7) किसी भी काम को समय पर न करना

(8) भविष्य के सुख को बार बार याद करना

-x-

Page 75 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 75

43.

१ॐ

जगत मे प्रभु ही है Permanent

पर-ब्रह्म पूर्ण पुरुषोत्तम है Omnipresent

सत्य सनातन अज अविनाशी सच्ची government

उसके ऊपर और न कोई, वह सबका president.

वही Creator, वही Creation Founder और element

सबका स्वामी वही, नहीं कोई उसका participant.

उपादान कारण निमित वही कहे शास्त्र व Saint.

प्रभु से बढ़कर जग मे, और न कोई prominent

सभी हैं उसी के रूप यह समझो Fundament.

वह न किसी का अंश, न कोई उसका Supplement

उसे प्रमाणित करने को नहीं सक्षम Document

अपनी सत्ता सिद्ध करने हेतु वही है Sufficient.

मन वाणी और बुद्धि से वह अतिशय distant.

इधर उधर होता न कभी सर्वेश्वर का judgement

रहे बदलता सभी का future, past और present

नित्य एक रस प्रभु, eternal, कभी न पड़ते faint.

Generator, operator और destroyer attendant

वही है owner, वही है donor, उसी का Management

करना पड़े स्वीकार सभी को उसी का arrangement

नजर बचा न सके कोई उससे, वह है omnicient

सभी जीव है प्रभु के प्यारे - ant हो या elephant

सबका परम निवास वही है, सब उसके Tenant.

कभी न माँगे Tax, commission, कभी न माँगे Rent

ऐसे प्रभु की सेवा से, होना न कभी absent.

मनुष्य जीवन अति मूल्यवान, करे जो व्यर्थ Spent.

लख चौरासी और नर्क में भोगेगा punishment.

रहो भजन सत्संग में तो होते improvement

इधर उधर भटकते तो कभी भी हो सकता accident.

44.

ऐसी रहणी रहो, न कोई करे complaint.

सरल सहज शम दम एकान्तिक सावधान Tolerant.

जाने का फरवाना कभी भी आ सकता है urgent

छोड़ो मिथ्या अभिमान, रहो प्रभुमय every moment

भोले भाले dull हो या intelligent, brilliant

रहो गुरु के प्रति समर्पित जैसे obedient servant

सत्गुरु की संगत कर लो, जो है excellent

पाओगे करुणा सागर का प्यार cent-percent.

-x-

कुत्ते के दस गुण

1. कुत्ता काफी समय तक भूखा रह सकता है.

2. कुत्ते का निज का कोई मकान नहीं होता

3. कुत्ता रात को कम देर सोता है

4. कुत्ता मरने के बाद कोई सम्पत्ति छोड़कर नहीं जाता है कि उत्तराधिकारी झगड़े।

5. अपने मालिक से बेफवाई नहीं करता है, चाहे उसे कितना ही क्यों न मारे

6. कुत्ता सबसे अलग और तुच्छ स्थान पर बैठता है। जो लोग हर जगह कुर्सी चाहते हैं यह उनको सीखना चाहिये।

7. कुत्ते की कोई निर्धारित जगह नहीं होती, पूरे घर में घूमता रहता है, मालिक की मर्जी पर खुश रहता है

8. कुत्ते को डॉटने मारने के बाद जब कोई रोटी आदि का टुकड़ा डाल देते है या प्यार से बुलाते है तो वो दुम हिलाता हुआ आ जाता है, यह उसकी नम्रता का प्रतीक है।

9. मालिक का भोजन करते समय दूर बैठकर कुत्ता निहारता रहता है - यह धैर्यवान का लक्षण है। सबको खिलाकर स्वंय खाता है।

10. मालिक कुत्ते को अपनी मर्जी से कहीं दूर छोड़ देता है तो वो पलटकर वहाँ नहीं जाता। यह लक्षण वैरागी के हैं।

-x-

Page 76 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 76

Vani from B'bay.

45.

१ॐ

नाकामयाबी की सात निशानियाँ

1. एक आत्मविद्या से वाकिफ होकर भी अपने काम क्रोध वगैरह का इलाज न कर सकना - नाकामयाबी की निशानी है।

2. विश्व रूपी विष में सुख प्रतीत होना।

3. जो मुँह से कहकर व्यवहार में न लाया जाये,

4. अपने पापों को छिपाकर औरों की कमियों को प्रकट करता रहना

5. थोड़ा ही अंहकार अनुभव हो तो अहंकार में अपने को कुछ समझना

6. एकान्त में दिल झट से घबरा जाना

7. अभ्यास करने में सुस्ती या विक्षेपता होना

-x-

कामयाबियाँ की सात निशानियाँ.

1. अपनी निंदा सुनकर भी मुस्कुराते रहना

2. मन को वश में रखना और इन्द्रियों को विषयों से दूर रखने में आनंद आये

3. बिना कोशिश वृत्ति बार-बार अन्तर्मुख और आत्माकार होती रहे।

4. कभी भी किसी में ऐब नजर न आये।

5. विषयो के खतरनाक नतीजे हर वक्त आखो के आगे नाचते रहते हो

6. सेवा, दया और दान के कर्म पल में ही भुला दिये जायें।

7. दिल के साज में सदैव आनंद और प्रेम का आलाप बजता रहे।

-x-

Page 77 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 77

सात बातें जो हमेशा भूलों से भरी हुई है

1. अपने को ज्ञानी और दूसरों को अज्ञानी समझना

2. रहणी के बदले केवल बोलने और बताने में ही पुरा ज्ञान यानि बोलता ब्रह्म।

3. ख्यालो के घेरे में रहना

4. अपने आनंद स्वरूप को भुला देना

5. स्वार्थी होना

6. अकेले में बैठकर विषय वासना का चिन्तन करना

7. आलसी होना

-x-

सात बातें जिन्हें कभी नहीं भूलना चाहिये

1. सब साधन सिद्ध करने और पूरणपद पाने के बाद भी नम्रता से चलना - नहीं भूलना चाहिये।

2. करी हुई भलाई छिपा कर रखना और उसी समय भूल जाना

3. चुप (मौन) करके बैठना या एकांत में अन्तर्मुखता में बैठना।

4. ज्ञान की आत्मनैष्ठा होने पर भी साधन करते रहना

5. सब पंथो को इज्जत से देखते हुए अपने आदर्श में पुरा दिल लगा होना

6. सब कुछ जानते हुए भी अपने को अंजान समझना और दिखाना

7. बीमार और दुखियों की मदद करना

-x-

Page 78 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 78

अपने आप होने वाली सात बातें

1. प्रारब्ध अनुसार शरीर का निर्वाह आप ही आप होता रहता है।

2. जो सबका भला चाहता है, उसका अपने आप भला होता जाता है।

3. जो दुख दर्द में भी भगवान की महर समझता है, उनका दुख दर्द आप ही दूर हो जाता है।

4. जो मन और इन्द्रियों को वश में रखता है, वो अपने आप सच्चा बादशाह बन जाता है।

5. जो भगवान में अडोल श्रद्धा रखता है, उनके काम भगवान अपने आप करता जाता है।

6. जो नम्रता में नीवां होकर (झुककर) चलता है, वो अपने आप ऊँचा (बड़ा) पद पा जाता है।

7. जो हृदय में ब्रह्म प्रकाश का ध्यान करता रहता है, उनके समाधि का आनंद अपने आप मिलता जाता है।

-x-

सात भूलें - जिनसे बचना चाहिये

1. सम्बन्धियों और साथियों की सहायता करके अपने को दानी समझना - भूल है।

2. नाम, इज्जत एवं धन प्राप्ति को अपनी साधना का फल समझना - बड़ी भूल है।

3. थोड़ी देर के लिये मन के फुरने के शान्त होने को ही मंजिल समझना - बड़ी भूल है।

4. कामना से की हुई सेवा पूजा आदि को श्रद्धा समझना - बड़ी भूल आहे।

5. शरीर के मोह को शरीर की रक्षा समझना

6. आँखो से जो भी दिख रहा है, समझ रहे हैं, उसे ही सच्चा समझना - बड़ी भूल है।

7. संसार को मन के बाहर समझना - बड़ी भूल है।

-x-

Page 79 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 79

सात बातों को भुलाने से सात फायदे

1. शरीर (देह अध्यास) को भुलाने से तंदरुस्ती मिलती है।

2. मन को भुलाने से आत्मस्थिति बनती है।

3. विकारो को भुलाने से अपार शक्ति मिलती है।

4. क्षणभंगुर खुशी को भुलाने से अमर खुशी मिलती है।

5. समझ (जानकारी सन्यास संयाणप) को भुलाने से सजण संयाणा परमात्मा की समझ मिलती है।

6. खुदी भुलाने से आपे ही आप खुद मिल जाता है।

7. अहम भावना (अहंकार), अहमता को भुलाने से अमर जीवन मिलता है।

-x-

सात भारी भूलें

1. सब जीव अपना आत्म स्वरूप है, फिर भी किसी को भी धिक्कारना - भारी भूल है।

2. मन जो शरीर और संसार की रचना करता है, फिर भी उसे शरीर रूपी कोठरी में बंद समझना भूल है।

3. लगातार आत्म अभ्यास छोड़ कर थोड़े ही नियम पालन में खुश होना भूल है।

4. अपना मन, वचन, कर्म के विचारों पर लगाम नहीं डालना - बड़ी भूल है।

5. धन और पदार्थों को आत्मस्थिति के साधन से बड़ा समझना भारी भूल है।

6. अपनी तंदरुस्ती का अहंकार करना भूल है।

7. जमाने की ठगियाँ उतार चढ़ाव आदि से वैराग्य का सबक सीखने के बदले कुड़ कुड़ करना (कुरकण [अस्पष्ट]) भारी भूल है।

-x-

Page 80 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 80

सात बड़े विघ्न

1. श्रद्धा में कमी और अक्ल (बुद्धि) की चतुराई।

2. बहुत श्रद्धा और थोड़ी बुद्धि भी दिल में प्रेम पैदा नहीं करती।

3. अपनी प्रशंसा को देखकर खुश होना।

4. बहुत बोलना, बहुत समझना - बताना और बहुत देखना।

5. गुरु और शास्त्रों के वचनों में शंका रखना

6. चंचल ख्यालों को वजन देना।

7. अपने को कुछ समझना।

-x-

स्थिर वृत्ति रखने के लिये सात साधन

1. विवेक और वैराग्य को सच्चा साथी समझना।

2. हर बात और हर हाल में अन्तर्मुखता का पाठ सीखते रहना।

3. कानो और आँखो से इस प्रकार काम लेना जो देखने और बताने में मोक्ष के साधन बने।

4. अपने वीर्य (शक्ति) को बचाकर तदुरुस्ती के हर श्वास को सफल करना।

5. उठने, बैठने, चलने, खाने में अपनी आँखो को स्थिर करना

6. हर जगह हर समय निर्मल आकाश का दर्शन करते रहना

7. ज्ञान का रंग लगा होने पर भी भक्ति में सिर झुका रहना।

-x-

Page 81 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 81

सात ऐसी बातें - जिसमें मनुष्य के रंज होने की परवाह नहीं करें

1. एकांत में अतर्मुखता में रहने से कोई रंज होता है या हँसी उड़ाता है तो परवाह नहीं करें।

2. कुरस्म या कुरीतियों को पालन न करने से कोई रंज होता है तो परवाह नहीं करें।

3. कपड़े, ख्यालों और खानपान में सादगी रखने से कोई रंज होता है तो परवाह न करें।

4. सत्संग के रास्ते पर चलने से कोई रंज होता है तो परवाह न करें।

5. नम्रता पूर्वक चलने से कोई रंज होता है तो परवाह न करें।

6. बहिरमुखी गुरुओं की पैरवी करने के छोड़ने से कोई रंज होता है तो परवाह न करें

7. ब्रह्मचर्य पालन करने से कोई रंज होता है तो परवाह न करें।

-x-

१ॐ

अमर जीवन का मजा पाने के लिये सात बातें

1. अमर जीवन का मजा पाने के लिये पदार्थों की जरूरत नहीं है, गहरी नींद में कोई भी पदार्थ नहीं होता, तो भी जीवन की सब मौज का मदार गहरी नींद पर ही है।

2. अमर जीवन का मजा पाने के लिये शरीर की भी जरूरत नहीं है।

3. अमर जीवन का मजा पाने के लिये मन की भी जरूरत नहीं है क्योंकि गहरी नींद में मन भी लीन (गुम) हो जाता है।

4. अमर जीवन का मजा पाने के लिये बुद्धि की भी जरूरत नहीं क्योंकि गहरी नींद में बुद्धि भी लीन हो जाती है।

5. अमर जीवन का मजा पाने के लिये इन्द्रियों और इन्द्रियों के विषयों की भी जरूरत नहीं है। गहरी नींद में ये सब गुम हो जाते है तो भी जीवन मौज से चलता है।

6. इसके लिये श्वासों की भी जरूरत नहीं है, समाधि में श्वांस भी लीन हो जाती है, पर जीवन तो वहाँ भी अमर आनंद से भरा रहता है।

7. इसके लिये अहमभाव (अपने को कुछ समझना) की भी जरूरत नहीं है। गहरी नींद में अहमभाव लीन हो जाता है, तो भी जीव मौज से चलता है।

-x-

ओम

Page 82 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 82

मन के चमत्कार की सात बातें

1. मन के बाहर कुछ भी नहीं है। खुद (मन ही) समय की दूरी को मन ही बनाता है कभी पल को बढ़ाकर वर्ष कर देता है तो कभी साल को देखते देखते गुजार देता है। कभी तो सौ कदम को बढ़ाकर सौ माइल कर देता है तो कभी सौ माइल को कम करके सौ कदम कर देता है।

2. मन बड़ा अन्तर्यामी है, दस बजे सोने को कहे और दो बजे उठने को, तो जरूर उठा देगा।

3. मन पूर्ण ज्ञानी भी है, जब बुद्धि चलाकर थक जाता है और बात समझ में नहीं आती तो मन के एक ख्याल (विचार) से मुश्किल [अस्पष्ट] बात भी आसान हो जाती है।

4. दुख को सुख बना देना

5. निकम्मे को काम वाला कर देना

6. जहर को अमृत कर देना - मन के लिये खसीस एक खेल है।

7. जीव को शिव बना देना - मन की ही मेहरबानी है।

-x-

ओम

Vani from B'bay

१ॐ

46.

SPIRITUAL THOUGHTS

Hardest moment is not that when you lose something and tears come out of your eyes, but it is the moment when you lose something and still you manage to smile.

सबसे मुश्किल पल वो नहीं है जब हम कुछ खो देते है और हमारी आँखो में आँसू आ जाते है, बल्कि वो पल मुश्किल है जब हम कुछ खोते है और फिर भी मुस्कुराते है - ये सच में बहुत ही मुश्किल था, खोना तो बहुत दूर की बात है, खोने के ख्याल से ही अंदर वाला काँप जाता है था, लेकिन ये सब बातें सिर्फ तब तक थी जब तक हमें परिपूर्ण ब्रह्मज्ञानी दादा भगवान जी नहीं मिले थे। दादा भगवान ने पहले ही दिन सारे भ्रम निकाल दिये और ब्रह्माकार वृत्ति बना दी। बोले - तू देह नहीं है, खुद भगवान है और विश्वास दिलाया कि खोना, पाना सब देह का धर्म है, आत्मा का नहीं, और आँसुओ को तो जैसे सुखा ही दिया। हमने सच्चा हसना सत्संग में आकर ही सीखा है। दुनियाँ मे तो हँसना ही भारी हो गया था, क्योंकि सारा दिन हम तकलीफों की गठरी लेकर घूमते थे, उस गठरी के भार ने जैसे खत्म ही कर दिया था। तब दादा भगवान ने कहा कि तुम खुद खुदा हो क्योंकि ट्रेन में बैठकर भी अपना सामान अपने सिर से नीचे नहीं उतारते, मतलब क्यों अपने भगवानपने को भुलाकर बार-बार देह में आ जाते है और आज दादा भगवान के सच्चे और अनुभवी ज्ञान ने हमें Top of the world बना दिया और अब मजाल है जो हमें कोई हालत अपने आत्म सिंहासन से नीचे उतार सके। अब अंदर से निकलता है -

'शुक्र कुरिजां साईं जीएं तू हलाई'

Page 83 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 83

When you feel God is rubbing you, against rocks, don't think that you will ruin down to dust. It is just that He is polishing a gem.

जब आपको अंदर में ये महसूस होने लगे कि परमात्मा हमें कितने पहाड़ जैसे दुख दे रहा है, उस वक्त ये मत समझो कि वो दुख तकलीफें तुम्हें मिट्टी के समान बिखेर देंगी, बल्कि ये विश्वास रखो कि परमात्मा तुम जैसे अनमोल हीरे को चमकाने में लगा हुआ है क्योंकि दुख और तकलीफें हमेशा इंसान को घड़ती हैं, अगर सिर्फ सुख हो तो हमें पिलपिला बना देते हैं। दादा भगवान के बच्चे तो Soldier हैं जिनके चहेरे पर शान का तेज, आंखों में प्रेम का भाव, अहंकार रहित चलना जिनके शस्त्र हैं, नम्रता [अस्पष्ट], जिन्हें देखते ही लोग कहते हैं, दादा भगवान की आर्मी के सोल्जर आ रहे हैं, जिन्हें दादा भगवान ने दुख-सुख लाभ हानि से ऊपर कर दिया है, जो सुखों में, दुखों में एक समान रहते हैं। अरे हम तो वो हीरे हैं जिन्हें दादा भगवान ने कोयले की खान से निकालकर हमारे सच्चे अस्तित्व की पहचान करायी, अंधेरे मन से निकालकर आत्मा की रोशनी दिखाई। अंदर से इतने इतने दादा भगवान के शुकराने निकलते हैं और हमेशा अंदर वाला इसी सच्चाई में रहता है “जैं मिलीं त न हा [अस्पष्ट] हा मा सिक जी लख चौरासीय जे चक्कर में [अस्पष्ट] जी”

दादा भगवान ने हमें एक ऐसा 'ज्ञान रूपी पाउडर' दे दिया है कि अब हमें कभी खुजली होगी ही नहीं, जो हमें 'मुक्ति का दरवाजा' मिस कर दें।

Laughing faces don't means that there is absence of sorrow, but it means that they have the ability to deal with them - "Keep laughing"

हसते हुए चेहरे देखकर यह धोखा मत खाना कि उनकी जिंदगी में कोई तकलीफ नहीं है, बल्कि समझो कि उनके अंदर उन दुखों और तकलीफों को face (सामना) करने की क्षमता है और जिसे आप ऐसे समानता में देखें तो समझ जाना कि ये दादा भगवान के बच्चे हैं। सिर्फ हमारे ब्रह्मज्ञानी दादा भगवान में ही वो शक्ति है कि वो हम जैसे जर्रे को आफताब बना सकते हैं।

- एक लड़के को Hospital जाना था - किसी को देखने। बहुत जल्दबाजी में था, रास्ते में उसने किसी से पूछा कि मैं अस्पताल जल्द से जल्द कैसे पहुँच सकता हूँ? आदमी ने उससे कहा खुद का accident कर लो, किसी गाड़ी से टकरा जाओ, बहुत जल्दी से अस्पताल पहुँच जाओगे। उसी तरह दादा भगवान कहते हैं तुम भी अपने मन, अहंकार, इच्छाओं को गुरु से टकरा दो फिर देखो Miracle, तुम जीते जी मुक्ति को पा लोगे क्योंकि एक बार सच्चे गुरु के आगे सरेन्डर कर दिया तो हमें खुद खुदा होने से कोई रोक नहीं सकता है, लेकिन इस पर भी दादा भगवान कहते हैं मेरे बच्चों तुम्हें तो कुछ बनने की जरूरत ही नहीं, तुम तो हो ही खुद खुदा, बस भूल गए थे। तुम्हारे अंदर तो already लालें, हीरे-माणिक भरे पड़े हैं, तुम उन्हें पत्थर समझकर बैठे थे, पर जब दादा भगवान जैसा पारखी मिलता है तब वो हमें हमारा सच्चा स्वरूप दिखाता है।

Page 84 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 84

Some flowers grow best in sun, others do well in the shadow. God knows what is best for us and puts us where we grow best.

कुछ फूल धूप में अच्छे खिलते हैं और कुछ फूल छाँव में, परमात्मा को पता है हमारे लिये क्या अच्छा है। ज्ञान से पहले हमें लगता था सारे दुख भगवान ने हमारी झोली में डाले, बाकी सारे तो कितने खुशहाल हैं, सच तो ये है कि दादा भगवान के मिलने से जैसे हमारी माँगे ही खत्म हो गई। उन्होंने नस-२ में भर दिया कि जो होता है भला या बुरा, सबमें कोई न कोई भलाई छुपी है। फिर क्या था - सारे शिकवे शिकायत ही दुर हो गये और शुक्राने निकलने लगे। हकीकत तो ये है कि दादा भगवान के मिलने से पहले परमात्मा पर विश्वास था ही नहीं तो उसके न्याय (impartial justice) का पता ही नहीं था, हम तो सिर्फ मंदिरों की मूर्तियों को भगवान समझकर अपनी माँगे पूरी करने जाते थे। सच तो ये है कि भगवान पर विश्वास करना भी हम दादा भगवान से मिलने के बाद सीखें हैं, तब दादा भगवान ने अपने अंदर ही परमात्मा का दर्शन कराये और कहा हम सभी उस निराकार के बच्चे हैं, उसे पता है हमारे लिये क्या अच्छा है, क्या बुरा है।

There are three types of people -

1) The unwise

(ii) The partially wise.

(iii) The wise.

The unwise finds faults with others, the partial wise finds faults in themselves, and the wise finds faults in no one, neither in themselves.

दुनिया में तीन प्रकार के लोग होते हैं -

1. अज्ञानी - जो हमेशा दुसरों की सिर्फ गलतियाँ ही देखते हैं

2. थोड़े ज्ञानी - जो अपने में गलतियाँ ढूँढते हैं

3. ज्ञानी - जो न औरों में, ना ही अपने में भूलों को देखता है

ज्ञान से पहले दुनिया में क्या करते थे - बस सारा दिन नजर बाहर की ओर थी, दुसरा ऐसा है, मेरे साथ ऐसा चलता है, सब मुझसे ही गलत चलते हैं मैं तो सबसे अच्छा चलता हूँ, क्योंकि देह अध्यासी सिर्फ दुसरा ही देख सकता है और सिर्फ अशांति ही अशांति खरीदता है।

फिर दुसरा पड़ाव आता है, जैसे ही सत्संग में आते हैं तो अपने अंदर की सफाई के कार्य में लग जाते हैं, और दुसरों के दोष देखने बंद हो जाते हैं फिर अपने विकार और भूलों पर ध्यान जाता है और सत्संग में आते आते अपनी अध्यात्मिक उन्नति की ओर प्रस्थान करना शुरू करते हैं और परिपक्व अवस्था की ओर गमन शुरू हो जाता है।

तीसरे पड़ाव में आते हैं दादा भगवान के बच्चे जिन्हें हर जगह सिर्फ निराकार ही निराकार दिखता है।

शेर अपने शिकार को आधे में नहीं छोड़ता पूरा खा जाता है, उसी तरह दादा भगवान भी अपने भक्तों को अधूरा नहीं छोड़ते जो उनकी शरण में मन मनाभव होकर, तो दादा भगवान उसे देह अध्यास के चुंगल से छुड़ाकर आत्मा में टिका देते हैं, एक दादा भगवान ही हैं जो जन्म मरण से छुड़ाकर जीवन मुक्ति का आनंद कराते हैं।

Page 85 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 85

If you learn to translate every event of your life into a positive one, you will stop being a prisoner of your past and become the architect of your future.

अगर आप अपनी जिंदगी के हरेक पल को Positive (सकारात्मक) कर दें तो आप भूतकाल के कैदी न रह के अपने आने वाले भविष्य का खुद निर्माण कर सकते हैं। दादा भगवान कहते हैं गुजरे हुए कल को याद करना और आने वाले पल की चिंता करना मुर्खता है क्योंकि वो सोच हमें आज और अभी में कभी जीने नहीं देती। हम अपने गुजरे हुए पल को याद कर-कर के जलते रहते थे, किसी ने हमें एक बार कुछ कहा, वो तो कह कर चला गया, लेकिन हमारे अंदर उसी बात की repetition चालू हो जाती है। अब बताए कि वो हमारे दुश्मन हुए या हम खुद ही अपने दुश्मन हैं। सारा दिन बस परेशान ही रहते थे। अभी की खुशी अभी का पल तो जैसे मालुम ही नहीं था, बस दुखों और चिन्ताओं के समुद्र में गौते खाते रहते थे। तब दादा भगवान मिले। उन्होंने हमें बाहर निकाला और प्रेम, ज्ञान, विश्वास रूपी रथ में बैठाया और राजा बना दिया। दादा भगवान कहते हैं ये मनुष्य देह हमें past और future की चिंता करने को नहीं मिली है, बल्कि खुद को पहचानने के लिये मिली है। गीता भगवान कहते हैं -

Know Thyself and you know God.

Never blame a day in your life, - good day gives happiness, and bad day gives experience. Both are essential in life.

हमें भगवान की बनाई हुई सृष्टि के किसी भी दिन को गलत नहीं कहना है क्योंकि अच्छा दिन हमें खुशी देता है और बुरा दिन हमें बहुत कुछ सिखा कर जाता है।

दादा भगवान कहते हैं सबसे पहले तो बहिर्मुखी नहीं, अन्तरमुखी होना सीखो, क्योंकि आनंद और शांति तो सिर्फ अन्तर्मुखता में ही हैं। बाहर देखना मतलब ही दो देखा।

गीता भगवान कहते हैं - "Other is hell". दुसरा देखते हैं तो जैसे मुरझा जाते हैं।

लेकिन दादा के बच्चे तो उन खिले हुए फूलों की तरह हैं जिन्हें देखकर दुसरों की चिंता जिन्दगी भी महक जाती है और उन्हें लगता है जैसे भगवान का दर्शन हो गया आज तो।

P.T.O.

Page 86 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 86

A beautiful saying goes, " If your eyes are sweet, you will like all the people of the world. but if your tongue is sweet, all people of the world will like you.

एक खूबसूरत सी बात आती है - अगर आपकी आँखों में प्रेम और अच्छाई है तो आपको सारे जहाँ के लोग अच्छे लगेंगे और प्यारे भी, लेकिन अगर आपकी जुबान मीठी और प्यार भरी है तो सारे जहाँ के लोग आपको प्यार करेंगे। ये सच्ची बात है ज्ञान से पहले न हमारी आँखों में प्रेम था न जुबान में मीठास थी, कभी भी किसी को भी कुछ भी कह देते थे - जैसे शब्दों के रूप में तीर चलाते थे, लेकिन दादा भगवान ने उन तीरों को फूलों में बदल दिया। हमने देखा कि दादा भगवान के पास हम कैसे भी गये, कुछ भी बोला, लेकिन उन्होंने सिर्फ हमें प्यार किया - ये आज उनके प्यार का नतीजा है कि हमको सबके प्यार के काबिल बना दिया।

सबसे तीखा बोलना, खुद को always right समझना - ये सब अहंकार की वजह से था। गुरु ने उस अहंकार के बीज का नाश करके हमारे अंदर प्रेम का बीज उगाया और द्वेष द्वैत भावना को हमेशा हमेशा के लिये निकालकर हर जगह अपना आप दिखाया और कहा - "बसकर बसकर आहे ही अल्लाह"

-x-

47.

Vani from B'bay.

BEAUTIFUL THOUGHTS.

There is no oil if olives are not squeezed, No wine if grapes are not pressed, No perfumes if flowers are not crushed. So, if you feel pressure in life, don't worry, God is just bringing out the best in you.

तिल में से तेल तब तक नहीं निकलेगा जब तक वो खुद को नहीं गवाँएगे, जब तक अंगुरों को दबाकर - निचोड़कर उनका रस नहीं निकलता, तब तक नशा चढ़ाने वाली अंगुरी नहीं बन सकती। इत्र तब तक तैयार नहीं हो सकते जब तक फूलों को मसला ना जाए। इसी तरह अगर आप अनचाही तकलीफों और हालातों को खुद पर हावी होते देखें तो विचलित न होयें, क्योंकि भगवान आपको जग से न्यारा बनाना चाहता है, आप में से माणिक मोती निकालना चाहता है, जो खुद आप को भी पता नहीं था।

दादा भगवान कहते हैं "आप गवाईये तां शय पाइये", खुदी को खत्म करेंगे तभी खुद खुदा होंगे। अज्ञान वश हमारी गर्दन अज्ञान में अड़ी रहती थी, मन कहता था मैं क्यों झुकूं? लेकिन कामिल गुरु दादा भगवान मिले और कहा नहीं "मेरे प्यारों, अहंकार ऐसा दीमक है जो तुम्हारे अस्तित्व को खोखला कर देगा,

Page 87 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 87

वो तुम्हें कभी खुद को जानने नहीं देगा, अपने आप को मिटाना है, जिसने खुद को मिटाया, दुनिया उसके आगे झुकती है, गीता भगवान कहते हैं जो अपने से, अपनी आत्मा से तृप्त है, वो सारी दुनिया, सृष्टि से तृप्त है, क्योंकि जिसने खुद को गवाँके अपनी आत्मा को उजागर किया है, वो हर जगह सिर्फ अपना आप ही देखेगा। कई बार लगता है कि मैं तो इनसे अच्छी ही चलती हूँ, लेकिन ये मेरे साथ अच्छा नहीं चलते, तो गीता भगवान कहते हैं - इसमें भी तुम्हारा ही दोष है, तुमने खुद को इतना नहीं गवाया होगा, उससे निष्काम प्रेम नहीं किया होगा। तुम तो भगवान हो, तुम्हारे संकल्पों से क्या नहीं हो सकता, दादा भगवान के अनुभवी और सच्चे वचनों ने ये तो पक्का कर दिया है कि सोना आग में तपने के बाद ही एक खूबसूरत गहने के रूप में आता है। पत्थर हथौड़े खाने के बाद ही मूर्ति के स्वरूप में आता है जिसके आगे सारी दुनिया झुकती है। बस जिस दिन अपने सच्चे गुरु के आगे शीश दिया, अपने अहंकार को मिटाया, फिर देखो गुरु के वचनों का कमाल। कैसे वो हमारे सच्चे अस्तित्व से पहचान कराता है, हमारी हलत पलत निखारता है; हमारी वाणी में इतना प्रेम भरता है कि जो सुनता है उसे ऐसा नशा आता है, उसे माया रूपी अंगुरी पीने की जरूरत ही नहीं पड़ती। ऐसी नम्रता और हलीमाई की इत्र छिड़कता है, हमारे साथ-साथ हमारे आस पास वाले भी प्रेम की खुशबु से महक उठते हैं। गुरु हमारे शरीर पर निष्काम रूपी ऐसा तेल लगाता है, कि मोह वालों के हम हाथ से फिसल जाते हैं, बस सिर्फ और सिर्फ खुद को गवाने की देर है।

The day you don't come across problems, take it for granted that you are travelling on the wrong path.

