Page 1 of 364
(१ॐ)
(4)
Date : 21-12-04
ना हो घर में व्यवहार सही नहीं है पर दुनिया के लिए कितने तैयार रहते हो. बिसारना है जगत पर मर्यादित कर्म करते हुए! लापरवाही नहीं बरतनी है लापरवाही को छूटने का नाम मत दो। स्वधर्म मिटाता भी है छुड़ाता भी है! निमित्त सेवा करके अपने को छुड़ाकर फिर निकलो! फालतू की लोकवासना को छोड़ना है। व्यर्थ की बातों से छूटकर फिर दुनिया से मिले हुए शब्दों को सहन करना ये दैवी गुण है! ये तुम्हारे तप का हिसाब है निखार लाएगा! मर्यादा से हटकर तुम देखो तो अपकीर्ति है। जैसे लकड़े पर जलने गई सती वो वापिस आ गई तो उसके लिए गली के कुत्ते भी रोएंगे! इसी तरह भगवान से लौ लगाई निभाई नहीं! पानी भरे पनहारियां रंग बिरंगे घड़े, भरिया उसका जाणिए, जाका तोड़ चढ़े! लगाई तो सही तोड़ ना चढ़े तो स्वधर्म से तुम गिर गए! ये भी अपकीर्ति तुम्हारी होती है! बीच में मन गिर गया! संसार के सुख अच्छे लगने लगे- विश्वामित्र की गिरावट हो गई उसकी अपकीर्ति आज तक हो रही है! वो मरने से भी बुरी है!
संत्सग में ज्यादा निकलते हो दुनिया के लोग निन्दा करते हैं तो ये तप है! हमारा जीवन भी दुनिया के लिए एक आदर्श होना चाहिए! सब पूछते हैं हमसे जीवन में ये कैसा निखार है पर बोला ये गुरु का प्यार है' पर आचरण गलत है, निन्दा है तो फिर शब्द भी लगता है हमारा जीवन भी दुनिया के लिए आदर्श होना चाहिए! हमारा उठना, बैठना, चलना, सबको एक change लगे कि गुरु के प्यार से निखार है! गुरु की मेहनत है कृपा है सारा जीवन सध जाता है, भले पहले चर्चा मस्ती में जाते थे अब ज्ञानी वहां से हट गया तो वो बेपरवाह बादशाह हो जाता है।
- जिसका भक्ति में मन है उसको कोई नहीं दिखेगा अधोगति उसकी है जिसका मन भगवान को छोड़कर माया में पड़ा है।
- जो चले गए उनके आगे माथे टेकते हो पर जो आज है वो तो है ही तीर्थ तुम्हारे लिए!
भजन:- मैं नीवीं मेरा सत्गुरु ऊंचा, उच्चां नाल मैं लाई।
ओउम्