Skip to content

Pujya Dada Shyam Bhagwan

Son-in-law of Dada Bhagwan, husband and disciple of Geeta Bhagwan

दादा श्याम भगवान

Pujya Dada Shyam, Shyam Dada (Shyam Mahtani)

Pujya Dada Shyam Bhagwan, smiling, in a red and gold kurta, in a golden glow

In the line

  • Geeta Bhagwan married Shri Shyam ji of Lucknow.

    divinepramilabhagwan.com, Geeta Bhagwan page

  • After Dada Bhagwan, his strength (shakti) is said to live on in Dada Shyam.

    divinepramilabhagwan.com, Dada Bhagwan page

  • With Divine Meera Bhagwan he is the keystone of the satsang today; DGSM, Dada Geeta Shyam Meera, is led from Mumbai.

    Aeikyam, the satsang family's own account; DGSM (youtube.com/@DGSM)

  • The Divya Milan of Geeta Bhagwan and Dada Shyam Bhagwan is remembered on 21 November.

    DGSM (youtube.com/@DGSM)

  • Now 98, he too is called "Dadaji": the DGSM videos titled "Dadaji" are of Dada Shyam Bhagwan, while those titled "Bade Dada" are of Dada Bhagwan.

    Aeikyam, the satsang family's own account

दादा की फुलवारी से

From the book Dada ki Fulvaari, written about 35 years ago: on Pujya Geeta Bhagwan and Shri Shyamji. More will be added later. Dada ki Fulvaari, Book pages 19 to 21.

... में कृष्ण की बासुरी सुनाई देती, मर्यादा में वे भगवान राम ही प्रतीत होते। कुर्बानी की कतार में वे क्राइस्ट से पीछे न रहे। प्रेमी यहां तक कहते पाये जाते हैं कि उनके वस्त्रों से यदि स्पर्श हो जाता तो बिजली के करन्ट जैसा झटका लगता। सामने वाले को उनकी पवित्र निगाहों से अपने को बचाना मुश्किल हो जाता। आपकी इतनी अधिक विशेषताओं के कारण दादा भगवान ने आपको प्रेम का अवतार नाम दिया। स्वयं गीताभगवान के मुख से............

दुनिया में जब कभी भी मौहब्बत की कमी पाता हूँ मैं। खुद ही मोहब्बत बनकर दुनियां में बिखर जाता हूँ मैं।।

आप सबके दिलों में, सब की रगों में बस गये। आपको देखकर फिर कुछ देखना शेष न रहता। ऐसा रूप लावण्य देखकर लगता कि खुद खुदा ने फुर्सत में बैठकर संगमरमर को तराशा हो।

आपकी अध्यात्मिक जीवन की शुरुआत विवाह के पूर्व ही हो गयी थी। एक जौहरी जैसे धूल में छिपे हीरे को अपनी पारखी निगाह के सांचे में उतार लेता है उसकी भांति दादा जी ने भी अपनी पुत्री चन्द्रा में सम्पूर्ण अवतार के छिपे रूप का दीदार कर लिया था। वे गीता भगवान को भजन गाने के बहाने अपनी सत्संग की सभा में बुलाते। धीरे-धीरे भजन सुनाते-सुनाते स्वयं चन्द्राजी (गीता भगवान) भजनों का रूप बनते चले गये। उनके गाये भजनों में जो तासीर हैं वह शायद ही अन्यत्र कहीं मिल सके। आखें बन्द कर भजन गाने की अदा के साथ हारमोनियम पर थिरकते हाथ यह बताते थे कि प्रकृति ने उन्हें किसी खास उद्देश्य के निमित्त ही धरा पर भेजा है। वह खास उद्देश्य था पथ प्रदर्शन का, मार्गदर्शन का और इस कार्य की शुरुआत यद्यपि पहले ही हो चुकी थी किन्तु यह कार्य परवान तब चढ़ा जब उनकी विवाह बेला नजदीक आयी। शरीर रिश्तों के बन्धन में बंधा और उनका विवाह लखनऊ के श्रीश्यामजी (श्याम भगवान ) के साथ हुआ तथा मन की डोर बंधी अध्यात्मिक के साथ। विवाह के पूर्व चन्द्राजी एवं श्याम जी की पसन्द का किस्सा भी असाधारण एवं अलौकिक था। दोनों ने ही अपनी पसन्द को एक खास भजन के द्वारा प्रकट किया। अब शुरू हुई सांसारिक रस्में जिसे दुनिया विवाह का नाम देती है। विवाह की रस्मों के बीच ही गीताभगवान ने यह महसूस किया कि यह विवाह नहीं एक अलौकिक रिश्ता है और उन्हें श्यामजी का उद्धार करना है। उन्हें ज्ञान और निष्कामता की तह में उतारना है। उन्होंने श्यामजी के रूप में नायाब हीरे को पहचान लिया कि यही वह हीरा है जिसे सारे संसार के बीच चमकना है।