-Swami Vivekananda

जिस दिन आप किसी तकलीफ या अनचाही परिस्थिति के दौर से न गुजरे तो समझ लिजिये कि आप गलत राह पर है। अगर हमने दुख और तकलीफों को महसुस नहीं किया है, तो हम सुख और आनंद को भी महसुस नहीं कर सकेंगे। आज हर कोई जिंदगी की ऊँच नीच से गुजर कर, ज्ञान में आया है, और निष्कामी गुरु दादा भगवान से हमारी मुलाकात हुई जिन्होंने हमें जिंदगी के थपेड़ो से मुलाकात करना सिखाया, जिस दिन गुरु के आगे खुद को खुशी से खाक किया फिर क्या दुख-सुख, खुशी और तकलीफ, जैसे गुरु समानता में ले आता है, फिर जिंदगी की किसी भी राह से गुजरें, वो आनंद और प्रफुल्लता से भरी होगी क्योंकि पहले तो हम अहंकार रूपी पाव से चलते थे, लेकिन अब दादा भगवान ने हमें अपने प्रेम और नम्रता वाले रथ में बैठा दिया है और कहा - तू देह नहीं है, आत्मा है और आत्मनिवासियों के लिए हर राह जैसे फूलों से सजी रहती है, ऐसा नहीं है कि उनके आगे कोई हालत नहीं आती, उन्हें नहीं लगती क्योंकि ज्ञानी पर शरीर की बात, जगत की बात, पानी पर लकीर की तरह भी नहीं भासती। गुरु मिलने के बाद तकलीफें आए भी तो समझना भगवान के और करीब हो रहे हैं। शरीर का पर्दा हटता जा रहा है। गीता भगवान कहते हैं जैसे फूलों के कारण काँटो की इज्जत की है, ऐसे ही भगवान के खातिर, सूली भी सेज समझो। दादा भगवान के बच्चों को तो जीते जी ये wish करनी ही है ये सब कुछ परमात्मा का है।

Page 88 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 88

God will never give you the burden that you can't handle. So if you find yourself in a difficult situation, take as a compliment, God thinks you can do it.

परमात्मा हमें दुख और तकलीफों का ऐसा भार कभी नहीं देते हैं जो हमारी सहन शक्ति से बाहर हो। अगर आप खुद को कभी किसी मुश्किल स्थिति में पाएं तो उसे आप भगवान का उपहार समझें क्योंकि परमात्मा जानता है अगर किसी में तकलीफों को मुँह देने की क्षमता है तो वो है दादा भगवान के खूबसूरत फुलवारी के खूबसूरत बच्चे यानि 'हम', क्योंकि दादा भगवान ने ऐसी कला सिखाई है कि अंदर से इस बात का पूर्ण विश्वास हो गया है कि मुझे तो मुँह देना ही नहीं है, और न ही मुझमें शक्ति है, और एक बार जब निष्कामी और ब्रह्मज्ञानी सत्गुरु दादा भगवान की पाठशाला में आ गये यानि कि खुद को उनके आगे Surrender कर दिया तो हमारा काम पूरा हुआ। अब मुँह देना न देना गुरु जाने क्योंकि उसके बाद तो देह अध्यास से निकलकर आत्मा की रोशनी में चमक उठते हैं और हर एक हालत में तकलीफ में दादा भगवान की पाठशाला के बच्चे अवल ही distinction में पास होते हैं क्योंकि ये सबक हमेशा हमेशा याद रहता है "मता गुरु खे लजाई, मता ज्ञान खे लजाई"।

Hard work is like the 'Stairs', Luck is like the 'Lift' (elevator). Lift may fail sometimes, but Stairs will take you to the top.

पुरुषार्थ करना सीढ़ियों के समान है, और नसीब है lift के समान, lift कभी भी बिगड़ सकती है, और हमें आधे रस्ते पर रुका सकती है, कभी कभी वो ऊपर तक ले जाकर के धम से नीचे फेंकती है, लेकिन पुरुषार्थ रूपी सीढ़िया हमें हमारी मंजिल तक पहुँचाकर ही छोड़ती है, दादा भगवान कहते हैं 'पुरुषार्थ हमारा देव है', कड़ी मेहनत करने वालों को कभी भी किसी के आगे हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती क्योंकि जो अपनी मदद करने को तत्पर होते हैं, परमात्मा हमेशा उनकी मदद करते हैं, जो एक एक सीढ़ी चढ़ने में विश्वास रखता है, उसे हमेशा कामयाबी मिलती है, ये समझ भी हमें ज्ञान में आने के बाद ही आयी है, वर्ना पहले तो हम shortcuts ही ढूँढते रहते थे, ज्ञान में आते ही पहले तो गुरु ने हमें खुद पर विश्वास करना सिखाया, खुद पर आशिक होना सिखाया और कहा तेरे अंदर है मालु खजाना, क्यों तू बाहर निहारता है - तू ये दुनिया के छोटे-छोटे कम करने नहीं आया है, तू खुद को पहचानने आया है। 'पण सुबाण आए सो भली करे आहे' और फिर क्या था - गुरु की उंगली और पुरुषार्थ की सीढ़ी पकड़ी और निकल पड़े, आज सच मायने में ज्ञान की राह पर चलते-२ ये अनुभव किया कि जिन दुनियावी बातें को पूरा करने में हम अपनी जान लगा देते थे, फिर भी तृप्ति नहीं आती थी, वो जैसे संग में खुद ब खुद हो रहे हैं, Finally जिस दिन गुरु को पूरी तरह से surrender कर दिया, फिर क्या था - गुरु ने अपनी ज्ञान रूपी lift में बैठाया। यकीन मानिये गुरु की lift कभी भी fail नहीं होती क्योंकि वो प्रेम, नम्रता और श्रद्धा के [अस्पष्ट] से बनी होती है जो हमें हमारे असली घर आत्मनिवास में पहुँचा कर ही छोड़ती है क्योंकि ये कुदरत का हमारे साथ कौल है (पास है) और एक नियम है जो सच्चाई से एक कदम आगे बढ़ाता है, भगवान, प्रकृति 100 कदम आगे आती है।

Page 89 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 89

Life gives answers in three ways -

(1) It says 'yes' and gives you what you want.

(2) It says 'no' and gives you something better.

(3) It says 'wait' and gives you the best.

Thus friends, human beings is never at loss.

परमात्मा हमें हमारे माँगे हुए सवालों का तीन रूपों में जवाब देता है -

(1) तुमने जो माँगा वो तुम्हें देता है, इससे इंसान खुश हो जाता है, पर वो खुशी क्षणभंगुर है।

(2) पहले परमात्मा 'ना' करता है, यानि सुनने में फरियाद को देर लगाता है। यह संकेत देता है कि अधीरज मत होना, तुम्हारे माँगे हुए से तुम्हें काफी ज्यादा मिलेगा, पर थोड़ा धीरज रखो। तुम पीतल की खान माँग रहे हो, लेकिन चाँदी की खान आने वाली है।

(3) इंतजार करो, सब्र करो परमात्मा हमारे धीरज की परीक्षा लेता है, और कहता है - मैं तुम्हें उतना दूंगा जितना तुम माँग भी नहीं सकोगे।

फिर हमें मिले निरीच्छा गुरु दादा भगवान जिन्हें हमारे लिये इतनी करुणा होती है, कि ये खुद खुदा है - क्यों देह के धर्म में आकर अपना शहनशाहपना भूल रहे हैं। फिर वो हमारी माँग रूपी माँग को हमेशा-२ के लिये कुचल देता है, इतना विश्वास दिलाते हैं कि हमारी किस्मत तो सोने की स्याही से लिखी हुई है - क्यों तुम इन तुच्छ-तुच्छ पदार्थों के लिये अपने शुद्ध और निर्विकारी अस्तित्व को दाव पे लगाते हो।

सच्चा गुरु तो हमें बिन कौड़ी बादशाह बना देता है। इतना निरीच्छा बना देता है कि प्रारब्ध हमारे सुख ले-लेकर हमारे पीछे-पीछे आती है और दादा भगवान कहते हैं - 'He is a brave man who can say no', गीता भगवान कहते हैं - ऐसा Power तो सिर्फ निष्काम से ही आता है। रिवाजी इंसान जिंदगी से प्यार करता है, लेकिन हमें मौत से प्यार करना है, मौत से प्यार करने का मतलब है - दुसरों को जगाने के लिये अपने आप को कुर्बान करना। जिस दिन गुरु का दिया हुआ अनमोल खजाना बाँटना शुरू किया तो खुद के लिये माँगना जैसे बेइज्जती लगेगी क्योंकि कभी देखा है शहनशाह को हाथ फैलाते हुए? राजा तो हमेशा देते हुए ही अच्छा लगता है, गुरु ने हमारी तिजोरी नम्रता, प्रेम, कुर्बानी से इतनी भर दी है और तिजोरी भी ऐसी जादु वाली है कि जितना बाँटते हैं और भरती जाती है, तो आप बताईये क्या अब हमारी लार कभी भी टपकेगी? Infact दुसरों की टपकती है हमें देखकर, वो सोचते हैं - हमारे पास कितनी माया, गाड़ियाँ, दुनिया के हर पदार्थ से लबालब हैं, फिर भी चहरे पर एक छोटी सी सच्ची मुस्कान भी नहीं आती और ये दादा भगवान के बच्चे बिन कौड़ी के बादशाह हैं। लोग कहते हैं - हमें एक-एक Haemoglobin के point बढ़ाने में जान निकल जाती है और ये देखो सच्चे गुरु के बच्चे जैसे टमाटर की तरह लाल-लाल लगे पड़े हैं तो कितना कितना हमें गुरु पर बलिहार होना चाहिये जो खुद तो न्यारा है ही, हमें भी गृहस्थ में रहने के बावजूद ऐसा न्यारा बनाता है जैसे कीचड़ में खिला हुआ कमल।

Page 90 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 90

Little faith says, "You can do it."

Big faith says, "You will do it."

Great faith says, "It is done",

Nothing is impossible if you believe in yourself".

जब तक हमें खुद पर, खुदा पर भरोसा नहीं था तो अंदर वाला कहता था - शायद मैं कर सकती हूँ, फिर जब ज्ञान में आये तो थोड़ा विश्वास बढ़ा और अंदर वाले ने गवाही दी - 'मैं कर सकता हूँ,' यानि निश्चय आत्मक बुद्धि। लेकिन जिस दिन अपनी बुद्धि गवाकर गुरु के आगे Surrender किया तो निराकार पर पूरी तरह से विश्वास आया, कि उसके न्याय व खुद पर विश्वास आया और अंदर वाले ने खातिरी दी कि सब हुआ पड़ा है - गुरु ने कहा - तू तो खुद खुदा है, सतचित आनंद स्वरूप है, करना ना करना; ये सोचना भी तेरा धर्म नहीं है, सिर्फ दादा भगवान के बच्चों में ये शक्ति है जो कर्ता-अकर्ता से ऊपर उठकर दृष्टा हो सकते हैं क्योंकि गुरु ने हमारे अंदर कूट-कूट कर भरा है - 'Thy will be done, O Lord, Thy will be done." हे परमात्मा तेरा सोचा हुआ पूरा हो, मेरा नहीं। विश्वास तो ऐसी करामातों की करामात है कि हम पहाड़ से भी पानी निकाल सकते हैं, ज्ञानी के लिये कुछ भी impossible नहीं है, बल्कि वो - I AM POSSIBLE करके दिखाता है। बस अंदर से यही निकलता है, "हम हर धक्के खाएंगे पर आनंद ही कमायेंगे" सब रिश्ते-नाते तोड़ेंगे, दिल एक आत्मा में जोड़ेंगे, हम सूखे चने चबायेंगे, पर गुरु पर वारी जायेंगे, हम रूखी रोटी खायेंगे, मस्त पड़े रह जायेंगे, हम गाली ताना खायेंगे, पर एको ब्रह्म लखायेंगे।

Living in favourable and non-favourable situation is 'Part of Living'. But smiling in all those situations is called "Art of Living".

चाही और अनचाही स्थिति में जीना - ये हमारे जीवन का हिस्सा है, लेकिन किसी भी स्थिति को प्यारी सी मुस्कान के साथ जीना एक खुशनुमा जिंदगी जीने की कला है। सिर्फ हमारे दादा भगवान के ज्ञान में रोज मरा की छोटी-छोटी बातें जो कि हमारा पूरी तरह से सुख चैन छीन लेती है उनसे ऊपर उठने की कला सिखाते हैं। सिर्फ दादा भगवान के बच्चे ही कैसी भी स्थिति को मुस्कुराते हुए शुक्रानों के साथ दृष्टा होकर उसे गुजरते हुए देखते हैं क्योंकि हमें हमारे गुरु ने बता दिया है - "Nothing is new under the sun'. जिसने दादा भगवान का ज्ञान सुन लिया, वो सिर्फ जीते नहीं हैं बल्कि जिंदादिली और आनंद से जीते हैं - और जो एक बार आनंद में आ गया तो उसके गहने ही मुस्कुराना व शुक्राना हो जाते हैं, अपनी आत्मा में स्थिति होने के बाद ही जाना है कि ठण्डक किसे कहते हैं, हम तो आग की भट्टी में जी रहे थे, अब दादा भगवान ने हमें खुद का ही architect बना दिया और हमें अब अपनी आत्मा का ऐसा सिंहासन बनाना है जिसे कोई भी, कैसी हालत डोलायमान न कर सके और अनहल्ल पक्षी की तरह उड़ते ही रहना है।

Page 91 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 91

Waves are inspiring, not because they rise and fall, but because each time they fall, they never fail to rise again.

लहरें हमें प्रेरित करती हैं इसलिये नहीं कि वो ऊपर उठती हैं, फिर समुद्र में लय हो जाती हैं, बल्कि इसलिये कि हर बार गिरने के बाद वो ऊपर उठना कभी नहीं भूलती। गुरु कहता है - आगे बढ़ - रुकना तेरा काम नहीं, चल-चल रे नौजवान, चलना तेरी शान। गुरु कहता है कि लहरों की तरह हमेशा ऊपर उठने की कोशिश करते रहें, चिंता नहीं करें। गिर कर संभलने वाले को ही शूरवीर कहते हैं। जैसे पहले हम ज्ञान में आये तो मन कहता था - अभी तक तू अपने विकारों से ऊपर नहीं उठ पा रहा है। गुरु कहता है क्रोध नहीं कर, फिर भी हो जाता है। क्या फायदा ज्ञान में आने का?

अगर गिरने के डर से हम घर पर बैठ जाते तो न जाने आज कहाँ होते? हमारी हड्डियाँ भी न मिलती। लेकिन हमारे दादा भगवान ने हमारे डूबते हुए मन को उसके बालों से खींचकर हमेशा-हमेशा के लिये मन के भवर से छुटकारा दिला दिया। हम गिरते भी कहाँ थे - मोह में, झूठी इज्जत और [अस्पष्ट] की लालच में?

गीता भगवान ने कहा - "इज्जत की पगड़ी सर पर रखोगे तो रोज-रोज कोई उतार कर जायेगा, पगड़ी अपनी हाथ से ही निकालकर फेंको, तो कोई पैदा ही नहीं हुआ है जो तुम्हारी पगड़ी में हाथ डाल सके।"

शुरुआत में हम गिरते हैं - उठते हैं - गिरते हैं। पर जैसे-जैसे गुरु के वचन अंदर जाकर काम करते हैं, तो गुरु जैसे Still कर देता है। लेकिन फिर बीच में मन कहता है, 'आहे औखो कम गुरु मुख, ज्ञानी [अस्पष्ट], जेड़े दम ने रखे कदम, तदहि पास पक्के थियो। दम पर कदम रखना माना श्वाँस श्वाँस पर सावधानी रखना, गुरु कहता है जल्दी अपनी आत्मा में स्थित हो जाओ क्योंकि तुम शरीर नहीं हो, खुद खुदा हो। बहुत उठना गिरना हो गया।

माता भगवान कहते हैं - "मान, मसीबत, इज्जत नगो सियाणों उहो जो तिन नीच खा भगो," गुरु कहते हैं - अपनी बुद्धि बिलकुल गवानी है, गुरु की मत पर चलने वाला कभी नहीं गिरता है, बल्कि गुरु के वचनों रूपी नाव में इस माया रूपी समुद्र में शान से सैर करता है, अपने साथ-साथ और लाखों को भी तारता है। ये सिर्फ और सिर्फ हमारे दादा भगवान के ही सत्संग में होता है जहाँ गुरु अपने शिष्य को आप समान बनाना चाहता है, और चाहता है कि और ज्यादा प्रेमी ऐसे ही ज्योत से ज्योत जलाते रहें। दादा भगवान के ज्ञान और निष्काम रूपी बीज सारी सृष्टि में हैं, उन्हें अब फलने-फूलने से कोई नहीं रोक सकता है, दादा भगवान के लाख-लाख, करोड़-करोड़ शुक्राने हैं, जिन्होंने हमें इस जलती हुई दुनिया में भी अपनी शीतल छाया में रखा है।

-x-

ओम्

Page 92 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 92

१ॐ

48.

तुम्हारा जीवन महत्त्वपूर्ण है

पेंसिल बनाने वाले ने पेंसिल को बनाकर संसार में भेजने से पहले, उससे कुछ महत्त्वपूर्ण बातें की। उसे बताया कि मैं तुम्हें दुनिया में भेजने से पहले पाँच बातें बताना चाहता हूँ। इन्हें हमेशा ध्यान रखोगे तो तुम्हारा जीवन महत्त्वपूर्ण बनेगा।

पहला :- तुमसे बहुत सारे महान कार्य हो सकते हैं, पर तभी जब तुम अपने को अपने मालिक के हाथों में समर्पित कर दो।

दूसरा :- तुम्हारा मालिक तुम्हें समय-समय पर घड़ता रहेगा - ये थोड़ा कष्टदायक जरूर होगा लेकिन ये तुम्हें बेहतरीन बनाने के लिये आवश्यक है।

तीसरा :- लिखते-लिखते कभी गलतियाँ भी हो जाएंगी, पर तुम्हें अपनी भूलों को सुधारने की क्षमता भी दी है।

चौथा :- तुम्हारा सबसे महत्त्वपूर्ण हिस्सा तुम्हारे भीतर है।

पाँचवा :- हालत चाहे जैसी भी हो, पर तुम्हें लिखते ही लिखते जाना है। बुरी से बुरी हालत में भी तुम्हारी लिखावट साफ सुधरी होनी चाहिये।

अपने रचियता से ये पाँचों शिक्षाओं को सदा याद रखने का वायदा करके पेंसिल डिब्बे के अंदर घुस गई।

इसी तरह हम भी परमात्मा द्वारा मनुष्य देही देने का लक्ष्य समझ जाएँ व उसीके अनुसार अपना जीवन बनाएँ तो ये जीवन अनमोल, सर्वश्रेष्ठ व महत्त्वपूर्ण है।

पहला : मनुष्य जन्म में जीव ब्रह्म की एकता हो सकती है यदि हमेशा गुरु के हाथ का useful handle बनकर रहें तो।

दूसरा : जिंदगी में कई विपरीत परिस्थितियाँ आएँगी। उस वक्त बहुत तकलीफ होगी परंतु वे तुम्हें घड़कर बेहतर इंसान बनायेगी। गुरु भी समय समय पर हमारे अहंकार के, देह अध्यास के छिलके उतारता रहता है, तभी हमारी आत्मिक उन्नति होती है।

तीसरा - भगवान ने हमें अपनी गलतियाँ स्वीकार करके उन्हें सुधार कर, आगे से गलती को न दोहराने की भी शक्ति दी है। द्वैत में जो भूलें होती हैं, उन्हें रब (RUB) करते जाएँ तो 'रब' (खुदा) मिल जाएगा।

चौथा : बाहरी रूप रंग, जवानी, धन सब भुलाया पर मनुष्य की सच्ची पहचान होती है उसके चरित्र से। इसलिये बाहरी दिखावट से ज्यादा हमें मानसिक चारित्रिक व आत्मिक उन्नति की ओर ध्यान देना चाहिये।

पाँचवा : जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, रास्ता चाहे कैसा भी हो, इस सफर में हमें अपने कदमों के निशान ऐसे छोड़ने हैं जो सबके लिये आदर्श बन जाए। प्रभु भक्ति ही हमारे जीवन का लक्ष्य है।

परमात्मा ने हर मनुष्य को एक खास उद्देश्य से बनाया है, गुरु रूप बनकर उस उद्देश्य की याद दिलाता है, इन बातों को ध्यान में रखते हुए सत्य के पथ पर अग्रसर होते रहे तो ही ये जीवन पूर्ण आनंदमयी व महत्त्वपूर्ण है।

-x-

Page 93 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 93

१ॐ

49.

नव दुर्गा

त्वमेव दुर्गा त्वमेव शक्ति

हमारे संकल्प में शक्ति है, अपने संकल्प से जो हम होना चाहें, हो सकते हैं, जैसा सुख लेना चाहें, वो ले सकते हैं। जब माया का संकल्प डाला तो माया का सुख लिया, जो परिणाम में दुख देने वाले साबित हुए। पर गुरु की कृपा से जब हम संकल्प डाले कि सारी सृष्टि हमारे में ही समाहित है, मैं ही ब्रह्म हूँ। मैं ही समस्त शक्तियों का स्वामी हूँ, तो हम उस शाश्वत सुख को प्राप्त करते हैं अपने अंदर ही समस्त शक्तियाँ प्रकट हो जाती हैं। बस इन शक्तियों को प्रकट करना है। बाहर से तो हम नव रात्रे का व्रत करते हैं, नौ देवियों की उपासना नौ दिनों में करते हैं। ये नौ देवियाँ निम्नलिखित श्लोक में वर्णित हैं -

"प्रथम शैलपुत्रीच, द्वितीय ब्रह्मचारिणी

तृतीय चन्द्रघण्टेति, कूष्माण्डेति चतुर्थकम्

पचम स्कन्दमातेति, षष्ठ कात्यानीति च,

सप्तम् कालरात्रीति, महागौरी चष्टमम्

नवमें सिद्धि दात्रीच, नव दुर्गा प्रकीर्तितों।

1) प्रथम शैलपुत्री -

पहली शक्ति का नाम है - शैलपुत्री देवी अर्थात जीवन में जब हमें परमात्मा की कृपा से सत्गुरु मिलता है, वह हमारे जीवन को शैल अर्थात पर्वत समान इरादे वाला बना देता है। फिर दुनिया की ठोकर हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पाती है। बड़ी-बड़ी चट्टानें भी टकरा कर टूट जाती हैं, नाहि शब्द असर करते हैं, नाहि दृश्य, ना ही कोई बात हमें डिगा पाती है। ऐसी मजबूती हमें गुरु प्रदान कर देता है, फिर हम भी पर्वत राज की कन्या - 'शैलपुत्री' बन जाते हैं। जीवन में दृढ़ता आ जाती है, पर्वत की ऊँचाईयों पर पहुँच जाते हैं, नीचे की माया हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाती है, शैलपुत्री देवी बनकर हम मायावी असुरों का वध कर देते हैं।

2. ब्रह्मचारिणी देवी

गुरु की छत्रछाया में पलते हुए, जब हम हर समय ब्रह्म में आचरण करते हैं, हमारा हर कर्म ब्रह्ममय होता है, तन, मन, वाणी से ब्रह्मचर्य में रहते हैं, तो ब्रह्मचारिणी बन जाते हैं।

⊛ P.T.O. (2nd Aug)

3. चन्द्रघंटा देवी

हम गुरु की कृपा से जब शीतल हो जाते हैं, तथा जीवन में चारों तरफ शान्ति आ जाती है, चन्द्रमा की तरह शीतल हो जाते हैं, चन्द्रमा चारों ओर शीतल रश्मियाँ बिखेरता है, उनकी एक एक किरणें ताप हरने वाली होती हैं। दिन में सूर्य की गर्मी से तप्त पृथ्वी तथा समस्त प्राणियों को चन्द्रमाँ शीतलता प्रदान करता है, तथा

Page 94 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 94

समस्त प्राणियों को चन्द्रमा शीतलता प्रदान करता है तथा ऐसा रस बरसाता है जिससे वनसपतियाँ पोषित होती हैं, उसमें रस भरता है तथा औषधीय गुण उत्पन्न होते हैं, जो रोगों का निवारण करते हैं। शरद पुर्णिमा की रात को चन्द्रमा की चाँदनी में खीर रख कर खाने से शरीर के दोष शान्त होते हैं क्योंकि उसमें चन्द्रमाँ की शीतल रश्मियों का गुण आ जाता है। चन्द्रघंटा देवी ऐसी हैं जिन्होंने ऐसा घंटे का स्वर उत्पन्न किया जो भक्तों को चन्द्र की तरह शीतलता देता है, तथा उसका नाद दुष्टों को भयभीत करता है। हमारे अंदर की आसुरी प्रवृत्तियाँ गुरु के शब्दों से भयभीत होकर नष्ट होती हैं, पर भक्त हृदय को शीतलता प्रदान करती है। चन्द्रमाँ की सी शीतलता तथा विकार रूपी राक्षसों के लिये भयंकर नाद उत्पन्न करने वाला ब्रह्मज्ञानी है। वह हमें भी ऐसा ही बनाता है। फिर हम भी चन्द्रघण्टा देवी हैं जिसके vibrations में चन्द्रमाँ की तरह शीतलता है तथा शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

⊛ contd. (ब्रह्मचारिणी देवी) - 'मेरा हर कदम तेरी राह में हो, तू हर जगह मेरी निगाह में हो, ऐसा संकल्प लेकर बढ़ते हुए, सोवत, जागत, उठत, बैठत - ये मन तुझे ध्याये। हर पल,

हर क्षण हर जगह ब्रह्म ही ब्रह्म में आचरण करते हुए, ब्रह्मचारिणी हो जाते हैं। हमारी श्वाँस श्वाँस में परमात्मा का गुंजन, जैसे अर्जुन का रोम-रोम कृष्ण के नाम का कीर्तन कर रहा था - यद्यपि शरीर सो रहा था, ऐसे बन जाते हैं - ब्रह्मचारिणी हम ही हैं।

4 कुष्माण्डा देवी

इन्होंने हँसी-हँसी में ब्रह्माण्ड को उत्पन्न किया तथा सूर्य मण्डल में निवास किया। विकारों को हरने वाली कुष्माण्डा देवी हैं। हमारे अंदर भी विषय विष द्वारा जो कलुषता आ जाती है गुरु उसे दूर करके हमें ऐसा बना देता है जिस पर संसारिक विष का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वह किसी विषैली परिस्थिति से डरता नहीं है। भयंकर विष का प्रभाव भी उसके सानिध्य में आकर समाप्त हो जाता है जैसे मीरा के लिये विष का प्याला भी अमृत हो गया। गुरु हमें अनुभव करा देता है कि कुष्माण्डा देवी की तरह तुम भी सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की स्वामिनी हो। तुम्हारा भी ज्ञान रूपी सूर्य मण्डल में निवास है। गुरु की छत्र छाया में कुलिसत विचार पनपते ही नहीं।

5. स्कन्दमाता देवी

स्कन्दमाता अर्थात कार्तिकेय की माता। स्कन्द

Page 95 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 95

माने कन्धा भी होता है - यानि मजबूत कन्धों वाली। कार्तिकेय जैसे प्रतापी पुत्र की माता जिसने तारकासुर का वध किया। ऐसे मजबूत कन्धों वाली माता यानि हमारे कन्धे इतने मजबूत हो जो हर जिम्मेदारी को उठा सके। किसी भी हाल में घबरायें नहीं, बल्कि सभी का सम्बल बनते चलें। खुद मजबूत बनकर सभी को मजबूती से टिका सकें। यदि तना मजबूत होगा तो ही वृक्ष सीधा खड़ा हो पायेगा। हम भी मजबूत इरादे वाले बनें। हम पूरी सृष्टि धारण करने वाले हैं, अत: कभी कमजोर न पड़े तो स्कन्दमाता बन प्रकट होंगे।

6. कात्यायिनी माता

तीन नेत्रों से युक्त सौम्यमुख वाली देवी कात्यायिनी हैं - जो समस्त सांसारिक दुखों से मुक्ति दिलाती हैं। ये मन की 'कारण-शक्ति' है। विश्व कारिणी शक्ति कात्यायिणी देवी हैं जो मन के नियंत्रण द्वारा समस्त कष्टों का शमन करती है। गुरु हमें भी तीन नेत्रों वाला बना देता है संसार के समस्त कष्टों की निवृत्ति करता है। हम भी कात्यायिणी देवी बनकर संसार में सबके कल्याण के लिये प्रकट होते हैं।

जैसे तीन शिष्य काँटो भरे रास्ते से गुजरे। एक ने काँटे हटा कर अपना रास्ता बना लिया, दुसरा काँटो पर चलकर लहुलुहान हो गया, पर तीसरे ने पुरा रास्ता साफ कर दिया जिससे किसी को भी कष्ट न हो, वही गुरु का योग्य शिष्य हुआ।

हम भी लोक कल्याण के लिये निरन्तर आगे बढ़ते जायें। सभी के कष्टों को निवृत करने वाली कात्यायिनी देवी बन जायें। जिसका मन पर पुरा नियंत्रण हो, जो ज्ञान के दिव्य त्रितीय नेत्र से सुशोभित हो।

7. कालरात्रि देवी

यह देवी का त्रिकाल पर कल्याणकारी स्वरूप है। ये देवी काल को जीतने वाली हैं। हमें भी गुरु काल को जीतने वाला बना देता है -

प्रभु के सुमिरण काल परिहरे

दुश्मन टरें, भाव न बियापे,

सर्व सुख होय।

जब हम अपने स्वरूप को जान लेते हैं तो हमेशा रहने वाले ब्रह्म स्वरूप को जान जाते हैं। तो काल की क्या हस्ती? हम कालों के काल बन जाते हैं, फिर पापियों के संहार करने वाले अर्थात उनके अंदर के राक्षसों का विनाश करने वाले बन जाते हैं। फिर सबके लिये कल्याणकारी बन कर कालरात्रि देवी के स्वरूप में प्रकट होते हैं।

Page 96 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 96

8 महागौरी देवी

शिव की तपस्या से जिनका वर्ण गौर तथा सुंदर हो गया, वे शिव की धर्मपत्नी महागौरी हैं, जो सुंदर विचारों वाली, शुद्ध अन्तकरण वाली हैं, तपस्या से जिसके रोम-रोम से दिव्य आभा प्रकट हो रही है, ऐसी हैं महागौरी माता। हम भी गुरु के सान्निध्य में रहते हैं तो गुरु हमारे जीवन को तपस्या युक्त बना देता है। फिर हमारा अन्तकरण शुद्ध हो जाता है, तथा ज्ञान का दिव्य प्रकाश छलकने लगता है। मुख कान्तिमय हो जाता है। हृदय प्रेम पूर्ण हो जाता है, कल्याणकारी शिव के हृदय में वास हो जाता है, यानि भगवान व भक्त एकाकार हो जाते हैं, ऐसी दिव्यमान शक्ति हमारे में प्रकट होती है जो सभी को प्रसन्नता प्रदान करने वाली होती है और हम महागौरी के रूप में प्रकट होते हैं।

9 सिद्धीदात्री देवी

सिद्धीदात्री देवी के साधक के सम्पूर्ण कामनाओ को सिद्ध करने वाली है, ये देवी सिंह वाहिनी है। चार भुजाओं वाली, कमल पुष्प पर विराजमान है, अष्ट-सिद्धियों को प्रदान करने वाली है, हमें हर प्रकार से कल्याण करने वाली है,

कमल पुष्प पर आसीन अर्थात संसार के कीचड़ में रहकर भी कमल की तरह निर्लिप्त रहने वाला हमें गुरु बना देता है। फिर कामनाओ का त्याग होने पर, अपने स्वरूप में टिकने पर अनायास ही समस्त सिद्धियों के स्वामी हो जाते हैं, गुरु के एक संकल्प मात्र से ही सारे कार्य हो जाते हैं। गुरु ऐसी ही असीम कृपा करके, विचार रूपी सिंह पर सवार, समस्त सिद्धि प्रदायिणी, सिद्धिदात्री देवी के रूप में प्रकट करता है। समस्त ऋद्धि-सिद्धियाँ ज्ञानी के कदम चूमती हैं।

इस प्रकार, नव दुर्गा हम ही हैं, जो गुरु के द्वारा हमें स्वयं में ही अनुभव होता है। दृढ़ संकल्प, सद्विचार, नम्रता, ब्रह्मचर्य, अबाधगति से निरन्तर बढ़ते रहने की प्रेरणा हमें गुरु से मिलती है और हमें अनुभव होता है कि समस्त सृष्टि को धारण करने वाली शक्ति स्वरुपिणी नव दुर्गा हम ही हैं। हमें अपने स्वरूप को पहचानना है। फिर हम सम्पूर्ण दैत्य विनाशिनी नव दुर्गा के रूप में हम ही प्रकट होंगे।

ओम्

Page 97 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 97

50.

