Skip to content

Pujya Geeta Bhagwan

Daughter of Dada Bhagwan

गीता भगवान

Chandra by name

Pujya Geeta Bhagwan, seated in white with a marigold garland

In the line

  • Dada Bhagwan called her the avatar of love.

    divinepramilabhagwan.com, Geeta Bhagwan page

  • She was married to Dada Shyam Mahtani in Lucknow and started spreading the wisdom from there, in the early 1960s.

    Aeikyam, the satsang family's own account; Guru And I (youtube.com/@sachirah), channel text

  • Her voice, her music and her devotion to her Guru and father, and to Laxmi Bhagwan, made many strong pillars of satsang: Neena Mummy, Guruji Pramila Bhagwan, Divine Maya ji, Divine Bhagwanti, Divine Tulsi Mata, Divine Leelu ji and Divine Mona Bhagwan ji.

    Aeikyam, the satsang family's own account

छलकता प्यार पूज्य श्री गीता भगवान

हिमालय की धारा गंगोत्री के रूप में केवल संतों एवं मनीषियों का तीर्थ स्थल बन गई । जब यही गंगोत्री की धारा ऋषिकेश हरिद्वार की गंगा बन गई तब वह ऋषियों के साथ-साथ जन साधारण के भी कल्याण की हेतू बन गयी ।

पूज्य दादा भगवान को आध्यात्म दर्शन बौद्धिक लोगों के बीच उतरा किन्तु उनका यही दर्शन गीता भगवान ने जन-जन तक पहंुचाने का संकल्प लिया । लौकिक रिशतों में वो दादा भगवान की पुत्री चन्द्राजी के नाम से जानी गयी । विवाहोपरान्त उनका नाम गीता जी रखा गया । कालान्तर में गीता का गीत सुनाने वाला यही नाम प्रेमियों द्वारा गीताभगवान कहा गया ।

पूज्य गीताभगवान का अवतरण 21 मार्च 1931 चेटी चण्ड (सिंधियों के नये साल की शुरुआत) के दिन हुआ । अलौकिक सौन्दर्य एवं कोयल जैसी मिठास के संगीत की गरिमा लिए यह व्यक्तित्व जहां भी जाता वहां के लोग पलक झपकाना रोक एकटक इस अप्रतिम छवि को निहारते ही रह जाते । बाहरी सौन्दर्य जब भीतरी सौन्दर्य से मिल जाता है तो वह सौन्दर्य अद्भुत और बेमिसाल बन जाता है । उनकी स्वर लहरी साधना के साथ मिल गयी और विश्व को दुर्लभ रुहानी उपहार दे गयी । गीता भगवान के स्वर सुनकर किसी की आंखें भीगे बिना नहीं रह सकती थी ।

वे मोहब्बत एवं नम्रता की बेमिसाल मिसाल के रूप में हमारे सामने आये । उनकी आंखों में गुरु नानक की तासीर, उनके स्वर में कृश्ण की बांसुरी सुनाई देती, मर्यादा में ये भगवान राम ही प्रतीत होते । कुर्बानी की कतार में वे क्राइस्ट से पीछे न रहे । प्रेेमी यहां तक कहते पाये जाते हैं कि उनके वस्त्रों से यदि स्पर्श हो जाता तो बिजली के करण्ट जैसा झटका लगता । सामने वाले को उनकी पवित्र निगाहों से अपने को बचाना मुशिकल हो जाता । आपकी इतनी अधिक विशेषताओं के कारण दादा भगवान ने आपको प्रेम का अवतार नाम दिया । स्वयं गीताभगवान के मुख सेकृकृकृकृकृ

दुनिया में जब कभी भी मौहब्बत की कमी पाता हूँ मैं । खुद ही मोहब्बत बनकर दुनियां में बिखर जाता हूँ मैं ।।