यहीं से गृहस्थ एवं अध्यात्म की धूप-छांव शुरु हो गयी। आप श्यामजी के साथ केवल ज्ञान का ही व्यवहार करते। सास को अपनी सेवा से प्रसन्न रखते तथा ननद मीरा को एक-एक बात में परिपक्वता देते। इतिहास में ऐसा उदाहरण शायद ही मिले जहां पिता के अध्यात्मिक पथ की कर्णधार पुत्री बने और फिर स्त्री के रूप में वह अपने पति तथा ससुराल वालों की भी उद्धारक बनी हो।

विवाहोपरान्त नाम रखा गया 'गीता' और आप बने गीत गीता का। विवाह के बहाने आप अनेकों का उद्धार करने लखनऊ आये। श्यामजी ने पल-पल आपको परखा। आपको खरा पाया और आखिर में उन्हें भी अपने को आपके सामने झुकाना पड़ा। उन्हीं के शब्दों में "गीताजी की निष्कामता और निरस्वार्थता ने मुझे जीत लिया।" रिश्ते में अपनी स्त्री को गुरु मानना ऐसा अनुपम उदाहरण शास्त्रों में अन्यत्र मिलना कठिन है।

पूज्य श्री गीताभगवान ने, गुरु मर्यादा का जो आदर्श कहा जाता है उसे यथार्थ के साँचे में ढाला। गुरु दादा लक्ष्मीजी के कहने पर वे कभी प्रश्नचिन्ह न लगाते। स्वयं झुककर वे अपने सुनने वालों को भी झुकाना सिखाते। लखनऊ में दादा सत्संग को 'गीता सत्संग' एवं गीताज्ञान के नाम से जाना गया। गीता भगवान ने भजन के बहाने, हारमोनियम के बहाने पूज्य ममतामयी माता तुलसी को अपनी ज्ञान की धारा में समा लिया।

दादा की फुलवारी का सबसे अनोखा फूल बने गीताभगवान। गीता भगवान की फुलवरी के फूल बनें, श्यामजी, तुलसीमाता, भगवतीजी, नीनाजी, प्रमिलाजी, कमला मम्मी, लीलूजी, दयाजी, लाजू, पुष्पू, शीला, कमला आन्टी, विद्याजी, चन्द्राजी, कौशल्याजी, रत्नाजी, सावित्री, मोना, रोमी, सोनू, सुलक्षिणी, आदि अनेक जिनकी गिनती नहीं की जा सकती।

आपसे किसी ने प्रश्न किया कि आप आनन्द की बात करते हैं कि ज्ञानी सदैव आनन्द में रहा करता है। आप तो सारा दिन दूसरों की समस्याओं का हल किया करते हैं, रात्रि 12 बजे तक आप इन्हीं सब कार्यो में लगे रहते हैं तब आप आनन्द कितने बजे महसूस करते हैं ? उन्होंने उत्तर दिया कि "दूसरों की समस्याओं के हल करने में ही मुझे आनन्द मिलता है।" उन्होंने कहा I want to be happy, but I won't be happy, till make you happy too. (तुमको खुशी देकर ही मैं खुश रहता हूँ, मैंने तुम्हारे चेहरे पर मुस्कराहट लाने की कसम ली है)

उनका चेहरा जब खामोश रहता तब भी उनकी आँखें बोलती हुई सी लगतीं। उनके मौन से भी सामने वाला बहुत कुछ सुन लेता। उनके असीम व्यक्तित्व को शब्दों में बांध पाना मुश्किल कार्य है। छोटी सी उम्र में ही वे अनेकों के हृदय के सम्राट बन गये। आपके भक्त आपके प्रेम में डूबे रहते और रो-रो कर अपने हृदय को और कोमल बनाते। आपकी वाणी से टूटे दिलों की तारें जुड़ जातीं। गुरु रूप में आपका प्रत्येक शब्द कानून के रूप में माना ...