दत्तात्रेय के चौबीस गुरु व उनसे प्राप्त शिक्षायें

जब दत्तात्रेय सर्वगुण सम्पन्न गुरु न चुन सके तो उनके हृदयाकाश में आकाशवाणी हुई। मन में आत्मा का संदेश आया कि ऋषि मुर्ख मत बनो। पूर्णत: निर्दोष और पूर्णत: ज्ञान युक्त व्यक्ति तुम तीन लोकों में खोज नहीं सकते, इसलिये स्वयं में सच्चा शिष्यत्व पैदा करो। 'जिज्ञासा', 'श्रद्धा' और 'विश्वास' से अपने हृदय में पात्रता उत्पन्न करो, फिर तुम्हें गुरुओं का आभाव नहीं रहेगा।

दत्तात्रेय के नेत्र खुल गये। उनकी सारी समस्या हल हो गई। ज्ञान लाभ करने का जो एकमात्र रहस्य है, वह उन्हें आकाशवाणी ने अनायास ही समझा दिया, अपना मनोरथ पूरा करने के लिये वे उत्तर दिशा की ओर चल दिये। घर से निकलते हुए उन्होंने रास्ते में जो-जो चीजें देखी - उसी से शिक्षा ग्रहण की और पूर्ण ज्ञानवान होकर वापस लौटे।

दत्तात्रेय बोले - "पृथ्वी, वायु, गगन, जल, यम, अग्नि, चंद्र, सूर्य, कबूतर, अजगर, समुद्र, पतंगा, मधुमक्खी, भौंरा, हाथी, हिरण, पिंगला वैश्या, कौआ, बालक, स्त्री, लौहार, सर्प, मकड़ी और भृंग - यही मेरे चौबीस गुरु हैं।"

1 पृथ्वी

धूप, शीत, वर्षा को धैर्य पूर्वक सहन करने वाली, लोगों द्वारा मल मूत्र त्यागने और पदाघात सहने वाली, अभद्रता करने पर भी क्रोध न करने वाली, अपनी कक्षा और मर्यादा पर निरंतर और नियत गति से घूमने वाली पृथ्वी को मैंने गुरु माना, और उसके इन सद्गुणों को सीखा।

2. वायु

अचल होकर न बैठना, निरंतर गतिशील रहना, संतप्तों को सांत्वना देना, गंध को [अस्पष्ट] तो करना पर स्वयं निर्लिप्त रहना - ये विशेषतायें मैंने पवन में पाई और उन्हें स्वीकार कर मैंने गुरु माना।

3. गगन

अनंत और विशाल रहते हुए भी अनेक ब्रह्माण्डों को अपने गोदी में भरे रहने वाले, ऐश्वर्यवान रहते हुए भी रंच भर अभिमान न करने वाले आकाश का ये गुण मुझे बहुत प्रिय लगा। वही बात स्वयं आचरण में लाने का प्रयत्न प्रारम्भ करते हुए मैंने उसे अपना गुरु वरण किया।

4 जल

सबको शुद्ध बनाना, सदा सरल और तरल

Page 98 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 98

रहना, आतप को शीतलता में परिणत करना, वृक्ष वनस्पतियों तक को जीवन दान करना, समुद्र का पुत्र होते हुए भी घर-घर आत्मदान के लिये जा पहुँचना - इतनी अनुकरणीय महानतायें जल में देखी तो उसे गुरु मानना ही उचित समझा।

5 यम

अभिवृद्धि पर नियंत्रण करके संतुलन स्थिर रखना, अनुपयोगी को हटा देना, मोह के बंधनों से छुड़ाना और थके हुए को अपनी गोद में विश्राम के आवश्यक कार्य में संलग्न यम को देखा तो उन्हें भी गुरु बना लिया।

6 अग्नि

निरन्तर प्रकाशवान रहने वाली, ऊष्मा को आजीवन बनाये रखने वाली, दबाव पड़ने पर भी अपनी लपटें ऊर्ध्वमुख ही रखने वाली, बहुत प्राप्त करके भी संग्रह से दूर रहने वाली, स्पर्श करने वाले को अपना ही रूप बना लेने वाली, समीप रहने वालों को भी प्रभावित करने वाली अग्नि मुझे आदर्श लगी। अत एव: उसे गुरु धारण कर लिया।

7 चन्द्र

अपने पास प्रकाश न होने पर सूर्य से

याचना कर पृथ्वी को चाँदनी का दान देते रहने वाला परमार्थी चन्द्रमाँ मुझे सराहनीय लोकसेवक लगा। विपत्ति में सारी कला में क्षीण हो जाने पर भी निराश होकर न बैठना और फिर आगे बढ़ने के साहस को बार-बार करते रहना धैर्यवान चन्द्रमाँ का श्रेष्ठ गुण कितना उपयोगी है? यह देखकर मैंने उसे गुरु बनाया।

8 सूर्य

नियत समय पर अपना नियत कार्य अविच्छिन्न भाव से निरन्तर करते रहना, स्वंय प्रकाशित होना और दुसरों को प्रकाशित करना - सूर्य का यह सद्गुण इसी योग्य था कि इन्हें गुरु माना जाये।

9 कबूतर

पेड़ के नीचे बिछे हुए जाल में पड़े दाने देखकर लालची कबूतर आलस्यवश अन्यत्र न गया और उतावली में बिना कुछ सोचे विचारे ललचा गया और जाल में फँसकर अपने प्राण गवाँ बैठा। यह देखकर गुरु मुझे ज्ञान उपजा कि लोभ से अविवेक और अविवेक से पतन होता है। जिससे यह मुल्यवान शिक्षा मिली, वह कबूतर मेरा गुरु ही तो है।

10 अजगर

शीत ऋतु में अंग जकड़ जाने और

Page 99 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 99

वर्षा के कारण मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण भूखा अजगर मिट्टी खाकर काम चला रहा था और धैर्य पूर्वक दुर्दिन को सहन कर रहा था , उसकी इस सहनशीलता ने मुझे अपना अनुयायी और शिष्य बना लिया ।

11 समुद्र

नदियों द्वारा निरंतर असीम जल की प्राप्ति होते रहने पर भी अपनी मर्यादा के आगे न बढ़ने वाला रत्नराशि के भण्डागारों का अधिपति होने पर भी न इतराने वाला ,स्वयं खारे होने पर भी बादलों को मधुर जल दान करते रहने वाला समुद्र मेरे लिये इतना शिक्षण कर रहा था तो उसे गुरू कैसे न मानता ।

12 पतंगा

लक्ष्य की प्राप्ति के लिये प्राणों की परवाह न करके अग्रसर होने वाला पतंगा जब दीपक की लौ पर जलने लगा तो आदर्श के प्रति उसकी अनिश्चल निष्ठा ने मुझे बहुत प्रभावित किया , जलते पतंगों को जब मैंने गुरू माना तो उसकी आत्मा ने कहा - नश्वर जीवन को महत्त्व न देते हुए सच्चे आस्थावान को आदर्श के लिये उद्यत रहना चाहिये ।

13 मधुमक्खी

पुष्पों का मधु रस संचय करके दूसरों के लिये समर्पण करने को जीवन साधना में लगी हुई मधुमक्खी संसार को सिखा रही थी कि मनुष्य स्वार्थी नहीं परमार्थी बने। मैंने उसका संदेश सुना और शिष्य भाव से ग्रहण कर लिया , इन उपदेश दात्री देवियों को गुरू ही तो मुझे मानना चाहिये था ।

14 भौंरा

राग में आसक्त प्राणी ( भौंरा ) अपना जीवन मरण न सोचकर कमल पुष्प पर बैठा रहा , रात को हाथी ने पुष्प खाया तो भौंरा भी मृत्यु को प्राप्त हुआ । राग में आसक्त प्राणी किस प्रकार अपने प्राण गवांता है , यह शिक्षा अपने गुरू भौंरे से मैंने सीखी और गाँठ बाँध ली ।

15 हाथी

कामातुर हाथी मायावी हथनियों द्वारा प्रपंच में फँसकर बंधन में बाँध दिया गया और फिर आजीवन त्रास भोगता रहा , यह देखकर मैंने वासना के दुष परिणामों को समझा और उन अविवेकी प्राणी को भी अपना गुरू माना ।

16 मृग व मछली

कानों के विषय में आसक्त मृग को बधिकों

Page 100 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 100

द्वारा पकड़े जाने और जिह्वा की लोलुप मछली को मछुए के जाल में तड़पते देखा तो सोचा कि इन्द्रिय लिप्ता के क्षणिक आकर्षण में जीव का कितना बड़ा अहित होता है , इससे बचे रहना ही बुद्धिमानी है , इस प्रकार ये दोनो प्राणी भी मेरे गुरू ही ठहरे ।

17 पिंगला वैश्या

पिंगला वैश्या जब तक युवा रही , तब तक उसके अनेक ग्राहक रहे , वृद्ध होते ही वे साथ छोड़ गये , रोग और दरिद्रता ने उसे घेर लिया , लोक में निन्दा और परलोक में दुर्गति देखकर उसका चित्त निरंतर खिन्न रहने लगा । उस दुखिया को देखकर मैंने सोचा कि समय चूक जाने पर पछतावा ही शेष रह जाता है , सो समय रहते वे सत्कर्म करने चाहिये जिससे पीछे पश्चाताप न करना पड़े , वह दुखियारी पिंघला जिसने अपना व दुसरों का जीवन पतित बनाया , सद्गृहस्थ का आनंद और पतिव्रत धर्म द्वारा परलोक साधन का व्यवहार गवाँकर बहुत पछता रही थी , उस पश्चाताप से दूसरों को सावधानी का संदेश देने वाली पिंगला भी मेरे गुरूपद पर प्रतिष्ठित हुई ।

18. कौआ

काक पक्षी किसी पर विश्वास न करके और धूर्तता की नीति अपनाकर घाटे में ही रहा।

उसे सबका तिरस्कार मिला और अभक्ष्य खाकर संतोष करना पड़ा , यह देखकर मैंने जाना कि धूर्तता और स्वार्थपरता की नीति अंततः हानिकारक ही होती है । यह सिखाने वाला कौआ भी मेरा गुरू है ।

19. बालक

रागद्वेष , चिन्ता , काम , क्रोध , लोभ आदि दुर्गुणों से रहित जीवन कितना कोमल , सौम्य और सुंदर लगता है , कितनी सुखी और शान्त रहता है , उसका प्रत्यक्ष दर्शन मुझे अबोध बालक में हुआ और वैसा ही बनने के लिये , बच्चे को अपना आदर्श माना , उसे भी अपना गुरू कहा ।

20. स्त्री

एक स्त्री चुड़ियाँ पहने धान कूट रही थी । चुड़ियाँ आपस में खनकती थी , स्त्री चाहती थी कि उसके घर आये मेहमानो को इसका पता न चले , इसलिये उसने हाथों में एक-एक चुड़ी छोड़कर बाकी सभी चुड़ी उतार दी तो उनका खनकना बंद हो गया । इस दृश्य को देखकर मैंने सोचा अनेक कामनाओं के रहते मन में संघर्ष उठते रहते थे , पर यदि एक ही लक्ष्य नियत कर लिया जाए तो सभी उद्वेग शान्त हो जायें , जिस स्त्री से यह प्रेरणा मिली , उसे भी मैं गुरू ही मानता हूं ।

Page 101 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 101

21 लोहार

लोहार अपनी मुट्ठी में लोहे के टूटे फूटे टुकड़े गर्म करके हथौड़े की चोट से कई नई तरह के औजार , उपकरण बना रहा था । उसे देखकर समझ आया कि निरउपयोगी और कठोर प्रतीत होने वाले मनुष्य भी यदि अपने को तपाने और चोट सहने की तैयारी कर लें तो उपयोगी उपकरण बन सकते हैं , लोहार की क्रिया को देखा और उससे जो निष्कर्ष निकला वह गुरू दीक्षा जैसी प्रेरणा दी थी ।

22 सर्प

सर्प दुसरों को त्रास देता है और प्रत्युतर में सब ओर से त्रास पाता है , यह शिक्षा देने वाला वह दुर्बुद्धिग्रस्त प्राणी यह बताता है कि उद्दण्ड , क्रोधी , आक्रमक और आततायी होना किसी के लिये श्रेयस्कर नहीं हो सकता , यह शिक्षा शिरोधार्य करके सर्प को भी मैंने अपना पथ प्रदर्शक ही मान लिया ।

23 . मकड़ी

मकड़ी अपने पेट में से रस निकलकर उससे जाला बुन रही थी और जब चाहती थी उसे मुँह में समेट कर फिर पेट से निकाल लेती थी , मुझे सूझा कि अपनी दुनिया को हर मनुष्य अपनी भावना के ही अनुरूप गढ़ता है और यदि चाहे तो पुराने जाले को समेट कर पेट में रख लेना और नया

वातावरण बना लेना भी उसके लिये सरल और संभव हो सक्ता है । मकड़ी अपनी क्रिया द्वारा मनुष्यों का महत्वपूर्ण पथ प्रदर्शन करती है । यह देखा तो गुरू भाव से मैंने उसे भी प्रणाम किया ।

24. भृंग

भृंग कीड़ा एक झींगुर ([अस्पष्ट]) को पकड़कर लाया और अपनी गुनगुनाहट से प्रभावित कर उसे अपने समान बना लिया , यह दृश्य देखकर मैंने सोचा कि एकाग्रता और तन्मयता की अर्चना कर मनुष्य अपनी शारिरिक और मानसिक कायाकल्प कर डालने में सफल हो सकता है , इस प्रकार भृंग भी मेरा गुरू ही ठहरा ।

सद्गुरू किसी व्यक्ति विशेष को नहीं , मनुष्य के गुणग्राही दृष्टिकोण को कहते हैं , विचारशील व्यक्ति सामान्य पुस्तकों और घटनाओं से भी शिक्षा ग्रहण करते और अपने जीवन में धारण करते हैं , अतएव उनका विवेक बढ़ता जाता है । यह विवेक ही सिद्धियों का मूल कारण है । अविवेकी लोग ब्रह्मा के समान गुरू को पाकर भी कुछ लाभ नहीं उठा पाते । दूसरा कोई भी साधन नहीं करता उद्धार तो अपनी आत्मा में प्रयत्न से ही हो सकता है ।

गुरू बनाने का उद्देश्य जीवन को प्रगतिपथ पर अग्रसर करने वाला प्रकाश प्राप्त करना ही तो है , वह कार्य अपनी गुणग्राहक , विवेक बुद्धि के बिना संभव नहीं हो सकेगा , इसलिये सर्वप्रथम गुरू है विवेक और वैराग्य उसके पश्चात वे सब जो ज्ञान प्राप्ति का आधार बनते हैं ।

ओम्

Page 102 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 102

Vani from B'bay

[अस्पष्ट]

51 .

2007 .

The Secret (खास राज की खासियतें)

हमारे दादा भगवान ने The Secret का Secret अस्सी वर्ष पुर्व ही हम सबको दे दिया था ।

The Secret ने एक 'खास राज' का खुलासा किया जिसे आम इंसान ने आज जाना और सिर्फ जाना ही है लेकिन हमारे दादा भगवान के बच्चों ने जीया है इसे , आज नहीं बल्कि युगो पुर्व ही मेरे सतगुरू ने इस खास राज का राजदार ही नहीं बल्कि मालिक ही बना दिया था ।

'The Secret' के लेखक भी चाहते हैं कि ये राज सबको पता चले और सब इसका फायदा उठा सके , आइये अब जानते हैं 'The Secret' में क्या बताया गया है , इसमें हमें हमारी शक्तियों से हमारी पहचान करायी गई है यानि कि जब हमारे अंदर की सृष्टि और बाहर की सृष्टि का मेल होता है तो एक अपूर्व शक्ति का निर्माण होता है जिसे हम ' Law of attraction' यानि आकर्षित करने की शक्ति कहते है । इस attraction में इतनी शक्ति होती है कि मनुष्य के अंदर एक जबरदस्त Will power का निर्माण होता

है और उससे हम जो चाहे , जैसा चाहे बना सकते है । तन , मन और धन , तीनों की भरपूर उन्नति कर सकते है । अपने इस will power और positive thinking से इंसान अपनी सालों पुरानी ला-इलाज बीमारी तक को मात दे सकता है । 'The Secret' में दिखाया गया है कि एक इंसान जिसका अंग-अंग plane crash में fracture हो चुका था , जो बिस्तर पर एक सब्जी (vegetable) की तरह पड़े-पड़े मौत का इंतजार कर रहा था । लेकिन एक दिन दादा भगवान उसके सपने में आये और कहा - 'तू देह नहीं है , खुद खुदा है - उठ ! और अपने अंदर दी हुई इन परमात्मा की शक्तियों को पहचान , अपने will power के power को पहचान , और सिर्फ एक ही संकल्प कर "I can do it", "I will cure" "I will walk on my feet" और उसी क्षण से positive सोचना शुरू कर दिया कि मैं उठूंगा और अपने पैरों से चलके दादा भगवान के पास India जाऊँगा और इस जबरदस्त positive ख्याल ने प्रकृति में अपना काम करना शुरू कर दिया , क्योंकि कहते हैं - एक चुम्बक प्रकृति में है और एक हमारे ख्यालों में , और फिर क्या था , उसके Positive ख्याल रूपी चुम्बक ने जो चाहा वो कायनात से आकर्षित किया और एक

Page 103 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 103

दिन वो अपने पैरों पर खड़ा हुआ , ये हुआ उसके positive power का कमाल ।

परमात्मा का सबसे नायाब करिश्मा है इंसान जिसे उसने अपनी सारी शक्ति प्रदान की है । अब सवाल यह उठता है - इंसान अपनी इन शक्तियों का उपयोग कैसे करता है , इंसान अगर अपने ख्यालों को देखे तो वो 95% negative ही सोचता है जैसे कि भगवान ने मुझे ही ऐसे कर्म प्राणी क्यों दिये है , जो मेरे कहने में नहीं चलते , मेरे घुटनों में दर्द है , जो कभी ठीक भी नहीं होंगे , मेरा ही बेटा पढ़ता नहीं है , औरों के बच्चे तो पढ़ने में बहुत अच्छे है , मेरे पास तो इतने पैसे भी नहीं है कैसे बच्चों की शादियाँ होंगी , अलबत्ता इंसान को जो चाहिये वो उसके बारे में कम सोचता है और कायनात के कानों में भी सिर्फ वो negative बाते ही पहुँचती है । हम खुद इन अनचाही बातें को खुद की तरफ आकर्षित करते हैं और अनचाही प्रकृति का हमें सामना करना पड़ता है । जैसे किसी दिन हमें सत्संग , आफिस या बाजार जाने के लिये घर से निकलने में थोड़ी देर हो जाती है , तो हमारे अंदर negative ख्याल चलना शुरू हो जाते हैं कि आज तो हम जरूर Late हो जायेंगे । तो उस दिन हमारे रास्ते में ना

आने वाली रुकावटें भी आती है - ये है negative का असर , लेकिन अगर हम उसी परिस्थिति को Positive way से लेते है कि कोई बात नहीं , मैं वक्त से पहुँच जाऊँगी तो उसी दिन हमें कोई रुकावट नहीं मिलती , Infact रोज हम slow Train पकड़ते थे , लेकिन आज हमें fast train मिलती है और हम वक्त से पहुँच जाते है , यह है positive का कमाल ।

इंसान अपने will power की शक्ति से जैसा चाहे वैसा अपनी प्रकृति को सवाँर सक्ता है , बस उसे अपने अंदर सफाई , सच्चाई और अपने लक्ष्य को पाने का जोश होना चाहिये , जो पग पग पर परमात्मा कायनात हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलते है , अपनी Positiveness एव will power से इंसान आज चाद पर पहुँच गया है । इंसान अगर चाहे तो वो हर परिस्थिति में खुश रह सकता है और जिसे खुश नहीं होना होता है तो वो अपनी आसपास की प्रकृति को दोषी ठहराता है और हमेशा नाराज रहता है ।

The Secret में बताया गया है कि प्रकृति में कायनात हमारे लिये अल्लाउद्दीन का चिराग है । पुरी सृष्टि हमारे command पर चलती है । Positive ख्याल करने वालों के लिये प्रकृति एक जादुई जिन्न है जिसका एक ही नारा है -

"Your wish is my command."

Page 104 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 104

यानि जो तुम चाहते हो वो पुरा करना मेरा धर्म है । ये जादुई जिन्न और कुछ नहीं बल्कि एक Energy power है और ये हम पर निर्भर करता है कि हम उस energy power के आगे Negative लगाते है या positive .

हमने The Secret को पढ़ा , देखा , समझा , उन सारी बातो का एक ही तत्व था कि हमें अपनी सोच में सिर्फ और सिर्फ positiveness लानी है । हमने ये देखा भी और बुद्धि ने समझा भी , अब सवाल ये उठता है ऐसी सच्ची साफ भावना positive thinking , जो इंसान को कायनात के साथ , प्रकृति के साथ जोड़ती है - उसे क्या इंसान धारण कर पाता है ? कायनात को अपना साथी बना सकता है ? क्या ये एक आम इंसान के लिये आसान होगा ? कायनात तो दूर की बात है , बिना ज्ञान के तो एक घर के चार लोग भी एक दूसरे को नहीं समझ पाते हैं । परमात्मा ने बिल्कुल अपने जैसा बनाया लेकिन इंसान परमात्मा की इस निर्माण की हुई सृष्टि में आते ही उस निर्माता (रचयिता) को भूल जाता है , अपने असली अस्तित्व को भूल जाता है , आत्माकार से जीव बन जाता है , जो अपनी आत्मा से [अस्पष्ट] नहीं है , वो कभी भी उत्तरायण में नहीं आ सकता है ।

लेकिन हमें तो पल-पल अपने नसीब पर हर्ष करना चाहिये कि दादा भगवान के सच्चे और अनुभवी वचनों ने हमें एक बार फिर जीव से आत्माकार बना दिया है , भगवान बना दिया है । इसलिये दादा भगवान के बच्चों को अलग से positive सोचने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि " Law of attraction से वो लबालब है । क्योंकि अगर पिता will power का power house है तो क्या उसके बच्चे कभी टिमटिमाते Bulb हो सकते हैं ? Never कभी नहीं । Infact एक सच्चा गुरू तो चाहता है कि हरेक ज्ञान सुनने वाला उससे भी सवाया हो और सारी दुनिया में जगमगाता रहे और दादा भगवान तो इतने करूणामय है कि वो आज भी यही चाहते है कि गुरूमुख इस जन्ममरण के चक्कर से हमेशा के लिये छूट मुक्त हो जाए ।

तो आइये आज से हम इस कायनात में इस प्रकृति परमात्मा में अपने दादा भगवान के सपने को पूरा करने का शंख बजा दें और सारी कायनात में सिर्फ और सिर्फ जीवन मुक्ति की ही गूंज हो ।

ओम्

Page 105 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 105

Vani from B'bay .

52 .

The Secret (contd) .

जब तक हालत और प्रकृति उसके आस पास थी और उस हालतों के दौरान उसे अपनी जिंदगी की सफलता के ऐसे राज का पता चला जिसके लिये इस video का नाम रखा है ' The Secret' जब उसे राज का पता चला तो जैसे एक बड़े खजाने की झलक मिल गई , ऐलबर्ट आईनस्टाइन , मदर टेरेसा आदि सभी सफल ऐतिहासिक महान पुरुष इस Secret को जानते थे , तो उसको (CD बनाने वाले को) लगा कि सबको इस राज का पता रहे ताकि ये हमेशा सफल हो सकें ।

इस राज से तन , मन धन तीनों ही प्रकार की उन्नत्ति हुई है , फायदे हुए हैं । लोगों में जो सालों से क्रोनिक बीमारी , डिप्रेसन से ऊपर उठे , फ्रेक्चर ठीक हो गये फिर अपने पावों से चल सके , अब हम यह समझे कि जो हम चाहें ये Secret देता है । पुरी कायनात (सृष्टि - युनिवर्स) एक Law से चलती है जिसे कहते है Law of attraction यानि आकर्षित करने की शक्ति । हम जो चाहें हमें इस secret से मिल सकता है । Happiness हो , wealth हो , मन की शान्ति हो , जो चाहूँ मैं बनना , पाना और होना - 'Have', 'do' और 'be' - पा सकते है इस Secret को use करके ।

मनुष्य को इतनी शक्ति मिली है कि धरती से चाँद पर पहुँच सकता है इस power को use करके - Law of attraction के जरिये । हम सब एक चुम्बक है । जैसे एक चुम्बक दूसरे चुम्बक को attract करता है , उसी तरह जो हमारे ख्याल होते है - वो अपनी प्रकृति को create करते हैं । रेडियो में हम जो भी मीटर 94.3 रखते है तो वो 94.3 ही आयेगा , 91.1 रखेंगे तो वो ही आयेगा , जो भी हमारे Thoughts होते है , प्रकृति (universe) उसको attract करती है । मतलब जो भी हमारे पास है वो और किसी का दिया हुआ नहीं है , बल्कि सब मेरा ही चाहा हुआ है , मेरे घर वाले , मेरे कर्म-प्राणी , मेरी health , मेरा मन , मेरे घर की हालत - सब मेरे ख्यालों से बनी है , मैंने प्रकृति को Radio का signal भेजा है । Simple बात है - जो मैंने चाहा है वही मेरे को मिल रहा है , जो मैं सोचती हूं वही मेरे को मिल रहा है ।

मनुष्य सारे समय किस चीज की लिये सोचता है - जो वो नहीं चाहता है , पर जो चाहता है उसके बारे में नहीं सोचता । समझो हम सारे समय किस बात के लिये सोचते है ? अपनी problem के बारे में , अपनी तकलीफों के बारे में , अपनी शिकायतों के बारे में ,

Page 106 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 106

अपनी Condition के बारे में , मेरे पास क्या नहीं है - वो हम सारे Time सोचते हैं , मेरे पास ये नहीं है , सारा समय में सोचते रहते हैं , मेरे घर वाले ऐसे क्यूँ खराब है , मेरे बॉस ऐसे क्यों खराब है - हम वही सारा समय सोचते रहते है , हम देखें 95% हम जो बात करते है कि ये ऐसा क्यों करती है , वो ऐसा क्यों करता है , For example - इस से फर्क नहीं पड़ता कि आप Negative बात कर रहे हो या positive बात कर रहे हो , जैसे - मुझे नहीं चाहिये , प्राय 'नहीं' शब्द प्रकृति नहीं समझती । समझो - 'मुझे आज लेट नहीं होना है ,' तो प्रकृति (कायनात) ने इसे सुना - 'मुझे आज लेट होना है , तो उस दिन कुछ ऐसा होगा कि लेट जाकर पहुँचेंगे ।

(i) घर से निकलते हैं तो पहले ही सोचते है कि देर हो जायेगी तो सच में उस दिन Rickshaw जल्दी नहीं मिलता है , उस दिन ट्रेन देर से आती है और उसी दिन ट्रेफिक भी मिलती है , रास्ते में फिर और देर हो जाती है - ये है Negative का असर ।

अगर देर By chance हो भी गई है , पर सोचते है कि समय पर पहुँचेंगे तो सब कुछ Time पर मिलता है , Traffic होती भी है पर हमको रुकावट नहीं करती है , ट्रेन भी जल्दी फास्ट मिल

जाती है और हम पहुँच जाते है - ये है positive का असर ।

(ii) कभी इन्टरव्यु के लिये जाना होता है तो अंदर में पहले ही Negative आता है कि ये नौकरी बहुत अच्छी है पर मुझे नहीं मिलेगी क्योंकि मेरी योग्यता ( Qualification) high नहीं है , मेरी Speech अच्छी नहीं है , पर कुछ भी हो , अगर हम positive सोच रखते हैं तो Miracle देखते हैं , जीवन में ना होने वाले काम होने लगते हैं - बिना qualification के भी , बिना speech या approach के अच्छी नौकरी मिल जाती है - ये है Positive सोच का परिणाम । Secret यही है कि हमेशा Be positive जैसा हम सोचते हैं , वैसा ही हमको मिलता है - संकल्पमय सृष्टि है । जो तु चाही , सो तु आही ।

(iii) एक व्यक्ति बहुत गरीब था पर उसे कार रखने - चलाने का बड़ा शौक था , हमेशा यही सोचता रहता है कि मेरे पास एक कार है , वो नींद में भी कार के बारे ही सोचता रहता था । जागने पर भी घर में एक chair पर बैठकर car के जैसे ही ब्रेक पर पाँव , स्टेरिंग पर हाथ , दूसरा पाव क्लच पर - ऐसा करता रहता था - उसके सारे actions ही car drive करने वाले

Page 107 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 107

होते थे । देखा तो थोड़े ही समय बाद उसके घर कार आ गई और वो कार में बैठा हुआ है - घूम रहा है - कार ड्राईविंग कर रहा है । ये है संकल्प - positive thinking का Result.