आप सबके दिलों में, सब की रंगों में बस गये । आपको देखकर फिर कुछ देखना शेष न रहता । ऐसा रूप लावण्य देखकर लगता कि खुद खुदा ने फुर्सत मे बैठकर संगमरमर को तराशा हो । आपकी अध्यात्मिक जीवन की शुरूआत विवाह के पूर्व ही हो गयी थी । एक जौहरी जैसे धूल मे छिपे हीरे को अपनी पारखी निगाह के सांचे मे उतार लेता है उसकी भांति दादा जी ने भी अपनी पुतरी चन्द्रा मे सम्पूर्ण अवतार के छिपे रूप का दीदार कर लिया था । वे गीता भगवान को भजन गाने के बहाने अपनी सत्संग की सभा में बुलाते । धीरे-धीरे भजन सुनाते सुनाते स्वयं चन्द्राजी (गीता भगवान) भजनो का रूप बनते चले गये । उनके गाये भजनों में जो तासीर है वह शायद ही अन्यतर कहीं मिल सके । आखें बन्द कर भजन गाने की अदा के साथ हारमोनियम पर थिरकते हाथ यह बताते थे कि प्रकृति ने उन्हे किसी खास उद्देष्य के निमित्त ही धरा पर भेजा है । वह खास उद्देष्य था पथ प्रदर्शन का, मार्गदर्शन का और इस कार्य की शुरुआत यद्यपि पहले ही हो चुकी थी किन्तु यह कार्य परवान तब चढ़ा जब उनकी विवाह बेला नजदीक आयी । शरीर रिशतों के बंधन में बंधा और उनका विवाह लखनऊ के श्रीष्यामजी (ष्याम भगवान) के साथ हुआ तथा मन की डोर बंधी अध्यात्मिक के साथ । विवाह के पूर्व चन्द्राजी एवं ष्याम जी की पसन्द का किस्सा भी असाधारण एवं अलौकिक था । दोनों ने ही अपनी पसन्द को एक खास भजन के द्वारा प्रकट किया । अब शुरू हुई सांसारिक रस्में जिसे दुनिया विवाह का नाम देती है । विवाह की रस्मों के बीच ही गीताभगवान ने यह महसूस किया कि यह विवाह नहीं एक अलौकिक रिष्ता है और उन्हें ष्याम जी का उद्धार करना है । उन्हे ज्ञान और निष्कामता की तह मै उतारना है । उन्होंने श्यामजी के रूप् में नायाब हीरे को पहचान लिया कि यह वह हीरा है जिसे सारे संसार के बीच चमकना है ।

यहीं से गृहस्थ एवं अध्यात्म की धूप-छांव शुरू हो गयी । आप श्यामजी के साथ केवल ज्ञान का ही व्यवहार करते । सास को अपनी सेवा से प्रसन्न रखते तथा ननद मीरा को एक-एक बात में परिपक्वता देते । इतिहास में ऐसा उदाहरण शायद ही मिले जहां पिता के अध्यात्मिक पथ की कर्णधार पुत्री बने और फिर स्त्री के रूप् में वह अपने पति तथा ससुराल वालों की भी उद्धारक बनी हो ।

विवाहोपरान्त नाम रखा गया ‘गीता’ और आप बने गीत गीता का । विवाह के बहाने आप अनेकों का उद्धार करने लखनऊ आये । श्यामजी ने पल-पल आपको परखा । आपको खरा पाया और आखिर में उन्हें भी अपने को आपके सामने झुकाना पड़ा । उन्हीं के शब्दों में ‘‘गीताजी की निष्कामता और निस्वार्थता ने मुझे जीत लिया ।’’ रिशते में अपनी स्त्री को गुरु मानना ऐसा अनुपम उदाहरण शास्त्रों में अन्यत्र मिलना कठिन है ।

पूज्य श्री गीताभगवान ने, गुरु मर्यादा का जो आदर्श कहा जाता है उसे यथार्थ के साँचे में ुककर वे अपने सुनने वालों को भी झुकाना सिखाते । लखनऊ में दादा सत्संग को ‘गीता सत्संग’ एवं गीताज्ञान के नाम से जाना गया । गीता भगवान ने भजन के बहाने, हारमोनियम के बहाने पूज्य ममतामयी माता तुलसी को अपनी ज्ञान की धारा में समा लिया ।

दादा की फुलवारी की सबसे अनोखा फूल बने गीताभगवान । गीता भगवान की फुलवारी के फूल बनें, श्यामजी, तुलसीमाता, भगवतीजी, नीनाजी, प्रमिलाजी, कमला मम्मी, लीलूजी, दयाजी लाजू, पुषू, शीला, कमला आन्टी, विद्याजी, चन्द्राजी, कौशल्याजी, रत्नाजी, सावित्री, मोना, रोमी, सोनू, सुलक्षिणी, आदि अनेक जिनकी गिनती नहीं की जा सकती ।

