Skip to content

Pujya Neena Mummy ji

The prosperous banyan tree of Lucknow Satsang

नीना मम्मी

Shri Neena Bhagwan (Mummy ji)

Pujya Neena Mummy ji, smiling, in a white dupatta

In the line

  • She was the first to have Geeta Bhagwan's darshan and the first to go to satsang.

    divinepramilabhagwan.com, Neena Mummy page

  • Her devotion inspired both her children, Divine Pramila Bhagwan (Guruji) and Divine Mona Bhagwan, to give their lives to the work.

    Guru And I (youtube.com/@sachirah), channel text

  • She put everyone forward, first towards Geeta Bhagwan, and after her towards Guruji.

    divinepramilabhagwan.com, Neena Mummy page

श्री नीना भगवान (मम्मी जी)

नीना मम्मी, पूर्ण ब्रहमज्ञानी, ममता मयी मूरत इसीलिए नाम ही पढ़ा ‘‘मम्मी जी’’ । हर कोई अब उनके इस स्नेह व प्रेम व ममतामयी छवि के कारण मम्मी जी कहकर पुकारता है ।

ऐसा क्या भीतर भाव होगा, भक्ति होगी, गुरू प्रेम होगा, संकल्प होगा, शुद्धता होगी, अनुभूति होगी जो उनके गर्भ से भी साक्षात हरि का जन्म हुआ । वैसे तो ब्रहमज्ञानी का जन्म ही नही है पर उनका प्रगटीकरण दिवस 19 सितम्बर को मनाया जाता है । उनका जन्म सन् 1927 में हुआ ।

मम्मी जी के लिए जो कुछ सुना, उनकी महिमा स्वंयम गुरू जी ही गाते रहें । हमेशा वह बोलते थे कि मम्मी जी ममता और सरलता की मूरत है । अंदर बाहर से एक रस, एक भाव । इतनी उनके जीवन में सरलता, सहजता, धीरजता जो हर पल छलकती रहती है । प्रेम उनके भीतर से सागर की लहरों की तरह उमडता है । गुरू महिमा और गुरू भक्ति आज भी हर पल उनके मुख से छलकती ही रहती है । हर बात में गीता भगवान की बात, उनके साथ बिताए लम्हें, उनके शब्द, उनकी रहणी ऐसे निकलती है जैसे आज भी वह गीता भगवान के साथ अंदर से हर पल जी रहे हैं । गुरू जी के ही शब्द आगे बयान है ः मम्मी की सबसे बडी खूबी यही है कि आज दिन तक इनके चरित्र में कोई मिलावट नही आई । इतने साफ, शुद्ध और सच्चे दिल से गीता भगवान के समक्ष अपना समपर्ण किया तो उतनी ही आज इनकी भी महिमा है । गुरू की महिमा को प्रगट करने वाले उनके भक्त होते हैं । कैसे लगन, लगी, कैसे प्यार हुआ शुरूआत मे तो केवल एक इतफाक मालुम होता है कैसे गीता भगवान से मिलन हुआ । सबसे पहले मम्मी जी को गीता भगवान का दर्शन हुआ और उन्होंने ही पहले सतसंग जाना शुरू किया । Daddy (गुरू जी के) के लखनऊ से बाहर transfer हो जाने पर मम्मी को एक खालीपन लगा जो उन्हें सतसंग की ओर ले गया । यह भी प्रकृति का एक बहाना था । कहते हैं Daddy से बहुत लगाव था दोनों का प्रेम बहुत गूँढ था जो आगे चलकर उन्होंने सर्वस्व में लुटाया । शुरू से पढाई में बहुत होशियार थे । Daddy से सगाई करके 4 साल बाद विवाह हुआ । पढाई छोड़कर सिलाई कढाई शुरू की । घर के 12 लोगों के कपड़े अकेले सी लेते थे उनकी मम्मी जी ने भी सीख दी कि सिलाई कढ़ाई करोगे तो रानी बनोगी नही ंतो रसोई में चाकर बनना पडेगा । एक दम perfect सिलाई करते थे । शुरू से एक आदर्श्वादी समर्पित जीवन । 4 देवरों को भी पुत्रों की तरह पाला । घर में ही एक त्यागमय जीवन था जिसकी मिसाल नहीं । सारे काम भी स्वंयम करना, फिर सभी से प्रेम व एकत्व, फिर एक जुट होकर सभी को चलाना यह उनकी महिमा है । सारी सेवा प्रेम में हो जाती थी । ग्रहस्थ में भी मिटकर चले और गुरू के पास भी मिटकर चले ।