(iv) एक आदमी को प्लेन क्रैश में इतनी चोटें आई कि वो सारी उम्र के लिये एक सब्जी की तरह रहेगा बिस्तर पर - ऐसा डाक्टर ने कहा क्योंकि सारा डायाफ्राम टूट गया था , रीढ़ की हड्डी भी टूट गई थी , किडनी - लीवर कुछ भी सही तरह से काम नहीं कर पा रहे थे , सिर्फ ब्रेन काम कर रहा था । जब व्यक्ति को डाक्टर की बातों का पता चला तो बोला - ये तो डाक्टरों का कहना है , पर मेरा कहना है कि मैं छः महीने में अपने पैरों पर चलकर इस अस्पताल से बाहर जाऊँगा - क्रिसमस के दिन जाकर चर्च में प्रे (Pray) करूँगा । और सच में ऐसा ही हुआ - वो अपने पैरों पर चलकर चर्च पहुँचा , ये सत्य - हकीकत है - कोई story नहीं ।

(v) जब हम कहते है कि पैसा पुरा नहीं पड़ता है , इतना कर्जा है - कैसे होगा ? तो सच में ऐसा ही होता है , पर हर बात में वाह-वाह करें - आज का तो है , अभी के वेले का तो है , तो बरकत पड़ती है । सत्यनारायण की कथा में जैसे आता है कि सेठ ने कहा - मेरी नाव में लता - पत्र ( पेड़ - पत्ते) है तो सच में सारा

धन ही पेड़-पत्ता हो गया उसका और बाद में जब कहा कि धन धान्य से भरा पुरा है तो वैसा ही हो गया । प्रायः घरों में बुजुर्ग कहा करते है कि भरा-भरा कहो तो भरा रहेगा - नहीं है , नहीं है कहने वाला हमेशा ही [अस्पष्ट] रहता है ।

हम जो बोलते हैं बच्चों को पैसे आदि माँगने पर कि तुम सारा समय पैसे माँगते रहते हो - क्या पैसे झाड़ (पेड़) पर उगते हैं तो देखा गया कि उस मां बाप के घर हमेशा पैसे की तंगी रही ।

व्यक्ति ने सोचा कि मेरे को कर्जे से मुक्त होने का है पर इतना कर्ज में नहीं उतार पाऊँगा तो यूनीवर्स ये नहीं जानता कि कर्जों में जाना है या निकलना है , वो सिर्फ कर्ज जानता है तो कर्ज ही कर्ज देता जाता है ।

(vi) एक आदमी सोचता था कि पैसे वाले means ब्लैक मार्केटिंग - या कुछ गलत करो तो ही बन सकते हैं , खाली सर्विस से तो कुछ नहीं होता है , पर उसका बेटा सोचता था कि ऐसा नहीं है , सब पैसे वाले ऐसे नहीं होते , मेहनत करें तो सच्चाई से भी पैसा कमाया जाता है ।

एक दिन उसके बेटे के अंदर में आया कि एक महीने में मुझे करोड़पति बनने का है और वो भी सच्चाई के पैसे से - ये ख्याल अंदर में आया और उसी के लिये सोचने भी लगा , एक दो दिन के बाद उसे याद आया कि मैंने जो

Page 108 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 108

सालों पहले पुस्तक लिखी थी , वो publish करूँ और बेचूं तो उसकी कई नकल करवाऊँ । अचानक उसको उसी दिन एक publisher मिला और कहा कि मुझे आपका इन्टरव्यु लेना है , उसी दिन पेपर वाला भी मिला , सब काम ऐसे होते गये और महीने के end तक सच में वो करोड़पति बन गया ।

तो ये तो माया के काम भी संकल्प से सीधे होते हैं पर हमारी आध्यात्मिक उन्नति भी positive विचार से ही आगे बढ़ती है , साथ में पुरूषार्थ भी उसी तरफ हो ।

(vii) एक कहता है कोई महंगी चीज को देखकर कि मैं एफोर्ड (समर्थ) नहीं कर सकता तो कभी वो ऐफोर्ड नहीं कर सका , माना नहीं afford कर सकते हो , नहीं लो - पर negative नहीं डालो ।

तुम खुश होंगे तो सामने अच्छा ही आयेगा ये नहीं कि अच्छा आयें तो मैं खुश होऊँगा ।

सामने वाले में क्या अच्छाइयाँ दिखती है - तीस दिन सुबह उसे लिखें । लिखने में तीन-तीन इन्द्रियाँ involve होती हैं , केवल सोचने से नहीं होता . देखा गया कि कितने भी उलझे हुए सम्बन्ध है , ऐसे सुधर गये ।

जब हम सोचते है कि मेरे बच्चे सुस्त है , पढ़ते नहीं है तो वो नहीं पढ़ेंगे - पर जब सोचा ये भी पढ़ेंगे , तो वो पढ़ कर निकले ।

हम सामने वाले को oppurtunity देते हैं कि वो ऐसा करे तो मैं खुश पर जब हम ही सिर्फ अपने को खुश कर सकते हैं - खुश रहने का ख्याल करके ।

(viii) अभी वर्तमान (Present) में नहीं है - अभी 'Is' में नहीं है इसलिये Disease में है ( बीमार है ) सृष्टि में इतने fruits , flowers , colours है - भरपुरता के लक्षण तो फिर क्यों हमें बीमार करेगा यानि हम ख्याल से बीमार होते हैं ।

एक औरत को ब्रेस्ट कैंसर हुआ , चैकअप के बाद डाक्टर ने कहा कुछ समय तक दवा देकर देखता हूँ , नहीं तो ब्रेस्ट ही निकालना पड़ेगा , उस lady ने positive सोचना शुरू किया - ऐसा कुछ नहीं होगा , ऐसा कुछ करना ही नहीं पड़ेगा , उसने खुश रहने के महौल में रखना शुरू किया , कामेडी picture देखती थी , लोगों से मिलना बंद किया क्यों कि वो सारा दिन शरीर की बातें पूछते है - क्या हुआ है ? कैसे हो ? कमजोर लग रही हो ? वगैरह । अपने को Positive विचार देती थी , खुश रहती थी , हँसती रहती थी । मेरे अंदर कोई बीमारी आई ही नहीं है , बिना रेडियेशन या कीमो के तीन महीने में वो बिल्कुल ठीक हो गई । ट्युमर गायब - डाक्टर बोले तुमको कैंसर है ही नहीं । ये Miracle होते है positiveness के ।

Page 109 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 109

(ix) Good feelings रखो -

एक दिन में मनुष्य साठ हजार ख्याल करता है , अगर उस पर watching करें तो थक जायेगा - ख्याल भावनाओ से पैदा होते हैं , तो अपनी भावनाओं को अच्छा रखें ।

(A) मेरे ही संकल्प ने चोर को पैदा किया :-

लड़के ने अपनी साइकिल को अच्छी तरह से लॉक किया , चैन भी लगाई , दो-तीन बार चैक किया लॉक को - कहीं खुली न रह जाये , चोरी न हो जायें , शाम को वापस आया तो सच में साईकल चोरी हो चुकी थी ।

(B) चलते-2 कुछ लग न जायें मुझको - कहीं गिर न पड़ूं - चोट न लग जायें , तो उसी वक्त पलंग से टकराया , फिर चोट भी लगी , रास्ते में stool से टकरा कर गिरा भी ।

(C) अच्छा सोचा , हँसता रहा तो किसी ने आकर फूल भी दिये ।

यानि हमारे ख्याल हमारी भावनायें जिंदगी create करते है । अपनी feelings को change करना अपने हाथ में है , भले बाहर सब कुछ विपरीत हो ।

अल्लाउद्दीन के चिराग के समान पुरी सृष्टि हमारे command पर चलती है ।

वो story आती है ना कि - उसने पत्थर को रगड़ा तो जिन्न हाजिर हुआ । पूछा - Your wish , my Aaka ? " एक छोटा बच्चा था उसमें , उससे पूछा - 'Your wish' तो वो पसीने पसीने हुआ खड़ा था ।

step 1. Ask whatever you want . जो भी चाहिये वो बोलो ।

step 2. Believe . विश्वास रखो पुरे का पुरा - वैसा ही होगा

step 3. Recieve - मिलेगा ही

Dissappoint नहीं होना है । पुरा विश्वास हुआ तो उसको उसकी cycle मिली ।

(x) First step is faith . विश्वास पहला कदम है । विश्वास तुमको Top पर ले जायेगा । कार की Headlight की रोशनी दो सौ मीटर जाती है - तो भी विश्वास किया कि दो सौ किलोमीटर की यात्रा पुरी कर लेंगे । तो वो कर लेता है । लालटेन की रोशनी दस feet पर विश्वास साथ में , तो पुरा घना जंगल पार कर लिया । परमात्मा पर विश्वास , अपने में विश्वास तो जीवन के घने , अंधियारे बीहड़ जंगल को भी हँसते हँसते पार करते जा रहे है सभी ।

(xi) माँगना भी change करें - " मैं पुरा समय सत्संग में नहीं लगा पाती हूँ या मेरा शरीर नहीं

Page 110 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 110

चलता है ' आदि - तो फिर वैसा ही सामने आता है । बीज जैसा डाला वैसा फल निकलेगा .

As you think so shall you become

हम अपने Negative ख्यालों को change करें ।

जिसने सोचा हमारे खर्चे बढ़ गये हैं तो ऐसा सोचने से खर्चे बढ़ते ही गये , वहीं दूसरे ने सोचा कि कमाई ज्यादा होयेगी तो कमाई ज्यादा हुई ।

(xii) शुक्राने मानना बहुत जरूरी है , शुक्राने positivity में रहने पर ही माने जा सकते है । एक Business man ने सुना कि शुक्राने मानने से साहुकारी भी आ जाती है - उसने शुक्राने मानने शुरू किया कि भगवान तुमने मुझे इतना कुछ दिया है - शुक्र है - Thank God . पर वो कार्य की व्यस्तता की वजह से भूल भी जाता तो उसे लगा कि कोई उपाय करूँ । उसने अपनी pocket में एक पत्थर डाल लिया - शुक्राने के नाम का - क्योंकि पाकेट में हाथ डालने की उसे घड़ी - घड़ी आदत थी , जब भी हाथ पत्थर से लगता वो भगवान से शुक्राने मानता कि 'वाह भगवान । तुमने कितना तो दिया है ,' मेरा व्यापार बहुत ही अच्छा चल रहा है । एक दिन दोस्त से बात कर रहा था कि पाकेट से हाथ

निकालने के दौरान वो पत्थर बाहर गिरा तो उसने बताया - शुक्राने मानने का पत्थर है - इससे सब ठीक हो जाता है । इसका अफ्रिकन दोस्त फिर अपने देश चला गया जहाँ उसे पता चला कि उसका बेटा बहुत बीमार है - रोज बीमारी बढ़ती जा रही थी तो उसने अपने दोस्त से शुक्राने मानने का पत्थर भेजने को कहा , तो उसने कई पत्थर भेज दिये बीमार बच्चे के पास । उसने भगवान के डाक्टर के शुक्राने मानना शुरू कर दिया - सारे समय पत्थर को लेकर positive thoughts में रहता , Thankful होता । और देखा कि वो बच्चा बिल्कुल ही ठीक हो गया , साथ ही शुक्राने मानने वाला पत्थर बेचकर उसका दोस्त बहुत साहुकार भी हो गया ।

(xiii) कल्पना (visualise) में बहुत शक्ति है । एक औरत के घुटने खराब हो गये थे - पर उसने कल्पना किया कि मैं रोज दो किलोमीटर वॉक कर रही हूँ तो वो ठीक ठीक चलने लगी , घुटने ही उसके ठीक हो गये , लड़के ने कार की कल्पना की कि मैं चला रहा हूँ और उसके पास कार आ गई ।

कैसे होगा - ये सोचना हमारा धर्म ही नहीं है । हम जैसी कल्पना करते हैं , वैसा ही साकार में होता जाता है , भैंस को प्यार करते करते वो लड़का आखिर भैंस का ही रूप हो गया - अपने मे भैंस जैसी [अस्पष्ट] सींग भी अनुभव

Page 111 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 111

करने लगा और गुरू के कहने पर कि , ' अंदर कुटिया में आ जाओ ' कहने लगा कि मेरे तो सींग निकल आये हैं - कैसे अंदर आऊँ ?

एक व्यक्ति ने पाँच साल पहले कल्पना करी कि मेरा ऐसा घर होगा , यहाँ बालकोनी , यहाँ हॉल , यहाँ किचेन , यहाँ बैडरूम , यहाँ सोफा-टेबल , यहाँ लॉन .. आदि । वो architect था , अपनी सारी कल्पना को उसने vision Board (कल्पना की तस्वीर) पर बकायदा draw किया था । कालान्तर में सर्विस की Transfer की वजह से उसे कई जगह जाना पड़ा - घर बदलने होते - उसने उस vision Board को एक Box में डालकर रख दिया । प्रायः अब वो Box बन्द ही पड़ा रहता । काफी दिनों बाद उसके लड़के ने अपने नये मकान में shift होने के दौरान उस बाक्स को खोला और देखा तो आश्चर्य में पड़ गया कि आज वो जिस घर में बैठा था वो same वैसा ही था , वैसा ही उसका map , वैसी ही paintings , pictures , colours , furnitures हु-ब-हु vision Board के मुताबिक every thing - ये है कल्पना की ताकत ।

(xiv) जहाँ ध्यान जाता है वहीं हमारी शक्ति जाती है - Energy flows where your

attention is . इस कायनात में सब कुछ ये शक्ति है - (Positive energy)

नेता जीता क्योंकि सबकी energy उधर चली गयी । मदर टैरेसा को एक रैली में शामिल होने को बुलाया गया - रैली थी To fight against Non-Violence यानि हिंसा के खिलाफ लड़ने की रैली - तो उन्होंने जाने से इंकार कर दिया । बोली - शांति के लिये रैली निकालो तो मुझे बुलाना - मैं आऊँगी , क्योंकि वो इस Secret को जानती थी कि attention के तरफ ही energy जाती है ।

जो कुछ भी सृष्टि में बना है energy से बना है । हमारे अंदर इतनी energy है जो पूरी city को एक हफ्ते के लिये light दे सकती है , ऐनर्जी कभी (destroy) नष्ट नहीं होती ।

उसने बहुत खुशी में आकर हमें बनाया है और पूरा अपने जैसा perfect , तो हम अपने को क्यों कम समझे । हम अपनी life के खुद designer है । माना positive ख्याल से negative ख्याल सौ गुणा तेज काम करता है - जिस बात की आज हम शिकायत कर रहे हैं , वो भी हमने ही चाहा है । चुम्बक की तरह हमारा ख्याल सबको attract करता है । आठ वर्ष तक नहीं बोल पाने वाला डाक्टर ने जब

Page 112 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 112

अपनी life को change करना चाहा तो कर लिया , Your pen is in your hand , अपनी कलम अपने हाथों में है ।

Past is neither shapeth the future , Today's thoughts shape the future .

मेरा जीवन वही होगा जो हम बनायेंगे ।

परमात्मा ने हमें बनाते वक्त जो मकसद रखा , वही मकसद हम भी रखें ।

जीवन का ध्येय ही है खुश रहना , आनंद में रहना - तो वो खुशी आनंद हमारे हाथ में है बनाना , तो क्यों न बनाऊँ ।

हर मनुष्य पाँच प्रतिशत (5%) ही शक्ति use कर रहा है , 100% use करे तो वो वहाँ पहुँच जाये ।

हरेक के ऊपर ताज रखा गया है कि तुम हो Best , तो तुम Best होकर दिखाओ , पर मन की कमजोरी के कारण वो ऐसा वैसा हो गया ।

हमारी story है हमारे हाथ में लिखना , कोई और नहीं लिख सकता , खुशी और आनंद में रहना बहुत जरूरी है ।

FEEL GOOD .

ओम्

Vani from B'bay.

[अस्पष्ट]

53 .

संत कबीर और शास्त्रार्थी

कहा जाता है कि एक बार काशी में जब कबीर दास के नाम की बहुत ही चर्चा होने लगी तो उससे आहत होकर काशी के बड़े-बड़े पण्डित विद्वान उन्हें नीचा करने के लिये शास्त्रों से बहुत अटपटी बातें लेकर आये कि आप इसका स्थूल और सुक्ष्म अर्थ बतायें तब हम आपकी विद्वता और पाण्डित्य को स्वीकारेंगे । उनके अंदर था कि अनपढ़ कबीर तो इन सबके उत्तर तो दे ही नहीं पायेगा । पर कबीर ने उनका प्रस्ताव स्वीकार किया और भलीभांति उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया ।

पहले पूत पिछले री माई

इसका स्थूल अर्थ बताते हुए कबीर ने एक story बतायी कि ब्रह्मा के बेटे उद्दालक ने हिरण - हिरणी को क्रीड़ा करते देखा तो शादी की इच्छा जतायी । पिता ने उन्हें बहुत मना किया कि तू योगी है , तपस्वी है , सन्यासी है - तेरे को ये शोभा नहीं देता पर उद्दालक नहीं माने तो ब्रह्मा ने श्राप दिया कि पहले बच्चा (पूत) फिर माई (पत्नी) मिलेगी , एक दिन उद्दालक बगीचे में घूम रहे थे कि कामोत्तेजना हुई और पास के फूलों पर उनका वीर्य गिर गया , एक राजकुमारी ने वो फूल सुंघा और वो गर्भवती हो गई , अब तो

Page 113 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 113

वो परेशान हो गई कि मैं कुँवारी माँ बनुंगी तो लोग क्या कहेंगे । अतः उसने अपने नवजात बच्चे को लकड़े पर रखकर पानी में बहा दिया । उधर बच्चा तैरते-2 किनारे पर आया तो उद्दालक ने उसे उठा लिया , और अपनी आश्रम में ले आये । थोड़ी ही देर मे राजकुमारी को लगा कि मैंने ये क्या किया - बच्चे को ही फेंक दिया तो वो भागते - भागते नदी के बहते पानी की दिशा में आई , तभी उद्दालक ऋषि की कुटियाँ से बच्चे की रोने की आवाज आई , बातचीत में पता चला कि यही इस बालक का पिता है , तो उन्होंने शादी कर ली , तो उन्हें समझ में आया कि आज पिता का श्राप पुरा हुआ ।

पहले पूत मिला पीछे माता ( पत्नी) ।

हरेक पहले पवित्र है - पूत महा पवित्र । फिर माया (माई का संग) पहले पवित्र आत्मा - पाक पवित्र । देह का संग किया जो बाद में आया , ज्ञान से सारी माया निकल जाती है ।

गुरू लगा चेले के पाँई

स्थूल अर्थ बताया - गुरूनानक देव ने गद्दी (गुरूयाई) देने के समय चेले अंगद देव के पाँव पड़े ।

सूक्ष्म अर्थ है कि पवित्र ब्रह्म होकर माया को पूज रहे हो । तु आत्मा होकर माया के पाव पड़ता है , गुलामी करता है ।

देखत सिंह चरावत गाय

मोटी Meaning सिंह से गाय की दोस्ती हो गई तो उसके साथ घूमता फिरता - उसे चराता । देखने वालों को हैरानी कि सिंह तो गाय को खा जाता है और ये तो गाय को ही पाल-पोस रहा है ।

दूसरा अर्थ है गाय और शेर एक घाट पर पानी पीते है ।

सूक्ष्म अर्थ है कि शेर शिवाहम की गर्जना करने वाला इच्छा के पीछे भाग रहा है । इतना बलवान आत्मा (शेर) अपना power भूलकर इन्द्रियाँ रूपी गायों को चारे यानि विषय विकार को खाते रहता है , मन के अधीन होकर अपनी शेर शिवोहम की शक्ति भूल जाते है और इन्द्रियों रूपी गायों को चराने लगते है यानि उसकी गुलामी करते है , विषय विकार का चारा खाते रहते हैं ।

देखत कुतरा ले गई बिलाई

स्थूल अर्थ बताया कि भूखी प्यासी बड़ी बिल्ली कुत्ते के नवजात बच्चे को चूहा समझ कर खाने के लिये ले गई ।

सूक्ष्म अर्थ कि माया में कुछ भी हो सकता है - Nothing new under the sun . गणपति दुध पी सकता है ।

Page 114 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 114

जल की मछली तरुवर ब्याई

पानी में होने वाले पेड़- पौधे ( शेवाल) या पानी में गिरे हुए पेड़ पर मछली ने अण्डे दिये ।

दूसरा अर्थ ये भी है कि बड़ी मछली गर्भवती छोटी मछली को खाने के लिये दौड़ी तो छोटी मछली डर से दौड़ी , भागी और पानी में गिरे पेड़ पर अण्डे दिये (delivery की)

इसका सूक्ष्म अर्थ है कि सतचित् ब्रह्म ( बोध रूपी गर्भ धारण करने वाला) संसार के मय में जाकर कर्मों में लिप्त ब्रह्म से जीव हो जाता है , अपनी अद्वितीय शक्ति को वहीं बहा देता है , उसका बोध वहीं deliver हो जाता है ।

पहले गोन पीछे बैल घर आई

नदी के किनारे से जाती हुई बैलगाड़ी से गौन ( बैल) गिर गई - जो पानी के बहाव से पहले किनारे पर आ गई , बैलगाड़ी बाद में पहुँची ।

सूक्ष्म अर्थ बताया कि कुछ भी हो सकता है - सब आश्चर्य ही तो है , आश्चर्यमयी दुनिया है ।

- x -

[अस्पष्ट]

54 .

सर्वगुण सम्पन्न बनने की कुंजी

पवित्रता - सर्व गुणों की जननी

हसमुखता - सर्व गुणों की सखी

शीतलता - सर्व गुणों की महारानी

सरलता - सर्व गुणों की सजनी

गभीरता - सर्व गुणों का रक्षक

धैर्य - सर्व गुणों का किला

अंतर्मुखी - सर्व गुणों का रस

गुणग्राहकता - सर्व गुणों का निर्माता

नम्रता - सर्व गुणों की नींव

सहनशीलता - सर्व गुणों का ताज

त्याग - सर्व गुणों का श्रृंगार

साहस - सर्व गुणों का राजा

- x -

Page 115 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 115

ॐ

55

समुद्र मंथन

ये जीवन समुद्र के समान है। इसमें विष भी है और अमृत भी है - विष निकालों या अमृत निकालों, डूब के थाह अपनी लगा ले। इसी जीवन में सत्य असत्य का विवेचन करके अमृत पा लेना ही हमारा लक्ष्य है।

जब समुद्र मंथन हुआ तो भगवान ने देवताओं को सलाह दी कि इस समय युक्ति करके (शत्रुओं - दैत्यों) का साथ लो। उनकी शक्ति का भी उपयोग करो। मंद्राचल पर्वत को मथनी बनाया गया और वासुकी नाग से डोरी का काम लिया गया।

(इसी प्रकार इस जीवन के मंथन में भी अपने मन, सम्बन्धी, समाज (जिन्हें हम शत्रु समझते हैं) सबका साथ युक्ति से लेना पड़ता है। सबकी सम्मिलित शक्ति जड चाहे चेतन हो, उससे हम इस कार्य में सफल हो सकते हैं। मन को मथनी बनाना है और प्रेम की डोरी ही से रस्सी का काम लेना। मन को पर्वत की तरह अडोल रखो, जैसे पर्वत को कोई हिला नहीं सकता उसी प्रकार तुम्हारा चित्त भी स्थिर रहे।)

जब समुंद्र में मंद्राचल रूपी मथनी लगाई गई तो पर्वत डूबने लगा। तभी भगवान ने कछुए का रूप धारण करके पर्वत का बोझ अपनी पीठ पर लेकर उसे डूबने से बचा लिया। उसी प्रकार जब हमारा मन भी संसार सागर में डूबने लगे तो प्रभु का सबल सहारा लें तो डूबने से बच जायेंगे। सोलह वर्ष की उम्र में कामनाओं का वेग उठने लगता है। उसी समय से मन को प्रभु में लगाना ही उचित है।

जब समुद्र मंथन शुरू हुआ तो पहले पहले हलाहल विष निकला। देवता गण शिवजी के पास गए कि आप यह विष पी लो। पार्वती ने कहा - 'ये देवता बहुत स्वार्थी हैं, इनके लिये आप विष पीए - ये उचित नहीं है,' पर शिवजी ने कहा कि अगर मेरे विष पी लेने से इनका लाभ हो तो मैं जरूर विषपाण करूँगा। ज्ञानी वही है जो दूसरों के हित के लिये अपना जीवन कुर्बान कर देता है। दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी समझता है। शिवजी ने विष तो पीया मगर उसे हृदय तक नहीं उतारा पर गले तक ही रखा। और उनका कंठ नीला हो गया जिसके कारण उनका नाम 'नीलकंठ' पड़ा, और वो देवों के देव महादेव कहलाये।

( इसी प्रकार जब हम भी मंथन शुरू करते हैं

Page 116 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 116

तो पहले विषयों रूपी विष ही निकलता है। मन विषयों की कामना करता है पर जब हम ज्ञान द्वारा इसे रोकते हैं तो यह और ज्यादा छटपटाता है। जब हमारे सम्बन्धी हमारी ऐसी स्थिति देखते हैं तो वे कहते हैं - ये ज्ञान छोड़ दो, इसमें बहुत पीड़ा है पर जो सच्चा जिज्ञासु है वो सब दुख सहन करता है पर जगत की बातें अपने अन्दर नहीं ले जाता है - कंठ तक ही रखता है। यानि गुरू के वचनों को पत्थर की लकीर और जगत वालों के वचनों को ऐसे ही उड़ा देता है। शब्द है आकाश का गुण - सब हवा में उड़ जाते हैं, आत्मा में तो कोई शब्द है ही नहीं। जिसके मस्तिष्क में ये ज्ञान गंगा है, वो ही ये विष पीने में समर्थ है।

इसीलिये जिज्ञासु किसी भी बात के कारण अपने अन्दर हलचल नहीं होने देता है। अगर विषय विकारों का वेग उठता भी है तो वह अन्दर ही वैराग्य रूपी शस्त्र धारणकर उसे अन्दर ही काटने का प्रयास करता है, बाहर से कोई भी विकार out नहीं होने देता। सांप के अन्दर भी जहर है पर वो जहर उसे कुछ नहीं करता, बल्कि अगर वो किसी को डस ले तो वो

मर जाता है। ज्ञानी अपने अंदर भी कोई बात नहीं रखता है क्योंकि वह इसी पुरुषार्थ में लगा रहता है कि सब दृश्य और शब्द मिथ्या है। जो सर्व के हित के लिये दुख सहना कबूल करता है वो ही शिव है और जो अपना सुख प्राप्त करने के लिये दूसरों को दुख देता है, वे स्वार्थी जीव हैं।

विष के बाद कामधेनु गाय निकली जो देवताओं ने ले ली। कामधेनु गाय 'संतोष' का प्रतीक है। जो भी अनमोल खजाना ज्ञान रूपी मिलता है वो ऋषियों मुनियों को, सबको बाँट दो - कभी अकेले नहीं ले लेना। जो दैवी गुणों से सम्पन्न होते हैं, वो सदा संतोषी होते हैं।

उसके बाद उच्चस्वा उच्चैःश्रवा घोड़ा निकला - जो दैत्यों ने लिया। श्रव शब्द का अर्थ है 'कीर्ति', आसुरी सम्पदा वाले कीर्ति में बड़े खुश होकर दिनोंदिन रसातल में गिरते जाते हैं। उन्नति के बदले अवनति की राह पर अनजाने में ही चल पड़ते हैं।

इसके बाद ऐरावत हाथी निकला जो देवताओं ने लिया तो दैत्यों के मुख से लार टपक पड़ी कि काश ये हमें मिल जाता। हाथी की आँखें बड़ी सूक्ष्म होती हैं (छोटी छोटी)। दैवी सम्पदा वाले की दृष्टि बड़ी सुक्ष्म होती है और सुक्ष्म वृत्ति के द्वारा ही आत्मा का ज्ञान लगता है।

Page 117 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 117

उसके बाद पारिजात और मदिरा निकली जो दैत्यों ने लिया। बस जाम पर जाम पीते ही गये, इसी प्रकार आसुरी सम्पदा वाले धन ऐश्वर्य को प्राप्त करके मद से युक्त हो जाते हैं। सारा समय वो अहंकार के नशे में चूर हो, वो अपना जीवन खो देता है।

इसके बाद लक्ष्मी निकली। सोलह श्रृंगार किये उसके रूप और सौन्दर्य को देखकर सभी मोहित हुए। लक्ष्मी के हाथ में वरमाला थी। पहले - पहले लक्ष्मी की नजर दैत्यों पर पड़ी पर उसने सोचा ये तो मेरे लिये इच्छा करते हैं, इच्छा करने वालों के पास मैं कदाचित नहीं जाऊँगी।

फिर उसकी नजर तपस्वियों पर पड़ी। उसने सोचा कि ये तपस्या तो बहुत करते हैं, पर अपने विकारों पर इनका संयम नहीं है। फिर आगे बैठे थे देवगण। बोली - इनमें गुण तो बहुत हैं पर इनमें आपस में ही हसद है और दूसरा यह ज्यादा की कामना करते हैं। हर्ष - अमर्ष में सम नहीं हैं।

उसके बाद बैठे थे मार्कण्डेय ऋषि, नैन बंद किये हुए। लक्ष्मी ने सोचा कि जब यह मेरी तरफ देखता है भी नहीं है तो मैं इसको कैसे वरूँगी। फिर दृष्टि गई परशुराम पर। वे थे निष्ठुर। क्षत्रियों के छोटे-छोटे बच्चों का वध करने में भी

उनको जरा सी भी दया नहीं आती थी। उसके बाद बैठे थे शिव। शिव न तो कामी हैं न क्रोधी है - पर वो तो कल्यानकारी है। पर उनका वेश अमंगल है। फिर जब दृष्टि विष्णु पर गई तो उन्होंने उनको सर्वगुण सम्पन्न जानकर उनके गले में जयमाला डाल दी।

तात्पर्य यह है कि लक्ष्मी कभी भी कामना वाले के पास, अनासक्त योगी के पास, अहंकारी के पास, दूसरों से इर्ष्या करने वाले के पास, निष्ठुर क्रूर के पास जाने से कतराती है। पर प्रभु की तो वो दासी है। भगवान के पीछे तो वो खुद ही आती है।

इसके बाद भगवान धनवन्तरि के वेश में अमृत का कलश ले आये, वो झट से एक दैत्य ने छीन लिया। दूसरे ने बोला पहले मैं पीऊँगा - अपने स्वार्थ वश सभी झगड़ने लगे। इतने में ही भगवान मोहिनी रूप धारण करके आये। युक्ति से दैत्यों से कहा - 'मैं तुम्हारा कल्याण करना चाहती हूँ।' उसका रूप और लावण्य देखकर सब उस पर आकर्षित हो गये। उन्होंने पूछा - तुम विवाहित हो या नहीं? तुम किसके पास रहती हो? मोहिनी स्वरूप ने बोला - मैं तो कभी कबीर के पास, कभी रविदास चमार के पास, सबके पास जा सकती हूँ। जिस दैत्य के पास अमृत का कलश उसने मोहिनी स्वरूप

Page 118 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 118

को अमृत का कलश इसी लालच में दिया कि शायद वो मेरे पास आये। वो बेचारा प्रभु का गूढ़ अर्थ समझ न सका। भगवान ने उन्हें कहा कि दैत्य अलग पंक्ति में बैठें और देवता अलग पंक्ति बनायें। फिर उन्होंने युक्ति से कहा कि कलश में ऊपर से तो अमृत पानी की तरह है - इस लिये वो पहले देवताओं को दूंगी। नीचे वाला अमृत गाढ़ा है, वो दैत्यों को दूंगी। कामान्ध दैत्य ये भी समझ नहीं सका कि एक ही कलश में भला दो प्रकार कैसे होवेगा? राहु दैत्य को शक पड़ गया कि जरूर कोई चाल दिखती है - इस कारण वेश बदल कर देवताओं की पंक्ति में बैठ गया।

भगवान ने अमृत बाँटना शुरू किया तो देखा कि सूर्य और चन्द्र के बीच राहु बैठा है, पर पक्षपात न करने की वजह से उसे भी अमृत दे दिया। फिर सुदर्शन चक्र से उसका सिर भी काट दिया - पर राहु अमर हो गया।

इस जीवन मंथन में भी पहले विष - फिर नाना प्रकार के पदार्थ मिलते हैं। जो पदार्थों की कीर्ति में फँस गया, वो अपने सुख साधन से

गिर जाता है। पर जो बढ़ता ही रहता है, अपने पुरुषार्थ से - गुरू की भक्ति को हृदय में धारण करके उसको फिर अमृत मिल जाता है। जो दैवी गुणों वाला है, उसे ही ज्ञान रूपी अमृत मिलता है। उस समय भी भगवान नाना रूप धर के परीक्षा लेते हैं। पर जो कामिनी - कंचन, कीर्ति के लोभ से मुक्त है, वो ही प्रभु का प्रसाद पा सकता है।

राहु है रुकावट का रूप। राक्षस जो तुम्हें सताता है। चन्द्र प्रतीक है मन का, और सूर्य प्रतीक है बुद्धि का। ज्ञान सुनने के बाद ये दैत्य उनके - यानि मन, बुद्धि के बीच में आ जाता है, प्रभु से मिलने नहीं देता, पर जो अपने मन, मधुसूदन में लगा देता है, बुद्धि को निश्चयात्मक बनाता है, उसका ये कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता। ऐसा सच्चा जिज्ञासु भक्ति ज्ञान रूपी अमृत पा कर मोक्ष पद को प्राप्त होता है।

ओम्

Page 119 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 119

ॐ

56

ताश के तेरह पत्तों से ब्रह्मज्ञान

एक बार एक संत ने ताश के खिलाड़ियों से पूछा - 'तुम क्या कर रहे हो?' खेलने वालों ने जवाब दिया - 'काल को मार रहे हैं (Killing time)।' संत ने उत्तर दिया - 'तुम काल को मार रहे हो या काल तुम्हें मार रहा है? कितना बड़ा धोखा हम अपने को स्वयं देते हैं।

संत ने ताश से भी ब्रह्मज्ञान सीखने की युक्ति बतायी।

ताश के तेरह पत्ते होते हैं -

1) इक्का - इक्का है अद्वैत का प्रतीक। इक्का सबसे बड़ा है - शेष सब पत्ते उसके अंर्तगत हैं। व्यापक आत्मा का दूसरा नाम ही परमात्मा है - जो सबसे बड़ा, सर्व शक्तिमान, सर्व व्यापक, सर्वज्ञ है। सारे संसार में वो ही ओत प्रोत है।

2) दुक्की - दुक्की द्वैत का प्रतीक है। ये ऐसी स्थिति है जहाँ जीव भिन्न और ब्रह्म भिन्न होता है। जीव अल्पज्ञ और ईश्वर सर्वज्ञ होता है। भक्ति पहले दो से आरम्भ होती है और समाप्त होती है एक में। भक्त ईश्वर को अपने

से मिला समझकर उसकी उपासना करता है। बाद में जब भक्त, भक्ति और भगवान में कोई भेद नहीं रह जाता तब वह भक्त जिसने द्वैत भाव से आराधना प्रारम्भ की थी, अद्वैत में आ जाता है।

3) तिक्की - यह तीन की की सूचक है अर्थात ईश्वर, दूसरा - जीव, तीसरा - इन तीनों को मानने वाले तिक्की के प्रतीक हैं।

4) चौकी - ये चार वेदों का प्रतीक है - ऋग्वेद, सामवेद, अथर्ववेद और यजुर्वेद। वेद प्रमाण हैं और मूल सिद्धान्त का प्रतिपादन करते हैं। वेद मनुष्य कृत नहीं हैं, अपौरुषेय हैं। वेद में सब प्रकार के अधिकारियों के लिये मार्ग दर्शन है

5) पंजी - पंजी पंच भूतों की ओर संकेत करता है - आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी - इन पंच भूतों से ही सारा संसार निर्मित है।

6) छक्की - वेद सिद्धान्त में यह सम्पत्ति मोक्ष के अधिकारी के लिये जरूरी है -

(1) शम - मन का संयम

(2) दम - इन्द्रियों का दमन

Page 120 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 120

(3) तितिक्षा - सर्दी गर्मी, भूख-प्यास, दुख सुख को बर्दाश्त करना तितिक्षा कहलाता है

(4) श्रद्धा - श्रद्धा गुरू में, उनके वचनों में, तथा अपने स्वरूप में

(5) समाधानता - किसी भी संशय का न रहना द्वन्दात्मक वृत्ति का न रहना समाधानता कहलाता है

(6) उपरामता - संसार के विषयों से उपराम होकर जीना तथा विचार दृष्टि को संसार से उठाकर परमात्मा में रखना

7) सत्ती - योग वशिष्ठ में ज्ञान के लिये सात भूमिकाए बतायी हैं -

(1) शुभ इच्छा

(2) सुविचारना

(3) तनुमानसा (तन मन की तपस्या)

(4) सत्वापति (सत्य में स्थिति)

(5) असंग सक्ति (जगत में असंगता और आसक्ति रहित)

(6) पदार्थ अभाविनी

(7) तुर्या

8) अठ्ठी - अष्टांग योग की प्रक्रिया का सूचक है।

1) यम

2) नियम

3) आसन

4) प्राणायम

5) प्रत्याहार

6) धारणा

7) ध्यान

8) समाधि

चित्त वृत्ति के निरोध का नाम योग है। यहाँ पर गुरू के ज्ञान को जीवन में लगाने से स्वतः ही मन परमात्मा में लीन हो जाता है।

9) नहला - नहला नवधा भक्ति का प्रतीक है - यह नौ प्रकार की भक्ति है जो तीन भागों में विभक्त है -

(1) श्रवण, कीर्तन, स्मरण (नाम महिमा)

(2) पाद सेवन, अर्चन, वन्दन (मूर्ति उपासना)

(3) दास्य, सख, आत्म निवेदन (श्रद्धा, विवेक)

श्री राम चन्द्र जी ने शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश दिया था।

10) दहला - दहला मनुष्य की दस इन्द्रियों का प्रतीक है जो दो भागों में विभक्त है -

5 ज्ञानेन्द्रियों - (1) आँख (2) कान (3) नाक (4) मुख (5) त्वचा

5 कर्मेन्द्रियों - (1) हाथ (2) पाव (3) जिह्वा (4) उपस्त (5) गुदा

युद्ध में विजय पाने वाले वीर तथा मन और इन्द्रियों पर विजय पाने वाला महावीर है।

11) गुलाम - गुलाम मन का प्रतीक है। यह अधिकतर विषयों का गुलाम बना रहता है।

12) बेगम - बेगम यानि जिसे कोई गम न हो।

Page 121 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 121

जब बुद्धि विवेकवती होती है तब सत असत का ज्ञान होता है - विवेकवती बुद्धि मन रूपी गुलाम को नियंत्रण में रखती है और अपने आदेश अनुसार चलाती है।

13) बादशाह - शुद्ध अहंकार (Capital 'I') का प्रतीक - यही है सच्ची बादशाहत। सात्विक अहंकार के उदय होने से मलीन अहंकार विलीन हो जाता है।

इक्का पड़ जाता है तो बाकी सब पत्ते fail हो जाते हैं, जीत है इक्के की - अद्वैत ही सर्वोच्च है।

-x-

ॐ

57

मेक - अप.