आपसे किसी ने प्रष्न किया कि आप आनन्द की बात करते है कि ज्ञानी सदैव आनन्द में रहा करता है । आप तो सारा दिन दूसरों की समस्याओं का हल किया करते हैं, रात्रि 12 बजे तक आप इन्हीं सब कार्यों में लगे रहते हैं तब आप आनन्द कितने बजे महसूस करते हैं उन्होंने उतर दिया कि ‘‘दूसरों की समस्याओं के हल करने में ही मुझे आनन्द मिलता है ।’’ उन्होंने कहा I want to be happy, but I won’t be happy, till make you happy too. (तुमको खुशी देकर ही मैं खुश रहता हूँ, मैंने तुम्हारे चेहरे पर मुस्कराहट लाने की कसम ली है)

उनका चेहरा जब खामोश रहता तब भी उनकी आंखें बोलती हुई सी लगतीं । उनके मौन से भी सामने वाला बहुत कुछ सुन लेता । उनके असीम व्यक्तित्व को शब्दों में बांध पाना मुशिकल कार्य है । छोटी सी उम्र में ही ये अनेंकों के हृदय के सम्राट बन गये । आपके भक्त आपके प्रेम में डूबे रहते और रो-रो कर अपने हृदय को और कोमल बनाते । आपकी वाणी से टूटे दिलों की तारें जुड़ जाती । गुरु रूप में आपका प्रत्येक शब्द कानून के रूप में माना गया । आपने निष्काम कर्मयोग को अपने जीवन में उतारा तथा सुनने वालों को इस कार्य के लिए तैयार किया । आज आपकी फुलवारी का प्रत्येक फूल अपने आप में एक सम्पूर्ण बगीचा बन चुका है । उन्होंने जिनको तैयार किया, उनमें से प्रत्येक ने हज़ारों को ज्ञान सुनाया और उनको सत्य के मार्ग पर चलने के लिए तैयार कर रहे हैं । यह इस बात से प्रकट हो जाता है कि प्रत्येक अपने में कुर्बानी की एक मिसाल बन गया ।

हर प्रदेश में संदेश सुनाने का पैगाम उन्होंने दिया, और इस कार्य को पूरा भी किया । महाराष्ट्र मुम्बई में स्वयं दादा ष्यामभगवान् तुलसीमाता, नारायणी जी, मीराजी तथा शान्ताजी इस कार्य की बागडोर संभाले हैं । मध्यप्रदेश भोपाल में रत्ना एवं सावित्रीजी । गुजरात अहमदाबाद में कौशल्याजी, पूना में मोना, रोमी तथा उत्तरप्रदेश हलद्वानी में डा. माखीजानी और लखनऊ में प्रमिलाजी, नीनाजी, लीलूजी, सूरत में राधा, गांधीधाम में निम्मी, लता, गोबिन्द, इन्दौर में निम्मी इस कार्य की बागडोर को संभाले हुए हैं । हर शहर हर गली में आपकी वाणी की गूंज उठती रहती है ।

गीताभगवान स्वयं में एक बेमिसाल व्यक्तित्व थे । उनकी वाणी में मधुरता तथा हास्य दोनों ही मिलते । बडी से बडी समस्या का समाधान ज्ञान के चन्द शब्दों से कर देते । प्रेमी भक्त भावविभोर हो कह उठते ः ‘‘राम कहूं तुमको या बंसीवाला ष्याम कहूं, ऐ गीताभगवान तुम्हें शतशत प्रणाम करुं ।’’

जीवन में परिस्थितियों का सामना प्रत्येक भक्त एवं ज्ञानी को करना पड़ा है । श्यामजी को इस राह पर लाना कोई आसान खेल न था । पगपग पर प्रकृति ने आपकी परीक्षायेंल लीं और उनमें आपको खरा पाकर जड़-चेतन धरती-आसमान ने आपको नाम दिया ‘गीताभगवान’ । स्वयं ष्यामजी भी आपको गीताभगवान के नाम से सम्बोधित करते । रानी चुड़ाला एवं शिखिध्वज के मिसाल के बाद इतिहास में यह दूसरा उदाहरण है जो ‘गीताभगवान’ के नाम से प्रगट हुआ ।