जैसा पूरा समर्पण, प्रेम सेवा, मिटना घर में था तो यही सारे गुण उनके आगे सतसंग में सहज हो गए । गीता भगवान से भी वहीं जबरदस्त प्रेम व भक्ति । उनकी आज्ञा जैसे पत्थर की लकीर थी । गीता भगवान का पहले दिन दर्शन कर ही जीवन परिवर्तन हो गया । जैसे पहले ही प्रकृति ने प्रारब्ंध द्वारा सारी तैयारी करवा रखी थी और गुरू मिलने की देर थी । धीरे-धीरे इष्क की आग फैलती गई जैसे जंगल की आग । सुबह शाम सतसंग, हर तरफ जाना । गुरू के साथ हरिद्वार चले गए दोनों लडकियों को छोड़, घर में बिना बताए । नशा चढता जा रहा था । शुरू से ही बच्चों को भी सतसंग की तरफ बढाया । साक्षात माता मदालसा की तरह एक ही सीख दी । हमेशा संसार से भी उनकी रक्षा की । शुरू से संकल्प था कि गुरू जी व मोना जी भी सतसंग की तरफ बढे । हमेशा कहते थे कि तुम अपने पैरों पर खड़े हो जाओ तो शादी मत करना शादी में कोई सुख नही है । एक माँ का अपने बच्चों के लिए ऐसा संकल्प होना यही दर्शाता है कि वह औरों की तरह साधारण नहीं थे । उनको भी गीता भगवान का आश्रय दिया । हर समय गीता भगवान की ओर बढाते थे । सुबह ही उनके पास भेज देते थे । बोलते थे कि सासांरिक विद्या चाहे ग्रहण नहीं करो पर गुरू से विद्या ग्रहण करो । शुरू से संस्कार ही शुद्ध दिए । एक दिन गुरू जी को रोका कि अभी सुबह सतसंग नहीं जाओ, गीता भगवान को आना ही था घर पर तो गीता भगवान ने मम्मी से पूछा कि किस भाव से इसे रोका, पड़ोस की लड़की को रोकती, उस दिन के बाद बोला कभी भी सतसंग न जाने कि लिए नही कहा । हर समय प्रेरणा देते हैं सभी को सभी के भीतर सेवा का भाव डाला । ऐसी कितनी अनगिनत उनकी लीलाएं हैं जिनका कोई वर्णन नही है पर आज उनकी रहणी में वह धुली पडी है । शब्द कम पड जाते हैं । पर वर्णन नही हो पाता ।

गुरू जी के मुख से ही निकला कि कैसे मम्मी जी ने हम सभी को दिल से आगे बढ़ाया सतसंग में और सिर्फ हमें ही नहीं सभी के लिए उन्हे भाव आता था कि ये पूरी तरह गुरू से जुड जाए । उनके निश्काम जीवन की सबसे बडी खासियत रही कि वह कभी स्वंयम कुछ बनकर नहीं बैठे । पहले गीता भगवान के सामने उनकी तरफ सभी को बढाना और फिर उनके बाद गुरू जी को आगे रख उनकी तरफ सभी को बढाना । स्वयंम को तो वह केवल गुम करते चले । आज भी केवल उनके मुख से गुरू महिमा ही निकलती है । गुरू जी ने कहा ऐसी मां भी दुनिया में कोई नहीं जो अपने बच्चों को खासकर लडकियों को विषय विकारों से बचाकर सत्य के रास्ते पर चलाए । उनके एक के संकल्प मात्र से कितनी लडकियां इस दलदल से बची यह बयान नहीं कर सकते । इतनी सरलता है मम्मी में कि कोई मान, सम्मान, प्रशंसा का भाव नहीं । सभी के साथ सभी की तरह होकर रहते हैं । हर एक से एक सी बात, कोई दूजा भाव नहीं । सबसे सरल बालक की तरह बात कर लेते हैं । एक अद्भुत व्यक्तित्व के मालिक हैं । और फिर भी सरल और शांत हैं । किसी से कुछ नही चाहिए । अपने में ही भरपूर व तृप्त । सारा दिन अपने में ही आनंदित बैठे है ।