एक होता है दुनियावी मेक अप, अपने को सजाने के लिये स्त्रियाँ क्या क्या इस्तेमाल करती हैं। कौन सी भी क्रीम - पाउडर लगाओ पर जरा सा ही विपरीत वातावरण होने पर उनके आँखों से आँसू बहने लगते हैं और सारा मेक-अप धुल जाता है और वह कितनी खराब लगने लगती है।

एक होता है सच का मेकअप जिससे चेहरा हमेशा तरोताजा रहता है और कभी भी खराब नहीं होता है! उसके चेहरे पर कभी भी झुरियाँ नहीं पड़ती है, वह ज्यादा उम्र का होने पर भी कम का दिखता है।

क्रीम पाउडर लगाने वाली स्त्री ने सत्संग जाने वाली स्त्री से पूछा कि तुम कौन सा मेक-अप करती हो जो तुम्हारा चेहरा हमेशा एक-सा रहता है?

ज्ञानवान स्त्री ने बड़े ही प्यार से बताया -

1) करुणा जो है वो सर्वोत्तम काजल है, जैसे आँख में काजल डालने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है, वैसे ही करुणा का स्वभाव ही मनुष्य जीवन की सुंदरता को बढ़ाता है।

दृष्टांत - एक लड़का लंगड़ा था जो ठीक

Page 122 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 122

से चल भी नहीं पा रहा था और ऊपर से सेव का टोकड़ा लेकर रेलवे प्लेटफार्म पर जल्दी - जल्दी चल रहा था। उसके आस - पास से चलने वाले उसके परवाह न करके धकेलते हुए ठोकर मारते हुए चले जा रहे थे जिससे उसके सेव का टोकरा नीचे गिर गया और सारे सेव फैल गये। बेचारा बच्चा परेशान सा हो गया। उधर से एक सत्संगी निकला जिसने सारे सेव उठाए एक हाथ से, और दूसरे हाथ से उसको भी उठाया और जल्दी से गाड़ी में चढ़ा दिया। उस लड़के ने आदमी को धन्यवाद दिया और कहा - तुम तो क्राईस्ट हो वो आदमी बोला - मैं क्राईस्ट तो नहीं पर उसका मैसेंजर हूँ।

(2) Lipstick - Truth is the best Lipstick.

(3) मुस्कुराहट - मुस्कुराहट है झुर्रियों को मिटाने के लिये सबसे अच्छी दवा। Smile is the best cure for wrinkles.

दृष्टांत - जैसे होटल के कैबिन में कोई रहता है तो बाहर Red बत्ती जलती है - संकेत है कि अंदर कोई जा नहीं सकता। इसी तरह जिसके अंदर परमात्मा की बत्ती जलती रहती है तो उसको जगत की कोई बात असर नहीं करती है, वह हमेशा मुस्कुराता रहता है।

एक औरत और उसका बेटा बहुत ही

संगीत वाद्य जब पुरा खाली होता है तब सुन्दर रागिनी छिड़ती है, तभी हँस सकते हैं जब पुरा जगत से अंदर से खाली हो, तुम्हारी हँसी से सबको खुशी मिलेगी।

Philosophy that I worship is a great destroyer that robs & robs until I'm left alone.

गरीब थे, हमेशा फटे पुराने कपड़े पहने रहते थे। जब बेटा बड़ा हुआ, पढ़- लिख कर कमाने विदेश गया। वह अपनी माँ के पास रोज एक चिट्ठी भेजता था। उसकी माँ उन चिट्ठीयों को एक टूटी-फूटी अलमारी में जमा करके रखती जाती थी। एक दिन उसके घर एक अतिथि आए। उसके खिलाने के लिये औरत जल्दी-जल्दी अलमारी से कुछ निकालने लगी तो सारी चिट्ठीयाँ गिर कर बिखर गई। औरत ने बताया कि मैं अनपढ़ होने की वजह से अपने बेटे की चिट्ठियों को पढ़ नहीं सकती हूँ। जब उस आदमी ने लिफाफे खोले तो किसी में 10, 20 या 40 डालर के चेक निकले। इतनी अमीर होते हुए भी नासमझी के कारण गरीबी में रहती थी। इसी तरह अंदर ही अटूट खजाना भरा पड़ा है, पर वह अज्ञान के कारण हमेशा अपने को [अस्पष्ट] महसूस करता है। जब उसको गुरू मिलता है, उसके अंदर के जब खजाने का पता चलता है तो उसके जीवन में खुशियों की बहार आ जाती है।

(4) प्रेम - प्रेम है सबसे अच्छी टॉनिक। मरने के बाद हम किसी पर फूल और गुलदस्ते चढ़ाते हैं, तो वही फूल तुम जीते जी चढ़ाओ, सबको प्यार दो।

दृष्टांत - एक लड़की थी, उसके माँ-बाप दोनों का ही शरीर शांत हो चुका था। लड़की दुखी थी कि अब मुझे प्यार कौन करेगा, इस चिंता में वह कमजोर हो गई और चल तक नहीं

Foundation :-

(5) परमात्मा का आधार Best Foundation है, एक नौकर जमींदार के घर काम करता था, MLA आया वहाँ चला गया, Minister फिर DM, आगे बढ़ते-2 राजा के पास पहुँचा, त्यौहार के दिन राजा ने मंदिर साफ करवाया, पूजा की, वो जाकर परमात्मा के चरणों में गिर गया - यदि सबसे पहले पता होता तो पहले ही यहीं आ जाता, उसे पता नहीं चला। हमें तो पता चल गया अब ये नींव पक्की रखो।

Page 123 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 123

पाती थी। उसके चाचा चाची ने उसका बहुत इलाज कराया पर वह पंद्रह साल तक चली ही नहीं। फिर उनको एक अच्छा डाक्टर मिला, जब उसने लड़की को देखा तो सब समझ गया कि इसको बीमारी इतनी नहीं है पर इसको प्यार चाहिये। डाक्टर ने कहा कि इसको मेरे नर्सिंग होम में भर्ती कर दो - बहुत जल्द ही ठीक हो जाएगी। वहाँ पर डाक्टर ने उसे बिल्कुल अपने पास रखा, प्यार से बातें करता सुनता, अपने हाथों से उसे दवा पिलाता जिससे वह पंद्रह ही दिनों में ठीक हो गई।

(3) प्रार्थना - प्रार्थना सबसे अच्छी सैन्ट है। पहले हम प्रार्थना करते थे तो कुछ न कुछ माँगते थे, पर गुरू ने सच्ची प्रार्थना का अर्थ बताया कि सबके लिये अच्छे vibrations पहुँचाना।

पाँच उंगलियों पर बताया कि जैसे सबसे काम वाला तुम्हारा अंगूठा है उसके बिना कोई काम नहीं होता है, वह प्रतीक है तुम्हारे निकट से निकट संबंधी, उन सबके लिये प्रार्थना करो कि भगवान इन सबको भी सद्बुद्धि दो कि सत्य की ओर आगे बढ़े।

दृष्टांत - एक बार एक नौका में एक संत और कुछ लड़के नदी पार कर रहे थे। लड़के संत को बहुत छेड़ रहे थे, संत तो मुस्कुरा

ज्ञानी की प्रार्थना में माँग नहीं होती है, पर सदैव prayful mood में रहता है, शुक्राने में रहता है।

रहा था पर भगवान से यह सब सहन नहीं हुआ। उसके प्रकोप से तूफान आया और नौका डूबने लगी। आकाशवाणी हुई कि अभी नौका पलट जायेगी, सब डूब जाएँगे पर मेरा भक्त बच जाएगा। संत ने भगवान से प्रार्थना की कि तुम तो सब कुछ करने में समर्थ हो - पलटनी ही है तो नौका न पलट कर इन बच्चों की बुद्धि पलट दो।

Index Finger उसके बाद उंगली होती है शिक्षकों की जिससे वो दिशा निर्देश करते हैं। प्रार्थना करते वक्त इस उंगली से सभी गुरुओं - शिक्षकों के लिये अच्छे vibrations भेजें कि सभी प्रकार के मास्टरों ऐसी शिक्षा दें कि सबके अंदर निष्काम का भाव जागे।

फिर आती है बड़ी उंगली (middle finger) जो प्रतीक है देश के प्रधानमंत्री और शासकों की। हम प्रार्थना करें कि वे जीएं सारे राष्ट्र के लिये निष्काम भाव से न कि केवल अपने लिये।

फिर उसके बाद वाली उंगली (weak finger) जो वीक है उसके बिना भी सब काम चलता है, वह है अनाथ लोगों के लिये जिनका कोई सहारा नहीं है। हम उनके लिये प्रार्थना करें कि सभी उनको प्यार दे ताकि वे भी हमारी तरह दुनिया में [अस्पष्ट] आगे बढ़े।

फिर सबसे छोटी उंगली (little finger) आती है - वह है अपने लिये। पहले हम सबके लिए अच्छा-अच्छा सोचें फिर कम से कम अपने लिये।

Page 124 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 124

(5) आत्मा का ज्ञान - गुरू से जो आत्मा का ज्ञान मिलता है वो है सर्वोत्तम औषधि। कभी भी हमारे ऊपर कोई भी दुख आता है, विपरीत परिस्थिति आती है, बीमारी आती है, तो गुरू की छोटी छोटी points काम में आती हैं, जिससे हम तमाम दुखों से बच जाते हैं, जैसे शरीर पर कष्ट आया तो 'क्या मैं शरीर हूँ?" किसी ने अपशब्द कहा तो "मुझे कहाँ लगा?" मैं तो शुद्ध स्वरूप हूँ। किसी का शरीर शान्त होता है, उसी समय याद आता है कि "मैं ही नहीं हूँ, तो मेरा कौन है?"

जब हिरण्याकश्यप का अहंकार बहुत बढ़ गया और प्रह्लाद पर जुल्म की सीमा पार कर दी, तब प्रह्लाद एक सैकेण्ड के लिये डर गया। तब उसने देखा कि गर्म लोहे के खंबे पर एक छोटी सी चींटी चल रही है, उसे देखते ही भक्त का भरोसा भगवान में अटूट हो गया। हमारे सामने भी चाहे बड़ी से बड़ी मुसीबत मुसीबत आ जाए पर यदि गुरू का एक छोटा सा वचन भी याद आ जाता है तो फिर आत्म निश्चय में आ जाते हैं।

दृष्टांत - एक औरत के पेट का ऑपरेशन हुआ। जब उसको होश आया तो उसने तकिया माँगा तो उसको कहा गया कि अभी चौबीस घंटे इसी तरह बिना तकीये के सीधा

लेटना है। वह सत्संगी औरत थी, बिल्कुल शांत हो गई और बोली कि ठीक है - तीन तकिये मेरे पास हैं। नर्स ने पूछा कौन से तीन तकिये हैं? तो बोली -

(1) भगवान की करुणा - जो इतने बड़े दुख से बचा कर भी मुझे यहाँ पहुँचाया, नहीं तो मेरा कुछ भी हो सकता था, वैसे भी शरीर तो मैंने डा० को सौंप ही दिया था।

(2) भगवान का प्यार जो वो कभी भी मेरे से अलग नहीं है। सदा बसत हम साथ। रिश्तेदार तो फिर भी टाइम-टाइम पर छोड़ कर चले जाते हैं, पर भगवान तो एक मिनट भी मेरे से अलग नहीं है।

जैसे तुम कोई भी सामान खरीदते हो तो तराजू के एक पलड़े पर सामान, दूसरे पर बाट होता है। इसी तरह भगवान के पास भी तराजू है दो पलड़े वाला। एक तरफ दुख है, तो दूसरी तरफ सहनशक्ति। मनुष्य भारी से भारी दुख को भी सह लेता है क्योंकि भगवान पहले सहनशक्ति देता है फिर दुख देता है। दुनिया में देखा जाए तो कहता हर कोई है कि मैं इसके बिना नहीं जी पाऊँगा पर मरता कोई भी नहीं है।

(3) भगवान की अनत कृपा मेरे ऊपर है। मुझे भगवान का शुक्राना याद है। जिसको भगवान का शुक्राना याद है, उसे कोई भी दुख नहीं लगेगा।

बस इन तीन तकियों को लगा कर वो सो गई।

Page 125 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 125

(6) नम्रता - नम्रता है सबसे अच्छी क्रीम। जितना भी जो झुकता है, उतना उसकी सुंदरता प्रतीत होती है। तुम एक दम सीधे अकड़ कर चलते हो तो किसी को भी अच्छे नहीं लगते हो, पर गुरू के ज्ञान से तुम मुड़ना सीखते हो तो मुड़-मुड़कर जीरो के समान हो जाते हो। अपनी खुदी को मिटाते हो तो सबको प्यारे लगते हो।

सबसे बड़ा दान है - इज्जत का दान। सबको इज्जत दो, चाहे कोई बड़ा है या छोटा पर तुम सबके आगे मिट कर चलो।

-x-

Vani from B'bay

ॐ

58

23rd Feb '08

शिवरात्रि पर विशेष

आम भाषा में शिव व शंकर को एक समझा जाता है, लेकिन दोनों में अंतर है। अध्यात्मिक अन्तर। इसे ब्रह्मज्ञानी गुरू के अतिरिक्त न कोई समझ सकता है न ही समझा सकता है।

शंकर - त्रिदेव (ब्रह्म, विष्णु, महेश) तीनों में से एक है, जिनके हिस्से में जगत के विनाश का कार्य आता है।

शिव एक स्थिति का नाम है जिसमें शंकर ने अपनी समस्त इन्द्रियों को बाहर से भीतर की ओर मोड़ लिया है, जब तक शंकर की इन्द्रियाँ बाहर की ओर थी तब तक उन्हें सांप भी पहनना पड़ा, धतुरा भी खाना पड़ा, हलाहल विष का पान भी करना पड़ा। लेकिन शंकर के शिव बनते ही स्थिति बदल गई। शिवालयों में शिव है - शंकर नहीं। शंकर की सर्पधारी मूर्ति लगे होने के बावजूद शिव विराजमान हैं। कहीं भी शंकरालय नहीं कहा जाता है बल्कि 'शिवालय' कहा जाता है।

अब हम आपको एक शिवालय में ले चलते हैं, वहाँ से आपको शिवालय का आँखो देखा हाल सुनायेंगे।

P.T.O.

Page 126 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 126

मंदिर के बीचो-बीच धरती में गहरे पाताल में शिवलिंग स्थित है। अब इसे ध्यान से देखिये - यह शिव 'शिवलिंग' नहीं वरन लिंग रहित शिव है। इस शिव ने अपनी पाँचो ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों को भीतर की ओर समेट लिया है। जैसे कछुआ अपने अंगों को समेट कर एक पिण्ड मात्र रह जाता है, अब यह शिव भी अपने अंगों को समेट कर एक पिण्ड जैसा रह गया है।

नंदी बैल जिसके सहारे शंकर जी का शरीर यात्रा करता है, असलियत में वह 'नंदी' बैल - 'मन' ही है जो शरीर को जहाँ तहाँ ले जाता है। अब क्योंकि शंकर अर्थात जीव ने अपनी इन्द्रियों को भीतर की ओर मोड़ लिया है, तो बैल मन के पास तो कोई काम बचा ही नहीं, अब नंदी बैल शिवलिंग के सामने घुटने टेक कर हाथ जोड़ कर बैठा हुआ है। यानि मन ने जीव (शंकर) से शिव (आत्मा) बनते ही तुम्हारे सामने समर्पण कर दिया है। अब योग क्षेम का भार भगवान ने अपने ऊपर ले लिया क्योंकि भगवान सिर्फ मन का समर्पण चाहते हैं। अब शिव की (आत्मस्थिति) रक्षा के लिये हनुमान जी स्वयं गदा लेकर खड़े हैं। अर्थात गुरू की ज्ञान रूपी गदा हमारी रक्षा करती है।

दायें रिद्धि - बायें सिद्धि इतजार में बैठी हैं

कि कुछ सेवा का मौका मिले।

मन और इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रकृति स्वयं दासी होकर अवसर ढूंढती है सेवा की।

शिवलिंग के बांयी ओर बुद्धि के देवता गणेश जी बैठे हैं। संसार के समस्त रहस्य गणेशजी स्वयं बनाते हैं।

गणेश के पास ही पार्वती जी जो कभी भयंकर काली थी - हाथ जोड़कर बैठी हैं। वह माया है जो शिव के 'शिवत्व' के रूप सामने नतमस्तक हो गई है।

गले का सांप सामने पड़ा है, हाथ का त्रिशूल बाहर चला गया है। अब शिव ने सब अंगों को समेट लिया और ज्ञान के तीसरे नेत्र से सबको देखता है। अब शिव आनन्द रस से सराबोर है। अब शिव 'शिव' हो गये यानि 'कल्याणकारी' अपने और औरों सबके लिये।

हम शिव की तरह मन और इन्द्रियों को अन्तर्मुखी करके शिवत्व प्राप्त कर सकते हैं। दादाश्री ने यही स्थिति प्राप्त करके कहा था 'शिवोहम' यानि वह शिव मैं हूँ। हम शिव न बन सकें तो कोई बात नहीं लेकिन वह सालिग्राम तो बन सकते हैं जो शिव बनने के लिये शिव की शरणागत है। शिव के साथ शालिग्राम की भी पूजा होती है, 'सालिग्राम है तो पत्थर पर वो भी [अस्पष्ट] में कहता है।

काल पकड़ चेला किया, भय के कतरे कान

समर्थ गुरू सिर पै खड़े, किसको करे सलाम।

शिव पार्वती का मेल ही शिव रात्रि है - जीव और ब्रह्म का मेल।

ओम

Page 127 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 127

Vani from B'bay.

ॐ

59

ज्ञान की चटपटी मसालेदार बातें

① We are like tea bags whose true strength comes out when we put in hot water. so when problem upsets you, just think you must be god's favourable cup of tea.

हम उस चायपत्ती की तरह हैं, जिसकी असली ताकत तब बाहर आती है, जब उसे गर्म पानी में उबालते हैं, तो जब भी जिंदगी में कोई भी तकलीफ, रुकावट, दुख आदि मायूस कर दे तो समझ जाये कि हम भगवान के पसंदीदा चाय की प्याली हैं।

दादा भगवान का अनमोल वचन है कि भगवान अपने भक्तों को ही दुख तकलीफ देता है। ज्ञान से पहले लगता था कि भगवान को मैं ही मिला हूँ तकलीफ देने के लिये। लेकिन दादा ने ध्यान दिलाया कि गौर करो - एक-2 तकलीफ तुम्हारी गढ़ावत कर रही है और सहनशील, अडोल बना रही है, ऐसा नहीं कि ज्ञान में आने के बाद हमारे आसपास की प्रकृति बदल जाती है, अलबत्ता गुरू हमारे अंदर की प्रकृति को अपने वचनों रूपी फूलों से ऐसा तो महका देते हैं कि हमें बाहर की किसी भी हालत की दुर्गन्ध आती ही नहीं है - "प्रभु के सुमिरण दुख न संतापे"। दादा भगवान के करोड़ शुक्राने हैं जिन्होंने हमें sweet will से सब स्वीकार करना सिखाया और ऐसी ठण्डक में ले आये हैं कि अंदर से निकलता है - "मैं दुनिया के तापों से बच गया रे, आनंद भयो रामा, आनंद भयो रे।"

ॐ

② No and yes' are short words which need long thoughts, most of the problem in life are the results of saying 'yes' too soon and 'No' late

हाँ और ना - बहुत ही छोटे शब्द हैं लेकिन उन्हें बहुत ही ध्यान और सोच से खर्च करना है क्योंकि ज्यादातर तकलीफें या रुकावट हमारी जिंदगी में या तो 'हाँ' के बहुत जल्दी और 'ना' के बहुत देर से कहने का नतीजा है।

ये तो थी व्यवहारिक जिंदगी की बातें, लेकिन जब हम गुरू द्वारे आते हैं तो उल्टे हो जाते हैं क्योंकि व्यवहारिक जिंदगी में जल्दी हाँ बोलने के नतीजे भोग चुके होते हैं तो पहले गुरू के आगे 'हाँ' जल्दी निकलती ही नहीं है। दादा भगवान ने पहले ही दिन कहा - तू शुद्ध स्वरूप आत्मा है, तू खुद खुदा है तो मन कहता है - 'नहीं' 'नहीं', ऐसा कभी होता है क्या? फिर गुरू कहता है जगत मिथ्या है, इसे NO करो तो फिर मन कहता है NO कैसे कहें। ये तो yes कहने वाली बात है, सब दिखाई देता है, घर, परिवार, बच्चे, पैसे, ऐशो आराम, सारे के सारे हाजिर सुख हैं ये कैसे मृगतृष्णा का जल हो सकता है। अंदर ही अंदर द्वन्द चलने लगता है। तब पता चलता है समुद्र सुखाना आसान है, पहाड़ को

Page 128 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 128

हाथ पर उठाना आसान है पर मन को रोकना गुरू के सिवाय नामुमकिन है। तब गुरू कहता है अर्जुन ने धर्मयुद्ध किया था तुम्हें भी मन से युद्ध करना होगा, लेकिन मन को पता नहीं कि अब वो निष्कामी गुरू दादा भगवान के चुंगल में आ चुका है, सच्चा गुरू कभी भी अपना शिकार आधे-अधूरे में तो छोड़ेगा नहीं, शेर शिवोहम की गर्जना करके गुरू हमें बकरी से शेर बनाकर ही छोड़ देता है, अपने असली अस्तित्व में टिकाकर ही दम लेता है क्योंकि दादा भगवान की अपने हरेक प्यारों पर इतनी करुणा है जो वो चाहते हैं कि एक एक गुरूमुख इस जन्म मरण के चक्कर से हमेशा के लिये छूट जाये, और ऐसा तभी होगा (हुआ है) जब हम जल्दी जल्दी पीतो पीतो करेंगे और माया (व्यवहार) को जल्दी से NO करेंगे क्योंकि मीठी चीजें सेहत के लिये ज्यादा अच्छी नहीं होती - वैसे ही है ये माया। करेला खाने वाला कभी बीमार नहीं होता यानि NO करने से पहले मन का खून निकलता है, लेकिन एक बार NO रूपी करेले का फायदा मिलने लगता है तो हमारी शक्ति बढ़ती जाती है और pure पाक पवित्र होते जाते हैं। जैसा कि दादा भगवान चाहते हैं "कीचड़ में कमल की तरह" "देह में रहकर विदेह मुक्त"

③ What forgiveness is all about? A beautiful answer - 'Forgiveness is that sweet fragnance which a flower gives when it is crushed.

माफी देना क्या है? इसका एक बहुत ही सुंदर जवाब है - माफी देना वो इत्र है जो हर बार एक फूल कुचलने (मसलने) के बाद देता है।

ज्ञान से पहले न तो हमें माफी लेनी आती थी और न देनी। गुरू के सच्चे और अनुभवी वचनों से जैसे सोये हुए विवेक को जगाया और अहसास कराया कि हम सारे दिन में कितनी तो भूलें करते हैं, फिर भी हमें खुद से कितना प्यार है, अपने जैसा अच्छा किसी को समझते ही नहीं है फिर क्यों नहीं हम औरों की भूलों को नजरअंदाज करें - उसे भुला दें, माफी दे दें। ये तो ब्रह्मज्ञानी गुरू दादा भगवान के करोड़ो करोड़ शुक्राने हैं जिन्होंने हमारे अहंकार के कुतुब मिनार जैसी अकड़ी गर्दन को प्रेम का प्रतीक ताजमहल बना दिया और हमेशा हमेशा के लिये देहअध्यास के पिंजड़े से आजाद करके खुद खुदा बना दिया जो हरेक में भगवान दिखने लगा, कि हर जगह परमात्मा का ही नूर है तो कौन

Page 129 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 129

सही कौन गलत और कैसी भूल। कभी कभी जब किसी कर्म प्राणी की बात करते हैं तो गुरू पूछता है कि तुम कौन होते हो सही या गलत को Judge करने वाले? दादा भगवान के ये वचन अचूकवाण हैं कि हरेक अपना अपना स्वभाव संस्कार लेकर आया है। ज्ञान तुमने सुना है तो खड़ाऊ की चप्पलें तुम्हें पहननी होगी। तो जब वक्त पर यह वाण हमें खुद पर आजमाते हैं तो जैसे शान्ति ही शान्ति आ जाती है और अंदर से निकलता है

कोई बुरा नहीं है भले मन के वास्ते।

गीता भगवान हमेशा कहते - ज्ञानी नको दिसे दोहरखे नको कर सवाल। ज्ञानी किसी के गुनाह या दोष देखता ही नहीं है, सबमें एक ही दृष्टि रखता है, तो फिर माफी देने की बात ही नहीं होती।

④ A good way to change someone's attitude is to change your own because the same sun that melts butter also hardens clay.

एक सच्चा और अच्छा तरीका किसी के

विचारों और आचरण को बदलने का है कि पहले हम खुद को बदलें क्योंकि जो सूरज मक्खन को गलाता है, वही मिट्टी को सुखाकर कड़क भी करता है।

हम अपने अपने घरों में बच्चों को कितना सिखाते रहते कि ऐसे करो, ऐसे मत करो, ताजीब सीखो, अपनी भाषा सुधारो - वगैरह वगैरह। और सोचते रहते कि हमारा ही ठेका है उन्हें सुधारने का। चिल्ला चिल्ला कर हमने अपना ब्लडप्रेशर ही हाई, लो कर लिया था, सारे समय घर का माहौल ही बिगड़ा पड़ा था। फिर न जाने कितने जन्मों के भाग्य उदय हुए जो हमें पूर्ण गुरू दादा भगवान मिले, उनके प्रेम व वचनों ने जैसे अंदर की सारी बन्द खिड़कियां ही खोल दी और ज्ञान रूपी सूर्य की किरणों ने हमें मक्खन की तरह पिघला दिया, मानी अपने पर करुणा, कृपा करनी सिखा दी क्योंकि पहले हमारा ही ज्ञान अज्ञान रूपी सूर्य हमें शुष्क, नीरस, बनाया हुआ था, प्रेम तो जैसे कोसों दूर था हमसे।

दादा भगवान के मिलने के बाद पता चला मनुष्यता क्या है, मनुष्य देह मिलने का सबब क्या है। वर्ना इससे पहले तो हम सभी जैसे जानवरों की तरह ही जी रहे थे, सारा दिन घर वालों पर कुत्ते की तरह

Page 130 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 130

भौं भौं करते रहते, कोई फिर भी सुनता नहीं था। मन बंदर की तरह कभी सुखों की तरफ लपकता, कभी राग करता, कभी द्वेष करता। इसलिये दादा भगवान ने बताया कि दूसरों को नहीं खुद को बदलो। खुद के बदलने से सामने वाले में खुद-ब-खुद बदलाव आ जाएगा। परन्तु महेश्वर लगता था कि अगर हम अपने बच्चों को नहीं सुधारेंगे तो काम कैसे चलेगा, बच्चे तो और भी बिगड़ जायेंगे। फिर दादा भगवान ने बताया कि कहनी नहीं, करनी होवे - प्रेम करो। फिर क्या था - दादा भगवान गीता भगवान से इतना तो प्रेम मिला जो हमारे प्रेम का झरना जो सूख गया था, वो तरो ताजा हो गया और हमारे आसपास की प्रकृति शीतल हो गयी।

दादा भगवान के अनुभवी वचनों ने जैसे हमारा हीनापन ही खत्म कर दिया। जो जुबान अंगारे बरसाती थी गुरू के प्रेम की वजह से Sugar factory हो गई। दादा भगवान ने हमारी हलत - पलत ऐसी बदली कि उस बदलाव का असर आसपास भी दिखने लगा। हमारा क्रोध जो बेचारे हमारे कर्म प्राणियों का मक्खन ही गला देता था। जो हमसे दूर भागते थे, वो भी हमारे अंदर दादा भगवान के ज्ञान की ज्योति देखकर हम जैसा बनना चाहते हैं।

घर में, जैसे बिना कुछ कहे सब कुछ शांति पूर्वक होता है। अब बच्चों को ख्याल रहता है कि घरवालों को ये बात पसंद नहीं है तो नहीं करें वरना तो पहले चिल्ला चिल्ला कर पूरे हो जाते थे, कोई टस से मस नहीं होता था। ये सारी change उस दिन से आई जब दादा भगवान की वैक्स फैक्ट्री का वैक्स (करुणा) हमें मिला और उन्होंने अपने गुरूमुखों की जुबान में सुगर फैक्ट्री लगायी, तभी से कर्मप्राणियों के दिमाग भी आईस फैक्ट्री हो गये।

गीता भगवान कहते हैं - सदा याद रखो, कि गुरू ने हमें क्या से क्या बना दिया है, कितने कष्टों विकारों, माया के झंझटों, मोह, द्वेष से छुड़ाया है। अब तो रग रग से निकलता है -

"जे मिली तू न हा त वञ्या

हा मा हिक जी, चौरासीय जे

चक्कर में वञ्या हा मा हिक जी"

5) Gyan is not a spare wheel that you pull out when you are in trouble rather use it as a strong steering wheel that keeps you on right path throughout the life.