ऐसे प्यारे अवतार को हम सब का बारम्बार शत-शत नमन जिन्होंने अपने साथ अपने पूरे परिवार को एक नयी दिशा दी । रिशते मे ननद मीरा आज मीराबाई का अवतार बन गयी, देवर सुन्दर सुन्दरता की पहचान बने, भाभी वीणा स्वरमयी वीणा बन गयी, जेठ किशू एवं भगवती ने आपको अवतार रूप में स्वीकारा । यह एक ऐसा अनूठा कार्य था जिसकी प्रशंसा एवं सराहना शिष्यों और सम्बन्धियों ने मुक्त कण्ठ से की ।

कहते हैं जो खुदा के बन्दों का प्यार करता है उसे खुदा भी बहुत प्यार करता है । निराकार का भी आपसे बहुत प्यार था तभी वह आपसे अधिक समय जुदा न रह सका और कम समय देरक आपको अपनी लीला समेटने का कार्य करवाया । लीलाधारी की लीला में आपने शरीर के अन्तिम कश्ट को भी मुस्करा कर तथा सौगात समझ कर सिर पर उठा लिया । अगस्त 1978 में लाइलाज बीमारी चेहरा मुस्कराता हुआ रहता ।

डाक्टर आपकी सहनशक्ति की मिसाल अपने मरीजों को देते । डाक्टर आपके पांव छूते और Miracle एक ही शब्द कह कर शान्त हो जाते । भयंकर दर्द की अवस्था में भी उनकी जबां कहती मुझे कोई कश्ट नहीं है, मैं सत चित आनन्द स्वरूप हूँ । आपके शरीर की अन्तिम लीला में सेवा करने का श्रेय मोनाजी, रोमीजी, सोनूजी इत्यादि है । आपकी प्रत्येक लीला में कोई न कोई शिक्षा एवं ज्ञान अवष्य समाया रहता ।

मई 1983कृकृकृकृकृदृशरीर कमजोर होता जा रहा था । किन्तू चेहरे की चमक अद्भुत बनीं थी । शरीर के अन्तिम क्ष्णों में भी आपने सिंगापुर से आये प्रेमी पद्दू एवं कन्हैया का ज्ञान के वचनों से उद्धार किया । प्रतिपल शरीर आपका साथ छोड़ रहा था । किन्तु 19 मई 1983 का वीडियो कैसेट देखकर और आपकी वाणी का प्रवाह सुनकर कोई विश्वास नहीं कर सकता कि जगत उद्धार के निमित्त उतरा यह अवतार 7 जून 1983 को रात्रि 9 बजे अपनी लीला धरा से समेट लेगा । आपका कार्य पूरा हो चुका था, आप अपने कार्य को आगे चलाने के लिए अपने समान अनेक शिष्य तैयार कर चुके थे ।

7 जून 1983कृकृकृ.चांद और सूर्य का अनोखा मिलन सभी ने इस जमीं पर देखा । 7 जून को आपके शरीर का चांद खो रहा था और ज्ञान का प्रचण्ड सूर्य चमक रहा था । एक हृदय विदारक दर्द के साथ प्रेमियों ने अन्तिम विदाई दी । जीवन बनाने वाले गुरु के शुकाने आंखों के आंसू दे रहे थे । निराकर हमारे लिए साकार बन कर आया । पर यह जुदाई-जुदाई न थी । आप सभी की श्वांसों की धडकन बन गये । सभी ने मन ही मन कसम खायी कि आपके कार्य को आजीवन निरन्तर जारी रखेंगे । गीता भगवान आप प्रेरणा बन सब में समा गये, दादाश्याम के तेज में, माता की वैराम्यवृति में, नारायणी की तपस्वी आंखों में, शान्ता की दिव्यता में, मीरा की शान्ति में ।

सब कुछ शान्त था, निस्तब्ध शान्तिकृकृकृ.ओम्-ओम्-ओम्कृ.हरि ओम् बस । दादा की फुलवारी का यह सबसे खूबसूरत फूूल जो स्वयं ही गुलशन था, अपने जैसे अनेकों बनाकर खुशबू बन सब में समा गया । ऐसी दिव्यता की आभा के दर्शन के लिए देवताओं ने अपने आसन छोड़ दिये और जमीं पर आकर इस दिव्यता को प्रणाम किया । दादा के इस उपवन से एक आवाज गूंज रही है ।

इस माटी में सुन मेहरबां जब तलक एक भी ष्वांस हो, तेरी प्रीति न बिसराऊँ मैं यहीं ओठों पे अरदास हो ।।

- हरिओम् -