खजाना खोल कर हर समय बैठे हैं ज्ञान व अनुभव का । बच्चों के साथ बच्चे और बड़ों के साथ अनुभव लेन-देन करना । 24 घंटे आज भी इसी एक कार्य में लगे हैं । कोई सेवा, प्यार की इच्छा नहीं । एक समय पर Daddy के जाने पर ही उदास होने के कारण सतसंग की शुरूआत और एक समय ऐसा भी देखने को मिला कि स्वंयम ही जाकर hospital में admit हो गए operation के लिए और daddy को बताया तक नहीं बोला छोटा सा operation है आकर क्या करना है । पूरा गुरू के संग उसी का रूप होते चले गए । ‘‘जानत तुम्ही तुम्ही हो जाई’’ । आज भी उनमें गीता भगवान का प्रेम, दादा जी की खुनकी, तुलसी माता की सरलता साफ छलकती है । हुबहू एक, यह सरल नही । पूरा अपने को उन्होंने मिटा दिया जो कुछ अलग नजर नही आता । उनका अपना जीवन एक मिसाल है । उनके गुरू को कभी उन्हें एक बात दूसरी बार नहीं बोलनी पडी । इशारे में सब काम, गुरू आज्ञा पूरी हो जाती थी पता नहीं चलने देते थे ।

एक घटना जो कभी उनके जीवन की भूल नही सकते । Daddy का शरीर शांत हुआ (गुरू जी व मोना दीदी के पिता) । सुबह जहां सतसंग होता था । उसी बरामदे मे शरीर पडा है और सतसंग चलता रहा । मम्मी एक दम शांत जैसे ईष्वर की प्रतिमा कोई रखी है । शरीर को लेकर गए अंतिम सस्ंकार के लिए तो मम्मी जाकर दोपहर में आराम से नियम अनुसार सो गए । सब हैरान, लोग मिलने आए तो पता चला सो रहे हैं । सभी को इतना अचरज हुआ कि ऐसे कौन सो सकता है । ऐसे किसी को नींद भी कैसे आ सकती है इसी से उनके भीतर के निष्चय व आत्म भाव का दर्शन मिलता है । जब daddy बीमार थे तो इतने प्रेम व भगवत् भाव से सहज उनकी सेवा भी करते रहे लोगों को सशंय आता था कि मोह है पर सामने नही रहे तो कोई बात भी नही, हलचल नही । दादा से दादा जैसे बन गए उनका समक्ष प्रमाण सामने नीना मम्मी के रूप में । ऐसे एक आलौकिक रूप का पूर्ण वर्णन संभव नही । आज तक उनका एक एक भाव, खेल सभी के लिए आदर्श है । यह हम सभी बच्चों का भाग्य है जो हमें नीना मम्मी की निर्मल, ममतामयी, छांव भरी गोद मिली, ऐसा निष्चल न निस्वार्थ प्रेम मिला ।

खुदा ने जब जमीन पर आने को सोचा होगा, तेरा चेहरा उसके जहन में जरूर आया होगा, तुझे देख उसनें जहमत् न उठाई होगी । तुझे हम सभी के लिए भेज दिया होगा ।