ज्ञान कोई अतिरिक्त पहिया नहीं है जिसे आप कठिन परिस्थितियों में निकाल कर इस्तेमाल करेंगे

Page 131 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 131

बल्कि ज्ञान तो हमारी जिंदगी का वो मजबूत steering wheel है जो हमें आजीवन सही रास्ते पर रखता है।

ज्ञान से पहले क्या था - सबकी जिंदगी रूपी गाड़ियाँ पंचर ही तो लगी पड़ी है, उसमें इतने hole (छेद) थे कि एक को बनाओ तो दूसरे से हवा निकल जाती थी। हम उसे बंद करने की कोशिश करते रहते थे, पूजा पाठ करके, मंदिरों के चक्कर लगाकर, व्रत रखकर - तो ये तो हो गया उन पर चत्ती (पैंच) लगाना यानि temporary शान्ति लेकिन परमात्मा की एक दिन ऐसी दया दृष्टि हुई कि निराकार खुद साकार रूप में दादा भगवान बनकर आया - जिसने अपने बच्चों को इतना प्रेम किया और अनुभवी ज्ञान रूपी Quick fix लगाया कि सारे छेद (खाल) ही भर गये। इन खालों का मूल कारण जो गुरु ने दिखाया, वो थी हमारी अनगिनत इच्छायें। गीता भगवान ने पहले ही दिन कहा - ज्ञान माने ही Farewell to desires यानि सभी इच्छाओं को अलविदा।

हमारी ज्यादातर तकलीफें तब शुरू होती है जब अपने ड्रामे को बदलने की कोशिश करते हैं। तब गुरु कहता है परमात्मा की

बनायी हुई सृष्टि में कुछ गलत हो ही नहीं सकता, और फिर पता ही नहीं चला कि कब गुरु ने अन्दर में प्रेम और ज्ञान के भण्डार भर दिये। लगता है हमने तो कुछ किया ही नहीं, सिर्फ आना जाना किया। लेकिन फिर लगता है वो आना जाना भी हमारे वश का नहीं था। वो भी गुरु का अथाह प्रेम ही हमें सम्मोहित (attract) करके ले जाता है और फिर पता ही नहीं चला कब हमारी जिंदगी रूपी मारुती गाडी मर्सीडीज बैन हो गयी। अब तो अन्दर वाला झुम झुम के एक ही बात कहता है -

न धन जी ख्वाहिश न तन जी ख्वाहिश

सब में आही तू, तू में आहे सब कुछ,

कोशिश करिया सबमें तोखे पसण जी।

⑥ Being happy does not mean that everything is perfect, it just means you have decided to see everything beyond imperfection

ऐसा नहीं है कि जो आपको सदा खुश दिखते हैं, उनकी सब परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, बस उन्होंने निश्चय किया है कि प्रतिकूल परिस्थिति को भी अनुकूल करके देखेंगे।

आप किसी को भी ऐसी स्थिति में देखें तो समझ जाइये कि ये दादा भगवान की पाठशाला के बच्चे हैं क्योंकि मन मोड़ने की ट्रेनिंग सिर्फ दादा भगवान

Page 132 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 132

के इन्स्टीट्यूट में ही दी जाती है। वहाँ पर किताबों का नहीं, अनुभव का ज्ञान दिया जाता है। दादा भगवान की इंस्टीट्यूट के Best Proffessor, जिन्हें उन्होंने आप समान बनाया है, वो कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास रखते हैं। दादा भगवान की डिक्शनैरी में A for आत्मा है तो z for भी आत्मा ही है यानि आदि व अन्त आत्मा ही है। दादा भगवान ने अपने प्रोफेसरों को भगवान बनने और बनाने के subject (विषय) में Ph.D. करायी है। उनके आला प्रोफेसरों और सभी विद्यार्थियों को यूनिफार्म है शुक्राना और मुस्कुराना। उनका विषय ही है निष्काम प्रेम। प्रेम सिर्फ मुख से नहीं उनकी आँखों से, ऐक्शन से, उठने -बैठने से सिर्फ प्रेम ही प्रेम छलकता है। जैसे ही दादा भगवान के प्रोफैसर सत्संग रूपी क्लास में आते हैं, सारे स्टूडेन्ट्स गोपी और ग्वाल बन जाते हैं। बस उनकी नजर भर देखने की देर होती है सबका अंधेरा रूपी देहअभ्यास सदा सदा के लिये गर्क हो जाता है। भगवान कृष्ण की तो एक मीरा दीवानी थी लेकिन दादा भगवान के प्रेम और ज्ञान ने तो न जाने कितनी मीराओं को अपने शुद्ध स्वरूप में टिकाया है।

दादा भगवान की इन्स्टीट्यूट के स्टूडेन्ट्स (साधकों) को देखते ही लोग आपस में खुसर फुसर करते हैं कि इनके गुरु ने तो क्या भगवान बनाने की मशीन लगाई है? अरे शराब की भट्टी के पास बैठकर थोड़े ही कोई नशे में

झूम सकता है, ये तो सिर्फ पीने वाला ही जाने कि बेसुध होकर झूमना किसे कहते हैं। मेरे दादा भगवान के पास तो ऐसी निष्कामता, प्रेम, ज्ञान, नम्रता, सच्चाई, सरलता, शुद्धता समानता रूपी शराब है जिसका नशा उतारने के लिये दुनिया में कोई चीज बनी ही नहीं है। क्योंकि प्रेम का नशा तो उनको उतारना है जो देहअभ्यास में होते हैं, यहाँ तो दादा भगवान ने आत्मनिवासी बना दिया है। कृष्ण भगवान ने एक अर्जुन को ही तारा ज्ञान सुनाकर लेकिन मेरे दादा भगवान जब एक अर्जुन को तारते हैं तो उसके साथ उसके सात कुल भी तर जाते हैं और दादा भगवान की ज्ञान रूपी नैया में बैठकर तो अनगिनत अर्जुन तर गये हैं, तो है आपके पास ऐसा कोई कैलकुलेटर, जो इस तारणहार के अहसानों का हिसाब कर सके? तो फिर, हमारे शुक्राने भी बेहिसाब होने चाहिये।

7. Our life begins with our cry, Our life ends with other's cries. Try to utilize this gap and laugh as much as possible between these cries.

हमारा जीवन हमारे रोने से शुरू होता है और दूसरों के रोने से खत्म, कोशिश करें कि इन दोनों के बीच का वक्त हम खुशी पूर्वक बिता सकें।

Page 133 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 133

आनंद का रस पीना उतना आसान नहीं है, उसके लिये पहले खुद को गवाँना पड़ता है, मैं मेरे की दुनिया की भट्टी से निकलना पड़ता है जिसे हमने अज्ञानवश अपना स्वर्ग समझ रखा था। ये एक ऐसी भूलभूलैया थी जहाँ न जाने कितने ही जन्मों से घूम रहे थे। हर बार जब भी अंधेरी गुफा में फसे तो परमात्मा को पुकार पुकार कर कहा - यहाँ से बाहर निकालो, दम घुटता है, दुनिया में जाकर सिर्फ और सिर्फ तेरी ही आराधना करूँगा। लेकिन हर बार की तरह फिर मोह ममता लोभ अहंकार सुख रूपी भूल भूलैया में खो जाते थे। लेकिन इस बार तो कमाल हो गया। हमारी दुःख भरी पुकार धरती पर निराकार से साकार रूप में आये दादा भगवान ने सुन ली और अज्ञान के दल-दल से बाहर निकाला ताकि हम फिर से न खुजली करके अपनी अनमोल मानषा देही न गवाँ दें। क्योंकि खुद को पहचानने के लिये मुक्ति पाने के लिये मनुष्य जन्म बहुत जरूरी है। हम फिर फिर माया में भाग जाते थे, वहाँ के हाजिर सुख बच्चे, परिवार सब इतने तो मनमोहक लगते थे जिस हाजिर सुख के सामने तो गुरु के वचन तीखी तलवार जैसे लगते थे। लेकिन ब्रह्मज्ञानी गुरु दादा भगवान, जिनका सिर्फ

एक ही लक्ष्य है कि वो हर रोते हुए के आँसू सुखाकर आनंद श्रोत में नहलायें, तो वो क्या भी हो जायें हार मानने वाले नहीं थे। उन्होंने हम सभी को इतना तो प्रेम किया और प्रेम प्रेम में कैसे ज्ञान की ज्योति उजागर करते गये, पता ही नहीं चला, आनंद श्रोत में नहाना तो क्या, उन्होंने हमें ही आनंद स्वरूप बना दिया और आत्मा में टिका दिया और अपना वायदा पूरा किया।

लेकिन हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है, हमारे सिर पर गुरु का बहुत बड़ा कर्ज है जो हम कभी चुका तो नहीं सकते पर कम अवश्य कर सकते हैं - ऐसा करके कि जो उस भूल भुलैया में फंसे हुये हैं, उनको दादा भगवान का बताया हुआ रास्ता तो बता ही सकते हैं - गुरु के अनमोल वचन सुनाकर, उनके आँसू सुखाने की कोशिश तो कर ही सकते हैं, क्योंकि दादा भगवान का कहना ही है - निष्काम के आरम्भ के बिना सूखे ज्ञानी तो हो जायेंगे ज्ञान सुनकर, पर भीगे भीगे हुए प्रेम से लबालब शुद्ध आत्म स्वरूप नहीं और निष्काम प्रेम तो वे ही कर सकते हैं जो खुद प्रेम से लबालब हो - प्रेम ही परमात्मा है।

ओम

Page 134 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 134

[अस्पष्ट]

60.

सबक (LESSONS)

1 मत देखों सत्संग में भी, वो क्या कर रहा है, वो क्या कर रहा है? देखना ही है तो सबके गुण देखों पर किसी का विकार मत देखों, किसी की स्थिति मत देखों। किसी की किसी के साथ comparison [अस्पष्ट] नहीं करो; चाहे कोई बारह साल से है या पद्रह साल से, आया अकेला जायेगा अकेला। God has not sent his son to judge the world. गुरु ही कम जास्ती नहीं देखता तो हमें क्या हक है?

2. ज्ञान लेना है तो अपने शरीर से लो, कितना अच्छा खिलाते पिलाते हो, फिर भी साथ नहीं देता है, बेवफा है, जैसे राजा ने हिरण को तीर मारा, हिरन भागा - भागते भागते गुफा में घुस गया, राजा भी उसके पीछे पीछे पहुँच गया। हिरण ने पूछा - 'तुम्हें कैसे पता पड़ा कि मैं यहाँ छिपी हूँ?' राजा बोला - तुम्हारे [अस्पष्ट] चोट से गिरे खून के चिन्ह से, हिरण बोला - 'मेरा ही खून मेरे लिये बेवफा निकला।'

3) ऐसा कोई कर्म न करो जो दूसरों को दुख मिले, कोई भी कर्म करो तो प्यार से करो। सेवा भी करो तो दिल से अयुक्त होकर करो। कर्त्ताभाव में ही थकान है। में भी आओ तो पूरा प्रेम से participate करो। Involve हो। खाली देखने वाले दर्शक मत बनो।

4) भजन जरूरी है नहीं कि स्वर सुर से गाओ, सुर अच्छा हो, पर प्रेम भक्ति जरूरी है। दर्द से गाओ, प्रेम भक्ति भाव से अर्थ में टिककर गाओ। सुर सुठो तो छा थियो।

5) मेहमान बाहर शहरों से भेजें तो उन्हें 10 जगह की address, दस के टेलीफोन नम्बर, लिख के दो, आपके पास रहे तो भी उन्हें सब लिखवा दो। फिर उनका आटो ट्रेन आगे पीछे भी हो तो पहुँच जायेंगे। आपको उनके साथ का बंधन भी नहीं रहेगा। गुम हो जाने का चिंतन भी नहीं, तकलीफ भी नहीं।

6) नामरूप बंद करो। सत्संग में भी सवाल पूछने का तरीका सीखो। भाषा ऊँची बनाओ। संत योगी बोलो पर नामरूप नहीं। अनुभव मिसाल भी बताओ तो भी उसमें नाम रूप नहीं बोलो। शास्त्र पढ़ो, देखो कैसे जनक अष्टावक्र से संवाद करता है।

Page 135 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 135

6. नामरूप बंद करो। सत्संग में भी सवाल पूछने का तरीका सीखो, भाषा ऊँची बनाओ। संत योगी बोलो पर नामरूप नहीं। अनुभव मिसाल भी बताओ तो भी उसमें नाम रूप नहीं बोलो, शास्त्र पढ़ो देखो कैसे जनक अष्टावक्र से संवाद करता है।

7) हम एक छोटी - छोटी चीजों के लिये बर्तन के लिये मन चलाते हैं, परमात्मा ने पानी भेजकर पल में टी.वी., कम्पयूटर, फ्रिज, गदेलो बर्तनो को पानी में डूबो दिया तो कभी मैं - मैं नहीं करना, मन नहीं चलाना, दोष देखा, मेरा - मेरा नहीं करना। मालिक दर्शन कराता है पंच महाभूत सृष्टि में पल में क्या भी लीला कर सकते है।

8) Free मत करो अपने मन को शब्द देने में, एक शब्द का भी tax लगेगा। फ्री होके शब्द के द्वेष खरीद कर लेते हो। बोलते हो तो सुनने के भी उतने बड़े कान रखें।

Appreciation (प्रशंसा) मन जल्दी ले लेता है तो निंदा सुनने के भी कान रखो, ऐसे मन को अलग करके दिखाओ, तो मजा आएगा। शब्द संभाले बोलिये ...

[अस्पष्ट]

9) पूरी सेवा में वो चलता है, जो लगातार गुरु के आदेश में रहता है, हमेशा समझो मैं गुरु के घर में ही बैठा हूँ। अगर तुम्हारी tune निकलती है तो तुम्हारे में गुरु का आदर्श नहीं है।

10) अगर सूक्ष्म में भी अपना घर याद होगा तो गुरु के घर में Fit नहीं होगा। ममत छोड़ोगे तभी समता में आओगे।

-x-

- डरपोक वो है जो वो कार्य नहीं कर सकता है जो उसे करना चाहिये।

- डर से उबरने के लिये डरने के बजाय कर्म में Action में आ जाये।

FEAR

Meet it

Greet it

Beat it

-x-

Page 136 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 136

[अस्पष्ट]

[अस्पष्ट]

61.

जिज्ञासु के लक्षण

1. जिज्ञासु अभ्यासी होवे, अपने अभ्यास में रहे।

2. जिज्ञासु मे चित्त की एकाग्रता होवे

3. जिज्ञासु कछुए की भाँति इन्द्रियों को खोल भी सके, समेट भी।

4. जिज्ञासु साधन सम्पन्न होवे, भीतर में इतना pure भी होवे।

5. जिज्ञासु गंभीर भी होवे, मुस्कुराहट से भरा होवे।

6. जिज्ञासु निमाणा होवे, नम्रता से भरा होवे

7. जिज्ञासु emotionless होवे, हलचल वाला नहीं।

8. जिज्ञासु स्थिरता वाला - तन मन एक रस वाला होवे।

9. जिज्ञासु गुरु भक्ति से परिपूर्ण होवे।

10. जिज्ञासु निरीच्छा होवे, अपने सुख के लिये नहीं सोचे।

[अस्पष्ट]

11. जिज्ञासु दुम्भ कभी ना करे, अंदर बाहर same रहे।

12. जिज्ञासु सीखने की खिड़की खुली रखे।

13. जिज्ञासु निष्कामी होके रहे, सुख बुद्धि में नहीं।

14. जिज्ञासु मान की इच्छा ना करे, अपमान से घबराये नहीं।

15. जिज्ञासु मन बुद्धि से रहित, सत्य सरल होवे।

-x-

- Love is a telescope - (दूर की वस्तुएँ देखी जाती हैं) माना प्रेम में हम सबकी ना दिखने वाली अच्छाईयाँ भी देख पाते हैं।

- Hatred is a microscope (सूक्ष्म चीजों को दिखाता है) माना नफरत में हम सामने वाले के छिपे हुए विकार भी ढूंढ के निकालते हैं।

-x-

Page 137 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 137

[अस्पष्ट]

62.

HEALTH BENEFITS OF LAUGHTER.

A good hearty laugh can help to -

(i) Reduce Stress

(ii) lower blood pressure.

(iii) Boost immune system.

(iV) Gives instant relaxation.

(V) Protect you from heart attack.

(Vi) Release "Endorphins" in body which are natural painkillers.

(Vii) Laughter stimulates both sides of the brain, decreases stress & muscle tension which keeps brain alert and helps improve memory.

(Viii) Laughter gives our body a good workout.

(ix) Laughter removes toxins from body.

(x) To laugh or not to laugh is your own choice.

(XI) Laughter is our birthright.

(xii) Laughter releases negative emotions such as anger, fear & guilt.

(xiii) Laughter helps you to concentrate on "right" attitude rather than "wrong" attitude.

(xiv) You can laugh when you take yourself lightly. Be less serious.

(XV) Laughing at oneself is a way of accepting & respecting yourself.

(XVI) The ability to laugh when you've a problem gives us power. A hopeful & powerful attitude is encouraged by laughter.

Laughter is Hazardous To Your Illness,

-x-

[अस्पष्ट]

63.

निश्चय की जय.

खाली ब्रह्म का निश्चय लेकर बैठो। तू अपने निश्चय में है तो तुझे सब चीज छोटी लगेगी। Theory तो एक सीढ़ी है, जिसका आधार लेकर तूने आकाश में उड़ना है। तुमको ज्ञान सुनकर भी आधार किसका है? भगवान का भी आधार हुआ तो वो तेरी कल्पना का भगवान हुआ। पर किसी की भी तेरे को जरूरत ना, न ज्ञान की, न सत्संग की, न सत्संगी की। Own अपनी आत्मा का पूर्ण आधार हो कि मैं खुद खुदा हूँ। भगवान का भी आधार है तो तू बाह्य मुखी है, बाहरमुखी सदा दुखी।

Surrender - मैं कुछ भी नहीं हूँ, कुछ भी जानता नहीं हूँ। निराकार मुझ कठपुतली को चलाता है, नचाता है। इस शरीर से से लेकर सब शरीर मेरे ही हैं, गुरां इक देह बुझाई ....। ये Theory का ज्ञान नहीं है, अनुभव का ज्ञान है, तू पहले जगत मिथ्या कर, माया मिथ्या कर, सपने में भी द्वैत नहीं है। तू पहले देह लेकर आत्मा बकता है। जो सबसे [अस्पष्ट] है वही ब्रह्म है। समय जा रहा है, श्वाँसें घट रही है, कब निश्चय करेगा? अभी भी साकामी संकल्प आता है तुझे? तेरे पर एक भी फर्ज

Page 138 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 138

duty नहीं है। निराकार तेरी देह और सृष्टि आपे ही चलायेगा - तू thought less हो जा। एक भी सवाल ना उठे, एक रस One power आत्मा में स्थिर रहे, उसी निश्चय में पूरी पुरुषार्थ करें। कुछ भी होना या ना होना में तेरा मतलब नहीं है, तू आत्मा है - शान्त है। सर्वत्र अपना आप देखता है। यही सत्य है। सृष्टि में तो लीला रुकेगी नहीं। भगवान ही परेशानी की dress पहनकर सामने आते हैं। तू भी उसको भगवान देखकर तभी बात कर, नहीं तो मौन रह। तू अपनी आत्मा की कुर्सी लेकर बैठ, कोई नहीं उठायेगा तुझे। यह permanent है। मेरी ही शक्ति इन्द्रियों द्वारा बाहर आ रही है। इस शक्ति को मैं विषयों में बर्बाद करूँ या आत्म अनुसंधान में लगाऊँ? मैं स्थिर हूँ, इन्द्रियाँ मेरी परछाई से भोगती हैं। तू ब्रह्म देख, व्यवहार आपे ही खत्म हो जाएगा, भगवान देखेगा तभी सब विकारों से छूटेगा। नाम-रूप में जाना ही नहीं है। प्रकृति में तीन गुणों में खेल होगा तेरी सत्ता से, पर तू अपने पुरुषार्थ में रह। प्रकृति को मिथ्या करके छोड़ दे कि तेरे हुक्म से सब हो रहा है तो right wrong कैसे बोलूँ? दोष कैसे देखूँ? हर picture के हर scene को मैंने ही direct किया है और मैं भी

साक्षी द्रष्टा होकर अपना खेल देखता हूँ। सबकी आँखों में खुदा का नूर देख। ये है सच देखना। सब ब्रह्म ही है - क्या देखूँ? सब रूप उसके हैं, सब रंग उसके हैं। मैं ही तो हूँ। बस तू अपनी आत्मा को देह से अलग करता जा। Make it a rule कि आत्मा ही देखो, फिर मुख खुले, ना मौन - मुख ही न खुले। किसी भी हालत में नाम रूप देखकर बात न करना। सुजाग रहना - ब्रह्म सत्ता मात्र हूँ, तू ही वो शक्ति है। तुझे ज्ञात नहीं कि तेरे में क्या सामर्थ्य है। उस शक्ति में टिको, उसे जानो, पहचानो, यही साधना है। अपनी बात में टिको, अपनी ही बात करो, अपनी ही बात सोचो। जीव सृष्टि की माया, सत्संग की माया सब फेंक दो, उसमें पड़ना ही नहीं है। अपना निश्चय नहीं छोड़ना है, अपनी आत्मा, अपना गुरु नहीं छोड़ना है at any cost. दुनिया जाये गढ्ढे में - मैं जो हूँ सो हूँ।

निराधार

कहीं जाने की जरूरत नहीं है, अपने आनंद में, एकांत में बस, आत्मा के सिवाय सब बातों को दिल से निकाल दो। सब जगह सब में अपना आप देखो और अपनी छवि देखकर खुश रहो। अपने ऊपर आशिक

Page 139 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 139

हो जा। मैं ही तो हूँ। मेरी मौज कितनी भाँति की है, मैं कितना व्यापक हूँ। अपना ही [अस्पष्ट] देखकर विराट स्वरूप देखकर नशे में मस्त रहो, ब्रह्म था, ब्रह्म है, ब्रह्म ही रहेगा, सब सपना था, अपनी movie, अपना खेल देखो, एक से अनेक हर चीज में ही बना हूँ। बड़ा interesting है, मैं द्रष्टा हूँ - सर्वत्र अपना ही खेल देखता हूँ। मेरा ही सब ड्रामा है। सारा दिन ब्रह्म यज्ञ में रहो, देह रहेगा ही नहीं, अपने सत्य और पुरुषार्थ में हमेशा टिके रहो, निराकार अपने बच्चों की रक्षा आपे ही करेगा, आपे मंजिल दिखायेगा - ये फर्ज उसका है, तेरे पर सिर्फ सत्य और पुरुषार्थ है। ये फल की इच्छा छोड़ कर बैठो। तेरी इच्छा ही रुकावट है, तेरे से एक शब्द भी निकला - इसका मतलब तू मरा ही नहीं। दूसरे के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलना ना सुनना कि ये ऐसा है, गलत है, जो है सो है - तेरी [अस्पष्ट]? सब ब्रह्म है - बहुत अच्छा है - सब ठीक है। मेरा किसी के देही की लीला में जाने का कोई मतलब नहीं। सबकी अपनी अपनी लीला है + कृष्ण की अलग - राम की [अस्पष्ट] अलग। कभी किसी की same नहीं हुई पैगम्बर की लीला भी तुझे गलत लग सकती

है स्वरूप से क्योंकि किसके लिये लीला हुई, तुझे मालुम नहीं है। सब बहुत ठीक है, किसी की लीला में तुझे जाना ही नहीं है - क्योंकि सब ब्रह्म है, ब्रह्म के सिवाय कुछ भी नहीं है। तुझे व्यक्ति देखने में नहीं आये, दृश्यमान संसार से वृत्ति हटेगी, तभी तो अदृश्य हो जायेगा। मैं सबमें आत्मा जानूँ और वो ही बात करूँ। तूने reality में जाना कि सबमें एक ही आत्मा है पर बोलना नहीं है। आत्मा के सिवाय कुछ भी देखा तो तेरे पास मन है, egoless होगा तब किसी की मदद कर सकेगा। मेरा कोई नहीं है, मैं ही हूँ। सबके लिये भाव एक सा रहे, change न हो कि फलाना फलानी, पर भगवान आया है। देह देखेगा तो व्यवहार हो जायेगा, आत्मा देखेगा तो प्रेम ही प्रेम है। आगे वाला नहीं देखा। सब subject ही subject है, object है ही नहीं, तो तेरे लिये सब जादु हो जायेगा। निराकार सब रास्ता देगा। मैं आकाशवत हूँ। कोई संकल्प आता नहीं, राग-द्वेष होता नहीं है, भगवान से ही अद्वैत मत सिद्ध करो, तू और नहीं, मैं और नहीं, एक ही परमात्मा का स्वरूप है। देह को cross करना है, इतना cross करो कि निराकार प्रकट हो जाये। तेरा काम है purity रखना, अंदर की सुजागी ही purity है, अंदर एक भी

Page 140 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 140

इच्छा वासना नहीं है तो तू सबकी आत्मा बन गया, विराट स्वरूप हो गया। हर शरीर से दुश्मनी किया है, तुमने धिक्कारा है, मगर किसी एक को भी तुम्हारे से एक शब्द की शिकायत भी है तो शिकायत वाला ब्रह्म नहीं बन सकेगा। वह अपना स्वरूप तुझे प्रकट नहीं करेगा, उसके लिये पूरी सच्चाई चाहिये। तू सच का तराजू उठाकर बैठ। हल्का न होना, निराकार गुरु को भी तेरी सच्चाई चाहिये और कुछ भी नहीं। किसी से रीस नहीं करना, सोचना भी नहीं, जो जैसा है सो है। सहज सरलता और सच्चाई ही मंजिल है, सामने present में सच्च खड़ा है। बच्चे जैसा हो जा pure। मैं जो हूँ सो हूँ - क्या सोचूँ? सोचा तो झूठ हो गया। आत्मा से नीचे गिर गया। एक second के लिये भी तेरा mood change क्यों हो? दोस्त में ब्रह्म, दुश्मन में ज्यादा ब्रह्म। अपवित्रता आती है सामने पवित्रता पक्की करने के लिये, कुछ बनना दिखाना नहीं, तो तू शुद्ध ब्रह्म है, नहीं तो ढोंगी बाबा। ईश्वरीय current होवे तेरे में, वो देहअध्यास छोड़ कर होगा। क्यों न अपना काम उतार कर बैठ? निराधार क्यों न बने? भगवान का खून नहीं पीओ, दूध पीओ, चीचड़ नहीं बनो, बछड़ा बनो।

ओम्

[अस्पष्ट]

64.

Vani from UKO.

संगति और कुसंगति

संगति से जीवन, जन्म, भाग्य तथा हर कार्य संवरता है। अंगुलिमाल ने भगवान बुद्ध का संग किया तो अहिंसक बना। अजामिल पापी था पर संत भोजन करने उसके घर गये और दक्षिणा में अजामिल से एक वचन लिया कि वो अपनी संतान का नाम 'नारायण' रख दे, तो ये बात मान लेने पर अजामिल की जीवन शैली ही बदल गई और अन्ततः नारायण के ही चरणों में गति पायी। वाल्मिकि तो संतों को लूटने के लिये खड़ा था, वहाँ भी संतों के क्षणमात्र के संग से जीवन ही बदल गया। डाकू से संत बना, चोला ही बदल गया, जन्म सार्थक हो गया और ऐसा राममय जीवन हुआ कि रामायण जैसे महाग्रंथ की रचना कर दी। एक बूँद अगर समुद्र में गिरी तो मोती हो गई, लोहा पारस के संग से सोना बन गया। संतों के संग से जीवन बनता है।

कुसंगति से चार चीजें नष्ट होती हैं - गति, मति, कीर्ति, विभूति। अग्नि को देवता मानते हैं - जब शादी करते हैं तो अग्नि को ही साक्षी मानकर उसके फेरे लगाते हैं, पर वही अग्नि जब सिगरेट बीड़ी का संग करती है तो पैरों तले आती है (सिगरेट जूते से कुचलकर बुझायी जाती है) ऐसे में उसे देवता नहीं मानते। ऐसे ही गंगा जल शराब की बोतल में है तो पवित्र नहीं रहा। स्वाति नक्षत्र की महापवित्र बूँद भी जब सर्प के मुख में पड़ी तो विष बन गई। अजामिल वैसे तो ब्राह्मण कुल का था, सात्विक प्रवृत्ति वाला था पर एक बार एक भील और वेश्या को आपस में संग करते देखा तो वासना उत्पन्न हो गई। वेश्या से शादी कर ली और फिर उसके संग में शराब पीना, जुआ खेलना, उधार लेना, झूठ बोलना, क्रोध जैसे अवगुण आ गये। ये तो संतों की नजर से बाद में सुधर गया। ऐसे ही कुसंग और सत्संग सब हमारे सामने है - अभी हम किसका संग करते हैं, ये हमारे स्वयं पर निर्भर है।

ओम

Page 141 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 141

65

[अस्पष्ट]

Vani from Bombay

शुक्राना | शिकायत

1) शुक्राना के शुरूआत का अक्षर है 'श' यानि शांति | 1. शिकायत के शुरूआत में ही 'शि' अक्षर है यानि सबमें खराबी देखना शिsss.

2) शुक्राने के पहले दो अक्षर हैं शुक्र। तो दादा भगवान के बच्चे दुख और तकलीफों को शुक्र करके देखते हैं तो तकलीफें About turn करके चली जाती हैं। | 2. शिकायत करने वाला [अस्पष्ट] है छोटी छोटी तकलीफों को बड़ी करके देखते हैं और रोते हैं और खुद ही दुखों को invite करते रहते हैं और तकलीफें left right left right करके आती जाती हैं।

3) शुक्राना करने वाले कहते हैं आमला, सारे सुख भगवान ने मुझे ही दे दिये हैं। | 3) शिकायत करने वाले कहते हैं हाय अल्लाह। सारे दुख क्या भगवान ने मेरे ही लिये बनाये हैं।

4) शुक्राना करने वाले सदा हँसते ही रहते हैं, आप उनके दाँत गिनते ही रह जाओगे। | 4) शिकायत करने वालों के दाँत ही ढूंढते रह जायेंगे।

5) शुक्राना करने वालों की माता भगवान के वचन रूपी इस्त्री (Iron) ने हमेशा के लिये गायब कर दी है। | 5) शिकायत करने वालों, सावधान हो जाओ। माता भगवान की इस्त्री ही आपको ढूंढ रही है।

6. शुक्राना करने वालों को थोड़ा भी मान इज्जत मिलता है तो उसे बढ़ा चढ़ाकर सुनाते हैं, ये हमने गीता भगवान से सीखा है। जब कोई उनके आगे एक पापड़ और पानी भी ले आता था तो वो कहते हैं - पाणी अची पया, पापड़ अची पया। | 6. शिकवा शिकायत करने वालों के मुँह में पाँचो उंगलियां भी डालेंगे तो भी वे चिल्लायेंगे कि आखिरी अंगुली बच्चे से मुँह में नहीं आ रही है। उनके आगे दस प्लेट, चाय आदि सब भी रखेंगे तो भी कहेंगे तो भी कहेंगे - ठण्डे के लिये तो पूछा ही नहीं, खाना ठंडा हो गया है गर्म ही नहीं किया।

7. शुक्राने करने वालों का भगवान कभी भी सो (लापरवाह) नहीं सकता है क्योंकि जो शुक्राना गाता रहता है, उसे तो भगवान से भी कुछ नहीं चाहिये तो बेचारे भगवान को ही भक्त का चिन्तन करना पड़ता है कि उसे कभी किसी भी चीज की कमी न हो। | 7. शिकायत करने वालों का भगवान तो कभी भी नहीं सो सकता है क्योंकि शिकवा करने वालों को सिर्फ मनुष्य से ही नहीं, भगवान से भी सदा ही शिकायत रहती है।

8. शुक्राना करने वाले सदा परमात्मा से कहते हैं 'मेरी डोरी तेरे हाथ।' | 8. शिकायत करने वाले कहते हैं तेरी डोरी मेरे हाथ क्योंकि वो जब मंदिर में तेल चढ़ाते हैं, नारियल तोड़ते हैं, व्रत रखते हैं तो उन्हें लगता है वो इतना सब कुछ भगवान के लिये कर रहे हैं, भगवान को तो [अस्पष्ट] सुननी ही पड़ेगी।

शिकवा शिकायत सुनते सुनते भगवान परेशान हो गया है और वो परमपिता परमेश्वर चाहता है कि हरेक बच्चा उसका तृप्त और संतोषी रहे। तभी एक दिन करुणानिधान ने करुणामय आवाज में आकाशवाणी की आप सबको जो जो चाहिये वो सब मिलेगा -

Page 142 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 142

65

[अस्पष्ट]

Vani from Bombay

शुक्राना | शिकायत

1) शुक्राना के शुरूआत का अक्षर है 'श' यानि शांति | 1. शिकायत के शुरूआत में ही 'शि' अक्षर है यानि सबमें खराबी देखना शिsss.

2) शुक्राने के पहले दो अक्षर हैं शुक्र। तो दादा भगवान के बच्चे दुख और तकलीफों को शुक्र करके देखते हैं तो तकलीफें About turn करके चली जाती हैं। | 2. शिकायत करने वाला [अस्पष्ट] है छोटी छोटी तकलीफों को बड़ी करके देखते हैं और रोते हैं और खुद ही दुखों को invite करते रहते हैं और तकलीफें left right left right करके आती जाती हैं।

3) शुक्राना करने वाले कहते हैं आमला, सारे सुख भगवान ने मुझे ही दे दिये हैं। | 3) शिकायत करने वाले कहते हैं हाय अल्लाह। सारे दुख क्या भगवान ने मेरे ही लिये बनाये हैं।

4) शुक्राना करने वाले सदा हँसते ही रहते हैं, आप उनके दाँत गिनते ही रह जाओगे। | 4) शिकायत करने वालों के दाँत ही ढूंढते रह जायेंगे।

5) शुक्राना करने वालों की माता भगवान के वचन रूपी इस्त्री (Iron) ने हमेशा के लिये गायब कर दी है। | 5) शिकायत करने वालों, सावधान हो जाओ। माता भगवान की इस्त्री ही आपको ढूंढ रही है।

6. शुक्राना करने वालों को थोड़ा भी मान इज्जत मिलता है तो उसे बढ़ा चढ़ाकर सुनाते हैं, ये हमने गीता भगवान से सीखा है। जब कोई उनके आगे एक पापड़ और पानी भी ले आता था तो वो कहते हैं - पाणी अची पया, पापड़ अची पया। | 6. शिकवा शिकायत करने वालों के मुँह में पाँचो उंगलियां भी डालेंगे तो भी वे चिल्लायेंगे कि आखिरी अंगुली बच्चे से मुँह में नहीं आ रही है। उनके आगे दस प्लेट, चाय आदि सब भी रखेंगे तो भी कहेंगे तो भी कहेंगे - ठण्डे के लिये तो पूछा ही नहीं, खाना ठंडा हो गया है गर्म ही नहीं किया।

7. शुक्राने करने वालों का भगवान कभी भी सो (लापरवाह) नहीं सकता है क्योंकि जो शुक्राना गाता रहता है, उसे तो भगवान से भी कुछ नहीं चाहिये तो बेचारे भगवान को ही भक्त का चिन्तन करना पड़ता है कि उसे कभी किसी भी चीज की कमी न हो। | 7. शिकायत करने वालों का भगवान तो कभी भी नहीं सो सकता है क्योंकि शिकवा करने वालों को सिर्फ मनुष्य से ही नहीं, भगवान से भी सदा ही शिकायत रहती है।

8. शुक्राना करने वाले सदा परमात्मा से कहते हैं 'मेरी डोरी तेरे हाथ।' | 8. शिकायत करने वाले कहते हैं तेरी डोरी मेरे हाथ क्योंकि वो जब मंदिर में तेल चढ़ाते हैं, नारियल तोड़ते हैं, व्रत रखते हैं तो उन्हें लगता है वो इतना सब कुछ भगवान के लिये कर रहे हैं, भगवान को तो [अस्पष्ट] सुननी ही पड़ेगी।

शिकवा शिकायत सुनते सुनते भगवान परेशान हो गया है और वो परमपिता परमेश्वर चाहता है कि हरेक बच्चा उसका तृप्त और संतोषी रहे। तभी एक दिन करुणानिधान ने करुणामय आवाज में आकाशवाणी की आप सबको जो जो चाहिये वो सब मिलेगा -

Page 143 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 143

आप लोग पता लिख लीजिये -

To

ब्रह्मज्ञानी दादा भगवान जी

शरणागति आत्म निवास

नम्रता बिल्डिंग, सन्तोष गली

बेगम पुर मैदान के सामने

प्रेम नगर।

क्योंकि को भी पता है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ दादा भगवान का ज्ञान ही तृप्त कर सकता है। दादा भगवान का सच्चा निष्काम प्रेम ही उनके खाल भर सकता है, हमारी बाकी को पाकी सिर्फ दादा भगवान के वचन ही लगा सकते हैं क्योंकि हर तकलीफ की जड़ है देहअध्यास, और उसे मिटाने के लिये मेरे गुरुद्वार आना ही बहुत है। और माता भगवान की आयरन (इस्त्री) तो तैयार ही थी, फिर भला सलवटें मुँह की चुन्नटें न जाये, इसका तो सवाल ही नहीं उठता है। जिसने दादा भगवान के आगे खुशी से स्वाह कर दिया, surrender किया, वो सिर्फ एक ही बात कहेगा - 'मेरे सत्गुरु मुझे अपनी पसंदी का बना लो जी, मुझे झुकना नहीं आता, मुझे झुकना सिखा दो जी, तब दादा भगवान कहते हैं, अब झुकने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि जिसने शीश दे दिया उसे ईश बनने से भला कौन रोक सकता है।

दादा भगवान का ज्ञान Life Time Guarantee वाला है। दुनिया में हम कितने करोड़ों की चीज भी लेंगे, वो भी warranty के साथ होती है, guarantee के साथ नहीं और यहाँ हमारे दादा भगवान को इतनी करुणा है कि वो हर एक को इस ज्ञानरूपी अनमोल कवचको पहनाना चाहते हैं जिसे पहनने से In life तो हम जीवनमुक्ति का आनंद लेते ही हैं और after life भी ये ज्ञान हमें परमात्मा से मिलाकर एक कर देता है। गुरु का शुक्राना एक-एक रोम से भी निकले तो भी कम है। उसके लिये बस हमें सिर्फ एक ही काम करना है -

गुरु के आगे बैठकर, मन मनाभव होकर उनके वचनों को हाँ, हाँ, हाँ करना है यानि yes, yes, yes फिर हमारी यही हाँ, हाँ, हाँ ठहाकों में तब्दील हो जाती है यानि शुक्राना और मुस्कुराना - यही दादा भगवान का कहना और हमारा गहना।

मजेदार बात है कि शिकायतों की expiry date होती है - शुक्रानों की नहीं। शिकायत जब करते हैं तो सामने वाला ऊब कर कह उठता है - कब अन्त होगी इसकी।

ओम्.

- परिस्थितियाँ किसी को मजबूत या कमजोर नहीं बनाती, वरन वे तो सिर्फ ये सिद्ध करती है कि वस्तुतः वह था कौन क्या?

Page 144 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 144

66.

[अस्पष्ट]

होली

ज्ञान से पहले की होली

पति की हो ली

परंतु तृप्ति की भाषा कभी नहीं बोली

बच्चों की हो ली

तो हमेशा बोझ के शिकायत की बात बोली

रिश्तेदारों की हो ली

तो निंदा चुगली के सिवाय कुछ न बोली

ससुराल की हो ली

सिवाय के कुछ न बोली

पड़ोसियों की हो ली

हमेशा तू-तू, मैं मैं की ही बोली बोली

सत्संगियों की हो ली

हमेशा अपने विकारों के कारण डर डर के बोली

जब गुरु की हो ली

तो जीवन में रंगों से भरी झोली और फिर

प्रेम की भाषा बोली

आत्मा में ही बोली

ज्ञान के बाद की होली

जब पति की हो ली

तो हमेशा संतोष की भाषा बोली

जब बच्चों की हो ली

तो हमेशा कृष्ण लीला में ही खेली

जब रिश्तेदारों की हो ली

तो हमेशा शुक्रानों में भीगकर ही बोली

जब ससुराल की हो ली

तो हमेशा अपनी मर्यादा समझकर ही बोली

जब पड़ोसियों की हो ली

तो हमेशा समताभाव में रहकर बोली

जब सत्संगियों की हो ली

तो हमेशा परमात्मा जानकर बोली

परंतु सत्गुरु इससे भी ऊपर कर देता है। इन सब नाम रूपों से अलग करके एक ही रंग आत्मा के रंग में रंग देता है। जिसकारण न किसी से शिकवा न शिकायत रहती है। बस प्यार ही प्यार है। तो होली पर परमात्मा के रंग में ही रंग जाये।

HOLI -

H - (Habit) गुरु ने Habit रूपी बीमारी का ध्यान दिलाया।

O - (Operation) गुरु ने प्यार से बीमारी का operation कराया।

L - (Love) गुरु ने प्रेम व ब्रह्मज्ञान की भाँग पिलायी।

I (I) गुरु ने मैं (अहंकार) की बीमारी को जड़ से मिटाया।

-x-

Page 145 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 145

67.

Vani from B'bay.

[अस्पष्ट]

विचार के कुछ पहलू

- राम संग है तो संग्राम होगा ही नहीं जीवन में

तीन अंगों में हड्डी नहीं - जीभ, हृदय, मस्तिष्क - ये दिखाते हैं कि न कठोर बोली, न कठोर भाव रखो, न कठोर सोचो।

वाणी - गुरु की

शक्ति - परमात्मा की

साधन - शरीर का

सहयोग - प्रकृति व सम्बंधियों का -

तो तुम अहंकार किस बात का करते हो?

- गुरु की अभी मान लें तो अभिमान नहीं रहे।

- गंभीर बनो (ज्ञान में, प्रेम में) गमगीन नहीं।

- जब तुम धरा से (शरीर से) उठना चाहते हो तो इन्द्रियाँ भी तुम्हें घसीटना चाहती हैं क्योंकि इनका सिंहासन (इन्द्र) का हिलने लगता है। माया बहुत प्रभावशाली है मन ये दिखाती है।

- तुम व्यक्ति के स्वभाव में जाते हो, हम अपने भाव में।

- जो मुस्कान का दीपक नहीं जला सकते उन्हें समूची जिंदगी अंधेरी रात की तरह डरावनी प्रतीत होती है।

- क - कमाओ - आत्मधन

ख - खाओ - आनंद शांति

ग - गाओ - सच पाने की खुशी

घ - घर बनाओ - आत्म निश्चय का

ङ - कुछ नहीं - तू तू न रहे, मैं मैं न रहे - है ही कुछ नहीं

- सत्संग में आना हमारी प्रारब्ध है, किन्तु इसमें टिके रहना, जीवन ज्ञानमय बनाना पुरुषार्थ है, और पुरुषार्थ ही देव है।

- भागवत

भ - भक्ति

ग - ज्ञान

व - वैराग्य

त - तपस्या

- धरती से उठने के लिये धरती का सहारा लेते हैं। यहाँ भी शरीर से उठने के लिये आदर्श शरीर का यानि गुरु का सहारा लेना ही पड़ता है। वो भी जब तक हम उसे सर्वव्यापी नहीं समझते।

- Circular path, Circumference (परिधि) पर चलकर हम Centre (केंद्र) तक नहीं पहुँच सकते हैं। इसके लिये हमें Radius (त्रिज्या) पर चलकर केंद्र तक पहुँचना होता है। परिधि पर चलने पर उसके नीचे ही दब जायेंगे और रास्ता भी बहुत लम्बा घुमावदार हो जायेगा तथा बार-बार उसी पथ पर घूमते रह जायेंगे। ऐसे ही Radius है सच्चा गुरु, जिसके पथ पर चलकर हम सच परमात्मा रूपी केंद्र तक पहुँच सकते हैं ना कि कर्मकाण्ड रूपी परिधि में चलकर।

Page 146 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 146

- महाभारत के युद्ध में भगवान ने युद्ध जीतने हेतु शिखण्डी को सामने लाकर खड़ा कर दिया, ऐसे ही गुरु हमें माया से जीतने के लिये ज्ञान व प्रेम को सामने लाकर खड़ा कर देता है तो हम इस युद्ध से जीत जाते हैं।

एक चिराग उनको भी दो जिनके घर अंधेरा हो।

एक चिराग उनको भी दो जिनके घर दिया जल रहा हो, कारण जले हुए दीये के नीचे अंधेरा होता है उसे प्रकाशित करने के लिये। कहने का तात्पर्य यह है कि ज्ञानी को भी ज्ञान का दीया यानि प्रकाश चाहिये तभी पूर्ण प्रकाश ब्रह्मज्ञानी होंगे।

- सुदामा के तीन मुट्ठी चावल - श्रद्धा, विश्वास और प्रेम।

- सुदामा जब घर पहुँचा तो अपनी झोपड़ी में नहीं पाया तो सोचा उसे भी ले लिया क्या? इसी तरह हमें भी लगता है कि गुरु ने तो हमारी हस्ती ही गुम कर दी। गुरु अहंकार को गुम करके आनंद शांति का महलात दे देता है।

- Foreignor के द्वारा नोटों की गड्डी दिखाने पर पुजारी ने दोपहर में मंदिर के पट दर्शन हेतु खोल दिये - सेठ के पूछने पर बताया कि मेरी तो हैसियत ही नहीं है भगवान को disturb करने की, वो तो भगवान की धर्मपत्नी (लक्ष्मी) ने पट खुलवाया। इसी प्रकार पुजारी मन भूलें करके औरों पर दोष डालकर अपने को बचाता रहता है, जिसे गुरु ही नंगा करता है।

ज्ञान = गया + न = गया - चली गयी, न से नींद

ज्ञान यानि तुम्हारी गफलत वाली नींद चली गयी।

भगवान

भ - भागो

ग - गुरु के पास

वा - वासना विकार

न निकालने के लिये। भागो गुरु के पास विकार निकालने हेतु।

- साधना

सा से सारा - (सम्पूर्ण, समग्र, समूचा समय)

ध से ध्यान - (धन, धर्म, धरा (शरीर))

ना से नाम में - (नाम, निर्माण में)

सारा ध्यान नाम (ना मैं न [अस्पष्ट] का निर्माण में) में लगाने वाले कर्म का नाम ही साधना है।

- इच्छा

इ से ईश्वरीय पद

च से च्युत (गिराने वाली)

छा से छाया

ईश्वरीय पद से च्युत करने वाली छाया का नाम ही इच्छा है।

- गुरु कृपा प्रभावित करती है पर अपनी कृपा प्रकाशित करेगी।

- मन जब गुरु ज्ञान से अमन होता है तभी सच्चा नमन होता है।

- जितनी शक्ति विरोध करने में लगाते हो, उतनी शक्ति सहने में लगा दो।

Page 147 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 147

66.

[अस्पष्ट]

यश Credit देते चले सबको

तो हो जायेंगे यशोदा

आनंद (खुशी मोद) लुटाते चले

तो हो जायेंगे नन्द बाबा

तो जहाँ यशोदा और नंद बाबा है तो कृष्ण यानि आनंद रूपी भगवान आपे ही प्रकट हो जाता है।

भूलना मनुष्य की प्रकृति

भूल दोहराना उसकी विकृति

सुधारना उसकी संस्कृति

आलस्य अवगुणों का पिता

दरिद्रता माता

रोगों की धाय

जीवित आदमी की कब्र है।

गीता पर्स में है तो भार है,

बुद्धि में है तो अहंकार है,

जीवन में है तो सधा हुआ व्यवहार है,

आचार है,

[अस्पष्ट] विचार है।

गुरु हमारी मिलकियत की चोरी नहीं करता है, मालकियत (मेरापन) की चोरी कर लेता है।

- जो समझ सत्य को जीवन में उतारे, वही समझ सच्ची समझ है और सब नासमझी है।

- अनुचित लाभ तत्काल तो बहुत प्रिय लगते हैं किन्तु पीछे असीम त्रास देते हुए विदा होते हैं।

- आत्मस्थिति मे आ जाओ तो कोई परिस्थिति ही नहीं।

- ज्ञानी खोजे पर गुण अपने दोष है सीमित साधन में संतोष।

- गणेशजी का अपना सर नहीं था, हाथी का लगाया तो उनकी प्रथम वंदना होती है। तुम भी अहंकार का सिर कटा दो तो तुम्हारी भी प्रथम पुजा होगी।

गणेशजी की आँख छोटी - प्रतीक है सूक्ष्म दृष्टि की

पेट बड़ा - लम्बोदर यानि सबकी बात हजम करने की शक्ति

कान बड़े - यानि सुनने की अपूर्व सहनशक्ति

चूहे की सवारी - यानि Rat race करने वाले मन को भी अपनी सवारी में साधे रखने वाला

भोग लड्डू का पसंद है क्योंकि एकता में रहते हैं।

इसी तरह सूक्ष्म दृष्टि, समाने की अपूर्व शक्ति, मन की सवारी करने वाला तथा एकत्व भाव में रहने वाले हो तो गणेश की तरह प्रथम पुज्यनीय हो।

- संत स्वभाव दिखाते हैं, प्रभाव छुपाते हैं दुनियां के लोग स्वभाव छुपाते हैं, प्रभाव दिखाते हैं, यही कारण है कि संत के पास सभी अपने को झुकाते हैं।

लोग चाहे तुम्हें भगवान समझें परन्तु यदि तुम्हारे मन में भगवत प्रेम का अमृत नहीं बह रहा है तो निश्चित समझो तुम्हारा जीवन निष्फल है।

Page 148 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 148

68.

Vani from B'bay:

[अस्पष्ट]

कृष्ण भगवान से दादा भगवान की महानता

कृष्ण भगवान ने शिकायत की - '..... मेरे जाने के बाद प्राय: ये ज्ञान अलुप हो जाता है" पर दादा भगवान की positiveness, उनका विश्वास - एक [अस्पष्ट] अपने समान बनाया - आज दिन तक ये ज्ञान (सत्संग) अनवरत चल रहा है।

कृष्ण भगवान ने किसी को सत्संग का रास्ता नहीं दिखाया - दादा भगवान ने सतसंग का सरल रास्ता दिखाया।

कृष्ण ने पाप के संहार के लिये हिंसक रास्ता (शिशुपाल वध) भी अपनाया, पर दादा भगवान ने सिर्फ प्रेम का रास्ता - मारो मगर प्रेम से. Kill with kindness बताया।

कृष्ण ने एक अर्जुन को सत्य में टिकाया पर दादा भगवान ने अर्जुन नहीं हजारों हजार कृष्ण जैसे ब्रह्मनेष्ठी - आप समान बनाकर दिखाये।

कृष्ण ने मक्खन चोरी करके (भूल करके) औरों के मुँह पर (दोषी ठहराया) लगाया पर दादा ने सबके दोष (भूल) को अपनी ही भूल बताया और forgive and forget का नायाब नुस्खा आजमाया।

- कृष्ण भगवान ने कहीं तो छलबल का प्रयोग कर दिखाया "अश्वथामा नरोवा कुंजरो, शिखण्डी प्रसंग, कर्ण से कवच व कुण्डल लेना, दुर्योधन के शरीर को वज्र का न होने देना आदि) पर दादा भगवान ने तो सिर्फ निरीच्छा, निष्काम सेवा, [अस्पष्ट] प्रेम, नम्रता, धीरज, सहनशीलता, करुणावान का धर्म अपनाया।

कृष्ण ने अपने शस्त्र सुदर्शनचक्र को चलाया, जबकि दादा भगवान ने प्रेम, सेवा, निष्कामता, उदारता, नम्रता, निरीच्छापना, निरहंकारपना, त्याग, कुर्बानी व ब्रह्मज्ञान का शास्त्र अपनाया - जहाँ सरलता व सच्चाई का विजयध्वज फहराया।

कृष्ण भगवान ने तत्वज्ञान को केवल बताया जबकि दादा भगवान ने तत्त्वज्ञान का विज्ञान अपने जीवन में दिखाया।

कृष्ण भगवान ने कुरुक्षेत्र (लड़ाई का मैदान - जहाँ सिर्फ क्षत्रीय युद्धरत रहते हैं) को ज्ञानक्षेत्र बनाया जबकि दादा भगवान ने एक एक के घर को ज्ञान से धर्मक्षेत्र बनाकर दिखाया।

श्रीकृष्ण ने न उकतायें हुए चित्त की व्याख्या भर की पर दादा भगवान ने चित्त कैसे न उकतायें - उसका मार्ग सुलझाया

कृष्ण ने चार आश्रम बतलाये - दादा भगवान ने अपने जीवन में चारों का समावेश महसूस कराया।

कृष्ण भगवान ने गूढभाषा में उत्तरायण दक्षिणायन की गुत्थी में सभी को उलझाया जबकि दादा भगवान ने आत्म व देहभाव में सत्यापित कर दिखाया।

Page 149 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 149

श्रीकृष्ण ने गूढ शास्त्रीय भाषा का प्रयोग किया; एक प्रकार से सत्य को भी ढक कर दिया जबकि दादा भगवान ने सर्वसाधारण सरल से सरल भाषा में तत्वज्ञान का राज बताया।

- कृष्ण भगवान ने निष्काम का महत्व बतलाया जबकि दादा भगवान ने निष्काम होके दिखाया।

- कृष्ण भगवान ने अर्जुन को सिर्फ अपना विराटस्वरूप दिखाया जबकि दादा भगवान ने हरेक को अपने विराट स्वरुप से मिलाया, आप पर आप ही आशिक बना दिया।

- कृष्ण भगवान ने मौत की परिभाषा change of dress, change of address (आत्मा वस्त्र बदलती है) के रूप में बतायी जबकि दादा भगवान ने 'There is no death, मैं न मरबो मरबो संसार' का अद्भुत नारा लगाया।

- कृष्ण भगवान ने शरीर के तीन प्रकार को समझाया, दादा भगवान ने तो तीनों कालों में मैं शरीर नहीं हूं की सत्ता को स्थापित कर दिखाया।

- कृष्ण भगवान ने तत्वज्ञान को शुष्क [अस्पष्ट] गूढ गंभीर दिखाया (गीता) जबकि दादा भगवान ने तत्व ज्ञान को चुस्त, दुरुस्त, सरस, सरल, प्रेममयं बतलाया।

ओम्

[अस्पष्ट]

69.

आज के साकारात्मक विचार

Apologizing does not mean that you are wrong and other is right. It only means that you value the relationship much more than your 'Ego'.

माफी माँगने का यह मतलब नहीं है कि तुम गलत हो और सामने वाला सही, इसका सिर्फ यह मतलब है कि तुम्हें अपने अहंकार से ज्यादा रिश्तों की कद्र है।

Problems can either make you or break you. The hammer that breaks glass can shape the steel. Its upto us to be glass or steel. Have a power of steel and vision of glass

तकलीफें हमें गढ सकती हैं या तोड़ सकती हैं। हथौड़ी जो काँच को तोड़ सकती है वही steel को नया रूप-रंग भी दे सकती है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम काँच बने या steel। गुरु कहता है - आत्मविश्वास रखो स्टील जैसा और दृष्टि काँच जैसी आरपार।

Page 150 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 150

If you fall, don't see the place where you fall. But see the place where you slipped. Success is all about correcting mistakes.

आप जहाँ गिरे हैं, वो जगह मत देखिये अपितु जहाँ से फिसले हैं, वो जगह देखिये। सफलता वही है जहाँ से हम अपनी भूले सुधारें।

If you love someone show it. Its better than to tell it. If you hate someone tell it, its better than showing it.

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो [अस्पष्ट] जाहिर कीजिये, जताईये ये रास्ता बोलने से ज्यादा बेहतर है। अगर आप किसी से नफरत करते हैं तो जाहिर करने से अच्छा है बोल देना।

- The most soft organ of the body is tongue. But if we fail to manage and hold it properly, it may show us the hardest phase of our life.

हमारे शरीर का सबसे नरम भाग है हमारी जुबान, लेकिन अगर हम इस पर काबु रखने में नाकामयाब होते हैं, तो वो हमें हमारी जिन्दगी का सबसे बुरा वक्त दिखा सकती है।

A paper flying in air is due to luck. But a bird, flying in air its efforts. So don't worry if luck does not support, efforts are yours.

हुकुम की हवा से एक कागज उड़ता है जबकि पक्षी अपने परिश्रम, कोशिश काबलियत की वजह से हवा मे उड़ते रहते हैं, तो आप चिन्ता न करें - अगर आपका नसीब साथ नहीं देता है तो कोशिश काबलियत तो है अपनी।

In life God does not give you the people you want; instead He gives you people you need, to teach you, to hurt you and to make you exactly the way He wants you to be.

जीवन मे परमात्मा हमको वैसे कर्म-प्राणी नहीं देता है जैसा हम चाहते हैं अपितु ऐसे लोग देता है जिनकी हमको जरूरत है वो जो हमें सिखाते हैं, रुलाते हैं, हँसाते हैं, प्रेम करते हैं तकलीफें पहुँचाते हैं और बिल्कुल वैसा ही बना देते हैं जैसा गुरु देखना चाहता है।

Page 151 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 151

One tree makes one lakh match-sticks but one matchstick can burn one lakh trees.

Moral :- One negative thought can burn all positive thoughts. Try to burn your negative thoughts

एक पेड़ की लकड़ी से एक लाख माचीस की तीलियाँ बनती हैं, लेकिन सिर्फ एक तीली एक लाख पेड़ों को जलाकर खाक कर देती है। मतलब एक गलत ख्याल हमारे सारे positive ख्यालों को खाक कर देता है। इसलिये कोशिश करें कि हम उन गलत ख्यालों को हमेशा हमेशा के लिये जलाकर खाक कर दें।

When God brings you to the edge of life, just trust Him because two things will happen - either He will catch you when you fall, or he will teach you how to fly.

जब जिंदगी आपको कोई ऐसे मोड़ पर ले आये जहाँ आगे रास्ता भी खत्म हो गया हो तो परमात्मा पर पूरा विश्वास रखना - परमात्मा आपको गोदी मे उठा लेगा या आपको उड़ना सिखा देगा।

जब मातापिता बच्चे को चलाना सिखाते हैं तो एक तरफ माँ होती है, तो दूसरी तरफ पिता क्योंकि उन्हें पता है कि बच्चा लड़खड़ाएगा, गिरेगा किन्तु उसे चलना भी सिखाना जरूरी है। इसलिये जैसे ही बच्चा थोड़ा भी डगमगाता है तो माता पिता उसे पकड़ लेते हैं। ये तो है

दुनियावी माता पिता। लेकिन प्रभु तो जग का पालनहारा परमपिता परमेश्वर है, वो क्या अपने बच्चों को कभी निराधार छोड़ सकता है? लेकिन हमारी अज्ञानमय दृष्टि जो सिर्फ दुसरा देखती है, उसे भला परमात्मा का न्याय, उसका presence कैसे दिख सकता है, अज्ञानवश हमें वही दिखता है जो हमारे सामने है। हम मुख से तो राम-राम, भगवान-२ बहुत कर लेते थे, लेकिन विश्वास रत्ती भर भी नहीं था क्योंकि उसे खुदा और खुद को बंदा गंदा समझते थे। ये तो दादा भगवान के वचनों रूपी Missile ने हमारे और परमात्मा के बीच के फासले रूपी पुल को हमेशा हमेशा के लिये उड़ा दिया और अपने अंदर ही उस निराकार का दर्शन कराया और कट्टर विश्वास दिलाया कि वो सदा तुम्हारे अंग संग है और ऐसी ज्ञानमय तीसरी आँख खोली और फिर दिखाया - Everything is God and everywhere is God. लेकिन दादा भगवान ने कहा ऐसी न हिलने वाली स्थिति में आप तब आ सकते हैं जब आप को खुद पर पूरा भरोसा हो। कण-कण में भगवान तो हम तब ही देख सकेंगे जब हम खुद को गंदा बंदा देखना बंद करें क्योंकि अगर मेरे पास पचास ही रुपये हैं तो हम दूसरों को सौ रुपये नहीं दे सकते। दादा भगवान कहते वे सब झूठे हैं जो कहते हैं हमें गुरु में सौ प्रतिशत (100%) विश्वास है क्योंकि जब उनसे पूछा जाता है कि तुम्हें खुद पर कितना विश्वास है तो जवाब ही नहीं होता। पर ब्रह्मज्ञानी गुरु दादा भगवान जिन्होंने हमें जर्रे से आफताब बना दिया वो हमारी पलक खुलने और झपकने से ही हमारी स्थिति समझ जाते हैं, हम क्या उनके आगे लबाड़ लगा सकते हैं यानि हम उन्हें कहते हैं - आप क्या नहीं हैं, आप खुद खुदा हैं तो वो बोलते हैं - ये तो हुई मेरी बात, अपनी स्थिति बताओ और बनाओ, अपने अंदर अटल विश्वास पैदा करो कि मैं भी खुद खुदा हूँ क्योंकि अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हम दूसरे के बच्चे कहलायेंगे अपने परमपिता परमेश्वर के नहीं क्योंकि बच्चा तो सदा ही अपने पिता जैसा होता है।

तो आईये आज शपथ उठायें और अपने पर लगी तोहमत (दादा के बच्चे न होने की) को ज्ञान के वचनों पर चलकर धो डालें।

ओम्

Page 152 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 152

70.

WILL POWER, ENDURANCE POWER, WILLING RENUNCIATION :

(1) Will Power इच्छा शक्ति उसमें आएगी जो इच्छाओं और अहंकार से खाली होगा, I will do or die जिसे अपने में विश्वास है और भगवान में भी है उसे will power आएगा, बन्दा बेहिम्मत तो खुदा बेजार, पक्षियों ने समुद्र सुखा दिया उन्हें अपने में विश्वास था कि हम क्या नहीं कर सकते हैं। Superiority थी कि हमारे भीतर भगवान है, वह सर्वशक्तिमान है। will power वाले में भगवान की पूरी की पूरी शक्ति आ जाती है, एक मनुष्य से क्या भी करवा सकता है भगवान पर मनुष्य को अपना अहंकार न हो तो भगवान खुद आकर उसके शरीर से काम लेगा, इंग्लैंड में एक लड़का था गरीब वह कहने लगा कि मैं Lord Mayor of London बनूँगा, उसका will power देखकर London के Mayor ने उसको बेटा बना लिया, पढ़ा लिखा कर पाल कर बड़ा किया तो सचमुच एक दिन वह Mayor बना। जो तुम चाहो सो तुम हो, कैसे भी काम में हम केवल हिम्मत रखेंगे कि मैं करूँगा तो न करने जैसे काम भी हमसे हो जाएंगे। बहादुर वो है जो 'NO' कर सके। ना करने में भी will power चाहिये, पहाड़ को बोलो 'हट जा' तो हट जाएगा। A faint heart can never win a fair lady. कमजोर दिलवाला कभी भी सुन्दर स्त्री को जीत

नहीं सकता है। भगवान को पाने के लिये भी कमजोर दिल नहीं चाहिये पर मैं पाऊँगा या मरूँगा तो पा लोगे, इरादा पक्का होना चाहिये कि मेरे में बाकी कौन सी कमजोरी है। सच बताने के लिये शक्ति चाहिये, सच बोलो पर प्यारे मीठा करके बोलो, जिससे हमें गलतफहमी हो उससे भेदभाव सामने बात करके निकालने के लिये भी willpower चाहिये, दबायें नहीं, अंदर में कैसा भी विकार रखें नहीं पर उससे प्रेम से बात करें, किसी को ज्ञान सुनाएँ तो भी अंदर में पक्का इरादा हो तो उसे निश्चय ही फायदा होगा, मैं उसे मुक्त करूँगा तो उसके लिये रात-दिन भावना रखें तो पक्का वह मुक्त होगा। तुम हिम्मत रखो कि I am son of God तो शक्ति आ जाएगी, जीवभाव में शक्ति नहीं आएगी।

(2) Endurance Power सहन शक्ति उसे आएगी जो आत्मा में होगा शरीर को भुलाएगा। भूख-प्यास, सर्दी-गर्मी, बीमारी, अपमान होते समय शांत रहना। अपने से छोटा अपमान करे तो forgive & forget करना। दूसरे से मिले हुए कष्ट के लिये शिकायत न करना पर उससे प्रेम करना, कितना भी कोई सताये तो उससे माफी लेना कि तुम्हें तकलीफ हुई होगी। भृगु ऋषि ने विष्णु भगवान के सीने पर लात लगाई तो विष्णु भगवान ने उसके पाँव दबाते हुये कहा कि तुम्हें दर्द तो नहीं हुआ? मेरी छाती तो वज्र जैसी है। दस बार कोई माफ करके

Page 153 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 153

ग्यारहवें बार बोल दे तो यह सहनशक्ति नहीं है। बीमारी की बात भी नहीं करना कि मैं बीमार हूँ। मौन रखना बड़े में बड़ी सहनशक्ति है। यह किसने किया, यह क्यों हुआ, तुम कहाँ गई, यह बात कैसे हुई यह बकवास करना, पूछताछ करने को रोकना ही सहनशक्ति है, एक अक्षर भी पूरे दिन में व्यर्थ नहीं बोलना चाहिये, व्यर्थ जबान चलाना, किसी पर हाथ चलाना सरल है पर हाथ को रोकना कठिन है, उसमें दम लगता है, यह भी न लगे कि हम सह रहे हैं पर सहज सहन हो जाये, हर एक इन्द्रिय पर कन्ट्रोल रखने में भी सहनशक्ति चाहिये, आत्माकार को सहना नहीं पड़ता है पर सहज यह स्वभाव हो जाता है, दूसरा देखता ही नहीं है तो सहे क्या?

(3) Willing Renunciation (सहज त्याग) ज्ञान जिसे पक्का है उसे कुछ भी छोड़ना नहीं पड़ता है, जैसे बहुत से आम बाजार में रखे हैं, तुम्हें आफूसी आम पसंद है, सबसे अच्छा तुम्हारे हाथ में है तो दूसरे आमों का तुमने त्याग किया क्या? सबसे अच्छी चीज जिसने ग्रहण की वह बाकी अन्य चीजों की ओर निहारेगा भी क्यों? ऐसे जिसने सबसे अधिक value भगवान को दी है वह दुनिया के मिथ्या पदार्थों की ओर आँख उठाकर भी नहीं निहारेगा, हम आशिक उसी सनम के हैं जो दिलबर सबसे आला है। कुछ भी कर्ता होकर छोड़ेंगे तो याद

आएगा पर जगत की real value का पता चल जाएगा तो उसकी ओर ध्यान ही नहीं जाएगा। अति इन्द्रिय आनंद जिसने चखा वह इन्द्रियों के सुख में नहीं जाएगा। हंसा पायो मानसरोवर ताल तलैया क्यों डोले? तुम्हारी सुखबुद्धि सत्संग में है तो तुमने सिनेमा का त्याग किया क्या? तुम्हें बैंगन अच्छा ही नहीं लगता तो तुमने त्याग किया क्या? विष्ठा के त्याग का अहंकार करेंगे क्या? उल्टा त्याग से तो आराम आया, ऐसे तीनों लोकों का राज्य कौवे की विष्ठा के समान जिसने समझा वह त्याग क्या करेगा, ग्रहण क्या करेगा? सहज ही छूट जाएगा।

- x -

- The tragedy of life doesn't lie in not reaching your goal. The tradegy lies in having no goal to reach.

Page 154 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 154

71.

[अस्पष्ट]

दिनचर्या

1. वैराग्य वाले ब्रश से और त्याग वाले पेस्ट से दाँत साफ करो।

सुबह को ब्रश करते वक्त मन में वैराग्य और त्याग रखें कि सब कुछ भगवान है, अंदर से सब इच्छा वासना का त्याग और अंदर ही अंदर हरेक वस्तु से वैराग्य और खटाई आना चाहिये।

2 सत्संग वाले तीर्थ पर रोज स्नान करें

स्नान करते समय भी सत्संग की बातें याद करें तो ऐसा अहसास होवे की सत्संग में ही बैठे हैं तो तीर्थ से भी ज्यादा आनंद आयेगा स्नान करने में।

3. शरीर पर अच्छे स्वभाव वाले कपड़े और हाथ में सब्र वाला रूमाल लें

कपड़े पहनते वक्त हर समय संतोष को याद करें तो पुरा दिन किसी भी हालत में संतोष में रहेंगे। रूमाल भी हमेशा सब्र वाला होगा हाथों में तो कोई भी उलझन नहीं सतायेगी। हर वक्त सब्र और धीरज में दिन गुजरेगा।

4. बेकार संकल्पों को एकाग्रता वाली कंघी दो

कंघी करते समय याद रखें कि कभी भी बेकार संकल्पों को अंदर नहीं आने देना है। मनुष्य है कल्पवृक्ष, जो भी संकल्प करेगा, वो ही होगा। इसीलिये कभी भी खराब सकल्प नहीं उठने दो।

5. शुद्ध विचारों वाला तेल सर पर लगाओ।

तेल लगाते वक्त हमेशा अंदर मे याद रहे कि मैं हमेशा शुद्ध विचार करूँ। अच्छे विचार करेंगे तो अच्छा बनेंगे। शुद्ध विचार से हृदय भी शुद्ध और साफ रहता है।

6. समता ब्रह्मज्ञान वाला सुरमा आँखों में पहने

आँखों में सुरमा पहनते समय याद रखें कि हरेक को समदृष्टि से देखें, जब है ही भगवान तो किसको अच्छा या बुरा देखें। हरेक में ब्रह्म देखो।

7. सच्चाई की Lipstick होंठों पर लगाओ

होंठों पर हमेशा सच्चाई की लिपस्टिक लगी रहे, हमेशा सच बोले।

8. प्रेम रूपी पाउडर लगाओ।

पाउडर लगाते समय भी मन में अंदर याद रखें कि हरेक से प्रेम ही प्रेम करें। प्रेम का रंग हमेशा लगा रहे और सदा प्रेम का सागर बना रहे।

9. आत्मज्ञान वाले आईने से अपने को देखें

हमेशा आत्म निश्चय में रहकर अपने को जाँचे कि मेरी वृत्ति कहाँ जा रही है। जैसे आईना साफ रहता है, तो शक्ल भी साफ नजर आती है, ऐसे ही शुद्ध अंतकरण में वृत्ति भी साफ नजर आयेगी।

10 निष्काम की मेहन्दी हाथों में लगाएं।

हाथों में मेहन्दी हर समय लगाये रखें जो हर वक्त निष्काम सेवा में लगे रहें। किसी भी शुभ कार्य में मशगूल रहें, पर निष्काम में रहें।

Page 155 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 155

11. भरपूर प्रेम का पर्स हाथ में रखें।

जैसे पैसों से भरा पुर्स हर जगह लेकर जाते हैं, वैसे ही प्रेम से भरा पर्स हमेशा साथ लेकर चलो। हमेशा खर्च करते चले तो हमेशा प्रभु के प्रेम की पर्स भरपूर रहेगी, कभी भी कम नहीं होगा।

12 सत् धर्म की चप्पल पैरों में पहने

चप्पल पहनते समय ध्यान रखें कि पैर हमेशा सतमार्ग की ओर सच्चे मार्ग पर चलें, हर वक्त अपने को पहचानने का सबक पक्का करें।

13 गुणग्राहक वाली पुस्तक अपनी हाथों में रखें।

ऐसी पुस्तक हमेशा अपने हाथ में रखें जिसमें गुण ही उठायें। किसी भी अवगुण पर नजर न पड़े। हमेशा गुणग्राहक दृष्टि धारण करें।

14 अच्छे संकल्प वाली इत्र की शीशी अपनी जेब में रखें।

हमेशा अच्छे संकल्प को जिसकी सुगंध इत्र के समान हमेशा ताजी रहे, जो खुद भी सुगंध ले, और दुसरे को भी आये क्योंकि मनुष्य कल्पवृक्ष है - जैसा सकल्प करेगा वैसा ही रहेगा। हमेशा शुद्ध संकल्प ही सोचे।

15. रजा में राजी रहने वाला छाता हाथ में रखें।

हमेशा अच्छे संकल्प करें जैसे छाता धूप और बरसात से बचाता है, वैसे ही रजा पर राजी रहने वाला छाता अपने पास होगा तो कोई भी तूफान हिला न सकेगा। कोई भी तकलीफ देखने में नहीं आयेगी, कोई भी दुख नहीं सतायेगा। हर समय यही बोलते रहे कि भगवान तेरा भाणा मीठा लागे। वाह रे साईं वाह, ऐसे भी साईं वाह, वैसे भी वाह। 'वाह' बोलते हालत को मुंह दे तो कोई भी हालत दुखी नहीं करेगी - हर हाल में खुश रह सकेंगे।

16. अपने आत्मिक पावर वाला खाना खायें।

खाना वो खायें जिससे आत्मिक पावर बढ़े, ज्ञान में वो हमेशा ढाल तलवार बन जाये, मतलब शरीर को खाना भी इतना ही दो जिससे शरीर को शक्ति मिले। बार-बार न खायें।

17 जहाँ-तहाँ अपना आप देखने का पानी पीए

एक बार प्रेम का पानी पी लें तो प्यास ही न लगे। हमेशा याद रहे कि जहाँ-तहाँ मैं ही हूँ। उसने खाया तो मैंने ही खाया। वो सुखी तो मैं ही सुखी हूँ। हरेक में अपने आप को देखने का चश्मा पहना होगा तो अंदर में विक्षेप नहीं आयेगा।

18. अपने प्रेम और प्यार वाली दृष्टि वाला fruit [अस्पष्ट]

जैसे fruit खाने में मजा आता है, ऐसे ही प्रेम रूपी fruit हमेशा खाना चाहिये तो हर हाल में मजा आयेगा। किसी के भी बुरे वचन, निंदा हजम हो जायेगी। किसी भी हालत में टकरार नहीं आयेगी।

19. प्रफुल्लता का पान खायें

पान भी ऐसा खायें जो मुँह से हमेशा सुगंध आये। जो भी हम वचन बोलें तो सुनने वाला प्रसन्न हो जाये। हमेशा प्रफुल्लित, खुश और खिले रहें। जो भी मुरझाया हुआ हमारे पास आये, तो एकदम खिल जाये।

20. अन्तरवृत्ति वाली नींद लो।

जैसे नींद दिमाग को ताकत लाने के लिये जरूरी समझते हैं वैसे ही वृत्ति को एकाग्र करने के लिये अन्तरमुखी वाली नींद जरूरी है। वो नींद हर वक्त होनी चाहिये। जब नींद खुलती है तो वृत्ति बाहर जाती है, फिर कितने ही ख्याल, दुख-सुख आकर घेर लेते हैं।

ओम्

(contd. at back side 1 page after 31st Dec)

Page 156 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 156

72.

[अस्पष्ट]

First Aid.

[from Geeta Bhagwan's diary].

प्राय: लोग जब पहाड़ों पर या कहीं दूर घूमने-फिरने जाते हैं तो First Aid box अपने साथ ले जाते हैं जिसमें रुई, टिंचर आयोडिन, बैंडेज इत्यादि होते हैं। उसी तरह मन के लिये भी हर समय First Aid का सामान तैयार रखो। एक पेज पर ये कुछ बातें लिखकर रखो -

(1) तुम सिर्फ आज का दिन दुनिया में हो और आज का दिन तुम्हारा आखिरी दिन है, इसलिये मन तुम आज कुछ भी नहीं सोचना सब पहले से ही बना पड़ा है, तुम्हारे सोचने से कुछ भी बदलने वाला नहीं है।

(2) सिर्फ आज के दिन मौन रहूँगा, आवश्यक कार्य के अतिरिक्त किसी से भी एक शब्द भी नहीं बोलूँगा।

(3) आज का सारा दिन अपने मन पर सावधानी रखूँगा। मुझे अपना उद्धार करना है, अकेला ही इस दुनिया में आया हूँ और अकेला ही जाना है फिर ये सम्बन्ध कैसा? आखिर तो सब छोड़ना ही है तो क्यों न खुशी से [अस्पष्ट] करूँ?

(4) परमात्मा देखना या परमात्मा की चर्चा करना - इन दोनों के अतिरिक्त परमात्मा खाली न रखे। अपनी ही लिखी बातों को बैठकर पढ़ो और पक्का करो। अपना ही गुरु बनकर अपने को सुधारो, और अपने को बनाओ। जब तक बाहर गुरु

मानते हो, नरक में भटक रहे हो। अपने में स्थित हो जाओ। अपने स्वधर्म में पक्के रहो, दृढ रहो।

- जो देखने में आता है वो मैं नहीं हूँ, जो नहीं देखने में आता है वो मैं हूँ।

- दूसरों के गुण याद करो और अपने अवगुण। दूसरों से भलाई करके भुला दो, पर दूसरा कोई तुमसे भलाई करे तो वो नहीं भुलाना।

- मौत का दिन याद रखो।

- लक्ष्य ऊँचा रखो। जैसे कर्ण अपने को दासीपुत्र समझता था तो निर्बल हो जाता था। आप भी आत्मा के लक्ष्य से बलवान हो, शरीर के लक्ष्य से दीन-दुखी।

- याद रखो तुम एक नाटक में एक्टर हो, जिसको पार्ट देना नाटककार (Director) का काम है, अगर वो चाहे कि तुम्हारा पार्ट छोटा हो तो छोटा होगा, बड़ा हो तो बड़ा होगा, अगर वो चाहे कि तुम गरीब का पार्ट करे तो याद रखो तुम्हें तो पार्ट भी सच्चाई से अदा करना है, तुम्हारा यही कार्य है जो तुम्हें पूरा करना है, उस पार्ट को चुनना तो डायरेक्टर (परमात्मा) के हाथ में है।

- भगत की जितनी [अस्पष्ट] होगी, उतनी प्रीत गुरु से पक्की होगी।

- गुरु मुफ्त का वकील है जो बिना फीस के मन के झगड़े खत्म कर देता है।

- x -

Page 157 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 157

[अस्पष्ट]

73

सुख की चाबी

- सच्चा सुख त्याग में है

(1) संबंधियों के मोह का त्याग- शिकायत और शोक से बचाता है।

(2) अभिमान का त्याग- राग-द्वेष से दूर करता है।

(3) तृष्णा का त्याग- चिंता और पाप से दूर करता है।

(4) विषयों का त्याग- सत्संग में लगाता है।

(5) देहअध्यास का त्याग- आत्मिक अभ्यास कराता है।

(6) भ्रमों का त्याग- शांति में लाता है।

(7) संकल्प विकल्प का त्याग- एकाग्रता में लाता है।

इसलिये त्याग ही सुखों की चाबी है।

- x -

[अस्पष्ट]

74.

मौन ही सच्ची साधना है

घरों में अपनी अपनी मर्जी का करते हैं, पर सत्संग में आकर वहाँ के नियमों को मानना चाहिये। हरेक स्वयं अपना चौकीदार बनेगा तो किसी और को ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यदि निम्नलिखित नियमों का पालन किया जाये तो मन को शान्ति मिलेगी। जो कार्य मौन में हो सकते हैं, वो बोलने से नहीं।

1) सवेरे उठते ही निराकार के अनन्त शुक्राने मौन में रहकर मानना है उत्तिष्ठ जाग्रत। उठो - विकारों से तथा अपने स्वरूप की स्मृति। शुक्राने निराकार के, गुरु के जिसने जीना सिखाया, शुक्राना गाना सिखाया है। दिनभर सुख से बीता, रात में सुख से सोये। रात में भी वासना, गलत विचार, राग द्वेष नहीं हुआ। ये सब मौन में बैठकर बिस्तर छोड़ो।

फिर मौन में नहाना वगैरह धीरज से हो। कोई भी खटर पटर नहीं हो। नल की आवाज नहीं हो - कपड़ा लगा दो तो आवाज नहीं होगी। नित नैमतिक कर्मों में भी आवाज न हो।

दादा के साथ रहे थे - 25 लोग थे, पर कोई आवाज नहीं करता था कि पहले नहाना है,

Page 158 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 158

बाथरूम जाना है। जो ज्यादा जरूरतमंद होता था उसे जाने दे देते थे। फिर चुपचाप मौन में नाश्ता बनता था, जगह पर नाश्ता दे दिया, चुपचाप प्लेट धो दी। सब काम मौन में चलता रहता था।

तुम्हें कर्मयोगी बनना है, कर्म से भागना नहीं है। एक चादर को भी चारों कोने मिलाकर प्यार से तह लगानी है, तुम तो हर काम जल्दी उल्टा सीधा बोल बोल कर करते हो।

दादा भगवान कहते थे ऐसे मौन में रहो कि पड़ोस वालों को ऐसा लगे कि यहाँ कोई नहीं रहता है। ज्ञानी की यही तपस्या है। ज्ञानी का जीवन प्रेममय है, शांतिमय है। वह सब काम सलीके से करता है।

- जो चीज जहाँ की है, जहाँ से उठाई हो उसे वहीं पर रखो।

घर की बहुत minute - minute बातें होती हैं। चीजें ढूंढने में ज्यादातर वक्त जाता है।

- अखबार पढ़ कर जगह पर रखो, TV धीमें चलाओ, कोई सो रहा हो तो उठो ऐसे कि उसको एहसास भी न हो।

- दिमाग में भी खटर-पटर होने से दिमाग में Tumour हो जाता है। जोर जोर से बोलने से गले में cancer, tumor हो जाता है।

- आगे बढ़ कर प्यार करो। Love wins love. दुसरे से demand नहीं करो, केवल प्यार करते चलो।

- जो एक मनुष्य कर सका है, वह सब कर सकते हैं। तुम तो छोटी-छोटी बातों में भी irritate होते रहते हो। भजन में तो कहते हो मुझे झुकना नहीं आता, मुझे झुकना सिखा दो जी, पर खुद झुक नहीं पाते हो।

- तुम छोटी छोटी बातों में दूसरों से सेवा चाहते हो, कोई पैर दबा दे, कोई सिकाई कर दे, मालिश कर दे। अरे तुम self dependent क्यों नहीं बनते हो। दूसरों से कपड़े निकलवाये फिर चाबी खो गई। चप्पल नहीं संभाल-संभाल कर रखी तो चोरी हो गई।

- Emergency light को Charge नहीं किया, अब बत्ती जाये तो जले कैसे? तुम खुद सीखते नहीं हो, आकर दूसरों को सिखाओगे, पर खुद नहीं सीखोगे।

- तुम्हें साल में एक महीने की छुट्टी मिली है तो तुम अपने एक एक दिन को महीना भर समझ कर अपने को बनाओ। समय नष्ट नहीं करो।

Page 159 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 159

I enjoy myself, not the party. लक्ष्मीजी विष्णु भगवान के पैर दबा रही थी। भगवान मन मन मुस्कुरा रहे थे। बोले - मैं तुम्हारी सेवा से नहीं, अपने गीता के ज्ञान से मुस्कुराता हूँ।

- भगवान को कण-कण में बार महसूस करो, अभी वातावरण में पानी नहीं दिख रहा है। पर तुम्हारा पसीना, पानी आदि वाष्प के रूप हैं, दिखते नहीं हैं।

- तत्व अविनाशी हैं। बेटा मर गया तो तत्व तत्वों में समा गये। आत्मा अजर अमर है तो कौन कहाँ गया।

- सुनार अपने घर की राख फेंकता नहीं है। ज्यादा हो जाती है तो छानकर सोने के कण निकाल लेता है।

अब तुम दुनिया की राख छानोगे तो कुछ नहीं मिलेगा। गुरु के वचनों में रहो, वहाँ बहुत कुछ रहेगा।

- यह खूबसूरत भरी दुनिया पल-पल में रंग बदलती है। हम आत्म सुख में चूर हुए, दुनिया के रंग को क्या देखें।

- किसी ने अमान किया तो तुम्हारी खुशी गुम हो गई तो सोचो 'क्या तुम साधक हो'?

- गुरु किसी को प्यार करता है फिर दूसरे को प्यार करने लगा तो तुम्हारा इन्द्र की तरह सिंहासन क्यों डोलने लगता है। विशाल हृदय बनकर किसी को क्यों नहीं आगे बढ़ते हो।

ज्ञानी का मन किसी को परेशान नहीं करता है बल्कि वह अपने मन को विकसित करता रहता है, दुनियाँ को प्यार करता रहता है।

- तुलसी माता ने सबको कसम खिलवाई कि कहो - 'हम आपसे प्यार की भीख नहीं माँगेंगे,' तब तो हम तुम्हारा दर्शन करने कभी आ जायेंगे पर अगर भिखारी बने रहोगे तो कभी नहीं आयेंगे।

मिले मिल्या ना होवे

जे मिले मिल्या होय।

अन्तर आतम जे मिले

तो मिलिया कहिये सोय ॥

- तुम बाहर के action करते हो - पैर छुना, बोलना, हाथ जोड़ना, दर्शन करना। ये सब बाहर का प्यार है पर अंदर में इतना प्यार हो कि एक पल भी भुला ना सके, एक वचन भी टाल न सके।

शरीर तो कभी भी जा सकता है। इसलिये अंदर से ही मिले रहो।

Page 160 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 160

2) सत्संग के हाल में शांति से बैठकर फिर उठते समय भी शांति से उठो।

3) आपस में दो और तीन के Group बनाकर कोई भी व्यवहार की बात न करें।

4) खाना खाते समय भी शांति का वातावरण हो। बातचीत करने से तुम्हारी साधना में बाधा पड़ती है।

5) गौर फरमाइये - जो कोई भी मौन पालन करने में असमर्थ रहेगा, उसे शीघ्र घर भेज दिया जायेगा।

6) सत्संग के बाद भी जितनी देर मौन में रहेंगे, उतनी ही साधना फलीभूत होगी।

7) सफाई का ध्यान रखें। इधर उधर छिलके, कप, गिलास न छोड़ें।

8) यहाँ आने का मकसद है अपने साथ अन्दरूनी उन्नति पर फलीभूत तभी होगा जब मौन में रहेंगे। Silence is golden.

ओम्

[अस्पष्ट]

दिनचर्या (Contd.)

75

- अन्तर्वृत्ति वाली नजर हो

- विश्वास का बिस्तर हो

- ब्रह्मज्ञान का तकिया लगायें

- समर्पण और शकून का पंखा चलायें

- Awareness का अलार्म लगायें

मन-बुद्धि वाली लाईट ऑफ करदें।

- विश्राम वाली चादर ओढ़ लें।

- परमात्मा के प्रेम में ऐसे गर्क हो जायें कि जाग्रत, स्वप्न, सुषोपति, कोई भी अवस्था याद न रहे।

- x -

Page 161 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 161

76.

[अस्पष्ट]

श्रेष्ठ

- भावना से कर्त्तव्य श्रेष्ठ है

- मानने से जानना श्रेष्ठ है

- स्मरण से ध्यान श्रेष्ठ है

- पढ़ने से गुनना श्रेष्ठ है

- ज्ञान से अनुभव श्रेष्ठ है

- कहने से कर दिखाना श्रेष्ठ है

- दान से उदारचित्तता श्रेष्ठ है

- दया से करुणा श्रेष्ठ है

- बुरा बोलने से न बोलना श्रेष्ठ है

- दमन से निग्रह श्रेष्ठ है

- त्याग से अनासक्ति श्रेष्ठ है

- सत्य से अहिंसा श्रेष्ठ है

और

सबकी आत्मा को अपनी आत्मा समझना सर्वश्रेष्ठ है।

ओम्

[अस्पष्ट]

77.

व्यर्थ

- सदगुण न हो तो रूप व्यर्थ है

- विनम्रता न हो तो विद्या व्यर्थ है

- उपयोग में न लिया जाये तो धन व्यर्थ है

- साहस न हो तो हथियार का होना व्यर्थ है

- भूख न हो तो भोजन का होना व्यर्थ है

- प्रेम न हो तो भाई का होना व्यर्थ है

- होश न हो तो जोश का होना व्यर्थ है

- जोश न हो तो जवानी का होना व्यर्थ है

- तन्दुरुस्ती न हो तो शरीर रहना व्यर्थ है

- मुस्कुराहट नहीं हो तो चेहरा व्यर्थ है

- क्षमाभाव न हो तो वीरता व्यर्थ है

- सेवाभाव न हो तो भक्ति व्यर्थ है

और

सतगुरु न हो तो जीवन का होना व्यर्थ है।

ओम्

Page 162 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 162

78.

[अस्पष्ट]

Seven Realities

1) The only real love is the love for infinity which arises an eternal longing to know and become one with the Truth.

सच्चा प्रेम वही है जो निराकार के लिये है, जो अंदर में सच को जानने की और सत्य के साथ एक होने की तड़प पैदा करता है।

2) The only real existence is that of the one and only one who is self.

सच्चा अस्तित्व केवल उस एक का है, जो हम स्वयं हैं।

3) The only real sacrifice is that in which in persuance of this love one sacrifices the selfishness, ego and self-centeredness.

सच्चा बलिदान वही है, जो उस प्रेम की खोज में, अपना स्वार्थ, अहंकार और संकीर्णता का बलिदान कर देता है।

4) The only real renunciation is that, which abandons even in the midst of worldly duties, all selfish thoughts.

सच्चा त्याग वही है जो सांसारिक कर्तव्यों को करता हुआ भी अपने मैं-मेरे के विचारों को पुरी तरह से छोड़ देता है।

5) The only real knowledge is the knowledge that Divine is the inner dweller in good people and so called bad, in saint and so called sinner.

सच्चा ज्ञान यही जानना है, कि संत और पापी, अच्छे और बुरे में वास करने वाला एक ही परमात्मा है।

6) The only real control is the discipline of the senses from indulgence in low desires which alone ensures absolute purity of character.

सच्चा संयम इन्द्रियों को तुच्छ इच्छाओं में गिरने से अनुशासित करना है, जो अकेले ही हमारे चरित्र को पूरी तरह से पवित्र रखता है।

7) The only real surrender is that in which the poise is undisturbed by any adverse circumstances and the every kind of hardship is resigned with perfect calm to the will of Divine.

सच्चा समर्पण वही है जिसमें किसी भी विपरीत परिस्थितियों में मन विचलित न हो और हर प्रकार की कठिनाई से परमात्मा की इच्छा जानकर पूर्ण शांत भाव से मुक्त हो।

- x -

- Love does not demand its own reward, it is not irritable or touchy. It does not keep grudges and will hardly even notice when all do it wrong.

प्रेम अपना पुरस्कार नहीं माँगता, प्रेम में ना ही झुंझलाहट है ना भावुकता, उसमें कभी कोई शिकायत नहीं है और ना ही सब कुछ गलत होते हुए उसका ध्यान।

- The true taste of philosophy is that it helps us to pass through struggles without getting scorched which helps us to remain as fresh at the end of the journey as in the begining.

Page 163 of 163

Topicwise Diary, handwritten page 163

दर्शन का सच्चा स्वाद यही है कि यह हमें संघर्षों में बिना झुलसे आगे बढ़ने में सहायक होता है, जो कि हमें यात्रा के अंत तक उतना ही तरोताजा रखता है जितना कि की शुरुआत में।

- Love is very patient and kind, never jealous or envious, never boastful or proud, never hotty, selfish or rude.

प्रेम बहुत धैर्यपूर्ण और करुणावान है, कभी भी ईर्ष्यालु या ना ही कभी शेखी बघारने वाला और ना घमण्डी, ना ही क्रोधी, स्वार्थी या रूखा होता है।

- x -

79.

"सुख किसमें है"

1. ख्याल को एकाग्र करने में सुख है।

2. सच्चे प्रेम में सदा ही सुख है।

3. तृप्त रहने में सुख है।

4. नम्रता भाव में रहने में सुख है।

5. अपनी एनर्जी सेव करने में सुख है।

6. सदैव प्रीतम के रंग में रहने में सुख है।

7. बीती हुई बातें, आनेवाली बातें, चलती बातें - सबसे असंग रहने में सुख है।

- x -

80

हरिभजन कर ले -

अर्धांगिनी आयेगी घर की चौखट तक

पुत्र साथ निभायेंगे अग्निसंस्कार तक

परिवार वाले आयेंगे श्मशान तक

मित्र साथ देंगे गंगाजल तक

फिर चलेगा हरि भजन, हरि भजन बिन प्राणी

अकेला ही रह जायेगा।

- x -

ओम्

I am desireless. I want nothing.

- Sachin

81.

अच्छे विचार

1. सबको हक है इन्जॉय करने का, वो कैसे भी इन्जॉय करे उसे फ्री छोड़ो तुम्हारा क्या जाता है? तुम मुस्कुराओ।

2. कोई तुम्हें तुम्हारी गलती दिखाये तो थैंक्स मानो, दूसरे की गलती पर हँसो कभी नहीं, तुम भी ज्ञान से पहले गलती करते थे।

3. किसी का विकार देखें तो टॉट न करो, निंदा न करो पर शुक्र मानो कि वह आदत तुम्हारे में नहीं है।

4. वननेस में कितना सकून, कितना आनंद, कितनी शांति है।

5. निराकार के हुकुम से सब हो रहा है तुम हुकुम पहचानो, मुस्कुराओ कि भगवान के हुकुम से हुआ है।

6. आनंद में रहना है तो कर्तापने को छोड़ो, कर्ता बन कर कुछ नहीं करना या कहना।

7. मौत का डर होवे कि किसी भी क्षण आँखें बंद हो सकती हैं तो तुम विकारों से बचे रहेंगे।

- x -